Category: Mohali

  • पंजाब : मामूली बात को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : मामला ममदोट कस्बे के छांगा खुर्द का है, जहां देर शाम 2 पक्षों में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में महिलाओं समेत कुल 4 लोग घायल हो गए।

    जिनमें से एक को गंभीर चोटें आई है और घायल अवस्था में उन्हें ममडौर के सिविल फ्लोर में भर्ती कराया गया। जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि हवेली से ट्रैक्टर निकालते समय दीवार थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसे लेकर सुबह झड़प हो गई, मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

    लेकिन देर शाम इस विवाद ने बड़ा रुप धारण कर लिया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई और यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। वहीं पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से न्याय की मांग की।

  • पंजाबः महिला से दुष्कर्म के आरोप में 2 के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव चपाती में विवाहिता से 2 आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला ने पत्रकारों को बताया कि वह घर में अकेली थी और घर का काम कर रही थी। तभी गांव के 2 लोग घर में घुस आए और उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने कहा कि जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

  • पंजाबः पैरोल से लौटे कैदी के प्राइवेट पार्ट से नशीला पदार्थ बरामद, ऐसे हुआ खुलासा

    फिरोजपुरः सेंट्रल जेल में नशा सप्लाई करने के लिए कैदी ने जान जोखिम डालकर नायाब तरीका तो आजमाया, परंतु पकड़ा गया। जेल प्रशासन ने शक होने पर कैदी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में ले जाकर जब ऐक्सरा करवाया तो उसके प्राइवेट पार्ट में 3 पैकेट दिखाई दिए। जिसे बाहर निकालकर चेक किया गया तो तीनों पैकेटों में मंहगा नशीला पदार्थ निकला। जिसका कुल वजन लगभग 100 ग्राम है।जेल प्रशासन की शिकायत पर फिरोजपुर सिटी पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फिरोजपुर सेंट्रल जेल के सहायक अधीक्षक सर्वजीत सिंह व रिशवपाल गोयल ने बताया कि कैदी परमजीत सिंह उर्फ पंमा पुत्र नरैण सिंह निवासी गांव मोहम्मद धीरा जिला फाज्लिका, फिरोजपुर सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा है। 22 मार्च काे पैरोल की छुट्‌टी काटकर जैसे ही वह वापस जेल में लौटा, तभी अतिरिक्त जेल अधीक्षक राजदीप सिंह बराड़ को गोपनीय सूचना मिली कि कैदी परमजीत सिंह जेल में नशा छुपा कर लाया है, उक्त सूचना के आधार पर कैदी की गहनता से तलाशी ली गई तो नशा बरामद नहीं हुआ।

    जिसके बाद शक होने पर कैदी को सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाकर उसका एक्सरे करवाया गया तो कैदी के (BODY CAVITY) गुप्तांग में तीन पैकेट दिखाइ्र दिए, जिसके बाद डॉक्टरों द्वारा उसे बाहर निकाला गया तो उसके अंदर से लगभग 100 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसमें 32.38 ग्राम नशे की गोलियां, 32 ग्राम सफेद नशे का पाऊडर व 44 ग्राम नशे का पाऊडर हुआ बरामद है। फिरोजपुर सिटी थाने के एसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, कि आरोपी कैदी कहां से यह नशा लेकर आया और जेल के अंदर यह किसे सप्लाई देने वाला था।

  • पानी की बाल्टी में डूबने से 2 वर्षीय बच्ची की मौ’त

    डेराबस्सी : नगर परिषद के तहत बरवाला रोड पर ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल से पहले स्थित झुग्गियों में 2 वर्षीय एक बच्ची की खेलते हुए बाल्टी के पानी में डूब कर मौत हो गई। पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई कराए बिना बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी मुताबिक राजस्थान के अजमेर जिले से प्रवासी दिहाड़ीदार परिवार मुकेश कुमार के परिवार में 5 बच्चे हैं जिसमें 2 वर्षीय सुमन सबसे छोटी थी

    माता-पिता सुबह कामकाज पर निकल गए और पीछे बच्चे खेलने में मगन हो गए। इस दौरान सुमन खेलते हुए पानी भरी बाल्टी के पास आई और उसमें मुंह नीचे और टांगें ऊपर की स्थिति में पानी में डूब गई।

    पता चलने पर बच्चों ने शोर मचाया और सुमन को डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। तफ्तीश अफसर हरप्रीत सिंह के अनुसार परिवार ने बिना कानूनी कार्रवाई के पोस्टमार्टम कराए बिना बॉडी को अपने साथ ले गए।

  • पंजाब : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजुपर: पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद की है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरु हरसहाय मे पुलिस ने रोशन नाम के व्यक्ति को राउंडउप किया था। जिससे शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने बताय कि उक्त शराब वह तस्कर जनक से लाया है।      

     पुलिस और एक्साइज विभाग के ईटीओ राजेश बत्रा और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने उताड़ के मंडी पंजे मे स्थित गोदाम मे छापेमारी की तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिसमे 70 पेटी बियर और अलग- अलग ब्रैंड की 80 पेटी व्हिस्की शामिल है। जनक के ऊपर शराब तस्करी के पहले भी मामले दर्ज है।

