Category: Mohali

  • Punjab News: कार चालक पर गोलियां चलाने के मामले में लखबीर लंडा और गुरदेव जैमल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कार चालक पर गोलियां चलाने के मामले में लखबीर लंडा और गुरदेव जैमल के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि कुछ दिन पहले एकमवीर सिंह और उसका दोस्त पटियाला से मोहाली आ रहे थे। इस दौरान जिम के पास बाइक सवारों ने गाड़ी छीनने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी थी। घटना में एकमवीर के दोस्त के कंधे पर गोली लगी, जबकि दूसरे के पीठ पर गोली लगी। जबकि अन्य गोलियां गाड़ी के ऊपर लगी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।

    इस मामले में आज उनकी टीम ने लखबीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह उर्फ जैमल के खास सदस्यों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय अवतार सिंह और 20 वर्षीय अमरवीर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है, जबकि अनमोल सिंह अभी भी फरार चल रहा है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवतार सिंह 12वीं पास है, जबकि अमरवीर सिंह 11वीं पास है। आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल 32 बोर, 9 जिंदा कारतूस, देसी पिस्टल, 2 कारतूस, एक देसी पिस्तौल, 2 कारतूस बरामद किए है।

    आरोपियों ने लंडा के कहने पर गाड़ी छीनकर किसी वारदात को अंजाम देना था। जिसके बाद आरोपियों ने पटियाला में एक गाड़ी छीनी और फायरिंग की। इसका मामला पटियाला में दर्ज है। जिसके बाद मोहाली में फायरिंग की थी। इसके बाद आरोपियों ने लुधियाना में फायरिंग करके ब्रेजा गाड़ी छीनी। इसके बाद होशियारपुर में हवाई फायर किए। आरोपियों पर तीनों जगह सहित अन्य मामले दर्ज है। जांच में सामने आया है आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट से दोनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: दुसरे के Flat को अपना बता शातिर महिला ने  ठगे 8.81 लाख रुपए, मामला दर्ज

    Punjab News: दुसरे के Flat को अपना बता शातिर महिला ने ठगे 8.81 लाख रुपए, मामला दर्ज

    मोहालीः जिले के सनी एन्क्लेव सेक्टर-123 में महिला से लाखों रुपए घटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार रियल एस्टेट कंपनी की मालकिन ने महिला से 8.81 लाख ठग लिए। एसएसपी मोहाली दीपक पारीक को की गई शिकायत के बाद थाना सदर खरड़ पुलिस ने नेहा शर्मा के खिलाफ रविवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रिंस एरियो होम सोसाइटी में दूसरे के फ्लैट को अपना बताकर पीड़िता जगजीत कौर से धोखाधड़ी की। पीड़िता ने 25 लाख रुपए में फ्लैट खरीदने का सौदा किया था। आरोपी ने अगस्त 2023 से दिसंबर 2023 तक कई किस्तों में पैसे लिए।

    इसमें 51 हजार रुपए टोकन मनी, 4.49 लाख रुपए अगस्त में, और उसके बाद प्रति माह एक लाख रुपए वसूले। इतना ही नहीं, बैंक लोन कराने के नाम पर अतिरिक्त 72,900 रुपए भी ले लिए। जब पीड़िता फ्लैट देखने गई तो पता चला कि वहां पहले से ही कोई और परिवार रह रहा है। शिकायत पर आरोपी ने 8.81 लाख रुपए का चेक दिया, जो दो बार बाउंस हो गया। बाद में केवल 60 हजार रुपए लौटाकर बाकी राशि देने से मना कर दिया।

     

  • Kangana Ranaut की Film Emergency के थिएटर में हुआ विरोध, देखें वीडियो

    Kangana Ranaut की Film Emergency के थिएटर में हुआ विरोध, देखें वीडियो

    मोहालीः बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार सिख जत्थेबंदियों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। हाल ही में पंजाब में सिख जत्थेबंदियों द्वारा फिल्म को लेकर प्रदर्शन किया गया था और पंजाब में इस फिल्म को बैन करने की अपील की थी। जिसके बाद अब विदेश में कंगना की फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में खालिस्तानी समर्थकों ने फिल्म का विरोध किया है।


    मिली जानकारी के अनुसार स्टार सिटी व्यू सिनेमाघर में फिल्म का शो चल रहा था, तभी वहां खालिस्तानी समर्थक घुस गए और भारत के खिलाफ नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने खालिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए। खालिस्तानी समर्थकों ने फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश की। इससे सिनेमा हॉल में तनावपूर्ण माहौल बन गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उनका विरोध किया और उन्हें वहां से जाना पड़ा।

    शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फिल्म में सिखों की छवि खराब करने और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। करीब 4 दिन पहले SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को फिल्म पर बैन लगाने के लिए पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि ‘इमरजेंसी’ को पंजाब में बैन किया जाए। फिल्म में 1975 के आपातकाल के दौरान सिखों और उनके संघर्ष को जैसा दिखाया गया है, वह इतिहास से मेल नहीं खाता और सिखों की गलत छवि बना रहा है।

