Category: Mohali

  • Punjab News: Action में CM Mann, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दिया इतने बजे का अल्टीमेटम, आदेश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में CM Mann, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दिया इतने बजे का अल्टीमेटम, आदेश जारी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में तहसीलदार को विजीलेंस की टीम ने 2 दिन पहले काबू किया था। जिसको लेकर बीते दिन पंजाब भर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हड़ताल कर दी और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले को लेकर सीएम मान ने सख़्त फ़ैसले लेते हुए कुछ समय पहले सीधी चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद अब मान सरकार द्वारा पत्र जारी करते हुए शाम 5 बजे तक रेवेन्यू अधिकारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया गया है।

    जारी पत्र के अनुसार कहा गया है कि सभी राजस्व अधिकारी जो हड़ताल पर हैं या पंजीयन नहीं कर रहे हैं, उन अधिकारियों को आज शाम 5.00 बजे तक अपनी ड्यूटी में शामिल होने के लिए निर्देशित किया जाता है। पत्र के अनुसार कर्तव्य (दस्तावेजों के पंजीकरण सहित) आज शाम 5.00 बजे के बाद अधिकारियों को निलंबन के तहत रखा जाएगा और उनकी ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति होगी। कहा गया है कि इसे डाइ-नॉन माना जाएगा जिसके परिणामस्वरूप सेवा समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा सख्त पंजाब सिविल सेवा के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई (दंड एवं अपील) उनके खिलाफ नियमावली 1970 की कार्रवाई की जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी लेकर कहते हैं कि हम लोगों का काम रोक देंगे तो हम सारे पंजाब की तहसीलों में नायब तहसीलदारों को, कानूनगों को और अन्यों को भी रजिस्ट्री करने का अधिकार दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को भी यह अधिकार देंगे, लेकिन ये लोग यह न सोचें कि वे सरकार को ब्लैकमेल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई जायज मांग है तो मैं उसे स्वीकार करूंगा।

    सीएम ने कहा कि न मैंने कभी जिंदगी में रिश्वत नहीं ली है, न मुझ पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, और न ही मैं किसी को भ्रष्टाचार करने दूँगा। यदि वे अपनी सामूहिक छुट्टी से वापस नहीं आते, तो उन्हें यह छुट्टी मुबारक। हमारे पास कई नए लोग हैं, हम उन्हें नियुक्त कर लेंगे। ये खुद जानते हैं कि इन्होंने आम जनता को कितना परेशान किया है। अब इनके साथ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

    अगर वे अपने आपको सही मानते हैं, तो अपनी सामूहिक छुट्टी वापस न लें। हम अगली कैबिनेट बैठक में नए तहसीलदारों, कानूनगो व पटवारियों की भर्ती का एजेंडा लेकर आएंगे। छुट्टी खत्म होने के बाद वे कहाँ काम करेंगे, कहाँ जॉइन करेंगे, यह जनता तय करेगी। किसी व्यक्ति के बिना किसी का सरकार का काम नहीं रुकता। ये लोग खुद को सर्वशक्तिमान समझने लगे हैं और छोटी-छोटी बातों पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को CM Maan ने दी सख्त चेतावनी

    Punjab News: रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को CM Maan ने दी सख्त चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार सख़्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते तहसीलदार को विजीलेंस की टीम ने 2 दिन पहले काबू किया था। जिसको लेकर बीते दिन पंजाब भर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं अब सीएम मान एक्शन मोड में आ गए। इस मामले को लेकर सीएम मान ने सख़्त फ़ैसले लेते हुए सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

    भगवंत मान ने पंजाब के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार तक लोगों की कोई भी रजिस्ट्री ना करने की चेतावनी के बाद ये संदेश दिया है कि अब वो अपनी छुट्टी मनाएं उनको छुट्टी मुबारक, अब लोगों को देखना है कि हड़ताल पर गए अधिकारियों को कब ओर कहीं जवाईन करना है। सीएम के इस आदेश के बाद अब रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

  • 32 साल पुराने Fake Encounter में Court का आया फैसला, 2 पुलिस कर्मी दोषी करार, देखें वीडियो

    32 साल पुराने Fake Encounter में Court का आया फैसला, 2 पुलिस कर्मी दोषी करार, देखें वीडियो

