Category: Mohali

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : पंजाब में 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को ‘राम नवमी’ के पर्व को लेकर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। ऐसे में कल राज्य भर के सरकारी स्कूल, कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल इस दिन राज्य भर में ‘राम नवमी’ का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकार ने वर्ष 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में इसे जगह दी गई है।  

  • पंजाबः 7 किलो हेरोइन, 36 लाख की ड्रग मनी और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने एक नशा तस्कर को पाकिस्तान की और से मंगवाई 35 करोड़ रुपए की 7 किलोग्राम हैरोइन 36 लाख रुपए की ड्रैग मनी एक पिस्टल 32 बोर एक मैगजीन, राइफल 315 बोर, 2 पिस्टल 30 बोर, 10 जिंदा कारतूस और एक कार सहित गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस और सदर थाना की पुलिस ने एक नशा तस्कर को 7 किलोग्राम हेरोइन, 36 लाख रुपए की ड्रग मनी और हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है। इस नशा तस्करों के गैंग का सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    जिसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि इन नशा तस्करों द्वारा इस नशे की खेत और हथियारों के जखीरा को कहां से कैसे मंगवाया गया था, उसको लेकर फिरोजपुर पुलिस अभी जांच कर रही है।

  • पंजाब : नहर में तैरता मिला युवक का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय में युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शव गुरुहरसहाय स्थित सेम नाला में से बरामद हुआ है। आपको बता दें कि सोमवार को दिन निकलते ही गोलू का रोड फ्लाई ओवर से गुजर रहे लोगों ने सरूपेवाला गांव की ओर जाने वाली नहर में एक शव तैरता हुआ देखा।

    जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे सहायक थानेदार राम प्रकाश ने बताया कि लोगों ने नाले में शव तैरने की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद वे पुलिस पार्टी के साथ यहां पहुंचे है।

    सहायक थानेदार ने बताया कि अभी तक उक्त युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक ने आत्महत्या की है या हत्या हुई है, पुलिस की जांच में ही सच्चाई सामने आएगी।

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : मोगा रोड पर स्थित गांव बजीदपुर साहब में मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक विधवा महिला रमन कौर घायल हो गई। इस झड़प की वीडियो भी सामने आई है। हमलावरों ने तेजधार हथियारों के साथ एक-दूसरे पर हमला किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    इस हमले में एक महिला घायल हुई है, उसको इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला रमन कोर ने बताया कि कल शाम को जब वह अपने घर वापस आ रही थी कि उसके पड़ोसियों ने रास्ते में गाली-गलौच किया। जिसके बाद सुबह वह कुछ लोग इकट्ठे होकर मेरे घर पर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद मैने अपने भाई को  इस झगड़े के बारे में सूचना दी और उसने आकर मेरी जान बचाई।

    घायल रमन कौर ने बताया कि हमलावर पहले भी मारने की धमकियां देते रहते है। वही सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि इस महिला को चोटें लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है और इसकी एमएलआर काट कर संबंधित पुलिस थाना में भेज दी गई है जिस पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः कांग्रेस आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची, जालंधर सीट पर लग सकती है मोहर

    मोहालीः लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस पंजाब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बीते दिन उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दे दी गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज जारी सूची में जालंधर सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मोहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि पहली सूची में 5 सीटों पर मोहर लगा सकती है। वहीं कहा जा रहा है कि पटियाला से धर्मवीर गांधी के नाम लगभग तय है।

    वहीं चन्नी को लेकर चौधरी परिवार बगावत के मूड में हैं। वहीं पटियाला से पूर्व प्रदेश प्रधान रहे लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज विरोध कर रहे हैं। वहीं बताया जा रहा हैकि बठिंडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पीछे हट गए हैं और अब जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट मिलना तय हो गया है। इसकी किसी भी समय आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की लीडरशिप ने जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू के नाम पर मुहर लगा दी है।

    सूत्रों के अनुसार सिद्धू बठिंडा पहुंचकर सबसे पहले तख्त श्री दमदमा साहिब पर नतमस्तक होंगे और इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के घर में जाकर उनके पिता से मिलेंगे ताकि मनसा हल्के में उनको सपोर्ट कर सकें। कहा जा रहा है कि अमृतसर से गुरजीत सिंह औजला के नाम पर मोहर लग गई है। जबकि फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह को दोबारा टिकट मिल सकती है। जबकि खडूर साहिब के सांसद जसबीर डिंपा और फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सादिक के नामों पर सहमति नहीं बन सकी।

    कांग्रेस इन चुनावों में अपने मौजूदा विधायकों पर भी दाव लगाने के मूड में है। अनुमान के अनुसार संगरूर से इस बार कांग्रेस सुखपाल खैहरा को टिकट दे सकती है। वहीं, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस पर सहमति भी बन चुकी है। संगरूर सीट कांग्रेस के लिए अहम साबित होने वाली है। इस सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद रह चुके हैं। वहीं उनके सीएम बनने के बाद हुए उप-चुनावों में ये सीट सिमरनजीत सिंह मान ने जीत ली थी।

