Category: Mohali

  • Punjab News: CBSE के 10वीं की नई परीक्षा पैटर्न योजना को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: CBSE के 10वीं की नई परीक्षा पैटर्न योजना को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगले वर्ष 2026 से साल में दो बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। नए नियम के ड्राफ्ट को सीबीएसई ने मंजूरी दे दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला चरण चरण फरवरी-मार्च में में आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण मई 2026 में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की घोषणा की है।

    वहीं इस मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सीबीएसई की नई परीक्षा पैटर्न योजना पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इसमें पंजाबी को बाहर रखा गया है। मंत्री बैंस ने सीबीएसई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बीते दिन 10वीं कक्षा के एग्जाम को साल में 2 बार करवाने का ऐलान किया गया, लेकिन इसमें पंजाबी भाषा को ही गायब कर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिजनल भाषा और विदेशी भाषा को मान्यता दी गई, जिसको लेकर उन्होंने आपत्ति जताई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों की पंजाबी मां बोली को खत्म करने की कोशिश की गई।

    ऐसे में उन्होंने सीबीएसई और केंद्र शिक्षा मंत्री से इस पैटर्न को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होने कहा कि रिजनल भाषा और विदेशी भाषा का एग्जाम एक दिन में रखा जा रहा है। भाव है कि पंजाबी या चाईनीज की भाषा एक कर दी गई। ऐसे में पंजाबी की त्वज्जों को खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पंजाबी का एग्जाम साल में दोनों बार होने वाले एग्जाम में हो और पंजाबी को लाजमी किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के अलावा जम्मू-कश्मीर, दिल्ली सहित कई राज्यों में पंजाबी बोली की महत्वत्ता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सीबीएसई और केंद्रिय शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखेंगे, जिसमें पंजाबी को लाजमी करने के लिए आग्रह किया जाएगा।

  • Punjab News: 2 गुटों में चली गोलियों के मामले में 25 युवक अरेस्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में चली गोलियों के मामले में 25 युवक अरेस्ट, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़-कुराली रोड पर स्थित फ्यूचर हाइट्स सोसाइटी में देर रात 2 गुटों में विवाद के दौरान गोलियां चली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तालाश में जुट गई। जिसके बाद अब पुलिस ने 25 युवकों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने अपने दोस्तों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों गुटों के युवक वहां एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। वहीं गोलियां चलने की घटना की सूचना किसी ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके दी।

    जिसके बाद बिना हथियार और सिर्फ डंडे लेकर पहुंचे दो पुलिसकर्मी मौके पर जुटी भीड़ को देखकर घबरा गए, तो उन्होंने तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। सोसाइटी में रहने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि रात में गोलियों की आवाज सुनकर पहले लगा कि कोई पटाखे चला रहा है। जब वह बाहर आए तो पूरे मामले की जानकारी मिली। पुलिस को घटनास्थल से चार चले हुए कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया गया है।

    जिस कार ने सोसाइटी की ग्रिल और पेड़ को नुकसान पहुंचाया था, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि वीडियो के आधार पर 25 युवकों को अरेस्ट किया गया। जिनमें से कुछ स्टूडेंट, कुछ जिम ट्रेनर व कुछ पार्ट-टाइम जॉब करने वाले हैं। युवकों से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद ही और अधिक जानकारी हासिल की जा सकेगी।

     

  • Punjab News: 1274 Immigration फर्मों पर Police की Raid, 24 FIR दर्ज, 7 काबू

    Punjab News: 1274 Immigration फर्मों पर Police की Raid, 24 FIR दर्ज, 7 काबू

    चंडीगढ़ः अमेरिका से डिपोर्ट हुए पंजाबियों के बाद मान सरकार ट्रैवल एजेंटों को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। इसी के तहत डीजीपी के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान राज्य भर में 1274 इमिग्रेशन फर्मों के दफ्तरों में छापेमारी की गई। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया गया। इसी के साथ 28 जिलों में पुलिस ने यूएसए से भारतीयों के डिपोर्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की।

