Category: Mohali

  • Punjab News: AAP PARTY में शामिल हुए BSP के पूर्व अध्यक्ष

    Punjab News: AAP PARTY में शामिल हुए BSP के पूर्व अध्यक्ष

    मोहालीः बसपा के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को हाल ही में पार्टी ने निष्कासित किया था। विधानसभा चुनाव में जसवीर सिंह गढ़ी ने फगवाड़ा में चुनाव लड़ा था। जिसके बाद आज सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की मौजूदगी में जसवीर सिंह गढ़ी आप पार्टी में शामिल हो गए।

    बता दें कि पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती ने पार्टी से जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी विरोधी गतिविधियां करने पर बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने गढ़ी को पार्टी से हटाकर अवतार सिंह करीमपुरी को अध्यक्ष पद पर बिठाया था। गौर हो कि जसबीर सिंह गढ़ी साल 2019 से बसपा प्रधान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    उनकी अध्यक्षता में ही साल 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था। इस चुनाव में पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के साथ गठबंधन किया था। उनकी अध्यक्षता में ही BSP महासचिव नच्छतर पाल सिंह ने नवांशहर से जीत हासिल की थी। वहीं, उन्होंने खुद भी फगवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 31232 वोट (24.41%) लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

  • Punjab News: PSEB ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट

    Punjab News: PSEB ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट

    मोहालीः नए साल की शुरुआत होते ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। दरअसल, PSE ने वोकेशनल और NSQF विषयों के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। विभाग के अनुसार परीक्षाएं 27 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की तरफ से इस बारे जानकारी स्कूलों को भेज दी है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल को कहा है कि विद्यार्थियों को एग्जाम की डेटशीट नोट करवा दें। डेटशीट संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है।

    इसके अलावा बोर्ड से ईमेल पर srsecconduct.pseb@punjab.gov.in पर संपर्क किया ज सकता है। PSEB की दसवीं और 12वीं कक्षा के लिए पूरे पंजाब से करीब सात लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगें। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र बैंकों के माध्यम से स्कूलों में भेजे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सिक्योरिटी कड़ी रहेगी। बोर्ड द्वारा अपनी सारी वर्किंग CBSE और इंटरनेशनल बोर्ड की तर्ज पर की जाती है।

    ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। बोर्ड द्वारा अब सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी केवल उन्हीं स्टूडेंट्स को जारी की जाती है, जो कि इसके लिए अप्लाई करता है। वरना स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर से ही यह हासिल करनी पड़ती है। हॉर्ड कंपनी के लिए फीस तय की गई है। इसका भुगतान भी पहले करना होता है। इसके अलावा बोर्ड की कोशिश रहती है कि एग्जाम का रिजल्ट पहले जारी किया जाए।

  • Punjab News: नए साल के जश्न दौरान 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: नए साल के जश्न दौरान 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    मोहालीः देश भर में देर रात नए साल का जश्न मनाया गया, वहीं नए साल के जश्न के दौरान सैक्टर 82 में 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार 2 लोग घायल हुए है। घायल दोनों लोग पटियाला के राजपुरा के रहने वाले है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि अचनाक ब्रेक लगाने के चलते गाड़ियों में टक्कर हो गई। वही घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंच गई और पीसीआर टीम ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि पीड़ितों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी, लेकिन अभी तक दोनों कार चालकों में से किसी ने बयान दर्ज नहीं करवाए है। वहीं हादसे की वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक गाड़ी काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
  • Punjab: 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab: 7 दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः मानसून ने पूरे पंजाब को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक, अब अगले 7 दिन पंजाब में रूक-रूक कर मानसून की बौछारें पड़ेंगी। बुधवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच बना रहेगा। उमस भरी गर्मी इसी तरह से आगे भी परेशान करेगी।

    उन्होंने कहा कि अगले सात दिन फिलहाल किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है। उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे अधिक 42.6 डिग्री का पारा फिरोजपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री, लुधियाना का 37.4, पटियाला का 37.2, पठानकोट का 37.8, बठिंडा का 41.7, जालंधर का 37.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    जबकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह अभी सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24.4 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। इसी तरह से अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.0, लुधियाना का 28.5, पटियाला का 30.2, पठानकोट का 27.7, बठिंडा का 29.9, बरनाला का 28.8, जालंधर का 29.1 डिग्री दर्ज किया गया।

     

  • Punjab: बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर खड़ा पानी बना आफत, देखें वीडियो

    Punjab: बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर खड़ा पानी बना आफत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के बाद देर रात मोहाली और खरड़ इलाके में हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं देर रात हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, खरड़ से कोराली रोड की ओर जाने वाली निरवाना ग्रीन के सामने वाली सड़क की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जहां सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कें पूरी तरह से पानी से भर गई हैं, जहां पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

