Category: Mohali

  • Punjab News: Dunki की बलि चढ़ा एक और युवक, Cambodia में मौत, देखें Video

    Punjab News: Dunki की बलि चढ़ा एक और युवक, Cambodia में मौत, देखें Video

    मोहालीः अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालने को लेकर ट्रप सरकार सक्रिय हुई पड़ी है। अमेरिका सरकार अब तक यूएसए में अवैध रूप से रह रहे कई भारतियों को उनके देश भेज चुकी है, लेकिन कई लोग अभी भी अमेरिका में डंकी लगाकर जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं कई दशकों से हम सुनते आ रहे हैं कि इस डंकी रूट ने कई नौजवानों को काल के ग्रास में डाला है। अब तक कई माता-पिता के सौतेले बेटे और अन्य नौजवान डंकी के जरिए विदेश जाने के चक्कर में अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं एक बार फिर एक युवक के डंकी लगाकर अमेरिका जाने के चक्कर में मौत होने का मामला सामने आया है।

    जानकारी मुताबिक, 58 वर्षीय बलविंदर सिंह व उसकी पत्नी ज्ञान कौर दिहाड़ीदार हैं। पुलिस को 20 फरवरी को रणदीप की ओर से शिकायत दी गई कि वह 8 महीने से कंबोडिया में फंसा हुआ है। एजेंट उसका मौसा विक्रम वासी बब्याल, जिला अंबाला का है। उसे न आगे भेजा जा रहा है और न वापिस भेजा जा रहा है। उसने बताया था कि एजेंट ने उसका पासपोर्ट भी जब्त किया हुआ है और वह बीमार भी है। परिवार ने पुलिस में अंबाला के एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई और पैसे वापिस दिलाने की मांग की थी।

    बताया जा रहा है कि रणदीप के पांव में फोड़ा हो गया था। उसने वहीं सर्जरी करवाई पर कोई आराम नहीं आया था। उसके घाव में पस पड़ने लगा थी। कुछ दिन पहले ही उसने बड़े भाई रवि से फोन पर बात कर उसने भारत वापस बुलाने की इच्छा जताई थी। फिर बाद में उसके भाई को कंबोडिया से एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि रणदीप की तबीयत बिगड़ गई है। उसके भाई ने शुक्रवार को ही उसे 20,000 रु ऑनलाइन भेजे थे, परंतु शनिवार तड़के उसकी मौत की खबर आ गई। परिवार ने प्रशासन से युवक के शव को भारत पहुंचाने की गुहार लगाई है तथा आरोपी एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: Lift में फंसे लोग, प्रशासन में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Lift में फंसे लोग, प्रशासन में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोहालीः प्राइवेट माल की एक लिफ्ट में कई लोग फंस गए। तकरीबन 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी फोर्स के साथ लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में फंसे लोगों में से 4 एनआरआई भी शामिल थे।

    बताया जा रहा है कि लिफ्ट में 9 लोग सावर थे, जो तीसरी मंजिल से नीचे आ रहे थे अचानक बीच में ही लिफ्ट रुक गई। जिसके बाद लिफ्ट में फंसे लोगों तुरंत अपने साथियों को सूचित किया। लिफ्ट बंद होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। कई प्रयासों के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद घर भेज दिया गया।

  • Punjab News: तस्कर से नशा लेने आई युवतियों से हुई धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: तस्कर से नशा लेने आई युवतियों से हुई धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोहाली: जीरकपुर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो मे दो युवतिया बता रही है कि वह लोहगड के मंजीत सिंह से चिट्टा लेने आई है। उन्होंने आरोपी को सोने की चैन और 1000 नगदी दी थी। जिसे लेकर वह भाग गया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि मंजीत सिंह से नशा खीरदने वाले 3 लोगो की वीडियो वॉयरल हुई थी। जिसमे दो युवतियां और एक व्यक्ति बता रहा है कि वह मंजीत से चिट्टा लेने आये थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह निवासी मकान नं. 97, लोहगढ़, जिकरपुर को 2 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: किसानों की केंद्र के साथ अहम बैठक के लिए डल्लेवाल हुए रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों की केंद्र के साथ अहम बैठक के लिए डल्लेवाल हुए रवाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्र के साथ किसानों की 6वीं दौर की आज अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक खनौरी बॉर्डर से जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत बाकी किसानों का काफिला रवाना हो गया है। प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में जाने के लिए उन्हें प्राइवेट एम्बुलेंस मुहैया करवाई गई है। किसानों के साथ केंद्र की बैठक शाम 6:00 बजे होगी।

