Category: Mohali

  • पंजाबः इस कालोनी में लड़की का हुआ क+त्ल, जांच में जुटे DSP

    खरड़ः सन्नी एन्क्लेव की एकता कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह एक युवती की हत्या का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतका की पहचान एकता (27) पुत्री स्वर्गीय सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वार पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 

    मिली जानकारी अनुसार मृतक लड़की एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। कल देर रात करीब डेढ़ बजे अपने् फ्लैट पर आई थी। बताया जा रहा हैकि लड़की के परिवार वाले किसी रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में गए हुए थे। आज सुबह पड़ोसियों ने परिजनों को हत्या की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

  • पंजाबः पत्नी को मायके लेने आ रहे व्यक्ति की सडक हादसे में मौ+त, देखें वीडियो

    अबोहरः हरियाणा से अपनी पत्नी को गांव कुलार में लेने आ रहे एक व्यक्ति की बीती रात आवारा पशु में टकराने से मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था, जिसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय गिरधारी लाल निवासी कालूवाला हरियाणा की पत्नी गांव कुलार में अपने किसी रिश्तेदार की डैथ होने पर उनके घर शोक पर आई हुई थी।

    कल रात गिरधारी लाल अपनी पत्नी को यहां लेने के लिए बाईक पर वहा से कुलार आ रहा था कि रास्ते मे किसी पशु में टक्कर होने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इधर सीतो चौकी पुलिस के एएसआई काला सिंह मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रहें हैं वहीं मृतक के रिश्ते में लगते साले कालूराम ने स्थानीय प्रशासन से आवारा पशुओं की बढ रही समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

  • पंजाबः अस्पताल की पार्क से मिला व्यक्ति का श+व 

    अबोहरः जिले के सिविल अस्पताल में बने एक पार्क में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की तालाशी के दौरान उसके पास पड़े बैग मे एक पर्ची मिली। पर्ची से उसकी पहचान तीर्थ पुत्र मेजर निवासी हनुमानगढ निवासी के तौर पर हुई। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार अस्पताल में बने पार्क में आज सुबह अस्पताल के स्टाफ कर्मी दीपक कुमार ने एक व्यक्ति को बेसुध पड़ा देख इसकी सूचना अन्य स्टाफ को दी। जिन्होनें मौके पर पहुंचकर देखा तो वह मर चुका था। उन्होंनें इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। सूत्रों से पता चला कि उक्त ने कल रात अनाज मंडी में एक ट्रक ड्राईवर के साथ खाना भी खाया था और थोड़ा बहुत नशे का आदी था और शायद आज अस्पताल में दवा लेने आया था। सिटी वन पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बीड़ी की चिंगारी से लगी आग, बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव कंधवाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां देर रात बीड़ी की चिंगारी से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति द्वारा बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग लगी। देखते ही देखते उसी आग में व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय नथूराम के रूप में हुई है। जिसके बाद घायल व्यक्ति की पत्नी ने परिजनों की मदद से मिट्टी आदि डालकर आग बुझाई और तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए। जानकारी के मुताबिक नाथूराम की पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान है और उसकी दवा भी चल रही है।

    कल वह काम पर गई थी और शाम को लौटने के बाद थकान के कारण सो गई। देर रात उसने अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो देखा कि वह आग में जल रहा है। अस्तपाल में उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पत्नी द्वारा पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि उसने बीड़ी पी थी, शायद बीड़ी की चिंगारी से उसके बिस्तर में आग लग गयी और वह बुरी तरह झुलस गया। दूसरी ओर डॉ. डीवी अरोड़ा ने बताया कि नाथूराम की हालत बेहद गंभीर है क्योंकि वह 70 फीसदी तक जल चुका है और उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट रेफर किया जा रहा है।

  • पंजाब : प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जीरा के गांव मुंडी छुरी में प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक पिता के घर पर रह रही बेटी दामाद और उसके परिवार पर उसके ही भाइयों भतीजों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। ये सारा विवाद पिता के मकान को लेकर हुआ है। जिस पर मृतक पिता की बेटी और दामाद अपना हक़ बता रहे है। मगर दूसरी तरह भाई और भतीजे इस मकान को अपना हक बता रहे है।

    जिसको लेकर भाई और भतिजो ने अपनी बुआ और फूफड़ और उसके बेटे पर हमला कर तीनों को घायल कर दिया। जिनको इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बहन और उसके पति ने सारी घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता ने उनको यह मकान दिया था। जिसको मेरे भाई और भतीजे उस पर अपना कब्जा करना चाहते है और उसी को लेकर उन्होंने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया।

    वही इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है और एक मकान के विवाद को लेकर इन दोनों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थरों से हमला किया है। जिसमें दोनों परिवारों के 3 लोग घायल हुए है। एक पक्ष के बयानों पर मामला दर्ज लिया गया है। पुलिस दूसरी पार्टी के घायलों का बयान दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की बात कह रही है।

  • पंजाबः सोमवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब भर में सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। दरअसल, राज्य में  8 अप्रैल 2024 यानी सोमवार को प्रदेश में श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में राज्य में स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। सरकार ने इस दिन को साल 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। इसके चलते सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

  • पंजाबः Hotel International में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने उधम सिंह चौक के नजदीक गुरु राम दास नगर में स्थित Hotel International  में रेड कर छिपाकर रखी हुई भारी मात्रा में शराब बरामद होटल के मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।  

    जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक मशहूर होटल के मालिक ने बीयर बार की आड़ में अपने स्टोर में भारी मात्रा में बाहर से शराब छिपाकर रखी है। जिसे वह बेचने का काम करता है। 

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ जब Hotel International  में छापेमारी की तो वहां से 60 पेटी बीयर और 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य कारवाई के दौरान गुरुहरसहाय हलके से शराब के दो कैंटर बरामद किए थे। 

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारी से पहले कांग्रेस में खींचातानी हुई शुरू

    इन सीटों पर एक अधिक नेता ठोक रहे दावेदारी

    मोहालीः लोकसभा चुनावों से पहले एक और भाजपा कांग्रेस को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी में कुछ सीटें ऐसी है, जहां पार्टी के एक नहीं दो या उससे अधिक नेता उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी ठोक रहे है। हाल ही पटियाला से आप पार्टी के दिग्गज नेता डॉ. धरमवीर गांधी को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. धरमवीर गांधी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उनका पार्टी में विरोध होना शुरू हो गया है।

    पटियाला में कांग्रेस पार्टी पूर्व सांसद धरमवीर गांधी को लेकर आई तो पूर्व विधायक व राजपुरा के प्रभारी हरदयाल कंबोज, घनौर के प्रभारी मदनलाल जलालपुर आदि विरोध में आ गए। जानकारी के अनुसार कंबोज ने पहले गांधी के नाम का प्रस्ताव भी रखा था। वहीं जालंधर में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध करने लगे है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारना चाह रही है। चन्नी ने भी जालंधर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। जिससे पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी संतोख के बेटे व फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खासे खफा है। क्योंकि चौधरी विक्रम अपनी मां करमजीत कौर को यहां से टिकट दिलवाना चाहते।

    जोकि पिछले उप चुनाव हार गई थी। यह स्थिति तब है कि जब कांग्रेस ने अभी टिकटों का आवंटन नहीं किया है।जबकि अमृतसर की बात करें तो वहां पर भी पार्टी को अनुमान है कि सबसे अधिक विरोध हो सकता है। क्योंकि यहां पर गुरजीत औजला सांसद हैं और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी टिकट का दावा ठोक रहे है। टिकट बंटवारे के बाद उत्पन्न होने वाली नाराजगी से निपटने की जिम्मेदारी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को दी है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय नेतृत्व भी इसमें शामिल होगा। कांग्रेस के लिए परेशानी यह हैं कि उनके पास वर्तमान में कोई ऐसा लीडर नहीं हैं जिसकी बात को सभी मान सके। प्रदेश प्रधान की कमान भले ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हाथों में हो लेकिन सीनियर लीडरशिप उनके साथ नहीं है। 

  • पंजाबः टिकट मिलने के बाद पहली बार हलके में पहुंचे सूफी गायक Hans Raj Hans, कही ये बात

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सासंद हंस राज हंस को फरीदकोट से उम्मीदवार को घोषित किया था। वहीं उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज पहली हंस राज हंस फरीदकोट पहुंचे। फरीदकोट पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले 12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मजार बाबा फरीद टीला पर मत्था टेका। जहां उन्होंने अपनी जीत और सभी की खुशी के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बाबा फरीद टीला कमेटी ने सिरोपा भेंट कर हंस राज हंस का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यहां न तो किसी की बुराई करने आये हैं और न ही किसी का विरोध करने आये हैं।

    वे यहां हर किसी से प्यार करने के लिए हैं। बाबा फरीद टीला पर माथा टेकने के बाद वह वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित देवी द्वार मंदिर भी पहुंचे, जहां मंदिर कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया। वहीं हंस राज हंस के रोड शो के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। किसान संगठनों ने चुनाव से पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर बीजेपी नेता गांवों में आएंगे तो वे पंजाब में उनका विरोध करेंगे।

    हालांकि पुलिस ने किसानों को रास्ते से हटाकर रोड शो को जारी रखा। बता दें कि हंस राज हंस 2019 में पहली बार भाजपा के टिकट पर दिल्ली पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उस समय बीजेपी ने उन्हें दिल्ली पश्चिम लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। इस बार क्षेत्र से टिकट कटने के बाद भाजपा ने फरीदकोट सुरक्षित लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। 

  • पंजाब : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली तलवारें, देखें CCTV

    पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    फिरोजपुर :  पंजाब पांच नदियों की भूमि है और छठी नदी नशे की बह रही है। आए दिन नशे के मामले सामने आते रहते है। मामला जिला फिरोजपुर बस्ती खानू वाली का है। यहां दो पक्षों में ईंटें चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों से बात की गई तो उन्होंने एक-दूसरे पर नशा बेचने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि हमारी बस्ती में सरेआम नशा बिकता है और पुलिस देख कर आंखें बंद कर लेती और न ही पुलिस यहां किसी के खिलाफ कार्रवाई करती है। यहां घर-घर में नशा बिकता है। परिवार ने सीसीटीवी भी शेयर किया। जिसमें बताया गया कि काली टी-शर्ट पहने एक युवक आता है और हाथ में चिट्टे का पैकेट पकड़ा हुआ है।

    युवक पड़ोसियों से कहता है कि किसी में हिम्मत है तो नशा बंद करके दिखाओ। उसने पुलिस पर पैसे वसूलने के लगाए आरोप। अब देखना होगा कि क्या पुलिस इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करती है या फिर ऐसे ही नशा बिकता रहेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।