    6 मार्च को सुनाई जाएगी सजा, 1993 का है मामला

    मोहालीः पंजाब में 32 साल पुराने 2 लोगों के फर्जी एनकाउंटर से जुड़े मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2 पूर्व पुलिस मुलाजिमों को दोषी ठहराया है। दोषियों में तरनतारन के पट्‌टी में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारी सीता राम व एसएचओ पट्‌टी राज पाल शामिल हैं। मृतकों में गुरदेव सिंह व सुखवंत सिंह तरनतारन सिंह शामिल है। आरोपियों को 6 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। जबकि 5 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया। मामले में 11 पुलिस अधिकारियों पर अगवा, गैन कानूनी हिरासत व हत्या का दोष लगाया गया था, सुनवाई के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी। घर से उठाया, लावारिसों की तरह किया संस्कार 30 जनवरी 1993 को गुरदेव सिंह उर्फ देबा निवासी गलीलीपुर तरनतारन को पुलिस चौकी करण तरनतारन के इंचार्ज एएसआई नौरंग सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने उसके घर से उठाया था। जबकि 5 फरवरी 1993 को एक अन्य युवक सुखवंत सिंह को एएसआई दीदार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पट्टी थाना क्षेत्र के बाम्हणीवाला गांव से उसके घर से उठा लिया था। बाद में दोनों को 6 फरवरी 1993 को थाना पट्टी के भागूपुर क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मार दिखाया। थाना पट्टी तरनतारन में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार लावारिस हालत में कर दिया। इसके बाद उनके परिवारों को सौंपा नहीं गया। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि दोनों युवक हत्या, फिरौती जैसे अपराधों में मामलों में शामिल SC के आदेश पर CBI ने जांच शुरू की 1995 सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर इस मामले की जांच की थी। शुरूआती जांच में 27 नवंबर 1996 को एक गवाह, ज्ञान सिंह का बयान दर्ज किया। बाद में, फरवरी 1997 में सीबीआई ने जम्मू में पीपी कैरों और पीएस पट्टी के एएसआई नोरंग सिंह और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 364/34 के तहत केस दर्ज किया। साल 2000 में जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने तरनतारन के 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इन अधिकारियों में नोरंग सिंह (तत्कालीन इंचार्ज पीपी कैरों), एएसआई दीदार सिंह, कश्मीर सिंह (तत्कालीन डीएसपी, पट्टी), सीता राम (तत्कालीन एसएचओ पट्टी), दरशन सिंह, गोबिंदर सिंह (तत्कालीन एसएचओ वल्टोहा), एएसआई शमीर सिंह, एएसआई फकीर सिंह, सी. सरदूल सिंह, सी. राजपाल और सी. अमरजीत सिंह शामिल थे। अदालत में ऐसे चली सुनवाई साल 2001 में इन सभी आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे, लेकिन पंजाब डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट 1983 के तहत आवश्यक मंजूरी की अपील के आधार पर उच्च अदालतों ने 2021 तक इस मामले पर रोक लगा दी थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था। हैरानी की बात यह थी कि सीबीआई द्वारा एकत्र किए गए सभी सबूत इस केस की न्यायिक फाइल से गायब हो गए। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद कोर्ट के आदेशों पर रिकॉर्ड को दोबारा तैयार किया गया और अंततः घटना के 30 साल बाद, 2023 में पहले सरकारी गवाह का बयान दर्ज किया गया। सीबीआई के सरकारी वकील अनमोल नारंग ने बताया कि दोषी सीता राम की उम्र 80 साल है और उन्हें आईपीसी की धारा 302, 201 और 218 के तहत दोषी ठहराया गया है। वहीं, राजपाल की उम्र लगभग 57 साल है और उन्हें धारा 201 और 120-बी के तहत दोषी माना गया है।
  • Jalandhar से सासंद Channi ने पत्नी संग किया डांस, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद Channi ने पत्नी संग किया डांस, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान सीएम रहे जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अक्सर अपने स्वभाव की वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे सीएम रहते वक्त पीयू में भांगड़ा करने की चर्चा हो, या फिर आम लोगों के साथ बैठकर ताश खेलना हो। चन्नी अपने इस स्वभाव को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब चन्नी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बोलियों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    को सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की भतीजी की शादी के दौरान स्टेज कलाकार नूरजोरा प्रोग्राम करने के लिए आए थे। इस दौरान कलाकार नूरजोरा ने बोली (पंजाबी लोक कहावतें) गाई और सांसद चन्नी को नाचने के लिए आगे बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बोली गाई और सांसद चन्नी को हाथ पकड़ कर नचाया। सांसद चन्नी के साथ उनकी पत्नी भी नाचती नजर आईं।

    बता दें कि इससे पहले पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) कपूरथला में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भांगड़ा करने आए युवकों के साथ भांगड़ा किया था। स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ चन्नी पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा करते हुए लुड्डी और धमाल करते नजर आए थे। इसके बाद चरणजीत सिंह ने सभी युवाओं को गले लगाया था। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे।

     

  • Punjab News: 43 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 43 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी की गई सूची के मुताबिक 43 IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें 7 PCS और 36 IAS अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

  • Punjab News: 13 किलो अफीम सहित कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 13 किलो अफीम सहित कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से में 13 किलो अफीम और सियाज गाड़ी बरामद की गई। आरोपी की पहचान जश्नप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गुरु हरसाहिब, फिरोजपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी झारखड़ से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता था।

    पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी 3 पर्चे दर्ज है, जिसमें एक 6 किलो अफीम और 307 का पर्चा दर्ज है। जेल में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Police ने पकड़ा नकली IAS Officer, देखें वीडियो

