Category: Mohali

  • Punjab News: खुद को पुलिस मुलाजिम बता लोगों को लूटने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: खुद को पुलिस मुलाजिम बता लोगों को लूटने वाले गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः यहां खुद को पुलिस मुलाजिम बता मोबाइल शॉप से फोन व नकदी लूटने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाशों ने दुकान मालिक को डरा धमका कर उससे करीब 20 हजार रुपए और 3 मोबाइल फोन लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।

    जानकारी देते पुलिस मुलाजिम जीत राम ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र संतोष कुमार निवासी बरेली हाल निवासी गांव कुंबड़ा, मोहाली ने 4 फरवरी को शिकायत दी थी उनकी मोबाइल शॉप है जिसमें 5 लोग आए और खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर उसे डराने धमकाने लगे कि तुम चोरी के फोन खरीदते हो और तुम्हारे खिलाफ कई शिकायतें मिली है। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह लोग जबरदस्ती उससे 3 मोबाइल और 20 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जब पीड़ित ने पुलिस से थाने में जाकर जानकारी हासिल करनी चाही तो उसकों अपने साथ हुई ठगी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस ने मामले में मुस्तैदी से काम करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान की और पहले 2 आरोपियों हरप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह को 5 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया गया है। पुलिस मुलाजिम ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। यह मोहाली के ही निवासी हैं तथा यहां पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

  • Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट करने का मामला, एक्शन में आए DGP Gaurav Yadav

    Punjab News: अमेरिका से डिपोर्ट करने का मामला, एक्शन में आए DGP Gaurav Yadav

    4 सदस्य SIT का किया गठन, जल्द होगी ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई

    चंडीगढ़ः अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने का मामला गरमा गया है। दरअसल, जहां विपक्ष केंद्र पर निशाना साधते हुए अमेरिका द्वारा भारतीयों को हथकड़ी और पैरों में भेड़ियां डाले जाने की निंदा कर रहे है। वहीं इस मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका से पंजाब में रहने वाले भारतीय नागरिकों के निर्वासन से उत्पन्न अवैध मानव तस्करी/अवैध प्रवासन के मुद्दे की जांच करने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें एडीजीपी एनआरआई परवीन सिन्हा, एडीजीपी/आंतरिक सुरक्षा शिवे वर्मा, आईजीपी/प्रोविजनिंग डॉ. एस. बूपति और डीआइजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह को शामिल किया गया है। यह चार सदस्य कमेटी मामले की गहराई से जांच करेगी। जिसके चलते अब अवैध मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने इस कमेटी को अधिकार दिया है कि वह इस मामले की जांच के लिए किसी भी और अधिकारी को शामिल कर सकती है। यह कमेटी एसएसपी व पुलिस कमिश्नरों के साथ तालमेल बनाकर रखेगी। वहीं, सभी अधिकारियों को कमेटी को जरूरी सहायता व बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं। यूएस मे अवैध तरीके से पहुंचे पंजाब के 31 लोगों को अभी तक डिपोर्ट किया। इसमें अधिकतर केसों में यह बात सामने आई है कि डंकी से रूट से उन्हें यूएस भेजा गया था। इसके बदले प्रति व्यक्ति चालीस से 50 लाख रुपए क एजेंटों ने वसूले थे। वहीं, कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्हें एजेंटों ने कहा था कि लीगल तरीके से भेजे रहे है, लेकिन बाद में डंकी रूट से भेजा गया। ऐसे में अब जहां से भी पुलिस को शिकायत आ रही है। वहां पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह एक केस अमृतसर में दर्ज हुआ है। साथ ही इमिग्रेशन एजेंट का दफ्तर सील कर दिया है।  
  • Punjab News : Crime को रोकने के लिए Police ने शुरू की मुहिम: DGP Arpit Shukla, देखें वीडियो

    Punjab News : Crime को रोकने के लिए Police ने शुरू की मुहिम: DGP Arpit Shukla, देखें वीडियो

