Category: Mohali

  • Punjab News: कोर्ट में पेशी से पहले निर्माता पिंकी धालीवाल के घर पहुंची पुलिस, ली तलाशी, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में पेशी से पहले निर्माता पिंकी धालीवाल के घर पहुंची पुलिस, ली तलाशी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से धोखाधड़ी के मामले में हाल ही में मटौर थाने में पुलिस ने म्यूजिक कंपनी के निर्माता पिंकी धालीवाल के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले के बाद कई गायक सुनंदा शर्मा के हक में उतर आए। जिसके बाद निर्माता पिंकी धालीवाल की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दरअसल, पहले पंजाबी सिंगर सुनन्दा शर्मा की शिकायत पर पिंकी धालीवाल के खिलाफ मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

    बताया जा रहा है कि अब एक और मामले में थाना मटौर में पिंकी धालीवाल के खिलाफ शिकायत पहुंची है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिंकी धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आज पिंकी धालीवाल को कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के 10 से 15 मुलाजिम पिंकी धालीवाल के घर की तलाशी लेने पहुंच गए।

  • Punjabi Singer Kaka और Actress Himanshi Khurana के साथ भी हुई धोखाधड़ी, किया खुलासा

    Punjabi Singer Kaka और Actress Himanshi Khurana के साथ भी हुई धोखाधड़ी, किया खुलासा

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा से हुई धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने पिंकी धालीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस धोखाधड़ी का मामला मीडिया में आने के बाद अन्य पंजाबी कलाकर भी सुनंदा शर्मा के हक में उतर आए है। हाल ही में श्री बराड़ ने धोखाधड़ी को लेकर खुलासा किया था, जिसमें गायक ने कहा था कि उसके साथ भी यह धोखाधड़ी हो चुकी है। जिसके लिए उसने आवाज भी उठाई थी, लेकिन उसकी आवाज को दबा दिया गया। वहीं इस मामले ने अब तूल पकड़ ली है।

    जिसके चलते एक के बाद एक कलाकार धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख है। जहां सुनंदा शर्मा के हक में पंजाबी इंडस्ट्री मशहूर कलाकार गायक गुरप्रीत घुग्गी सामने आए, वहीं श्री बराड़, काका, सोनम बाजवा और हिमांशी खुराना ने भी सुनंदा का समर्थन किया है। इस मामले को लेकर पंजाबी गायक काका ने पोस्ट में सुनंदा के समर्थन में लिखा, “मैंने सोचा कि बस मुझे ही लूटा जा रहा है, अब पता चला कि यहां कितने लोगों की रोटी छिनी जा रही है और फिर ये कहते हैं कि रोटी कमाई जा रही है। अभी इस केस में और भी परतें खुलने वाली हैं।” साथ ही, अभिनेत्री सोनम बाजवा ने आगे आकर कहा कि “सच्चाई की ही जीत होती है।”

    सुनंदा शर्मा के समर्थन में आगे आई पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने कहा, “मेरे साथ भी 2017 में यही कुछ हुआ था। मैं रोती रही और काम की भीख मांगती रही। मैंने बिना पैसे के 7 महीने तक काम किया। मैंने चुपचाप अपनी लड़ाई लड़ी। ये हमारे साथ माइन्ट गेम खेलते हैं। पंजाब में हर दूसरे कलाकार की यही कहानी है।” इसके साथ ही, पंजाबी गायक बब्बू मान भी सुनंदा शर्मा के हक में सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “मुश्किल भरे समय में मैं तेरे साथ हूं। घबराना नहीं, दबना नहीं है।”