  • पंजाबः बुधवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    पंजाबः बुधवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब के स्कूलों में नई कक्षाओं की शुरुआत में बच्चों की मौज लगनी शुरू हो गई है। दअसरल, अप्रैल महीने में सरकारी छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है। वहीं अब बुधवार 17 अप्रैल को सरकार की ओर से आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है।

    इस दिन राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में छुट्टी रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है और सरकार द्वारा जारी 2024 कैलेंडर के मुताबिक इस दिन छुट्टी रहेगी।

  • पंजाबः दो ट्रक में हुई टक्कर, एक गाड़ी का फटा टायर 

    अबोहरः अबोहर-फाजिल्का रोड़ पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव डंगरखेड़ा के निकट आज सुबह दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ड्राइवर की झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं, दूसरे ड्राइवर का कहना है कि उसके ट्रक का टायर फट गया था, जिसके चलते ट्रक नियंत्रित होकर सड़क हादसा हुआ है।

    जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक राजस्थान के जोधपुर निवासी शंभु ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे जालंधर से आलू लेकर आ रहा था। आज सुबह करीब 5 बजे अबोहर-फाजिल्का रोड़ पर गांव डंगरखेड़ा के निकट पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे ट्रक में टकरा गया। हादसे में वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। उधर, दूसरे ट्रक चालक रविंदर पाल ने बताया कि वह अबोहर से रद्दी लादर ले जा रहा था कि फाजिल्का की ओर से आ रहे ट्रक चालक की झपकी लग गई और वह सामने से उसकी ओर ट्रक लेकर आने लगा। जिसे देखकर उसने डिप्पर भी दिए। लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला और उसने सीधा उसके ट्रक में टक्कर मार दी। हालांकि हादसे में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री के खिलाफ ECI में शिकायत दर्ज 

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री और खडूर साहिब से लोकसभा उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। अकाली दल ने आप उम्मीदवार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि कल आप प्रत्याशी लालजीत सिंह भुल्लर ने माही रिसॉर्ट इलाके में सुनारों और तरखानों के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि उन्होंने रामगढि़या समुदाय और सुनियारा समुदाय का अपमान किया था।

    उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर पंजाब भर में समुदाय के लोगों में गुस्सा पाया गया है और जगह-जगह प्रदर्शन भी देखने को मिले है। इस संबंध में शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता और लीगल सेल के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि शनिवार को शिरोमणि अकाली दल ने आप उम्मीदवार के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब और भारतीय चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराई है।

    वहीं उन्होंने लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा, ”मैं आपसे इस घटना पर तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेने का अनुरोध करता हूं। इस मामले में उल्लंघना के लिए दोषी मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अर्शदीप सिंह कलेर ने शिकायत में कहा कि मंत्री की यह हरकत आपराधिक और बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इससे आप नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है। इससे राज्य की जनता की भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। यह पंजाब की ‘आप’ सरकार के मंत्रियों के अहंकार की पराकाष्ठा का प्रमाण है।

  • पंजाबः SHO पर हुआ जानलेवा हमला, पहले मिल चुकी है धमकी 

    मोहालीः मटौर थाने के एसएचओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एसएचओ पर जानलेवा हमला होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि एसएचओ गब्बर सिंह को पहले भी धमकी दी गई थी, जिस वजह से सरकार ने उन्हें बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो दी गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हमला तड़के करीब 2 बजे के आसपास हुआ। जिस वक्त वह कहीं जा रहे थे। उनकी गाड़ी और गनमैन को गोली लगने की सूचना है लेकिन अभी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। इस मामले में रोपड़ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः महिला का आरोप, ASI ने किया गाली-गलौज और मारी टांग, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः थाना कुलगड़ी पुलिस पर एक महिला के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए है। इस दौरान महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके साथ गाली-गालौच किया और उसे टांग मारी। कृष्णा एन्क्लेव से परिवार ने आरोप लगाते हुए घटना का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस किसी झूठी आड़ में उनके घर पहुंची और उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी की। इस दौरान परिवार का आरोप हैकि पुलिस कर्मी ने महिला को टांगों से भी पीटा।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जिसके बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। कुलगड़ी थाने में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह पर परिवार ने यह गंभीर आरोप लगाए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला के बेटे सुमित ने बताया कि बिजली की कुंडी डालने को लेकर उनका अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसियों ने उनके घर पुलिस भेज दी और पुलिस उनके एक व्यक्ति को अपने साथ ले जाना चाहती थी। जब उन्होंने पुलिस को ऐसा करने से मना किया तो एएसआई सुरजीत सिंह ने उनकी मां को टांग मारनी शुरू कर दी।

    हालांकि पुलिस कर्मी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बे-बुनियाद बता रहे है। लेकिन दूसरी ओर पीड़ित परिवार का कहना है कि लेडिज पुलिस के बिना एक पुलिस कर्मी कैसे महिला को कलाई से पकड़ सकता है। उनका आरोप है कि एएसआई के साथ कोई महिला पुलिस कर्मी साथ नहीं आई। बेटे ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी द्वारा हाथापाई करने से उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों के समक्ष न्याय की गुहार लगायी है कि एएसआई सुरजीत सिंह के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।