    मोहाली :  मोहाली के थाना मटोर में शुक्रवार को डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में अर्पित शुक्ला ने कहाकि डीजीपी पंजाब की तरफ से पूरे राज्य में स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत स्नैचिंग, इव टीजिंग जैसे लोगों को प्रभावित करने वाले मामलों पर फोकस किया जाएगा। इस मुहिम को पूरे राज्य में चलाया जा रहा है और स्ट्रेटजी को प्लान किया गया है।

    उन्होंने कहा कि देहात के क्षेत्रों में अलग और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग समस्याएं है, जिनको रोकने के लिए काम किया जाएगा। डीजीपी ने बताया रोपड़ रेंज के तहत आने वाले तीन जिलों मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में पुलिस ने एक महीने 32,665 वाहनों के चालान काटे और 168 वाहनों को इंपाउंड किया है। यह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई है, जो नियमों का पालन नहीं करते। इसी तरह क्राइम को रोकने के लिए हर जिले में अलग प्लान बनाकर लागू किया गया है।

    इसके अलावा पुलिस न प्रोजेक्ट संपर्क भी शुरू किया है ताकि हमारे पुलिस अधिकारी लोगों के बीच जाकर मीटिंग करें। उनसे सुझाव लें और उनको लागू करें, ताकि लोगों और पुलिस के बीच की दूर किया जाए सके। लोगों के सहयोग के बिना क्राइम को रोकना मुश्किल है। पंजाब में क्राइम कंट्रोल में है। सभी बड़े केसों को रिकार्ड समय में ट्रेस किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहाली में आधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सारे शहर में सीसीटीवी कैमरे प्लान किए गए है और इसपर काम भी शुरू हो गया है।

    हमें उम्मीद है यह काम बेहद जल्दी पूरा होगा। बार्डर एरिया पर पुलिस चौकी पर हमले के सवाल पर अर्पित शुक्ला ने कहाकि पंजाब एक सरहदी राज्य है। पंजाब पुलिस एक जाबांज पुलिस फोर्स है। जितने भी हमले हुआ है, वो सब ट्रेस किए गए है और अपराधी पकड़े जा रहे है। वहीं, अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों के मामले में कहाकि इस मामले में डीजीपी पंजाब की तरफ से एक कमेटी बनाई गई, जो इस सारे मामले की जांच करेगी। कमेटी पीड़ितों से बातचीत करेगी और अगर उनके साथ गलत हुआ है तो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: Civil Hospital में फर्जी डॉक्टर ने मरीज को ठगा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में फर्जी डॉक्टर ने मरीज को ठगा, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-6 के सिविल अस्पताल में एक और मरीज को ठगने का मामला सामने आया है। इस बार भी ठगी उसी ठग ने की है जो कि छह माह पहले सिविल अस्पताल में आकर खुद को डॉक्टर बताकर एक बुजुर्ग से 20 हजार रुपये ठगकर ले गया था। इसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज में हुई है। इस बार भी ठग ने उसी तरीके से एक अन्य बुजुर्ग से 3500 रुपये ठग लिए हैं। शिकायतकर्ता बुजुर्ग जसवीर सिंह निवासी चमकौर साहिब ने सिविल अस्पताल के एसएमओ और फेज-6 की पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।

    अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि दोनों बार एक ही आरोपी ने ठगी की है। बुजुर्ग जसवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंचे थे। ओपीडी की पर्ची कटवाई और डॉक्टर को दिखाने अंदर जा रहे थे तो रास्ते में आरोपी ठग मिल गया और उसकी पर्ची देखकर कहा कि वह डाॅक्टर है और वो ही चेकअप करेगा। उसने कहा कि आपके पास बड़े नोट हैं तो उसे दे दो और बदले में छोटे नोट ले लो। इस पर जसवीर ने उसे जेब से पांच-पांच सौ के 7 नोट दे दिए।