  • Punjab News: 3 दिन पहले अगवा हुई 22 वर्षीय लड़की की मिली लाश

    Punjab News: 3 दिन पहले अगवा हुई 22 वर्षीय लड़की की मिली लाश

    थाने के बाहर परिजनों ने किया हंगामा

    जीरकपुर: बादल कॉलोनी से लापता हुई लड़की की लाश मिली है। दरअसल, 7 मार्च को 22 वर्षीय युवती को 4 युवकों ने अगवा कर लिया था। 3 दिन बाद उसी युवती का शव बनूड़ में गंदे नाले से बरामद हुआ है, जहां उसको तिरपाल में बांधा हुआ था। अगवा युवती के परिवार ने उसी दिन जीरकपुर थाने में शिकायत दी थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह निकला कि समय पर कार्रवाई न करने पर युवती की जान चली गई। मृतक युवती की पहचान मिताली के रूप में हुई है। लाश मिलने पर मृतका के परिवार ने देर शाम थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। मृतक की मां पिंकी ने एसएचओ सेखों का गिरेबान पकड़ लिया और थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस फोर्स ने गुस्साई भीड़ को शांत करने की कोशिश की पर लोग नहीं माने। इसके बाद में एसएचओ जसकंवल सेखों ने परिवार को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामला दर्ज करने में जुट गई। मिताली के पिता सोहनलाल निवासी बादल कॉलोनी ने थाने में जो शिकायत दी है। उसमें आरोप लगाया कि उसकी लड़की मिताली पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राइवेट नौकरी करती थी। सुलतान मोहम्मद निवासी मोहल्ला राजपुतान वाला बनूड ने 7 मार्च को उनकी लड़की को अपने दोस्तों के साथ गाड़ी मे अगवा किया था। उसी दिन उसने थाना जीरकपुर में शिकायत दी थी। इस शिकायत में बाकायदा सुल्तान नाम का लड़के के बारे में बताया गया था कि वह उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था। सुल्तान ने अपने साथी राज निवासी मोहल्ला घुमियारा वाला बनूड़ के साथ उसकी बेटी को अगवा किया। वह गाड़ी राज की थी। उनके साथ दो अन्य लड़के जिनका नाम अमनदीप निवासी मोहल्ला तरखाना वाला बनूड़ और रोहित कुमार मोहल्ला घुमियारा वाला बनूड़ भी साथ थे। परिजनों के अनुसार जीरकपुर थाने के एएसआई अशोक कुमार को शिकायत दी थी। एएसआई अशोक ने उनकी कोई बात नहीं सुनी और कहा कि इसमें मैं क्या करूं, घर से ही तो गई है मरी थोड़ी है। परिवार ने कहा कि उन्होंने एएसआई अशोक को उसी दिन आगाह कर दिया था कि अगर जल्दी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग उसे मार देंगे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिस कारण आज उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता सोहनलाल ने कहा वह अपने तौर पर बेटी की तलाश कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि एक लड़की की लाश गांव पेहर बनूड़ में नाले में तिरपाल में लिपटी मिली है। सूचना मिलते ही वे चौकी राजपुरा में पहुंचे जहां पर पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाई तो लाश उनकी बेटी की निकली। उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तान मोहम्मद ने अगवा करके षडयंत्र के तहत बेरहमी से उनकी बेटी की हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेत के पास नाले में तिरपाल में डालकर फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार मिताली सुल्तान मोहम्मद के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि मिताली सुल्तान से फोन पर बात करती थी, पर कुछ दिन पहले ही उसने उसे ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुल्तान अपने दोस्त राज के फोन से उसे परेशान करने लगा था। मिताली की हत्या किस वजह से की गई यह खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा। मिताली की लाश मिलने के बाद जब पीड़ित परिवार और मोहल्ले वाले (जिनमें 70 के करीब लोग थे) थाने पहुंचे तो गुस्साए लोगों की भीड़ देखकर एएसआई अशोक कुमार थाने से भाग गया। अशोक कुमार वही एसएचओ है, जिसने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी। गुस्साए लोगों ने कहा कि अशोक कुमार को उसके सामने लेकर आएं। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने आज हिंदी में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कहा कि वह शिकायत पंजाबी में लिखकर लेकर आए। मृतक के पिता ने कहा कि उन्हें जो भाषा लिखनी-पढ़नी आती है वह शिकायत उसी में देंगे, लेकिन पुलिस ने हिंदी में शिकायत लेने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि उनकी जवान बेटी की हत्या कर दी गई और पुलिस उन्हें हिंदी-पंजाबी भाषा की शिकायत में उलझा रही है। एसएसपी दीपक पारीक का कहना है कि परिवार और कुछ महिलाओं ने मिलकर जीरकपुर थाने में हंगामा किया था। पुलिस ने उसमें कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही जो आरोपी है वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएंगे। एसएचओ के गिरेबान पकड़ने जैसी कोई बात नहीं हुई।
  • पंजाब सरकार ने 5 AIG व 6 SSP समेत कई अधिकारियों के किये तबादले, देखें List

    पंजाब सरकार ने 5 AIG व 6 SSP समेत कई अधिकारियों के किये तबादले, देखें List

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही मे पुरे जिले मे तहसीलदारो के तबादलों के बाद आज 16 IPS/PPS अधिकारियो के हुए है। जिनमे 5 AIG और 6 SSP के साथ कुछ अधिकारी शामिल है। इन तबादलों मे विजीलेंस विभाग मे बड़े फेरबदल किये गए है।

