Category: Mohali

  • Punjab News: 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में ASI लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में ASI लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सोहन सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी करनैल सिंह द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जीरकपुर के डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने बताया है कि ट्रैफिक कर्मी के पैसे लेने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो को लेकर मोहाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मामले में एएसआई सोहन सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि उसका बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा सके और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। यह कार्रवाई दो युवकों से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने बाद हुई है। युवकों ने दावा किया था कि एएसआई ने चालान न काटने की एवज में पैसे मांगे थे।

    वीडियो में एक युवक ट्रैफिक बूथ के बाहर खड़े एएसआई से बातचीत करता नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान युवक पहले 500 रुपये देने की बात करता है, लेकिन एएसआई उससे अधिक पैसे की मांग करता हुआ सुनाई देता है। इसके बाद युवक बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति से पैसे लेकर आता है और एएसआई को पकड़ा देता है। वीडियो में युवक चालान न काटने और खींची गई फोटो डिलीट करने की बात भी करता सुनाई देता है। इस पर एएसआई युवक को आश्वासन देता है कि उसका चालान नहीं किया जाएगा।

    यह घटना मंगलवार शाम को जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे घटी, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल किया गया। इस पर आरोपी एएसआई का कहना था कि उसने कोई पैसे नहीं लिए। वीडियो को गलत तरीके से पेश गया है। मामले में एएसआई सोहन सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वीडियो बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके अनुसार, किसी तरह की रकम नहीं ली गई और न ही कोई अवैध लेन-देन हुआ। युवक खुद पैसे देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किए। उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद युवक को बिना चालान के छोड़ दिया गया।

  • Punjab News: Royal Estate Office में दूसरी दिन ED की रेड जारी

    Punjab News: Royal Estate Office में दूसरी दिन ED की रेड जारी

    मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ई.डी. द्वारा जीरकपुर में स्थित रॉयल स्टेट कार्यालय में जांच की गई थी, जो आज दूसरी दिन भी जारी है। यह कार्रवाई कथित जमीन हेराफेरी, जाली दस्तावेज़ और संदेहपूर्ण वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर-अंबाला हाईवे स्थित रॉयल ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कार्यालय समेत पंजाब व चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (सीआरसीपीएल) से जुड़े 2 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

    सेक्टर-20 के जिस आवासीय परिसर में जांच हुई, वह रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कंसल उर्फ रॉकी से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी ने कंपनी के डायरेक्टरों, सीए, अकाउंटेंट्स व अन्य संबंधित लोगों समेत करीब 20 व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी लेकर अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

    सूत्रों के अनुसार ई.डी. की टीम जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक लेनदेन, कंपनियों के रिकॉर्ड और निवेश से संबंधित दस्तावेज़ों की पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज़ों की भी जांच की गई है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन सौदों में इस्तेमाल रकम का स्रोत क्या था और लेनदेन किन खातों और माध्यमों से किए गए।

  • Punjab News: अब इस मामले में बढ़ी Raja Warring की मुश्किलें, SC आयोग के अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: अब इस मामले में बढ़ी Raja Warring की मुश्किलें, SC आयोग के अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

    मोहालीः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का वायरल वीडियो को लेकर सूटो मोटो नोटिस लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा आयोग के ध्यान में लाया गया कि कांग्रेस पार्टी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा वोटों के प्रचार के दौरान दलित जातियों के प्रति गलत जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

    इस संबंधी आयोग ने वरिष्ठ कप्तान पुलिस श्री मुक्तसर साहिब से 29 मई 2026 को एसपी श्री मुक्तसर साहिब के माध्यम से रिपोर्ट तलब की है और साथ ही पुलिस को निर्देशित किया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का आवाज का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच करवा कर आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