  • पंजाबः आज जारी होगी आप पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों का ऐलान आम आदमी पार्टी जल्द करने वाली है। पंजाब के लिए आप पार्टी की ये दूसरी व अंतिम लिस्ट होगी। इससे पहले आप पार्टी की ओर से 8 सीटों पर प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया गया था। जिनमें 5 पंजाब सरकार के मौजूदा मंत्री और कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में आए पूर्व विधायक थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगले 5 उम्मीदवारों के नामों का जल्द ऐलान कर दिया जाएगा। 

  • पंजाबः जांच करने पहुंचे ASI की फाडी वर्दी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के अबोहर के पंजपीर  मोहल्ले में एक शिकायत की जांच करने पहुंचे 112 पुलिस हेल्पलाइन के एएसआई की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस की डयूटी में विघन डालने के भी आरोप लगे है। मामले की शिकायत नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। जबकि युवक ने जांच करने पर एएसआई पर महिलाओं के साथ गलत बोलने के आरोप लगाए है। जानकारी अनुसार एएसआई पप्पू राम ने बताया कि वह 112 नंबर पर आई शिकायत की जांच करने पंजपीर मोहल्ले गली नंबर 5 में गए थे जहां पर विक्की व भूपेंद्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    जब वह इस मे  मामले बारे बातचीत कर रहे थे तो वहां पर भूपेंद्र सिंह ने उसकी वर्दी पर हाथ डाला व उसकी डयूटी करने में बाधा डाली। इतना ही नहीं उनकी महिलाएं भी उसके साथ बोलने लगी जबकि उसकी सरकारी गाड़ी पर पत्थर भी मारे। जबकि भूपेंद्र का आरोप है कि जांच करने पहुंचे एएसआई ने उनकी महिलाओं को गलत बोला। फिलहाल पप्पू राम ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी है। इधर एएसआई पप्पू सिंह ने बताया कि महिला की वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि उसकी चोट नहीं  लगी उधर, इस मामले में हुए झगड़े में एक महिला सुखजीत कौर को चोंट लगी है जिसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • पंजाब: आप विधायक की बढ़ी मुश्किलें, ED ने दर्ज की चार्जशीट

    मोहाली: आप विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा से जुड़े 40.92 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में मोहाली स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार्जशीट (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट) फाइल की है। इस शिकायत में आम आदमी पार्टी विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा सहित 6 लोगों के नाम शामिल हैं। ईडी के अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी सांझा की। बता दें कि जालंधर ईडी करीब चार माह पहले गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद आज ईडी का ये बड़ा एक्शन है। जालंधर जोनल कार्यालय ने तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और तारा हेल्थ फूड लिमिटेड के पूर्व निदेशक जसवंत और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड और अन्य के मामले में तीन कंपनियों सहित छह अन्य आरोपी के खिलाफ 5 जनवरी को भी एक अभियोजन शिकायत दायर की थी।

    जिसमें पंजाब के मोहाली में मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) अधिनियम की विशेष रोकथाम अदालत के समक्ष तीन कंपनियों सहित जसवंत और अन्य आरोपी पक्षों को नामित किया गया था। इस 18 मार्च को उक्त शिकायत कोर्ट ने स्वीकार कर ली। बता दें कि गज्जनमाजरा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी एक एफआईआर दर्ज की थी। जिसकी जांच ईडी ने आगे बढ़ाते हुए गज्जनमाजरा को गिरफ्तार किया था।

  • पंजाबः घर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव खुंदर उताड़ में घर में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां शॉर्ट सर्किट के कारण एक बंद घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि वे किसी काम से बाहर गये थे। बाद में उनके घर में अचानक आग लग गई और जब आग लगी तो गार्ड ने उन्हें फोन किया और बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि ट्रंक ढकने के कपड़े भी जल कर राख हो गये हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः DSP की मौजूदगी में वॉलंटियर ने निगली जहरीली वस्तु 

    मोहाली: कस्बा खरड़ में सरकार का विरोध कर रहे कोरोना वॉलंटियर्स में से एक ने डीएसपी करण संधू की मौजूदगी में जहरीली वस्तु निगल ली। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पीड़ित को खरड़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। कोरोना वॉलंटियर की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है।

    पूरे पंजाब में कोरोना काल में सैकड़ों वॉलंटियर्स ने सरकार के आदेशों पर सेवाएं निभाई थीं। वह अब सरकार से नौकरी मांग रहे हैं। इस संबंध में पंजाब भर से करीब 200 कोरोना वॉलंटियर्स खरड़ बॉर्डर पर इकट्‌ठा होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सड़क बंद कर दी। विरोध बढ़ता देखकर मौके पर डीएसपी करण संधू पहुंचे। सड़क बंद करने के बाद पुलिस ने इन्हें प्रदर्शन करने से रोकने की कोशिश की। पुलिस के रोकने की कोशिश करने पर मनप्रीत ने पुलिस के सामने ही जहर पी लिया। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और प्रदर्शनकारियों को शांत करा कर प्रदर्शन खत्म करवा दिया।