    नोट लेकर ठग ने उसे डाॅक्टर के कमरे में बैठाया और वहां से बोल कर गया कि वह दो मिनट में आ रहा है। जब काफी देर तक वह नहीं आया तो जसवीर सिंह को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने एसएमओ को शिकायत दी तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। हैरानी है कि वारदात के छह महीने बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे से ठग की फोटो लेकर पूरे अस्पताल में पोस्टर बनाकर चिपका दी है कि यह ठग दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • Punjab News: किशोर के मर्डर मामले में 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: किशोर के मर्डर मामले में 2 नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः बलटाना मार्केट में पिछले सोमवार की रात हुई किशोर कृष की हत्या में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपी की पहचान पुष्कर (19) निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग आरोपी बलटाना के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को बलटाना से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109, 115(2), 126(2), 191(3) व 190 के तहत मंगलवार को केस दर्ज कर किया था। एक नामजद आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    आरोपी पुष्कर को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मृतक कृष के पिता राकेश नेगी और उनके परिजनों व जानकारों के साथ गढ़वाल सभा के सदस्यों ने बलटाना चौकी के बाहर वीरवार को सुबह ही धरना लगा दिया था। इन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के साथ डीएसपी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसके बाद परिजनों ने धरना खत्म और शव के पोस्टमार्टम के लिए माने। शुक्रवार यानी आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी पुष्कर युवक बालिग है और अन्य दो नाबालिग हैं। हत्या का कारण मामूली बहस बताई जा रही है। दोनों पक्षों के युवक एक दूसरे को जानते थे और पंचकूला सीआईडी पार्क में कुछ दिन पहले उनकी बहस हुई थी। इसके बाद यह झगड़ा हुआ, जिसमें कृष की हत्या की गई है। सीसीटीवी फुटेज में जितने भी आरोपी दिखाई दे रहे हैं सबको वेरिफाई कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी युवक 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र हैं। इनमें से एक दो युवक अपने खर्चे के लिए प्राइवेट काम भी करते है। उन्होंने बताया कि कपड़ों को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई थी।

     

     

  • Punjab News: 41 लाख लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, कर्ज में डूबा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: 41 लाख लगाकर बेटे को भेजा था विदेश, कर्ज में डूबा परिवार, देखें वीडियो

    CM Mann से की अपीलः बेटे को या तो सरकारी नौकरी दिलाई जाए या पैसे वापिस दिलाए जाए

    मोहालीः अमेरिका (यूएस) से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों में पंजाब के मोहाली जिले का एक युवक भी शामिल है। मोहाली के लालडू़ के गांव जडौत का रहने वाला 23 वर्षीय प्रदीप भी अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटा है। मीडया से बात करते हुए परिवार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह उनके बच्चे को या तो सरकारी नौकरी दिलवाई जाए या फिर उनके पैसे वापिस लौटाए जाए ताकि गरीब परिवार को आर्थिक मदद मिल सके। बताया जा रहा है कि युवक को विदेश भेजने के लिए परिवार ने कर्ज लिया था। हालांकि वह अवैध तरीके से अमेरिका गया था। प्रदीप के अमेरिका से लौटने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोग चिंता में डूबे हुए हैं। वहीं उनका रो-रो कर बुरा हाल है। जहां उन्हें बेटे के वापिस घर पहुंचने का इंतजार है, वहीं सिर पर चढ़े कर्ज की चिंता भी सता रही है। प्रदीप की दादी गुरमीत कौर, मां नरिंदर कौर उर्फ रानी, पिता कुलबीर ने उदास मन से बताया कि छह महीने पहले उन्होंने जमीन बेचकर और कर्ज लेकर 41 लाख खर्च कर बेटे प्रदीप को अमेरिका भेजा था। अभी वह डौंकी रूट के जरिये अमरिका में घुसा ही था कि बॉर्डर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर प्रदीप को अमेरिका इसलिए भेजा था ताकि वह विदेश में कमाकर कर्ज चुका सके और अपने जीवन को भी बेहतर बना सके, लेकिन अब उसे वहां से डिपोर्ट कर दिया गया है। इस वजह से उनके ऊपर जो कर्ज है उसे कैसे चुकाया जाएगा। परिवार की प्रदीप से जो आस थी वह अब लगभग टूट चुकी है। यूएस से डिपोर्ट होकर लौटे प्रदीप का परिवार आर्थिक तौर पर गरीब है। उनके घर की छत अभी तक कच्ची है। घर की छत लकड़ी से बनी हुई है। ऐसे में अब बेटे के विदेश के खाली हाथ लौटने की वजह से परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। क्योंकि परिवार ने प्रदीप को विदेश भेजने के लिए कर्ज लिया था और उस कर्ज को चुकाने के लिए उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। इसलिए परिवार ने सरकार में मदद की मांग की है।
  • Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    2 दिन पहले 3 गाड़ियों के चोरी हुए थे टायर