    केंद्र सरकार की ओर से बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इसके साथ ही किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित 28 किसान बैठक में भाग लेंगे। हालांकि इससे पहले हुई बैठक बेसिट्टा रही थी। खनौरी मोर्चे पर मरण वर्त पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ किसानों की अहम बैठक होने जा रही है।

    हम सरकार से अपील करेंगे कि वह किसानों की मांगों को पूरी करे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार से बीच के रास्ते पर कोई सहमति नहीं होगी, सहमति सिर्फ किसानों की मांग एमएसपी के कानून को लेकर होगी। वहीं सरवन पंधेर का कहना है कि अगर मीटिंग बेसिट्टा रहती है तो 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर जल्द कूच करेंगा।

  • Punjab News: एक्शन में सरकार, अब 232 लॉ अफसरों पर गिरी गाज

    Punjab News: एक्शन में सरकार, अब 232 लॉ अफसरों पर गिरी गाज

    मोहालीः दिल्ली चुनावों के नतीजे जारी होने पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। हाल ही में पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने, विजिलेंस चीफ को हटाने और मुक्तसर साहिब डीसी को सस्पेंड किया था। वहीं अब राज्य के कानून अधिकारियों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि कानून अधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। सरकार ने 7 दिनों में अब तक 5 बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें से सरकार ने 232 अधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। करीब 232 अधिकारियों से इस्तीफा मांगा गया है। इन सभी कानून अधिकारियों को हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और ट्रिब्यूनल में राज्य का पक्ष रखने के लिए नियुक्त किया गया है। वहीं, सरकार ने 7 दिनों में अब तक पांच बड़े फैसले लिए हैं।

    हालांकि इस बारे में पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) गुरमिंदर सिंह का कहना है कि यह सब कुछ एक तय प्रक्रिया का हिस्सा है। क्योंकि इन अधिकारियों की नियुक्ति एक साल के लिए होती है। फरवरी माह में भी इनकी नियुक्ति समाप्त हो रही है। सरकार का उद्देश्य कार्यालय के कार्यों को व्यवस्थित और सुदृढ करना है ताकि पंजाब के नागरिकों के हितों को प्रभावी बनाया जा सकें। यह प्रक्रियागत कदम विधि अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति को सुगम बनाने तथा कानूनी प्रतिनिधित्व में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

     

  • Punjab News: PU के Student की Kidnapping मामले मे HP Police ने दर्ज की FIR, देखें वीडियो

    Punjab News: PU के Student की Kidnapping मामले मे HP Police ने दर्ज की FIR, देखें वीडियो

    Preet Car Point के संचालको की तलाश मे शुरू हुई छपेमारी

    मोहाली : पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र का अपहरण कर उसे ब्लैकमेल करने के मामले मे हिमाचल पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर ली है। पीड़ित साहिल वासी शिमला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम इंश्योरेंस एजेंट का काम करता है। कुछ दिनों से हरदीप सिंह उर्फ़ प्रीत उसे आने ऑफिस मे एजेंट के तौर पर काम करने और RTO से VIP नंबर लेने के लिए उसे तंग परेशान कर रहे थे।

    11 जनवरी को वह Sunny Enclave मे अपने फ्लैट पर था। इस दौरान Preet Car Point का संचालक हरदीप सिंह और उसका दोस्त करम देव उर्फ़ सिमरनजीत ने फ्लैट का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। उन दोनों की इस हरकत से वह दर गया और उसने फ्लैट के मालिक को बुला लिया। जब उसने दरवाजा खोला, तो फ्लैट के मालिक के साथ वह दोनों भी अंदर आ गए।

    चारो मे बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया और प्रीत उसे अपने साथ वहा से ले गया। जिसके बाद प्रीत और उसके दोस्त ने उससे मारपीट की और उसकी गलत वीडियो बनाई। पीड़ित की शिकायत पर शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर खरड़ पुलिस को भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है। इस मामले मे Preet Car Point के संचालको से संपर्क साधना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • Punjab News: 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले को अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहती है। पुलिस विभिन्न अभियान चलाकर शरारती तत्वों को काबू करती है। हाल ही में सीआईए स्टाफ को उस समय अपने अभियान में बड़ी सफलता हासिल हुई जब मुखबिर की सूचना पर गांव झंझेड़ी में रहने वाले एक व्यक्ति से तलाशी के दौरान 2 अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, सीआईए स्टाफ अपराधियों की तलाश के लिए गश्त पर थी कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव झंझेड़ी निवासी अमनिंदर सिंह के पास अवैध हथियार है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना का पूख्ता मानते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया जिससे पुलिस को 2 अवैध पिस्तौल और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    उन्होंने बताया कि आरोपी अमनिंदर सिंह यूपी और एमपी से हथियार लेकर यहां आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है ताकि उसका रिमांड हासिल कर पता लगाया जा सके कि ये हथियार किसी और को बेचे जाने थे या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