    पहली ही बारिश में सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों की पोल खोलकर रख दी। सड़के टूटी होने के कारण गाड़ियां फंस गईं। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, सड़कों पर पानी जमा हो गया। सड़कों पर लगे लंबे जाम में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं देर रात हुई बारिश से प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है, लेकिन दूसरी ओर लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि वे कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे।

     

  • Punjab: Transporter लव लबाना साथियों समेत Shiv Sena Hind में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    Punjab: Transporter लव लबाना साथियों समेत Shiv Sena Hind में हुआ शामिल, देखें वीडियो

    मोहालीः शिव सेना हिंद की तरफ से सोमवार को शहर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक कोर कमेटी चेयरमैन रवि शर्मा, परविंदर कुमार भट्टी राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार कमलजीत सिंह कमल, राष्ट्रीय सलाहकार राजीव शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर विशेष तौर से शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिव सागर महाकाली मंदिर के मुख्य सेवादार निशांत शर्मा उपस्थित हुए। इस दौरान निशांत शर्मा ने उत्तर भारत के ट्रांसपोर्टर लव लबाना को सिरोपा डाल कर शिव सेना हिंद में शामिल करवाया। निशांत शर्मा ने लव लबाना को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें शिव सेना हिंद ट्रांसपोर्ट सेल का उत्तर भारत का अध्यक्ष और युवा नेता करण अरोड़ा को आईटी विंग का पंजाब प्रधान नियुक्त किया।

    इसी के साथ शर्मा ने शिव सेना हिंद के दीपक शांडिल्य को शिव सेना हिंद का राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, रमनदीप सिंह, सर्वजीत सिंह को भी शिव सेना हिन्द की जिम्मेदारी सौपी गयी है। निशांत शर्मा ने बताया कि आतंकवादियों गैंगस्टरों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले देश की आर्मी और पुलिस के वीर जवानों के सम्मान में शिव सेना हिंद की तरफ से “आभार यात्रा” निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये यात्रा बीएसएफ सीआरपी पैरा मिल्ट्री फोर्स पंजाब हरियाणा पुलिस समेत देश भर की सभी केंद्रीय और राज्य की सभी फोर्सेस के सम्मान में इस आभार यात्रा का शंखनाद 23 सितंबर दिल्ली के शहीद भगत सिंह जी के स्मारक से होगा।

    हरियाणा और पंजाब के कई जिलों से होती हुई इस यात्रा का समापन दो अक्टूबर कश्मीर के लाल चौक में होगा। बैठक में दीपांशु सूद राष्ट्रीय सचिव , कीरत सिंह मोहाली राष्ट्रीय यूथ प्रवक्ता, मनोज शर्मा पंजाब उपाध्यक्ष, शिव सेना हिंद के देहाती विंग पंजाब अध्यक्ष काला भड़ी, गौतम शर्मा स्टूडेंट विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हरकीरत खुराना राष्ट्रीय अध्यक्ष सिख संगत विंग, इंदर मोहन वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , शिव जोशी सीनियर वाइस प्रधान, मिंटू ठाकुर संगठन मंत्री पंजाब, आशा कालिया राष्ट्रीय प्रधान महिला विंग, अनिल दत्ता वाइस चेयरमैन सिख संगत विंग, उत्तर भारत अध्यक्ष लखबीर वर्मा भी मौजूद रहे।

  • अब Kangana Ranaut के साथ Yoga Girl Archana Makwana की तस्वीर Social Media पर हुई वायरल

    अब Kangana Ranaut के साथ Yoga Girl Archana Makwana की तस्वीर Social Media पर हुई वायरल

    चंडीगढ़ः योगा गर्ल अर्चना मकवाना की इंटरनेट मीडिया पर भाजपा सांसद और सिनेमा स्टार कंगना रनौत के साथ तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में नीली साड़ी पहने अर्चना कंगना के साथ खुशनुमा माहौल में खड़ी दिखाई दे रही हैं। हालांकि यह तस्वीर कुछ अर्सा पुरानी मानी जा रही है लेकिन उक्त तस्वीर इन दिनों खूब वायरल होने से इसकी काफी चर्चा हो रही है।

    कंगना के साथ तस्वीर वायरल होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में अर्चना के योग आसन करने की इस करतूत के पीछे कोई साजिश थी। क्या इसके पीछे सिख विरोधी विचारधारा वाली कंगना अथवा किसी अन्य की कोई साजिश तो नहीं है। अर्चना की कंगना के साथ फोटो सामने आने से ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। योगा गर्ल अर्चना मकवाना विवादों में तब आई जब उन्‍होंने स्‍वर्ण मंदिर में जाकर योग किया और फोटो भी पोस्‍ट की। जिसके बाद एसजीपीसी ने इसका विरोध करते हुए अर्चना मकवाना पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की एफआईआर दर्ज करा दी।

    इसके बाद अर्चना ने वीडियो जारी करते हुए एसजीपीसी (SGPC) पर धमकियां देने के भी आरोप लगाए। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चना मकवाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोल्‍डन टेंपल की फोटो भी शेयर की थी। इसमें वह सेवा करती और लंगर खाती दिखाई दे रही थी। साथ ही अर्चना मकवाना ने लिखा था कि उनपर गलत इल्‍जाम लगाए जा रहे हैं।

  • Punjab: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, लगेगा 500 से 1500 तक का लेट फाइन

    Punjab: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, लगेगा 500 से 1500 तक का लेट फाइन

    मोहालीः पंजाब के सभी स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया को 2 हिस्सों में बांटा गया है। वहीं लेट फीस 500 से 1500 रुपए तक तय की गई है। बोर्ड ने साफ कहा है कि तय समय सीमा में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा। वहीं, बाद में आने वाली एप्लीकेशन भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।

    PSEB द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 21 अगस्त तक बिना किसी लेट फीस के तहत यह प्रक्रिया चलेगी। 22 अगस्त से 17 सितंबर तक 500 रुपए प्रति स्टूडेंट्स लेट फीस व 18 सितंबर से 9 अक्तूबर तक 1500 रुपए प्रति स्टूडेंट्स लेट फीस तय की गई है। इसी तरह कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 4 जुलाई से 28 अगस्त बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन होगी। 29 अगस्त से 17 सितंबर तक 500 रुपए प्रति स्टूडेंट व 18 सितंबर से 9 अक्तूबर तक 1500 रुपए प्रति स्टूडेंट लेट फीस तय की गई है।

    PSEB मुताबिक अगर किसी भी स्टूडेंट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अधूरी रह जाती है तो इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे। इसलिए सारे स्कूलों को यह प्रक्रिया तय समय में पूरी करनी होगी। वहीं, बोर्ड की टीमों द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी। यह प्रक्रिया काफी अहम मानी जाती है। क्योंकि इसी आधार पर विद्यार्थियों की परीक्षा व अन्य काम पूरे किए जाते है।

  • नशे को लेकर Punjabi मशहूर गायक Gurdas Maan का आया बयान , देखें वीडियो

    नशे को लेकर Punjabi मशहूर गायक Gurdas Maan का आया बयान , देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान का नशे को लेकर बयान सामने आया है। गुरदास मान ने वीडियो जारी करते हुए नशे को खत्म करने के लिए लोगों से अपील की है और दोबारा से इसे रंगला पंजाब बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में पंजाबी उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में चल रहा नशे का दौरान पंजाबी युवाओं की जवानी को खत्म कर रहा है।

    जिस पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा मुहिम चलाई गई है। जिसमें सभी पंजाबियों को इस लहर का हिस्सा बनकर योगदान देने की गुरदास मान ने अपील की है। वहीं मान ने नशे की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना भी की।

  • Punjab: Dhillon Plaza के फूड कोर्ट के Burger में निकला कीड़ा, लैब भेजे सैंपल, देखें वीडियो

    Punjab: Dhillon Plaza के फूड कोर्ट के Burger में निकला कीड़ा, लैब भेजे सैंपल, देखें वीडियो

    जीरकपुरः चंडीगढ़-अंबाला मार्ग पर ढिल्लों प्लाजा के इनॉक्स (सिनेमा लॉज) में बने फूड कोर्ट से लिए बर्गर में कीड़ा निकलने पर हंगामा हो गया। आरोप है कि बर्गर काफी पुराना लग रहा था, जिसे खाना भी मुश्किल था। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। आरोप है कि कीड़ा निकलने के बाद कैशियर ने मामला दबाने की कोशिश में ग्राहक से अभद्रता भी की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हो गई। बर्गर की वीडियो बनाकर फूड सेफ्टी ऑफिसर को दी गई है। डेराबस्सी के रहने वाले विमल चोपड़ा ने बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने परिवार के साथ ढिल्लों प्लाजा में इकॉक्स सिनेमा हॉल में फिल्म देखने आए थे। उन्होंने इंटरवल में 270 रुपए का बर्गर ऑर्डर किया।

    जब उन्होंने बर्गर खाया तो उसमें से स्मेल आ रही थी और कीड़ा मरा हुआ था। उन्होंने कहा कि बर्गर काफी पुराना लग रहा था, जो चबाया भी नहीं जा रहा था। उन्होंने जब इसकी शिकायत की तो अपनी गलती मानने की बजाय वह उनसे बहस करने लगे। फूड कोर्ट के स्टाफ ने उन्हें कहा कि उनके ब्रेड की चार महीने की एक्सपायरी डेट है। विमल चोपड़ा ने रेस्टोरेंट संचालक पर खराब खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत की है। फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर रवि गोयल ने कहा कि मुझे विमल चोपड़ा ने वीडियो जरूर भेजी थी लेकिन लिखित शिकायत उनके पास कोई नहीं आई है । उन्हें बर्गर लेकर आने के लिए कहा गया था लेकिन वह उनके पास नहीं पहुंचे अगर वह कोई शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।