  • Punjab News: Roadways, PunBus और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम का किया एलान

    Punjab News: Roadways, PunBus और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने चक्का जाम का किया एलान

    मोहाली: पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने एक बार फिर से मोर्चे का एलान कर दिया है। ऐसे में पंजाब के लोगों को 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आने-जाने में दिक्कत हो सकती है, क्योंकि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें एक महीने में पूरी नहीं हुईं, तो बसों के आवाजाही रोकेंगे। जबकि 13 मार्च से मुलाजिमों द्वारा अपने जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे, जिसके लिए पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है। यह फैसला मुलाजिमों की मीटिंग में लिया गया।

    उन्होंने दलील दी कि वे नहीं चाहते हैं कि आम लोगों को परेशानी उठानी पड़े, लेकिन सरकार द्वारा उनकी सुनवाई न होने के कारण उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस दौरान 577 रूटों पर बस सेवा प्रभावित होगी। पीआरटीसी के बड़े में 1200 से अधिक बसें है। जबकि 400 के करीब नई बसें आने वाली हैं। मुलाजिमों की बैठक में पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह की प्रधानगी में हुई।

    वरिष्ठ प्रधान हरकेश कुमार विक्की और गुरप्रीत सिंह पन्नू ने बताया कि 1 जुलाई 2024 को पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों की मांगों का समाधान एक महीने के भीतर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब 7-8 महीने बीत चुके हैं और कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। एक कमेटी भी बनाई गई थी, और इसके बाद पंजाब के परिवहन मंत्री ने भी मांगों को जल्द हल करने का भरोसा दिया था। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को परिवहन विभाग की अलग नीति के तहत नियमित किया जाएगा। यूनियन ने पड़ोसी राज्यों में कर्मचारियों के स्थायीकरण से संबंधित सभी दस्तावेज भी समिति को सौंप दिए थे।

  • Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ Mann सरकार की कार्रवाई, घर पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ Mann सरकार की कार्रवाई, घर पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस और नगर निगम की तरफ से नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से बनाए मकान पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, पंजाब सरकार की तरफ से चलाए जा रहे युद्ध नशा के विरुद्ध के तहत यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खरड़ नगर परिषद के अंतर्गत गांव झंडपुर में नशा तस्कर पाल खान ने गांव की शामलात जमीन पर यह मकान बनाया हुआ था, जिसे खाली करवाने के लिए पहले भी कई बार नगर परिषद की तरफ से उसे नोटिस दिए गए थे, लेकिन जब पुलिस को पता चला कि इसके खिलाफ 3 नशा बेचने, एक शराब बेचने और 3 अन्य मामले दर्ज हैं।

    जिसके तहत आज पुलिस ने नगर परिषद खरड़ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। मौके पर मौजूद खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो या सरकारी काम में बाधा न डाली जाए इसको देखते हुए भारतीय न्याय संहिता के तहत परिवार को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। यह कार्रवाई नगर परिषद की तरफ से की गई है। पुलिस ने नगर परिषद का सहयोग किया है। मौके पर पहुंचे मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि पुलिस को बिग फिश और छोटी फिश से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

    पुलिस की नजर में जो अपराधी है, वह अपराधी ही होता है। उस पर कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। मोहाली में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। आगे आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। पाल खान के भतीजे मंगल खान ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ कुछ राजनीतिक नेताओं ने साजिश रच कर यह कार्रवाई करवाई है। जिस पाल खान को नशा तस्कर बताया जा रहा है, उसकी उम्र 96 साल है। प्रशासन जो अवैध निर्माण का हवाला दे रहा है, उसके लिए पहले से ही अदालत में मुकदमा चल रहा है।

  • Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल को लगा झटका, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

    मोहालीः शिरोमणि अकाली बादल को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह भुल्लर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि जो कुछ इस समय अकाली दल में चल रहा है, उसे लेकर वह काफी निराश है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को बदलने के बाद उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने दुनियां सीस झुकाती है, ना कि सिर्फ सिख कौम उन्हें मानती है।

    ऐसे में उनके आदेशों को भी सभी मानते है। लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हो रहा उसको लेकर उन्हें खुद कई फोन आ चुके है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं है, जिसको लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। भुल्लर ने कहा कि जत्थेदार को पार्टी ने खुद ही नियुक्त किया था, उस समय जत्थेदार सही थे, लेकिन उन्हें पद से उतारा गया तो उन पर गंभीर आरोप लगाए जाते है, जिसका कोई जवाब उनके पास नहीं होता।

