Category: Mohali

  • Punjab News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

    Punjab News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

    मोहालीः डेरा-बस्सी के गांव पंडवाला में गर्भवती विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय काजल देवी निवासी गांव भाखरपुर के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने की गर्भवती बताई जा रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही काजल का ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

    जानकारी मुताबिक, काजल देवी निवासी गांव भाखरपुर की शादी कुछ साल पहले डेरा-बस्सी के गांव पंडवाला में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से काजल का ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। वह हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर काजल से लड़ाई झगड़ा करते थे। इसी वजह से काजल परेशान रहती थी। इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ितों ने बताया कि वह गर्भवती थी। परिजनों ने मांग की है कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ AAP Party में हुए शामिल

    Punjab News: कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ AAP Party में हुए शामिल

    मोहालीः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। ऐसे में सभी पार्टियों की नजरें चुनावों की जीत पर टिकी हुई है। वहीं आप पार्टी लगातार दिग्गज खिलाड़ियों को पार्टी में शामिल करके गांवों में पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी के चलते आज फिर सीएम भगवंत मान की अगुवाई में एक खिलाड़ी को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान सीएम मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण और खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया भी उपस्थित थे।

    सीएम भगवंत मान ने पोस्ट साझा कर कहा कि पार्टी के परिवार में आज एक और बहुत ही शानदार वृद्धि हुई है। पंजाब की शान और होनहार खिलाड़ी संदीप लुधड़ जी ने आज पार्टी में शामिल होकर हमारा मान बढ़ाया है। मैं पार्टी की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन करने वाले ऐसे जवानों का साथ हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने की मुहिम में और ताकत देगा। उनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करने में बड़ी मदद मिलेगी। आओ हम सभी मिलकर पंजाब की युवा शक्ति और खेलों को और ऊंचाइयों पर ले जाएं।

  • Punjab News: 6 घंटों में पुलिस ने बच्ची को किया बरामद, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 घंटों में पुलिस ने बच्ची को किया बरामद, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोहालीः कुराली के सिंघपुर में 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां सरेआम बच्ची को किडनैप करके होंडा सिटी कार और बाइक पर 7 से 8 नौजवान फरार हो गए। इस घटना में बच्ची के दादा-दादी घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 घंटे बच्ची को दोषियों के चुंगल से सुरक्षित बचाया और परिजनों के हवाले किया। इस मामले में 36 नंबर एफआईआर दर्ज की गई। वहीं पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची को मां से अलग ठिकाने से बरामद किया गया। बता दें कि घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान टीचर रविंदर सिंह ने बताया था कि उसे दोपहर को घर से फोन आया कि उसकी बच्ची को अगवा करके कुछ लोग ले गए। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है और कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है।

    उसके माता-पिता रोजाना बच्ची को स्कूल से लेने जाते है और छोड़ने जाते है। पीड़ित के कहा कि घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान कार सवारों ने मां पर कार चढ़ा दी। घटना में मां की टांग फैक्चर हो गई, वहीं पिता की घटना में बाजू फैक्चर हो गई है। वहीं बच्ची को भी सड़क पर गिरने से चोट आई है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित को पत्नी पर शक है। पीड़ित ने कहा कि कोर्ट बच्चे को जिसे देना चाहे दे सकती है, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले घटना को लेकर सवाल खड़ हो रहे है।

    पीड़ित के अनुसार संदीप कुमार, पत्नी और पत्नी के परिवार पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। भूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह बच्ची को नेशनल पब्लिक स्कूल से लेकर आ रहे थे। इस दौरान हमलावारों ने घर के बाहर आकर हमला कर दिया। घटना के दौरान बच्चे किडनैप करके ले गए। घटना में पीड़ित की टांग फैक्चर हो गई। घटना के दौरान दो बहू के भाई और बहू का प्रेमी मौजूद था। आरोप है कि बच्चे का 5 लाख रुपए मांगे जा रहे है और उसके बाद ही बच्चे को देने का कहा जा रहा है। बच्चे को रिश्तेदारों से गोद लिया हुआ था।

     

     

  • Punjab News: सरेआम 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करके कार और बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करके कार और बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः कुराली के सिंघपुर में 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां सरेआम बच्ची को किडनैप करके होंडा सिटी कार और बाइक पर 7 से 8 नौजवान फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। टीचर रविंदर सिंह ने कहा कि उसे दोपहर को घर से फोन आया कि उसकी बच्ची को अगवा करके कुछ लोग ले गए। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है और कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है।

    उसके माता-पिता रोजाना बच्ची को स्कूल से लेने जाते है और छोड़ने जाते है। पीड़ित के कहा कि घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान कार सवारों ने मां पर कार चढ़ा दी। घटना में मां की टांग फैक्चर हो गई, वहीं पिता की घटना में बाजू फैक्चर हो गई है। वहीं बच्ची को भी सड़क पर गिरने से चोट आई है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित को पत्नी पर शक है। पीड़ित ने कहा कि कोर्ट बच्चे को जिसे देना चाहे दे सकती है, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले घटना को लेकर सवाल खड़ हो रहे है।