  • Punjab News: इस दिन होंगे 3 नगर परिषदों के चुनाव, शेड्यूल जारी

    Punjab News: इस दिन होंगे 3 नगर परिषदों के चुनाव, शेड्यूल जारी

    मोहालीः चुनाव आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद तीन नगर परिषदों में चुनाव करवाने का फैसला किया है। इस दौरान तरनतारन, डेरा बाबा नानक और तलवाड़ा नगर परिषद के चुनाव 2 मार्च को करवाने का फैसला लिया गया। चुनाव के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने आदेश जारी कर दिए हैं। तीनों ही जगहों पर निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी जिला चुनाव अधिकारियों की होगी। चुनाव प्रक्रिया पर कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

    इसके अलावा पुलिस की ओर से भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम संबंधी अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2025 से 20 फरवरी 2025 (दोनों दिन शामिल) तक होगी। इन तीनों नगर परिषदों के संबंधित राजस्व अधिकार क्षेत्रों में अधिसूचना जारी होने की तिथि से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। वहीं, चुनाव संबंधी वोटर सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शनिवार को ही वोटर सूचियों की अंतिम प्रकाशना की गई ।

    दरअसल पंजाब की करीब 43 नगर काउंसिलों व पांच नगर निगमों के चुनाव तय समय नहीं हुए थे। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। क्योंकि किसी तरह के काम नहीं हो रहे थे। इसके बाद यह मामला पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। लेकिन इसके बाद हाईकोर्ट ने तुरंत चुनाव करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके खिलाफ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर को पंजाब सरकार को कुल 10 हफ्तों में चुनाव करवाने को कहा था। शीर्ष अदालत ने 15 दिनों में चुनाव की नोटिफिकेशन और अगले 8 हफ्तों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद दिसंबर में चुनाव हो गए थे।

    लेकिन इसके बाद भी इन तीन नगर परिषदों के चुनाव नहीं हुए थे। फिर एडवोकेट भीष्म किंगर की तरफ से इसके खिलाफ उच्च अदालत में जनहित याचिका दायर की गई थी। गत सुनवाई पर हाईकोर्ट ने पंजाब व राज्य निर्वाचन आयोग को सख्त फटकार लगाते हुए कहा था कि इस तरह लोकतंत्र का मजाक न उड़ाया जाए। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने अपना जवाब दाखिल किया था। आयोग ने अदालत बताया था 10 मार्च तक चुनाव करवाए जाएंगे। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह सीधे तौर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना है।

     

  • Punjab News: एक्शन मोड़ में Police, 2 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    Punjab News: एक्शन मोड़ में Police, 2 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार, 5 पर FIR दर्ज

    चंडीगढ़ः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। दरअसल, हाल ही में डीजीपी गौरव द्वारा की अगुवाई में 4 सदस्य एसआईटी गठित की गई थी। इसी के तहत एडीजीपी (एनआरआई मामलों) में प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व वाली पंजाब पुलिस की विशेष एसआईटी ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 5 नई एफआईआर दर्ज की हैं और 2 धोखेबाज ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल एफआईआर की संख्या 15 हो गई है, जबकि गिरफ्तारियों की संख्या 3 हो गई है। ये एफआईआर उन एजेंटों के खिलाफ दर्ज की गई हैं, जिन्होंने कथित रूप से पीड़ितों को अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश दिलाने के झूठे वादे कर ठगा था, जिसके परिणामस्वरूप उनकी (पीड़ितों) वतन वापसी हुई।

    हाल ही में दर्ज एफआईआर 17 और 18 फरवरी 2025 को तरनतारन, एसएएस नगर, मोगा और संगरूर जिलों में दर्ज की गईं। गैर-अधिकृत नेटवर्कों के माध्यम से काम करने वाले आरोपी एजेंट, पीड़ितों से सुरक्षित और कानूनी इमिग्रेशन रास्तों का वादा कर मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अमानवीय परिस्थितियों, नजरबंदी और अंततः वतन वापसी का सामना करना पड़ता है।

    दर्ज हुई एफआईआर नंबर 25 (17.02.2025): यह एफआईआर तरनतारन के पट्टी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें चंडीगढ़ और यमुनानगर से संचालित एक एजेंट ने कानूनी इमिग्रेशन का झांसा देकर एक पीड़ित से 44 लाख रुपये की ठगी की थी, लेकिन उसे निकारागुआ और मेक्सिको के रास्ते भेजा गया, विरुद्ध दर्ज की गई है और एफआईआर नंबर 19 (17.02.2025): यह एफआईआर एसएएस नगर के माजरी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें एजेंट मुकुल और गुरजिंदर अंटाल के विरुद्ध दर्ज की गई, जिन्होंने एक पीड़ित को गुमराह कर 45 लाख रुपये वसूले और उसे कोलंबिया और मेक्सिको के रास्ते भेजा।