    धामी का आरोप है, फिल्म में सिखों के बलिदान और योगदान को नजरअंदाज किया गया। उन्हें नकारात्मक दिखाया गया। सिखों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पंजाब में फिल्म रिलीज रोकी जाए।’ उन्होंने कहा था कि यदि यह फिल्म रिलीज होती है, तो सिख समुदाय में आक्रोश और गुस्सा पैदा होगा। फिल्म में 1975-77 के दौरान इंदिरा गांधी के पीएम रहते हुए लगाए गए आपातकाल के समय की घटनाओं को दिखाया गया है।

    खासतौर पर इसमें सिखों के खिलाफ हुई ज्यादतियों, गोल्डन टेंपल पर सेना की कार्रवाई और बाकी घटनाओं को दिखाया गया है। SGPC का दावा है कि फिल्म में इन घटनाओं को गलत रूप में पेश किया है। पंजाब का एक लॉ स्टूडेंट सफल हरप्रीत सिंह की तरफ से कंगना को कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें पूरे पंजाब व सिख कम्युनिटी से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर वे लीगल नोटिस का जवाब नहीं देतीं, तो इस मामले में कानून का सहारा लेंगे।

  • Film Emergency पर प्रतिबंध को लेकर Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    Film Emergency पर प्रतिबंध को लेकर Kangana Ranaut का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर कंगना का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने अपने प्रशसंकों का धन्यावाद किया। कंगना ने कहा कि लोगों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया है, मेरे और जी स्टूडियों के पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम है। कंगना ने कहा कि लेकिन इस फिल्म को लेकर मेरे दिल में कुछ दर्ज है। इंडस्ट्री में सबसे अच्छी मेरी फिल्में पंजाब में परफार्म करती थी।

    लेकिन आज एक दिन ऐसा है कि पंजाब में मेरी फिल्म को रिलीज नहीं करने दिया जा रहा। कंगना ने कहा कि ऐसा ही कनाडा और ब्रिटेन में फिल्म को लेकर हमले किए जा रहे है। यह कुछ चुंनिदा लोगों द्वारा यह आग लगाई गई है, जिसमें हम और आप लोग जल रहेहै। कंगना ने कहा कि मेरी फिल्म, मेरे विचार और मेरा देश के प्रति क्या लगाव है वह इमरजेंसी से पता लगता है, आप खुद इस फिल्म को देखें और बताए कि क्या यह फिल्म हमें जोड़ती है या तोड़ती है। कंगना ने कहा कि इसके अलावा वह कुछ ओर नहीं कहना चाहती।

  • Punjab News: मजीठिया का दावा, Arvind Kejriwal के करीबी को मिली Z+ सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठिया का दावा, Arvind Kejriwal के करीबी को मिली Z+ सुरक्षा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, केजरीवाल के पीए बिभव कुमार व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सलाहकार बनाए जाने की खबर के बाद बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ था। जिसके बाद नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है कि यह Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है।

    यह दावा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने किया है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं पंजाब सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल के खास और ओएसडी विभव कुमार को Z+ सुरक्षा देने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वीडिया जारी करते हुए मजीठिया ने कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म करने के नाम पर मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाले की सुरक्षा वापस ले ली गई, जिसके बाद यही उनकी हत्या का कारण बना।

    मजीठिया ने वीडियो के जरिए भगवंत मान से पूछा- ऐसी क्या मजबूरी है कि दिल्ली निवासी विभव कुमार जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में जेल भी जा चुका है उसे Z+ सुरक्षा दी गई। मजीठिया ने बताया कि Z+ सुरक्षा का मतलब है कि 60 से 70 पुलिसकर्मी 24 घंटे उनके साथ रहेंगे और इस पर लाखों रुपये खर्च होंगे।

  • Punjab News: 100 करोड़ ठगी मामले में महिला Inspector को समन जारी, ED ने मांगे सबूत

    Punjab News: 100 करोड़ ठगी मामले में महिला Inspector को समन जारी, ED ने मांगे सबूत

    मोहालीः 100 करोड़ की साइबर ठगी मामले में ईडी ने कार्रवाई करते पंजाब पुलिस की इंस्पेक्टर अमनजोत कौर को समन जारी किया है। इससे पहले भी ईडी ने उन्हें बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उन्हें ठगी से जुड़े सबूत पेश करने के आदेश दिए गए हैं। अब ईडी ने उन्हें 20 जनवरी को बुलाया है।

    अमनजोत कौर जब पिछले साल जनवरी में मोहाली साइबर सेल की प्रभारी थीं, तब उन्होंने 100 करोड़ की साइबर ठगी के मामले का पर्दाफाश किया था। इस दौरान खुलासा हुआ था कि सेक्टर 108 स्थित एक मकान में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक वरिंदर राज कपूरिया, संकेत, सोनू, रजत कपूर, निखिल और कपिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

    मामला सामने आने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को चिट्ठी लिखी गई थी। साथ ही उचित जांच की मांग उठाई। फिर उनके पत्र के बाद पिछले साल सितंबर में डीजीपी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वी. नीरजा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।