    पीड़ित के अनुसार संदीप कुमार, पत्नी और पत्नी के परिवार पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। भूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह बच्ची को नेशनल पब्लिक स्कूल से लेकर आ रहे थे। इस दौरान हमलावारों ने घर के बाहर आकर हमला कर दिया। घटना के दौरान बच्चे किडनैप करके ले गए। घटना में पीड़ित की टांग फैक्चर हो गई। घटना के दौरान दो बहू के भाई और बहू का प्रेमी मौजूद था। आरोप है कि बच्चे का 5 लाख रुपए मांगे जा रहे है और उसके बाद ही बच्चे को देने का कहा जा रहा है। बच्चे को रिश्तेदारों से गोद लिया हुआ था। बच्चे में डर का माहौल पाया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: अकाली दल के प्रभारी जसकरणजीत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

    Punjab News: अकाली दल के प्रभारी जसकरणजीत पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

    मोहालीः सेक्टर-70 स्थित ‘होमलैंड हाइट्स’ में लगभग 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रभारी जसकरणजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगे है। वहीं मटौर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता परमिंदर सिंह (निवासी गांव बीरमी, लुधियाना) की शिकायत पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हलका दाखा इंचार्ज जसकरणजीत सिंह देओल के खिलाफ यौन शोषण, अपहरण और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR के अनुसार, पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी जसकरणजीत सिंह देओल ने पहले परिवार के भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए।

    इसके बाद वह अक्टूबर 2024 में उन्हें बहला-फुसलाकर मोहाली के एक फ्लैट में ले आया, जहां उनकी दोनों बेटियां भी रह रही थीं। पिता के अनुसार आरोपी ने पहले उनके खुशहाल परिवार को बर्बाद किया और फिर उनकी नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखनी शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि जब नाबालिग लड़की को स्कूल हॉस्टल से घर लाया जा रहा था, तो आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय जबरदस्ती एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कर यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह कनाडा में बैठे गैंगस्टरों से उसके पिता की हत्या करवा देगा।

    आरोपी के डर और प्रताड़ना से परेशान होकर 9 मई को पीड़िता किसी तरह अपने पिता के पास पहुंची और रोते हुए पूरी घटना बताई। चौंकाने वाला खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ने उन्हें जानकारी दी थी कि उसकी मां और जसकरणजीत सिंह देओल के कथित अवैध संबंधों से एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसे समाज से छिपाकर रखा गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि न तो जसकरणजीत सिंह देओल का अपनी पत्नी से कानूनी तलाक हुआ है और न ही पीड़िता की मां का उनके (परमिंदर सिंह) साथ तलाक हुआ है।

    बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ देओल कथित रूप से अवैध रूप से रह रहा था, वह हलका दाखा के गांव बीरमी की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी ओर, आरोपी जसकरण देओल की अपनी पत्नी (जिससे उसके दो बच्चे हैं) भी हलका दाखा के गांव स्हौली की निवासी है। इसके बाद पिता परमिंदर सिंह द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। मटौर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपी जसकरणजीत सिंह देओल को गिरफ्तार कर लिया है। यह उल्लेखनीय है कि जिस महिला के साथ देओल कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहा था, वह दाखा निर्वाचन क्षेत्र के बिरमी गांव की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं। दूसरी ओर, आरोपी जसकरण देओल की पत्नी (जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं) भी ढाका निर्वाचन क्षेत्र के सहौली गांव की रहने वाली हैं।

  • Punjab News: नौकर ने मालिक पर किया तेजधार हथियार से हमला, 3 लाख और 12 तोले गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नौकर ने मालिक पर किया तेजधार हथियार से हमला, 3 लाख और 12 तोले गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    सिर पर किए 50 से ज्यादा वार

    मोहालीः खरड़ स्थित शिवालिक सिटी सेक्टर 127 इलाके में सनसनी फैल गई, जब घरेलू नौकर अपनी मालकिन पर कई बार वार करके घर में रखे सामान लूटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला शुभनम अन्सारी हैं जो वैदिक क्लिनिक चलाती हैं। आरोपी ने घर में आराम कर रही महिला के सिर पर वेलना से कई बार वार किए। वारदात के बाद आरोपी लाखों रुपये कैश, सोना और मोबाइल लेकर भाग गया। महिला के सिर पर करीब 65 टांके लगे हैं। पीड़िता के पति इमाम साबिर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बिहार निवासी हीरा लाल उर्फ हैरी को काम पर रखा गया था। आरोपी घर की दूसरी मंज़िल में बने सर्वेंट रूम में रहता था। रोज़ाना की तरह इनाम साहिब सुबह 6 बजे जिम के लिए घर से निकले और पत्नी कमरे में सो रही थी। पति के घर से निकलते ही आरोपी दूसरी मंज़िल से नीचे आया, रसोई में रखा वेलना उठाया और मालिक के बेडरूम में चला गया, जहाँ सो रही मालकिन पर 50 से 60 वार करके घर में रखे 3 लाख रुपये नकद, 12 तोले सोना और चांदी के गहने तथा पत्नी के 2 मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
  • Punjab News: केंद्र खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, गरमाया माहौल, आंसू गैस और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्र खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, गरमाया माहौल, आंसू गैस और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