    इसी तरह एफआईआर नंबर 30(18.02.2025) को मोगा के धर्मकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई, जिसमें आरोपी सुखविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, प्रीतम कौर और गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। ये सभी चंडीगढ़ के एकम ट्रैवल्स से जुड़े हैं। इन्होंने झूठे वर्क परमिट और सीधी अमेरिका फ्लाइट का लालच देकर एक पीड़ित से 45 लाख रुपये वसूले, लेकिन उसे प्राग, स्पेन और एल साल्वाडोर के रास्ते भेजा गया।

    शेष दो एफआईआर नंबर 15 (18.02.2025): यह एफआईआर संगरूर के खनौरी पुलिस थाना में हरियाणा के अंगरेज सिंह और जगजीत सिंह द्वारा संचालित वीजा और ट्रैवल कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई। इन्होंने पीड़ित को कनाडा का वीजा दिलाने का वादा कर 50 लाख रुपये ठगे, लेकिन उसे मिस्र, दुबई, स्पेन, ग्वाटेमाला और निकारागुआ के रास्ते भेज दिया।एफआईआर नंबर 95 (18.02.2025): यह एफआईआर गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन में एजेंट गोल्डी के खिलाफ दर्ज की गई, जो दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के पास काम कर रहा था। उसने एक पीड़ित से अमेरिका में कानूनी प्रवेश दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये ठगे।

    जैसे कि ऊपर बताया गया है, संगरूर पुलिस ने ट्रैवल एजेंट अंगरेज सिंह और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हाल ही में पटियाला के एनआरआई पुलिस थाने द्वारा की गई एक अन्य गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुई है। जिक्र योग्य है कि मानव तस्करी नेटवर्क की पूरी पहचान के लिए एसआईटी साइबर क्राइम यूनिट, वित्तीय अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है। जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस कमिश्नर (सीपी) जांच तेज कर रहे हैं, जिससे कई गिरफ्तारियां हुई हैं और मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों को फ्रीज किया गया है।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दोहराया कि पंजाब पुलिस इन धोखेबाज इमिग्रेशन सिंडिकेट्स को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पीड़ितों से बिना किसी डर के आगे आने की अपील की और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने जनता को सलाह दी कि वे किसी भी विदेश यात्रा प्रबंध में शामिल होने से पहले केवल लाइसेंसशुदा इमिग्रेशन सलाहकारों से परामर्श करें और किसी भी भुगतान से पहले एजेंटों के प्रमाण पत्रों व व्यावसायिक विवरणों की पूरी तरह से पुष्टि कर लें। पंजाब पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे गैर-लाइसेंसशुदा ट्रैवल एजेंटों की पहचान करने और रिपोर्ट करने में सहयोग करें, ताकि भोले-भाले लोगों के शोषण को रोका जा सके।

     

  • Punjab News: Action मोड में आई Mann सरकार, 52 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

    Punjab News: Action मोड में आई Mann सरकार, 52 पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते आज पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार करप्शन पर बड़ा वार करते हुए 52 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस विभाग की टीम पर यह बड़ी कार्रवाई है। इस घटना के दो दिन पहले मुक़सर के DC को निलंबित किया गया था। पंजाब सरकार लगातार करप्शन पर एक्शन कर रही है।

    इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं। यह दावा पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। पुलिस में काली भेड़ों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस की तर्ज पर एक महीने में ई-एफआरईआर दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    इसके साथ ही पंजाब पुलिस पुलिस सिटीजन फ्रेंडली सिसटम लागू रही है। पुलिस की तरफ से पहले 43 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया करवाई जाती थी। वहीं, इसका दायरा अब बढ़ाया जाएगा। इसमें 60 के करीब सेवाओं को शामिल किया जाएगा। लोग सांझ केंद्र या घर पर बैठकर इन सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की तरह पुलिस अब ई एफआईआर सिस्टम शुरू करने जा रही है।

    इसमें मोटर व्हीकल की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इसके लिए एक राज्य स्तरीय ई पुलिस थाना नोटिफाई किया जाएगा। जहां से लोगों की शिकायतों को संबंधित थाने में चली जाएगी। अगर 21 दिनों में शिकायत का निपटारा नहीं होता है तो अनट्रेस रिपोर्ट फाइल हो जाएगी। इसके लिए हमें हाईकोर्ट की मंजूरी जरूरत है। इसके लिए हमने लिए आवेदन किया है। वहीं, अगर जांच में कुछ समाने आता है, तो उसमें जानकारी जोड़ दी जाएगी।