  • Punjab News: PRTC BUS कर्मियों पर टैक्सी चालक से मारपीट के लगे आरोप

    Punjab News: PRTC BUS कर्मियों पर टैक्सी चालक से मारपीट के लगे आरोप

    ज़ीरकपुरः चंडीगढ़-ज़ीरकपुर सीमा पर आज उस समय हंगामा हो गया, जब एक PRTC बस के ड्राइवर और कंडक्टर पर एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट और उसमें सवार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों में रोष देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार PRTC बस नंबर PB65 AD 1202 के ड्राइवर ने कथित तौर पर टैक्सी नंबर PB01B1424 के आगे बस लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर की टैक्सी चालक से तकरार शुरू हो गई, जो कुछ ही समय में बड़े विवाद में बदल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौच हुई। आरोप हैं कि मामला इतना बढ़ गया कि टैक्सी का शीशा तोड़ दिया गया और टैक्सी चालक से हाथापाई भी हुई। वहां मौजूद टैक्सी में सवार महिलाओं ने भी धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार की शिकायत की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा है।

    दावा किया जा रहा है कि पूरी घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि यदि आरोप सही हैं तो सार्वजनिक परिवहन कर्मचारियों द्वारा इस तरह का व्यवहार बहुत गंभीर मामला है। लोगों ने पंजाब सरकार, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की निर्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

     

  • Punjab News: कल से 2 दिन स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

    Punjab News: कल से 2 दिन स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के बीच बच्चों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, राज्य में लगातार 2 सरकारी छुट्टियां आ गई हैं। पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद् की चुनावों के कारण 26 मई को छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह छुट्टी नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनाव-2026 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए दी गई है।

    इससे मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा अगले दिन यानी 27 मई को बकरीद (ईद-उल-अज़हा) का त्योहार है। सरकार द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार 27 मई, बुधवार को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा। उस दिन प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थान (स्कूल, कॉलेज) और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। लगातार दो छुट्टियाँ होने के कारण बच्चों को खूब आनंद आएगा।

    पंजाब में 26 मई 2026 को होने वाली नगर निगम आम चुनाव 2026 के लिए कुल 7,555 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। ये चुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। बताने योग्य है कि इन चुनावों के लिए AAP के 1,801 उम्मीदवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1,550 उम्मीदवार, बीजेपी के 1,316 उम्मीदवार, शिरोमणि अकाली दल के 1,251 उम्मीदवार, बसपा के 96 उम्मीदवार, 1,528 स्वतंत्र उम्मीदवार और 13 अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में नगर निगम और परिषद् की चुनावें बैलेट पेपर से ही कराई जाएँगी।

  • Punjab News: इस इलाके में घर पर हथियारबंद हमलावरों ने बोला धावा, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में घर पर हथियारबंद हमलावरों ने बोला धावा, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के बलटाना स्थित वैशाली फेस-2 में देर रात एक उत्तराखंड निवासी परिवार के घर पर हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
    उतराखंड से संबंधी पीड़ित परिवार के अनुसार, रात करीब 11 बजे कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर के बाहर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियों और शीशों पर तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा। परिवार का आरोप है कि हमला करने वाले लोग उनके पड़ोस में रहने वाले 4 भाई थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें माता-पिता भी शामिल थे, मौके पर मौजूद थे। हमले के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे उन्हें निराशा हुई। बाद में स्थानीय लोगों के साथ थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं इलाके की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
  • Punjab News: 800 रुपए की दिहाड़ी को लेकर व्यक्ति की हत्या करने वाले 2 भाई गिरफ्तार

    Punjab News: 800 रुपए की दिहाड़ी को लेकर व्यक्ति की हत्या करने वाले 2 भाई गिरफ्तार

    मोहालीः बलौंगी थाना क्षेत्र में 800 रुपए के लेन-देन को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी खरड़-1 ईशान सिंगला और थाना बलौंगी प्रभारी इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल ने इसकी पुष्टि की है। मामले में रवि निवासी आजाद नगर बलौंगी ने शिकायत दी थी कि 17 मई की रात उसका भाई अभि गली में अनिल, छोटू और एक अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनों ने मिलकर उसके भाई पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने चाकू से अभि की बाईं तरफ छाती में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा विवाद 800 रुपये की दिहाड़ी के लेन-देन को लेकर हुआ था। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटू और राम रतन, निवासी जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश) हाल निवासी आजाद नगर मोहाली को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने राम रतन से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में शामिल तीसरे आरोपी अनिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश जारी है।

