Category: Mohali

  • Punjab News: प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई मशहूर लोग आप पार्टी में हुए शामिल

    Punjab News: प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी किंदा बिहारीपुरिया सहित कई मशहूर लोग आप पार्टी में हुए शामिल

    मोहालीः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमा गई है। आप पार्टी लगातार गांवों में खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं आज आप पार्टी ने फिर से कबड्डी जगत के मशहूर लोगों को शामिल किया है। आम आदमी पार्टी की सामाजिक-राजनीतिक नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई से पंजाब स्टाइल कबड्डी के विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी और ‘कबड्डी का चीता’ के नाम से मशहूर किंदा बिहारीपुरिया समेत कई अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ियों और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ‘आप’ पंजाब में शामिल हो गए हैं।

    इन्हें मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घूमण ने पार्टी में शामिल करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार आज पार्टी में अमन रामगढ़ सरदारां (कार्यालय सचिव, मोहाली – सुखदेव सिंह ढिंढसा), जीता बादलगढ़ (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), बब्बू झणेड़ी (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), कुलवीर टिंबरवाल (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), अमरेन्द्र सिंह रोड़िया (युवक नेता), सतनाम सिंह विरक, मलकीत सिंह (कबड्डी खिलाड़ी), बरिंदर सिंह (कबड्डी खिलाड़ी), सतगुर झणेड़ी (रेफरी), मनजोत सिंह, हरदीप सिंह और सोमां घोराचू (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी) शामिल हुए।

  • Punjab News: Highway पर चलते कंटेनर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर चलते कंटेनर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः ज़ीरकपुर-पटियाला हाइवे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब चलते हुए कंटेनर के इंजन के हिस्से में अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लेकिन समय रहते ड्राइवर ने कंटेनर को सड़क के किनारे ले जाकर अपनी जान बचाई। देर रात जीरकपुर छत लाइटों के पास चलते हुए कंटेनर के इंजन वाले हिस्से में अचानक आग लग गई और धुआं निकलने लगा।
    ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए कंटेनर को ट्रैफिक से अलग कर एक साइड पर रोक दिया। तब तक इंजन में आग पूरी तरह भड़क चुकी थी और आग ट्रक के अंदर भी फैलने लगी थी। ड्राईवर और कनेक्टर ने भीतर से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई और कई अन्य वाहनों को भी हादसे से बचाया गया। अगर ड्राइवर ने समझदारी नहीं दिखाई होती तो कई लोग घायल या हताहत हो सकते थे। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को काबू में कर लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।    
  • Punjab News: IPS के बाद आज PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IPS के बाद आज PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब में सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। बीते दिन 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए थे। जिसमें जालंधर की आईपीएस धनप्रीत कौर का फिल्लौर में तबादला किया गया था और उनकी जगह जालंधर की कमान सतिंदर सिंह को सौंपी गई थी। वहीं आज जारी आदेशों के अनुसार 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए है। जिसमें पीसीएस अधिकारी हरदीप सिंह, अशोक कुमार, रमनदीप कौर और रोबिनजीत कौर का नाम शामिल है।

  • Punjab News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, 5 गांवों का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, 5 गांवों का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मुल्लांपुर गरीबदास के पास कंडी एरिया के 5 गांवों का संपर्क तब टूट गया जब पहली बारिश ने ही प्रशासन की पोल खोल दी। लोगों ने बताया कि इन गांवों में नदियों पर पुलों की मांग पिछले 75 साल से गांव के लोग, नेता और सरकार के सामने करते आ रहे हैं, लेकिन किसी की सुध नहीं ली गई। इस वजह से हर मानसून में इन लोगों का आने‑जाने का रास्ता कट जाता है। अगर किसी को डिलिवरी होनी हो या कोई गर्भवती अस्पताल जाना पड़े तो उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    आज बारिश होने के कारण सारे रास्ते बंद हो गए और लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हर साल दावे तो करता है, लेकिन इन गांवों के पुलों की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इन नदियों पर पुल बनाए जाएं ताकि लोग भी सुकून की सांस ले सकें और लोगों के आने‑जाने के साधन सुगम हों। गांव के लोगों ने बताया कि 600 साल से भी पुराने ऐतिहासिक माता जैंती देवी मंदिर और शिव मंदिर भी नदी के पानी से बड़े खतरे में हैं, जहां श्रद्धालुओं की बहुत आस्था जुड़ी हुई है।

  • Punjab News: डॉक्टर पर हमले को लेकर प्रदर्शन, OPD सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर पर हमले को लेकर प्रदर्शन, OPD सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर हुए हमले को लेकर आज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों और कर्मियों द्वारा ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई। दरअसल, डॉक्टरों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सिविल अस्पताल में तैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जोत नूर शुक्रवार शाम अपनी कार के पास पहुंचे, जो कि जंगलात विभाग कार्यालय के पास पार्क थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उनका पेशा पूछने लगे। डॉ. जोत नूर द्वारा खुद को डॉक्टर बताने पर दोनों ने कथित तौर पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

    डॉक्टर किसी तरह खुद को बचाकर अपनी कार में बैठ गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना डेराबस्सी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि यदि ड्यूटी पर जाने वाले डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

    डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं मामले में थाना प्रभारी सुमित मोर का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कानून के अनुसार कार्यवाई करेगी।

  • Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

    Punjab News: स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में छुट्टियों का सरकार की ओर से ऐलान कर दिया गया है। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक की गई है। ये आदेश राज्य के सभी सरकारी, एडिडि और प्राईवेट स्कूलों पर लागू होंगे।

    इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों और स्कूलों का वर्तमान समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। यह आदेश 25 मई से 15 जुलाई तक लागू किया गया।

  • Punjab News: केवल ढिल्लों को BJP अध्यक्ष बनाने पर कैप्टन अमरिंदर ने उठाए सवाल

    Punjab News: केवल ढिल्लों को BJP अध्यक्ष बनाने पर कैप्टन अमरिंदर ने उठाए सवाल

    मोहालीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कप्तान अमरिंदर सिंह ने केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी की राज्य इकाई का प्रमुख बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं से कोई विचार-विमर्श नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों भले ही मेरे मित्र हों, लेकिन मैं नहीं समझता कि वह भाजपा की उम्मीदों को पूरा करने की स्थिति में हैं।

    Read in English: Return of the Captain Amarinder Singh? Punjab Political Circles Buzz With Congress Comeback Speculation

    उन्होंने कहा, “कांग्रेस में मुझसे हमेशा विचार-विमर्श किया जाता था, लेकिन भाजपा में मैंने जो पिछले 6 सालों में देखा है, वे खुद तय कर लेते हैं कि उन्हें क्या करना है और बस कर देते हैं।” उन्होंने मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हटाने के पीछे की दलील पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जट्ट सिख को अध्यक्ष बनवाने का क्या मतलब है?” पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठजोड़ की फिर से वकालत करते हुए तर्क दिया कि भाजपा के पास पंजाब में जमीनी स्तर पर ढांचा और कार्यकर्ता नहीं हैं। क्या भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव जीत सकती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने माना कि पार्टी इस समय ऐसी स्थिति में नहीं है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਕੇਵਲ ਢਿੱਲੋਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਤੇ ਕੈਪਟਨ ਨੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਭਾਜਪਾ-ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਗੱਠਜੋੜ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਸਲਾਹ

  • Punjab News: मनीष सिसोदिया का बयान, नहीं चलेगी गद्दारी की राजनीति, 1142 BJP उम्मीदवारों की जमानत जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: मनीष सिसोदिया का बयान, नहीं चलेगी गद्दारी की राजनीति, 1142 BJP उम्मीदवारों की जमानत जब्त, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनाव में एक बार फिर से आप पार्टी का जलवा देखने को मिला। सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना में 759 वार्डों में आप पार्टी जीत हासिल कर चुकी है। वहीं कांग्रेस और आजाद उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर चल रही है। बंगाल के बाद 2027 में पंजाब को जीतने की बारी की बात कहने वाली भाजपा सबसे पीछे है। कमबैक के दावे वाला अकाली दल भी चौथे नंबर पर है। इस दौरान चंडीगढ़ में आप पार्टी के दफ्तर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जहां मनीष सिसोदिया और वित्त मंत्री हरपाल चीमा का कार्यकर्ता मुंह मीठा करवा रहे है।

    इस दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ता भांगड़ा डाल रहे है। मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त करते है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत पर निकाय चुनाव में भरोसा दिखाया। सिसोदिया ने कहाकि पंजाब के लोगों ने ईडी पार्टी को जवाब दिया है। पंजाब में दहशत, नफरत और ईडी की राजनीति नहीं चलेगी।

    पंजाब के लोग प्यार और मान-सम्मान की राजनीति करते है और गद्दारी की राजनीति पंजाब में नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। यह पंजाब के लोगों ने संदेश दिया है कि वह कैसी राजनीति चाहते है। बता दें कि 26 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। हालांकि कांग्रेस ने कपूरथला नगर निगम में दबदबा दिखाते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस ने 50 वार्डों में से 31 में जीत हासिल की है। चमकौर साहिब नगर कौंसिल के 13 वार्डों में से कांग्रेस ने 11 में जीत हासिल की। पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। यह हलका सांसद एवं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का है।

     

     

     

     

  • Punjab News: निकाय चुनावों में फिर दिखी AAP की लहर, Congress-SAD में टक्कर

    Punjab News: निकाय चुनावों में फिर दिखी AAP की लहर, Congress-SAD में टक्कर

    मोहालीः पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आज सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए। चुनावों को लेकर राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। आयोग का अनुमान है कि दोपहर तक अधिकांश निकायों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 26 मई को हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले कम दर्ज किया गया था।

    पंजाब की 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 19 नगर पंचायतों के लिए जारी मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त बनाकर नंबर वन पर काबिज है, जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन भी संतोषजनक है और भाजपा ने भी कुछ सीटों पर अपना खाता खोला है। जारी आकंड़ों के अनुसार 158 सीटों पर आप पार्टी, 48 सीटों पर कांग्रेस, 44 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल, 5 सीटों पर भाजपा और अन्य के 54 उम्मीदवार आगे चल रहे है।

     

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने बंद की दुकानें, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने बंद की दुकानें, 2 घायल, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः बलटाना मार्केट स्थित रामलीला ग्राउंड रोड पर देर रात 2 गुटों के बीच हुए खूनी झड़प हो गई। इस घटना के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर डंडे बरसाए। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दरअसल, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में एक गुट ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। 3 मिनट के वीडियो में सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनके हाथों में डंडे हैं। इस दौरान एक युवक गाली निकालते हुए कहता है कि ये लोग चिट्टा बेचते हैं। इसके बाद मारपीट जारी रहती है। वीडियो में 15 से 20 लोग दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को जमीन पर पटकर डंडों से पीटा गया। इस हिंसक झड़प में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमें वीडियो सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुआ है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।