  • Punjab News: दिन दहाड़े दुकान और घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े दुकान और घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोहालीः जिले के मटौर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 70 और मटौर के बीच दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जहां दोपहर के समय चोरों ने दुकान को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार मटौर में दोपहर 12 बजे दुकान से चोर एल्युमिनियम कटर लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि जब दुकानदार ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बिना नंबर प्लेट की 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चोर मौके से फरार हो गए।

    वहीं दूसरी घटना सेक्टर 70 की बताई जा रही है। इस घटना की तस्वीरें भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं। जहां दोपहर 2 बजे के करीब चोर घर में घुसकर इन्वर्टर के साथ लगी 2 बैटरियां लेकर फरार हो गए। वहीं आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले हथियार के बल पर एक चोर ने ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाया था। जहां चोर 15 तोले के करीब गहने लेकर फरार हो गए।

  • Punjab News: नकाबपोश लुटेरे ने दिनदहाड़े Jewellery Shop को बनाया निशाना, देखें CCTV

    Punjab News: नकाबपोश लुटेरे ने दिनदहाड़े Jewellery Shop को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोहालीः ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जिसमें लुटेरा सोने की 7 चेन लूटकर फारर हो गया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। वारदात नयागांव के विकास नगर की कुमाऊं कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार लूट दोपहर बाद 1:56 बजे के करीब हुई।


    दुकानदार अश्वनी भोला ने बताया कि वह दुकान पर अकेला था। दोपहर बाद मुंह पर कपड़ा बांधकर एक व्यक्ति दुकान में आया और अंगूठी का साइज बड़ा करवाने की बात करने लगा। जब उसे पता चला वह दुकान में अकेला है तो उसने हथाैड़े से हमला कर दिया। किसी तरह उसने पीछे हट अपनी जान बचाई। जिसके बाद शीशे के काउंटर पर हमला किया और वहां रखी सोने की करीब 7 चेनें उठाकर भाग गया। जिनका वजन करीब 15 तोले था। दुकानदार के मुताबिक लुटेरा चार-पांच दिन से दुकान के आसपास रेकी कर रहा था। लूटी गईं चेनों की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। लूट से नयागांव इलाके की मार्केट में दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: Gun Point पर 1.20 लाख के लूट की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर 1.20 लाख के लूट की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस ने डैडी ब्रैड की डिलीवरी देने मोहाली आए एक कंपनी सेल्समैन से बलौंगी में लूट की वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। डीएसपी करण संधू ने बताया कि आरोपी ने लूट की झूठी वारदात रची थी। डीएसपी के अनुसार 13 जनवरी 2025 से डैडी ब्रैड की डिलीवरी देने मोहाली आए एक कंपनी सेल्समैन से बलौंगी में लूट की वारदात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी।

    इस मामले में पीड़ित परविंदर सिंह ने दी शिकायत में बताया था कि मोटरसाइकिल पर आए 2 अज्ञात चंडीगढ़ से गन प्वाइंट पर 1.20 लाख, सोने का कड़ा और मोबाइल छीनकर ले गए। मलोया के रहने वाले परविंदर सिंह का कहना था कि उसकी लुटेरों से हाथापाई भी हुई लेकिन गन देखकर वह घबरा गया। जिसके बाद लुटेरे 1.20 लाख की नगदी और सामान लेकर फरार हो गए। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने नाटक रचा था। जिसके बाद अब परविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab भर में डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान

    Punjab भर में डॉक्टरों ने किया हड़ताल का ऐलान

    मोहाली: पंजाब में डीसी कार्यालयों में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके बाद अब अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 20 जनवरी से डाक्टरों ने राज्य में हड़ताल का ऐलान कर दिया है, जिसके चलते आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    जानकारी के अनुसार पंजाब में डॉक्टरों ने एक बार फिर से हड़ताल की चेतावनी दी है। बता दें कि वित्त मंत्री ने चिकित्सकों की एसोसिएशन के साथ 10 जनवरी को बैठक की थी और 14 जनवरी को फिर से डॉक्टरों को बैठक के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह बैठक नहीं हो पाई। जिसके बाद अब सरकार से मांगों को लेकर कोई लिखित आश्वासन न मिलने के चलते डॉक्टरों ने 20 जनवरी से हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

    पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (पीसीएमएसए) की तरफ से 19 जनवरी को हड़ताल का डिटेल कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इससे पहले भी डाक्टरों ने पूरे पंजाब में हड़ताल की थी। और इसके बाद सीएम भगवंत मान के निर्देशों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने उनके साथ बैठक की थी। बैठक में उनकी सभी मांगों पर सहमति बन गई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य मंत्री ने खुद बैठक में उनकी हड़ताल समाप्त करते हुए एलान किया था कि सरकार की तरफ से डॉक्टरों की सभी प्रमुख मांगों को पूरा किया जाएगा। इसमें वेतन बढ़ोतरी, पदोन्नति और 24 घंटे सुरक्षा के उचित प्रबंध का इंतजाम करना शामिल था।