    जिसमें विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रूप से राज्य स्तर में चल रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने डिफॉल्टर ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कम से कम 24 फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज किए हैं और उनमें से 7 को हिरासत में लिया गया। सभी सीपीएस/एसएसपी को अपने संबंधित न्यायालयों में सभी आव्रजन और ट्रैवल एजेंट फर्मों में खोज करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख में विशेष पुलिस टीमों का गठन करने के लिए कहा गया था।

    “सभी सीपीएस/एसएसपी को उन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया था, जो पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स के विनियमन अधिनियम, 2012 के अनिवार्य प्रावधानों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए पाए गए थे या विदेशी देशों में अवैध प्रवेश की सुविधा के झूठे वादों के साथ निर्दोष लोगों को धोखा दिया था।

    पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट 2012 के प्रावधानों के अनुसार, सभी ट्रैवल एजेंटों को डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य किया जाता है, जो पांच साल के लिए मान्य है और बाद के पांच साल की अवधि के लिए अक्षय है। लाइसेंस प्राप्त एजेंटों को भी अपने लाइसेंस को प्रमुखता से प्रदर्शित करने, ग्राहकों और सेवाओं के रिकॉर्ड बनाए रखने और विज्ञापन या सेमिनार रखने से पहले अधिकारियों को सूचित करने की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त, एजेंटों को उनकी लाइसेंस प्राप्त सेवाओं से परे गतिविधियों में संलग्न होने से प्रतिबंधित किया जाता है, जिसमें मानव तस्करी या अनधिकृत प्रवासन सहायता शामिल है। गैर-अनुपालन के परिणामस्वरूप लाइसेंस और कानूनी कार्रवाई को निलंबित या रद्द कर दिया जा सकता है।

    विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि डीजीपी पंजाब ने एडीजीपी एनआरआई मामलों के प्रवीण सिन्हा की अध्यक्षता में 4 सदस्य विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, यदि कोई हो और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्वासितों से शिकायतों की जांच करने के लिए। उन्होंने नागरिकों को सतर्क रहने और दस्तावेजों और धन के साथ उन्हें सौंपने से पहले ट्रैवल एजेंटों की साख सत्यापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सलाह दी, “पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट, 2012 के तहत उपायुक्त द्वारा जारी एक वैध लाइसेंस के साथ केवल एजेंसियों को संलग्न करें।

  • Punjab में मैच दौरान वुशू के District Champion की मौत, देखें वीडियो

    Punjab में मैच दौरान वुशू के District Champion की मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में जयपुर के एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा (21) को मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया। ये टूर्नामेंट पंजाब के मोहाली में स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था। शर्मा करीब 3 दिन पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्थान यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट के आयोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है। ऑर्गेनाइजर दीपक कुमार ने बताया कि मोहित पहला राउंड जीत चुके थे। दूसरे राउंड में भी वह आगे चल रहे थे। मैच के दौरान रिंग में वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मुंह के बल गिर गए। इस दौरान वहां मौजूद रेफरी ने उन्हें उठाने का प्रयास भी किया। इसके बाद रिंग से उसे नीचे लाया गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कमल तनेजा ने बताया- यूनिवर्सिटी में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई थी। शव को सिविल हॉस्पिटल, खरार, मोहाली (पंजाब) की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। उनके घर वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। शव परिवार को सौंपने से पहले पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। राजस्थान यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रमोद सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।
  • Punjab News: MP Amritpal Singh की सदस्यता के लिए केंद्र ने गठित की कमेटी

    Punjab News: MP Amritpal Singh की सदस्यता के लिए केंद्र ने गठित की कमेटी

    चंडीगढ़ः खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की सदस्यता के लिए भारत सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। लोकसभा स्पीकर ने कमेटी बनाई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सांसद अमृतपाल के सदन में शामिल होने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर केंद्र सरकार से पूछा था कि सांसदों की छुट्टी मंजूर करने वाली कमेटी गठित की गई है या नहीं। खंडपीठ ने अतिरिक्त सालिसिटर जनरल सत्य पाल जैन को निर्देश लेकर 25 फरवरी को अदालत को सूचित करने को कहा था। याची का वकील बीमार होने के कारण अब इस मामले पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

    खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। अमृतपाल सिंह ने बताया कि उसे 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम में हिरासत में रखा गया है। सिंह के वकील का कहना है कि उन्होंने अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अब तक उन्हें इस पर कोई निर्णय नहीं बताया गया है। इसके अलावा, अमृतपाल सिंह ने अपनी याचिका में यह भी प्रार्थना की है कि उन्हें सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठकों में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

    अमृतपाल सिंह की ओर से दलील दी कि जेल प्रशासन उनके पत्रों को समय पर उन्हें उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय से आने वाले पत्रों को रोका या सेंसर नहीं किया जा सकता। याची ने बताया कि अभी उनके पास अब केवल छह दिन बचे हैं। खंडपीठ ने इस पर टिप्पणी की कि संसद के बजट सत्र का पहला चरण पहले ही समाप्त हो चुका है, और जब अगली बार सिंह को संसद में भाग लेने के लिए समन प्राप्त होगा, तब वह फिर से अदालत का रुख कर सकते हैं। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल जैन ने कहा कि सांसद संसद से अवकाश के लिए आवेदन कर सकता है और इसके लिए बनी समिति यह तय करती है कि अनुपस्थिति के कारण वैध हैं या नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिरासत में रहना संसद से अवकाश का एक आधार हो सकता है।

     

  • Punjab News: दो गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: दो गुटों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोहाली: खरड़ में एक निजी सोसायटी के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद मे गोलियां चलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक एक गुट ने पहले दूसरे गुट के साथ मारपीट के बाद फायरिंग कर दी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

    इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि एक आदमी को कुछ लोग जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं और फिर दूसरे वीडियो में एक शख्स गोलियां चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना ने इलाके मे दहशत फैला दी है।

  • Punjab News: Travel Agents पर चला पुलिस का डंडा, 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Travel Agents पर चला पुलिस का डंडा, 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा ट्रवेल एजंटों पर कार्रवाई करने का सिलसला लगतार जारी है। इसी कड़ी में आज स्थानीय पुलिस ने फर्जी ट्रवेल एजंटों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 201 एजंटों के दफतरो की चैकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगो पर मामला दर्ज किया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए एस.पी हरबीर सिंह अटवाल और एस.पी मनप्रीत सिंह ने बताया की लोगों को एजेंटी की आड़ मे ठगने वाले आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने 413 शिकायतों की जांच कर 9 पर कार्रवाई कर दी है। यदि किसी के पास फर्जी एजेंटो की कोई जानकारी या शिकायत पेंडिंग है तो उसकी जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी।

  • Punjab News: Pratap Bajwa और BJP के बयान से राजनीति में गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    Punjab News: Pratap Bajwa और BJP के बयान से राजनीति में गरमाई सियासत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब विधानसभा सत्र से पहले विपक्षी दल के नेता प्रताप बाजवा के बयान से एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। दरअसल बाजवा का कहना है कि ‘आप’ के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और पक्ष बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर चुनावों से पहले किए गए 1000 रुपये प्रति माह मान भत्ते के वादे को पूरा करने में देरी करने का आरोप लगाया। बाजवा का कहना है कि उनका इरादा सरकार को तोड़ने का नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लगातार झूठ बोलकर पहले ही पंजाब के लोगों की नजरों से गिर चुकी है। विधानसभा का सत्र दिसंबर में ना बुलाए जाने को लेकर भी बाजवा ने सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा हमला किया।

    उन्होंने कहा कि अब जबकि बजट सेशन बुलाना चाहिए था सरकार आज के सेशन को बुलाकर मात्र औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी फ्रंटो पर सरकार फेल हो चुकी है। राज्य की अमन कानून की व्यवस्था तो पहले से ही चरमराई हुई थी अब वित्तीय व्यवस्था भी और चरमरा गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने चिंता जाहिर की कि राज्य सरकार लंबे सत्र करवाने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदल देगी।