    मोहालीः जिले में आने दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला सेक्टर 70 से सामने आया है। जहां चोर दुकान के बाहर आटे की थैलियां लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जुगाड़ू रेहड़ी में आए चोर लोहे की पेटी में आटे की 40 थैलियां ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जुगाड़ू रेहड़ी में आए चोर दुकान के बाहर से आटे की थैलियां लोड कर रहे है। बता दें कि एक माह पहले इसी दुकान से एक सक्रिय चोर ने 6 बोरी आटा लेकर फरार हो गए थे। उस दौरान घटना की सूचना पीड़ित से पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने उस दौरान एक्टिवा का नंबर भी नोट कर लिया था। पीड़ित ने कहा कि उस समय भी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, 2 दिन पहले सेक्टर 70 से चोर 3 गाड़ियों के 4 टायर लेकर फरार हो गए थे।
  • Punjab News: विधायक से साथ हुई बहस को लेकर Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक से साथ हुई बहस को लेकर Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में चाइना डोर को लेकर एक सब इंस्पेक्टर और विधायक की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल काफी वायरल हुई। जिसमें विधायक और इंस्पेक्टर में तीखी नोक झोख देखने को मिली। इस वीडियो को लोगों ने भी खूब सराहा। वहीं अब वीडियो को लेकर इंस्पेक्टर का बयान सामने आया है और वीडियो को लेकर उन्होंने असल सच बताया। इंस्पेक्टर ने कहाकि जो वीडियों वायरल हुई है वह समाज को एक मैसेज देने के लिए बनाई गई थी। इंस्पेक्टर ने कहा कि उनका ना तो किसी मंत्री, विधायक, सरपंच या किसी अन्य के साथ विवाद है और ना ही वह किसी के साथ गलत कटाक्ष करते है।

    इस मैसेज का मकसद चाइना डोर सहित लूटपाट चोरी या नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए है। अधिकारी ने कहा कि अक्सर इन मामलों में पुलिस पर प्रेशर डाला जाता है, जिसके चलते उन्होंने टीम वर्क करते हुए एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर मैसेज अच्छा लगा है तो आप सब भी इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस लोगों की मदद से चाइन डोर, नशा और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर सकें।

    बता दें कि बीते दिनों एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिस में पुलिसकर्मी ने चाइना डोर को लेकर 2 व्यक्ति को पकड़ लिया था। जिस पर विधायक उसे छोड़ने के लिए कह रहा है। पर सब इंस्पेक्टर उसे छोड़ने से मना कर देता है। हालांकि यह वीडियो पंजाब के किस जिले की है यह स्पष्ट नहीं, एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में विधायक सब इंस्पेक्टर से कह रहा है कि नेकचंद और राजू को तुमने चाइना डोर के केस में पकड़ा हुआ है। मैंने अपना पीए (पर्सनल असिस्टेंट) भेजा था तुमने उससे बात करने से इंकार कर दिया है। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है MLA साहब मैं इज्जत करना जानता हूं। इज्जत किया करो और इज्जत करवाया करो।