    मोहालीः भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान संघ पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे BBMB में राज्य के शेयर को कम ना होने दें। इसके अलावा, केंद्र के बिजली संशोधन विधेयक, बीज विधेयक और नदियों के पानी के बंटवारे जैसे मुद्दे भी प्रदर्शन का मुख्य कारण हैं। इस दौरान मोहाली और चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को देखते हुए कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई। चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान का पुलिस से विवाद हो गया। दरअसल, किसान कर्ज सीमा, बीबीएमबी और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। जिसको कूदकर पार करते प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी जब किसान नहीं रुके तो उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें तक की गईं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस बीच प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी जारी है ताकि समाधान निकाला जा सके। पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है।

    वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी कंवरदीप कौर समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस का कहना है कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है और संवाद के जरिए समाधान तलाशा जा रहा है। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

     

  • Punjab News: मनाली से आ रही Bus ट्रक की टक्कर से पलटी, 20 से 22 यात्री घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: मनाली से आ रही Bus ट्रक की टक्कर से पलटी, 20 से 22 यात्री घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    मोहालीः शुक्रवार सुबह जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक बस ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में करीब 20 से 22 यात्री घायल हो गए। वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई। सभी यात्री बस से निकलने की होड़ में जद्दोजहद करते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया और लोगों को भी बाहर निकाला। पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मिली जानकारी के अनुसार, मनाली से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस, जीरकपुर से पटियाला जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस बेकाबू हो गई और सड़क पर ही पलट गई। यह हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 20 से 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/tourist-bus-overturns-near-zirakpur-around-20-passengers-injured/ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का सबसे दर्दनाक दृश्य एक युवक का था जो बस के नीचे कुचला गया था। उसका हाथ बुरी तरह कुचला गया और उसे गहरी चोटें आई हैं। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला जबकि मौके पर पहुंची पुलिस और आपातकालीन टीमों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: Actor Yograj Singh की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: Actor Yograj Singh की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

    मोहालीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता व अभिनेता योगराज सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। इस मामले को लेकर अब योगराज कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। उनपर महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले का पंजाब मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। हाल ही में अमेडन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लुक्खे’ में योगराज सिंह भी नजर आए। चंडीगढ़ के एक वकील उज्जवल भसीन ने स्थानीय एसएसपी से योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    भसीन ने आईएएनस से कहा, ‘लुक्खे नाम की एक वेबसीरीज सीरीज में उन्होंने एक किरदार निभाया है और वह उन औरतों के खिलाफ बयान दे रहे हैं, जो सुबह में काम करती हैं और घर आकर हम सभी को शाम में खाना भी देती हैं। हमें संभालती हैं। ये हमारी मां, बहन, बीबी, बेटी कोई भी हो सकती है। उन सभी को साथ में लेते हुए मैंने एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत दी है।’ वहीं, महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले का पंजाब मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। वकील उज्ज्वल भसीन ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि अधिकारी योगराज सिंह का बयान सुनते ही जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज करेंगे।

    बयान उस महिला के खिलाफ है और जिन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि शूटिंग में चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी है। किरदार निभाने वाली महिला का नाम गुरबानी कौर है। इस नाम से भावनाएं जुड़ी हैं। हम बहुत ही सम्मान के साथ गुरबानी का नाम लेते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अगर एसएसपी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज नहीं करती तो हमें अदालत का सहारा लेना पड़ेगा। मैंने महिला आयोग को भी लिखा है कि योगराज सिंह पर स्वत: संज्ञान लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।’

    उज्ज्वल भसीन ने कहा, ‘यह मुद्दा सिर्फ चंडीगढ़ की महिलाओं का नहीं है। यह पूरे देश में काम करने वाली महिलाओं के खिलाफ दिया गया बयान है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस बयान के बाद योगराज सिंह को कोई आदर्श के रूप में देखेगा। वे सभी माता-पिता जो अपने बच्चों को क्रिकेट सीखने के लिए उनके पास भेजते हैं, शायद ही भेजेंगे। योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच रखते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि वे भी किसी मां की कोख से पैदा हुए हैं। उनके घर में भी बेटी, बहु हैं। मैं एसएसपी से मांग करता हूं कि न सिर्फ योगराज सिंह बल्कि फिल्म के निर्देशक के खिलाफ भी एफआईआर हो और इस फिल्म पर रोक लगाई जाए।’