    हालांकि इससे पहले प्रताप बाजवा और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा द्वारा जारी बयान को लेकर दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधायकों के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में बैठक हुई थी। ‘आप’ पार्टी का 10 साल सत्ता में रहने के बाद दिल्ली विधानसभा में इसका दबदबा खत्म हो गया है। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि ‘आप’ ने 22 सीटें जीती हैं। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के पूर्व बुलाई गई बैठक बुलाई गई। दूसरी ओर भाजपा पार्टी के पूर्व प्रधान अश्विनी शर्मा ने भी सरकार पर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया है।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी तो विधानसभा के सेशन को लंबा चलने की मांग करती रही थी लेकिन अब जब यह खुद सत्ता में है तो विधानसभा सत्र बुलाने से डरते हैं । लोगों के मुद्दों पर सार्थक बहस करने से सरकार बचती आ रही है। अश्विनी शर्मा ने भी आज के सत्र को मात्र अनौपचारिकता ही बताया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ₹2500 महिलाओं को देने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों से पंजाब की महिलाओं को ₹1000 देने की बात यह नहीं करते।

    उन्होंने कहा कि क्या आम आदमी पार्टी पंजाब में 3 सालों का बकाया महिलाओं को अदा करेगी । उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने हर वादे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई का काम शुरू हो चुका है। भाजपा पार्टी ने आरोप लगाया कि बैठक का मकसद मान को मुख्यमंत्री के पद से हटाना है। इसके साथ ही ‘आप’ ने कहा कि बैठक का एजेंडा पार्टी की कमियों का विश्लेषण करना था।

  • Mohali News: बब्बर खालसा गैंग के 2 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    Mohali News: बब्बर खालसा गैंग के 2 गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

    मोहाली: टारगेट किलिंग के लिए मोहाली आए बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो गुर्गों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने गिरफ्तार किया है। दोनों पाकिस्तान बेस्ड बीकेआई टेररिस्ट हरविंदर सिंह रिंदा और यूएसए में छिपे गैंगस्टर हैप्पी पासिया से संबंधित हैं। दोनों को मोहाली क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीश सिंह उर्फ जग्गा निवासी हरिके पत्तन जिला तरनतारन और शुभदीप सिंह औलख उर्फ शुभ निवासी गांव जोनेके जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    आरोपियों से .32 बोर के पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना एसएसओसी में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को सोमवार यानी जिला अदालत में पेश किया जाएगा।आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों ही पाकिस्तान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) संगठन चला रहे हरविंदर सिंह रिंदा और यूएसए से भारत के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हैप्पी पासिया के सीधे संपर्क में थे। दोनों ने रिंदा के कहने पर 10 फरवरी 2025 को महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इसी हमले में दोनों ने एक व्यक्ति को घायल भी किया था।

    दोनों के खिलाफ हत्या व लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज हैं। उन्हें हैप्पी पासिया ने मोहाली और पंजाब में टारगेट किलिंग करने के निर्देश भी दिए थे, जो एक बड़े ऑपरेशन का हिस्सा थे। एसएसओसी अधिकारियों ने कहा कि उनकी टीम पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गहराई से जांच कर रही है। इससे आतंकवादी संगठनों और उनके सीमा पार संपर्कों को लेकर अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। हैप्पी पासिया पर एनआईए ने पांच लाख रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया हुआ है

  • Punjab News: Club में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, Video Viral

    Punjab News: Club में दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, Video Viral

    मोहाली:  बेस्टेक मॉल में स्थित क्लब में सुबह तड़के करीब 3 बजे के करीब दो पक्षों मेें झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों मेें जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान एक युवती को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई और किसी ने झगड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    आखिर क्लब बंद करने का समय 12 बजे का होता है, तो फिर 3 बजे के बाद तक क्लब कैसे खुले रहते हैं? इसे लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मोहाली के क्लब में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर रात क्लबों में होने वाली पार्टियों के दौरान झगड़े आम हो गए हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा।