Category: Mohali

  • पंजाबः कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर सकती है जारी

    पंजाबः कांग्रेस 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर सकती है जारी

    मोहालीः लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है, पार्टियों के उम्मीदवारों का ऐलान करने की धड़कने भी नेताओं की बढ़ती जा रही है। वहीं कांग्रेस अपनी अगली सूची में पंजाब के 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित करने के लिए तैयार है। बीती शाम दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में तीन सिटिंग सांसदों की टिकट रिपीट करने पर फैसला लिया गया है। जबकि एक सांसद की सीट को बदलने के लिए हाईकमान से हां का इंतजार है। वहीं पटियाला, संगरूर और जालंधर की सीटों पर सहमति बन गई है। इस कमेटी में सीनियर लीडर भक्त चरण दास, पंजाब मामलों के प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ PPCC प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और CLP लीडर प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे।

    पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी के नाम पर पूरी तरह से सहमति बन चुकी है। लेकिन पूर्व PPCC प्रधान लाल सिंह और पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के एक अनुमान के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के पिता भी पटियाला से आजाद उम्मीदवार हो सकते हैं। इसी तरह लुधियाना सीट पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू के भाजपा में जाने के बाद सांसद भरत भूषण आशू पर दांव खेलने की तैयारी में है। लेकिन कांग्रेस यहां से पहले आप के उम्मीदवार का नाम घोषित होने का इंतजार करना चाहती है। वहीं, गुरदासपुर में भी कांग्रेस का पेच फंसा हुआ है। जिसमें एक तरफ विधायक बरमिंदरमीत सिंह पाहड़ा और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा में पेच फंस गया है। पटियाला व लुधियाना के सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब में अभी कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं।

    जिनमें एक अमृतसर से गुरजीत औजला, खडूर साहिब से जसबीर डिंपा, फरीदकोट से मुहम्मद सादिक, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह और आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 3 की टिकट पर सहमति बनी है। जबकि एक की टिकट कटना तय है। वहीं, एक अन्य की सीट को शिफ्ट करने के लिए प्रस्ताव हाईकमान के पास पहुंच चुका है। वहां से हां होने के बाद ही सीट घोषित की जाएगी। जालंधर की सीट पर कुछ समय से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एक्टिव हैं। वे लगातार वहां धार्मिक कार्यक्रमों में भी पहुंच रहे हैं और संस्थाओं से बातचीत भी कर रहे हैं। जिससे पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी का परिवार नाराज चल रहा है। इस विवाद के बीच भी कांग्रेस ने इस सीट पर निर्णय ले लिया है। अनुमान है कि अगली कांग्रेस की लिस्ट में यहां से उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

  • पंजाब : अकाली दल कल जारी कर सकता है उम्मीदवारों की पहली सूची

    फिरोजपुर : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी पार्टियों में हलचल तेज होती जा रही है। वहीं बीते दिनी IAS परमिंदर कौर व गुरप्रीत सिंह मलूका के भाजपा में जाने के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) अपने सीनियर लीडर सिकंदर सिंह मलूका से खफा हो गया है। अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार अकाली दल अपनी पहली सूची जारी करने के लिए तैयार है। अनुमान है कल पहली सूची जारी हो सकती है।

    अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मौखिक आदेश देते हुए सिंकदर सिंह मलूका को हलका मौड़ के इंचार्ज पद से हटा दिया है। वहीं सीनियर अकाली नेता जनमेजा सिंह सेखों को हलका मौड़ का इंचार्ज नियुक्त किर दिया है। सुखबीर बादल सिकंदर मलूका की बहू परमिंदर कौर और बेटे गुरप्रीत सिंह के भाजपा में जाने के बाद से ही नाराज हैं। सुखबीर बादल ने सीनियर अकाली नेताओं की एक बैठक गांव बादल में बुलाई थी। जिसमें जनमेजा सिंह को एक बार फिर मौड़ का इंचार्ज बनाया है।

  • पंजाब भर में स्कूल बसों को लेकर आदेश हुए जारी 

    मोहालीः हरियाणा में स्कूल बस हादसे हुई 6 बच्चों की मौत के मामले का पंजाब राज्य बालधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना के बाद राज्य के सभी जिलाें के डीसी व एसएसपी को आदेश दिए हैं कि स्कूली बसों की चेकिंग की जाए। साथ ही पुख्ता बनाया जाए कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हो। जहां पर भी कमी सामने आती है, उन वाहनों को जब्त किया। बच्चों की जान से किसी भी तरह खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

    20 दिनों यह सारी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। स्कूल बसों को लेकर स्कूल वाहन स्कीम के तहत कड़े नियम हैं। नियमों के मुताबिक स्कूल बस का रंग पीला होना चाहिए। बस का परमिट, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र आदि दस्तावेज पूरे होने चाहिए। चालक अनुभवी और उसके साथ महिला सहायक व एक परिचालक भी होना चाहिए। गति नियंत्रण करने के लिए स्पीड गर्वनर का इंतजाम बस में जरूरी किया गया है।

    बस के आगे और पीछे स्कूल संचालक, पुलिस कंट्रोल नंबर व चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर आदि लिखा होना चाहिए। बसों में सीसीटीवी लगाने व उनमें 15 दिन की रिकॉर्डिंग क्षमता होनी चाहिए। बस में जीपीएस का होना अनिवार्य किया है। चालक को कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए और इन पांच सालों में तीन बार से अधिक चालान नहीं कटा होना चाहिए। ड्यूटी के समय चालक-परिचालक अपनी वर्दी में हों। कमीज पर नेम प्लेट हो। बस पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा होना भी जरूरी है।

  • पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    पंजाबः कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में कल यानी 13 अप्रैल 2024 को स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, बैसाखी के त्योहार को लेकर 13 अप्रैल को प्रदेश भर में मनाया जाएगा। इसके मुताबिक बैसाखी के मद्देनजर पंजाब में सरकारी छुट्टी रहेगी। बता दें कि बैसाखी का त्यौहार पंजाब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सरकार द्वारा जारी वर्ष 2024 की सार्वजनिक छुट्टियों में बैसाखी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

  • पंजाबः अकाली दल के नेता ने CM और संजय सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्य सभा मेंबर संजय सिंह के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गई है। अकाली दल का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का उपयोग चुनाव के लिए किया जा रहा है। SAD के लीगल विंग के हेड एडवोकेट व प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर की तरफ से शिकायत दी गई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सीएम की सरकारी रिहायश का गलत प्रयोग किया जा रहा है।

    सीएम भगवंत मान और संजय सिंह की तरफ से वहां पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रियों, विधायकों और उम्मीदवारों की मीटिंग की जा रही है। यह सीधे ही चुनावी आचार संहिता उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंधी कुछ वीडियो भी आयोग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • पंजाबः जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते हुए तार-तार, वीडियो वायरल

    फिरोजपुरः जिले में रिश्ते तार-तार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज के समय में रिश्तें इस कदर फीके पड़ते जा रहे हैं कि एक जमीन के टुकड़े को लेकर खूनी जंग हो रही है। ऐसा ही एक मामला गांव भाने वाला से सामने आया है, जिसकी वायरल वीडियो बयां कर रही है कि पिता की मौत के बाद कैसे पोते ने जमीन पर कब्जा कर लिया और जमीन पर अब मात्रेयी दादी अपना हक जमाने की कोशिश कर रही है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    ऐसे में दोनो पार्टियां एक दूसरे की खून की प्यासी हो गई है। दरअसल, दोनों पार्टियों ने अपना-अपना पक्ष रखते हुए जमीन पर अपना हक जताया है। लेकिन इस बात का इंसाफ कौन करेगा यह समय आने पर बता पाएंगा। दरअसल, इन दोनों के झगड़े ने यह बात तो साफ कर दी है कि आज के दौर में रिश्तों से ज्यादा पैसा और जमीन को ज्यादा जरूरी समझा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। 

  • पंजाबः व्रत का आटा खाने से कई लोगों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

    जलालाबाद : नवरात्र के बीच जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जलालाबाद में व्रत का आटा खाकर बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने की बात सामने आ रही है। कई लोगों ने तो घर में डॉक्टर को बुला उपचार लिया, जबकि कइयों को सरकारी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जबकि व्यापार मंडल ने शहर में मुनादी करवाकर फिलहाल आटे की बिक्री बंद करवा दी है। जलालाबाद निवासी संजू ने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों ने व्रत रखा हुआ था, दिन भर तो फल फ्रूट खाया, लेकिन देर शाम वह एक दुकान से आटा लेकर आए, ऐसे में जैसे ही रात को वह खाना खाकर सोने लगे तो बेटी अचानक जोर जोर से चिल्लाई और चक्कर आने की बात कही।

    जब उन्होंने बेटी को संभाला तो उसे अचानक उल्टी आ गई। जिसके बाद उसकी तबीयत ओर बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान पहचान के व्यक्ति से रात 11 बजे डॉक्टर को बुलाया, जिसने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन सुबह तक वह ठीक नहीं हो पाई है, जबकि परिवार के अन्य चार सदस्य भी बीमार हैं। उधर एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक डॉक्टर अंकित मिड्ढा ने बताया कि कल से लेकर अब तक 15-16 मरीज आ चुुके हैं, जिनकी हालत अब स्थिर है।

    उन्होंने कहा कि सभी चक्कर और उल्टी से परेशान थे, जबकि उनका बीपी व अन्य स्थिर थे, जिसके चलते जैसे जैसे उनकी हालत ठीक हो रही है, उनको छुट्टी दी जा रही है। इस बारे में सूचना मिलने पर जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज भी मरीजों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिसने भी पवित्र त्यौहार मौके मिलावट खोरी की है, उसको बख्शा नहीं जाएगा। सेहत विभाग की टीमें जलालाबाद में पहुंच चुकी हैं, जोकि मामले की जांच कर रही हैं। जबकि व्यापार मंडल के प्रधान बब्बू डोडा ने कहा कि सेहत विभाग के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा ओर किसी भी मिलावटखोर का साथ नहीं दिया जाएगा।

  • पंजाबः युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल 

    फिरोजपुरः जिले के मक्खू कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज तड़के गांव निज़ामदीन वाला की सीमा में बंगाली वाला पुल के पास बुटेवा नहर में एक अज्ञात युवती का शव मिला। युवती का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। उक्त मृतक लड़की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। युवती ने पीली टी-शर्ट और भूरे रंग का लोअर पहना हुआ था और उसकी गर्दन पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई झिरमल सिंह थाना मक्खू के मौके पहुंचे।

    जहां उनकी टीम ने मृतक लड़की के कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कोई पहचान पत्र आदि बरामद नहीं हुआ, जिसके कारण मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई और बाद में उसका शव यहां फेंक दिया गया है। मक्खू पुलिस ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल जीरा के शवगृह में रखवा दिया है और इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी गुरदीप सिंह और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह मक्खू थाना पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

  • पंजाबः रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में स्थित गांव भागो माजरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतना ज्यादा थी कि कई झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। लेकिन हादसे में भारी मात्रा में झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग के कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। तेज रफ्तार की वजह से कई बार सड़क हादसों में मौत के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां फिरोजपुर के मक्खू में भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

    मृतकों की पहचान बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह जो अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ सामान लेने जा रहा था। कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने बताया कि इस सड़क हादसे में बलविंदर सिंह और उनके बेटे गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।