  • Punjab News: स्कूलों और दफ्तरों का बदला समय

    Punjab News: स्कूलों और दफ्तरों का बदला समय

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि आज सुबह बारिश के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला था। लेकिन पंजाब में तापमान 42 डिग्री के पार है। डॉक्टरों द्वारा भीषण गर्मी से बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर के समय बचने की सलाह दी गई है।

    इस भीषण गर्मी को लेकर सीएम भगवंत ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य में सरकारी दफ्तरो और स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि कि 25 मई सोमवार से सभी सरकारी दफ्तरों और सभी स्कूलों की सभी कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।

  • Punjab News: CM MANN ने आवारा कुत्तों के खिलाफ किया अभियान शुरू

    Punjab News: CM MANN ने आवारा कुत्तों के खिलाफ किया अभियान शुरू

    मोहालीः पंजाब में आवारा कुत्तों का कहर जारी है। वहीं आवारा को लेकर सीएम भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर पोस्ट कर मुहिम चलाने की जानकारी दी। सीएम मान ने लिखा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब सरकार बच्चों और राहगीरों की जान के लिए खतरा बने लावारिस और जानलेवा कुत्तों को खत्म करने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। इससे पहले 10 मार्च 2026 को पंजाब -चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग ने इस मामले सुओ मोटो लेकर पंजाब के नगर निगम कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग से कुत्तों को काटने के केसों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ: ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ!

    बता दें कि पंजाब में 2025 में डॉग बाइट के 3.34 लाख मामले रिपोर्ट हुए थे जबकि 2026 में अब तक 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पंजाब -चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस संत प्रकाश और सदस्य जस्टिस गुरबीर सिंह पर आधारित आयोग ने जालंधर, लुधियाना, पटियाला और संगरूर के नगर निगम कमिश्नरों सहित निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब को नोटिस जारी कर कुत्तों के काटने के मामलों की रिपोर्ट पेश करने को कहा था। आयोग ने कहा था कि 2025 के 3.34 लाख मामलों में ही अगर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाता है तो सूबा सरकार पर 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

    अकेले संगरूर जिले में ही नगर कौंसिल को 10 करोड़ रुपए का खर्च उठाना पड़ सकता है। हेल्थ विभाग पंजाब के आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 सालों में पंजाब में कुत्तों के काटने के मामले तीन गुना बढ़े हैं। साल 2020 में जहां 1 लाख 10 हजार 472 मामले दर्ज थे, वहीं यह बढ़कर 2021 में 1 लाख 26 हजार 842 हो गए। इसी तरह साल 2022 में 1 लाख 65 हजार 133 मामले रिकॉर्ड हुए और 2023 में भी यह आंकड़े 1 लाख 65 हजार 133 ही दर्ज किए गए। इसके बाद 2024 में यह मामले बढ़कर 2 लाख 13 हजार 521 हुए और 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 3 लाख 34 हजार 736 तक पहुंच गए। 2026 की बात करें तो अब तक पंजाब में 5 महीने में 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

  • Punjab News: इस इलाके से युवक का शव बरामद, Parking के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था मृतक

    Punjab News: इस इलाके से युवक का शव बरामद, Parking के विवाद को लेकर परेशान चल रहा था मृतक

    मोहालीः मोहाली में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक का शव मोरिंडा से बरामद होने का मामला सामने आया है। युवकी की पहचान पवन कुमार (21) के रूप में हुई है, जो अबोहर के एक गांव का रहने वाला था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    जानकारी देते मृतक के पिता ने बताया कि पवन कुमार मोहाली में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले उसका पार्किंग को लेकर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो गया था। इस विवाद के दौरान कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उसका अपमान किया गया था। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से पवन मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके एक दोस्त ने भी परिवार को बताया कि पार्किंग विवाद के दौरान हुई बेइज्जती को पवन ने गंभीरता से दिल पर ले लिया था और वह इस बात को लेकर तनाव में था।

    इसी बीच मोरिंडा के पास से एक युवक का शव बरामद होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फेज-सी स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और युवक के दोस्तों तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।