    सब इंस्पेक्टर के इतना कहने पर विधायक गुस्सा हो जाता है और कहता है कि अब जनता के चुने हुए नुमाइंदे को तुम बताओगे कि कैसे लोगों के साथ बात करनी है। इस पर सब इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर बच्चा बालिग होता तो उस पर केस दर्ज करता। मैंने सोचा था कि 307 का केस दर्ज करूं। इसके बाद विधायक ने कहा कि इसका मतलब है कि तुम आदमियों को नहीं छोड़ोगे। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मैं कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही उसे छोड़ूंगा। मैंने जुर्माने ऐलान किए हुए हैं, कोई नशा बेचेगा उस पर कितना जुर्माना लगेगा, कोई चाइना डोर बेचेगा और उस पर कितना जुर्माना लगेगा। इसके बाद फिर से विधायक गुस्से में कहते हैं कि तू कर जुर्माना, तू पर्चा भी दर्ज कर और अपना अटैची बंद कर, तुम्हें मैं भेज रहा हूं। तुम्हें मैं बताता हूं, कोई बात नहीं। जिस पर सब इंस्पेक्टर कहता है कि मेरा अटैची बंद ही है जनाब।

  • Punjab News: Fake Encounter मामले में 2 पुलिस अधिकारियों को हुई सजा, देखें वीडियो

    Punjab News: Fake Encounter मामले में 2 पुलिस अधिकारियों को हुई सजा, देखें वीडियो

    मोहालीः फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश राकेश गुप्ता की अदालत में आज 32 साल पहले केस को लेकर सुनवाई हुई। जहां 1992 में बलदेव सिंह उर्फ ​​देबा और कुलवंत सिंह के फर्जी एनकाउंटर मामले में 2 पूर्व पुलिसकर्मियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई और 2-2 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। 1992 में पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस मुठभेड़ में दो युवा सैनिकों बलदेव सिंह देबा और लखविंदर सिंह लक्खा उर्फ ​​फोर्ड की हत्या के आरोप में यह सजा सुनाई गई है। दोषियों में तत्कालीन एसएचओ मजीठा पुरुषोत्तम सिंह और एएसआई गुरभिंदर सिंह शामिल हैं। इन्हें हत्या और साजिश रचने के आरोप में सजा सुनाई है।

    जबकि इंस्पेक्टर चमन लाल और डीएसपी एसएस सिद्धू को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हालांकि, फर्जी एनकाउंटर के समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि उक्त दोनों कट्टर आतंकवादी थे, जिन पर इनाम घोषित किया गया था। वे हत्या, जबरन वसूली, डकैती आदि के सैकड़ों मामलों में शामिल थे। हरभजन सिंह उर्फ ​​शिंदी यानी पंजाब की बेअंत सिंह सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह के बेटे की हत्या में भी शामिल था। हालांकि, हकीकत में उनमें से एक सेना का जवान था और दूसरा 16 साल का नाबालिग था। इस मामले की जांच सीबीआई ने 1995 ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की थी।

    सीबीआई की जांच में सामने आया कि बलदेव सिंह उर्फ ​​देबा को 6 अगस्त 1992 एसआई मोहिंदर सिंह और हरभजन सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस छहरटा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने गांव बसेरके भैनी में उसके घर से उठाया था।इसी तरह लखविंदर सिंह उर्फ ​​लक्खा फोर्ड निवासी गांव सुल्तानविंड को भी 12 सितंबर 1992 को प्रीत नगर अमृतसर में उसके किराए के घर से कुलवंत सिंह नामक एक व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था, जिसका नेतृत्व एसआई गुरभिंदर सिंह, तत्कालीन एसएचओ पीएस मजीठा के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ने किया था, लेकिन बाद में कुलवंत सिंह को छोड़ दिया गया था।

  • Punjab News: बुधवार को स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    Punjab News: बुधवार को स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    मोहालीः पंजाब सरकार ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी यानी बुधवार को श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 12 फरवरी को सभी सरकारी स्कूल और गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर में छुट्टी घोषित की गई है। इसके मद्देनजर 11 तारीख को जालंधर में शोभा यात्रा निकाला जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है।

    जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव तथा इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा अमन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 एवं 12 फरवरी 2025 को मीट और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है।