    Police ने पकड़ा नकली IAS Officer, देखें वीडियो

    मोहालीः नकली आईएएस अफसर बन लोगों को नौकरी का झांसा देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति खुद को आईएएस अफसर बता रहा था। लोगों को नौकरी दिलाने का कहकर मोहाली के एक होटल रुकवाया था। इस दौरान बातचीत के दौरान लोगों की उक्त अफसर से बहस हुई तो उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

    जिसके बाद मौके पर फेस-1 की मोहाली पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पवन कुमार बताया, जो हनुमानगढ़ का रहने वाला था। जांच के दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति के पास से एक स्विफ्ट कार बरामद की है। जिसमें कई जाली आईएस कार्ड भी बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जहां कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: माइनिंग विभाग की Fake Website बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: माइनिंग विभाग की Fake Website बनाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    मोहालीः पंजाब में खनन विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शिकायत मिलने पर स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने फर्जी वेबसाइट बनाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में अवैध खनन मामले की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबे समय से चल रही थी।

    वहीं खनन विभाग ने फरवरी में सुनवाई के दौरान कहा था कि विभाग ने अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने विभाग की वेबसाइट से मिलती-जुलती एक फर्जी वेबसाइट बना ली है। वहां से अवैध खनन परमिट जारी किए जा रहे हैं। सुनवाई के बाद इस संबंध में स्टेट साइबर सेल में मामला दर्ज कराया गया। जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया और अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

  • Punjab News: अजब मामला, शरारती अनंसर टॉस्क पूरा करने के लिए तोड़ रहे गाड़ियों के शीशे, देखें CCTV

    Punjab News: अजब मामला, शरारती अनंसर टॉस्क पूरा करने के लिए तोड़ रहे गाड़ियों के शीशे, देखें CCTV

    मोहालीः शरारती अनंसरों द्वारा अकसर वाहनों के शीशे तोड़ने की घटना सामने आती रहती है, लेकिन इस बार बलटाना क्षेत्र में वाहनों के शीशे तोड़ने के दौरान शरारती अनसंर द्वारा अलग टॉस्क पूरा करके घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जहां घटना को अंजाम देने से पहले अक्कड़-बक्कड़-बंबे-बो अस्सी नब्बे पूरे सौ बोला गया और उसके बाद वाहनों के शीशे तोड़े गए। शरारती अनसंर ने घर के बाहर खड़ी 3 कारों के शीशे तोड़े और एक बाइक को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए सैनी विहार फेस 3 बलटाना के रहने वाले पीड़ित राजीव कुमार सैंडल ने बताया कि देर रात एक ब्रेजा सहित 2 कारों के नौजवान द्वारा शीशे तोड़ दिए गए और उसके बाद एक बाइक को गिराकर नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि उनके घर के नजदीक एक पानी की टंकी के पास पार्क है। जहां अक्सर ही नशेड़ी किस्म के लोग बैठे रहते हैं। देर रात करीब 2:30 बजे शरारती लोगों ने अक्कड़-बक्कड़-बंबे-बो अस्सी नब्बे पूरे सौ बोला और उसके बाद एक व्यक्ति ने आकर कारों पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए।

    हालांकि शीशे तोड़ने की कार्रवाई एक नौजवान द्वारा ही की गई थी, जबकि उसके साथ कुछ अन्य लड़के भी कुछ दूरी पर मौजूद थे। शीशे तोड़ने के बाद वह एक्टिवा पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे है। राजीव कुमार सैंडल ने बताया कि इस सारी घटना की शिकायत तथा सीसीटीवी फुटेज पुलिस चौकी बलटाना में दे दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • कई चैनलों को Punjabi Singer Harbhajan Mann ने जारी किया नोटिस, जानें मामला

    कई चैनलों को Punjabi Singer Harbhajan Mann ने जारी किया नोटिस, जानें मामला

    मोहालीः पंजाबी गायक हरभजन मान ने कई चैनल को नोटिस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार गायक की बेटी के बारे में झूठी खबरे फैलाने को लेकर हरभजन मान ने नोटिस जारी किया है। सोशल मीडिया पर मामले की जानकारी देते हुए मान ने लिखा कि पंजाब सेवक टीवी ‘पंजाब दी खबर’ ‘सुखजीतसिंह142’ और कुछ अन्य यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम हैंडल ने मेरी बेटी के बारे में पूरी तरह से झूठी और अपमानजनक खबरें फैलाई हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी की बेटी या बेटे के बारे में झूठी या गलत खबर फैलाना अनैतिक है। ऐसा करने से बेटी या बेटे सहित परिवार और संबंधित पक्षों पर मानसिक और शारीरिक रूप से बुरा प्रभावित हो सकते है। मान ने कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए खड़ा हूं। जिसके चलते मैंने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जिन्होंने मेरी बेटी के बारे में झूठी खबरें फैलाईं। मुझे उम्मीद है कि मेरा कदम उन गलत इरादे वाले लोगों के लिए एक सबक होगा।