    इस घटना में जहां उन्हें परेशानी हुई वहीं कई महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस पद पर बैठकर वह खुद को निराश महसूस कर रहे है, जिसके चलते उन्होेंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भुल्लर ने कहा कि उन्होेंने पार्टी के लिए काफी सालों से सेवा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रेस को भेज दिया है, क्यों कि अब सुखबीर बादल पार्टी के प्रधान के पद पर नहीं रहे और पार्टी में इस समय कोई प्रधान नहीं है।

  • प्रिंसिपलों का 7वां बैच Singapore रवाना; CM ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    प्रिंसिपलों का 7वां बैच Singapore रवाना; CM ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    मोहालीः सिंगापुरा में ट्रेनिंग के लिए प्रिंसिपलों का 7वां बैच रवाना हुआ। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। पंजाब सरकार की ओर से 7वें बैच में 36 प्रिंसिपलों को भेजा गया है। यह बैच 9 से 15 मार्च तक सिंगापुर में रहेगा। अब तक 6 बैचों में 198 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भेजा जा चुका है। 152 हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए 3 बैचों में भेजा गया। सिंगापुर के विशेषज्ञों की टीम ने इनके लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है।

    प्रिंसिपलों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब सिर्फ रट्टा लगाने का जमाना नहीं रहा, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा दी जा सके।

  • Punjabi Singer Sunanda Sharma के बिजनेस राइट्स से हुई छेड़छाड़, कहा- करूंगी कानूनी कार्रवाई

    Punjabi Singer Sunanda Sharma के बिजनेस राइट्स से हुई छेड़छाड़, कहा- करूंगी कानूनी कार्रवाई

    मोहालीः पंजाब की मशहूर गायका सुनंदा शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायिका के फेक बिजनेस राइट्स बेचने और एक थर्ड पार्टी कंपनी व व्यक्ति विशेष द्वारा लोगों को गुमराह कर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। गायका सुनंदा शर्मा ने एक एक पोस्ट जारी कर अपने फेक बिजनेस राइट्स बेचे जाने का दावा किया है। जिसे उन्होंने सरासर गलत बताया है। सुनंदा शर्मा ने कहा- वह कुछ फ्रॉड व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यावसायिक अनुबंधों पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं और तीसरे पक्ष को यह विश्वास दिलाने में गुमराह कर रही हैं कि मैं उनके साथ अनुबंधात्मक रूप से बंधी हुई हूं। ये दावे पूरी तरह से झूठे और धोखाधड़ी वाला है।

    इस पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।पंजाबी गायका सुनंदा शर्मा पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यावसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करने चाहती हूं कि व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यावसायिक अनुबंधों पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह से झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने व्यवसायिक असाइनमेंट, प्रदर्शन और सहयोग पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं।

    मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी। इसके अलावा मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जिनसे ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह के गलत बयानी के बारे में कोई जानकारी है। वे तुरंत नीचे दिए गए ईमेल और फोन नंबर पर मेरी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमें इस बारे में जरूर सूचित किया जाए। मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे व्यवसायिक अनुबंधों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुनंदा शर्मा पंजाब की एक प्रसिद्ध गायका हैं। जोकि बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दे चुकीं है।

    साथ ही बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझम सहित कई एक्टर्स के पास काम कर चुकीं हैं। सबसे पहले सुनंदा शर्मा को बुलेट तां रखया, पटाके पौण नूं गाने के बाद फेम मिला था। जिसके बाद उन्होंने देशों को एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए। जिसमें गाना बारिश की जाए (680 मिलियन), मम्मी नूं पसंद नहीं तूं (326 मिलियन), चंडीगढ़ का छोकरा (48 मिलियन), दूजी बार प्यार होया (12 मिलियन) सहित कई ऐसे गाने जोकि सुनंदा शर्मा ने दिए हैं। साथ ही बॉलीवुड के किंग सलमान खान के शो पर भी सुनंदा शर्मा पहुंची थी। जहां सलमान खान ने भी उनके गानों की तारीफ की थी।

     

     

  • Punjab News: 1.8 किलो चरस सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.8 किलो चरस सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी शामिल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए गए अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत थाना ढकोली पुलिस ने 1.8 किलो चरस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि इनमें से एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी है।

    जानकारी देते हुए SSP दीपक पारीक ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ मणि, दविंदर कुमार और अंकुशपाल के रूप में हुई है। दविंदर कुमार को 82 बटालियन का कर्मचारी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि गुरजीत उर्फ मणि और अंकुश पाल पर हिमाचल में पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।