Category: Mohali

  • Punjab News : किसानों ने धरना किया खत्म, खोला हाईवे, देखें वीडियो

    Punjab News : किसानों ने धरना किया खत्म, खोला हाईवे, देखें वीडियो

    मोहाली : पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर संघर्ष जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा  के बैनर तले प्रदेश के आढ़ती और राइस मिलर्स एसोसिएशन रविवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रदेश के सभी हाइवे जाम कर दिए हैं। पंजाब में धान की खरीद व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पंजाब में 12 बजे से कई जगह हाईवे जाम कर दिए गए हैं।

    सड़कों के साथ किसानों ने रेलवे ट्रैक पर भी धरना दिया है। 12 बजे से 3 बजे यह धरना रहा। इसी के चलते ही खरड़ भागो माजरा टोल प्लाजा और किसानी यूनियन लाखोवाल और कई अन्य संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने बताया कि फसल का भुगतान न होने के कारण धरना दिया गया है। धरने में कोई आपातकालीन एम्बुलेंस आई, तो उसे छूट दी गई।

    किसान यूनियन लाखोवाल के अध्यक्ष लाखोवाल ने कहा कि यह तो आज सिर्फ ट्रेलर है कि हमारा धरना आधी रात तक जारी रहेगा। अगर सरकार ने जल्द ही हमारी फसलों की कटाई शुरू नहीं की तो आने वाले समय में सरकार के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया जाएगा और धरना प्रदर्शन 24 घंटे के लिए किया जाएगा। किसानों ने 3 बजे के बाद जाम खोल दिया। जिस कारण जाम में फंसे हजारों वाहनों को राहत मिली।

  • Punjab News: सरकार का ऐलान, कल बंद रहेंगे सेवा केंद्र

    Punjab News: सरकार का ऐलान, कल बंद रहेंगे सेवा केंद्र

    मोहालीः पंजाब सरकार ने शनिवार को राज्य के सारे सेवा केंद्रों में छुट्टी घोषित की है। दशहरा समारोह के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। पंजाब के प्रशासनिक सुधार व सार्वजनिक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को छुट्टी घोषित की गई है।

    उन्होंने कहा कि लोग 1076 कॉल नंबर पर कॉल करके सरकार द्वारा मुहैया करवाई जा रही नागरिक सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे। राज्य सरकार की तरफ से पूरे राज्य में सेवा केंद्र स्थापित गए गए हैं। जहां पर 400 तरह की सेवाएं लोगों को एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जाती हैं। सेवा केंद्राें के लिए माहिर स्टाफ तैनात गया है। वहीं, सारी सेवाओं के लिए एक निश्चित समय अवधि तय की गई है।

  • Punjab News: किसानों ने रविवार को ट्रैफिक ठप्प करने का किया ऐलान

    Punjab News: किसानों ने रविवार को ट्रैफिक ठप्प करने का किया ऐलान

    मोहालीः किसानों ने एक बार फिर से मांगो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, किसान नेताओं ने पंजाब भर में 13 अक्टूबर को सड़कें जाम करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़के जाम की जाएंगी। इसके बाद 14 अक्टूबर को किसानों द्वारा श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के साथ संयुक्त बैठक हाेंगी, जिसमें अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

    किसान नेता कहना है कि उन्हें मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है जिस कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से साथ देने की अपील की है। किसानों का कहना है कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार उनकी मांगों का हल नहीं कर रही है इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़क जाम कर पंजाब में ट्रैफिक ठप्प कर दिया जाए।

    बता दें कि आज धान की खरीद ना हाेने के कारण किसान जत्थेबंदियों, आढ़तियों और राइस मिल एसोसिएशन की आज चंडीगढ़ में एक बैठक हुई। दरअसल, धान मंडियों में जा रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हाे पा रही हैं। जिसके बाद ये फैसला लिया गया हैं। जिसमें यह फैसला लिया गया कि पूरे पंजाब में 13 अक्टूबर को 12 से 3 बजे तक सड़क काे बंद कर दिया जाएंगे।

  • Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली। जिले में फिल्मी स्टाइल में दो शातिरों ने पहले सवारी बनकर इनड्राइव ऐप के माध्यम कार बुक की। इसके बाद रास्ते में पिस्टल के दम पर चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति से कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनकी पहचान रणजीत सिंह व सतिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से छीनी कार व फोन भी बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हो गई है। पुलिस जांच में वह डमी पिस्टल निकली है। मामले बारे यह जानकारी मोहाली के एसएसपी दीपक पारीख ने दी है।

    सात अक्टूबर को इस बारे में चंडीगढ़ के सेक्टर-49 निवासी पुलिस को शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने चार अक्टूबर को ही उसने नई कार खरीदी थी। जिसे वह टैक्सी के रूप में चला रहा था। सात अक्टूबर की सुबह वह अपनी टैक्सी में सेक्टर-43 में खड़ा था। चार बजे इनड्राइव ऐप के माध्यम से सेक्टर-43 से सेक्टर-109 मोहाली के लिए सवारी मिली। वह सवारी को पिक करने के बाद वहां से निकल गया। विशाल ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें मोहाली शहर के अंदर से होते हुए सेक्टर 109 लेकर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सेक्टर-85/86 में सुनसान जगह पर पहुंची तो दोनों आरोपियों में से एक व्यक्ति ने कहा कि उसे पेशाब लगा हुआ है। उसने उसे कार रोकने को कहा, जैसे ही वह पेशाब जाकर आया, तो उसने उसे कार का शीशा नीचे करने को कहा। इसके बाद उसके सिर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद उससे मोबाइल व कार की चाबी मांगी। पिस्टल देखकर वह डर गया। उसने उसे चाबी व मोबाइल सौंप दिया। इसके बाद कार छीनकर फरार हो गए।

    इसके बाद जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई। साथ ही पुलिस ने टेक्निकल व हयूमन इंटेलिजेंस के सहारे 9 अक्टूबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम से आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से बेरोजगार थे। दोनों को एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर कार को लूटने का प्लान बनाया था। आरोपियों ने बताया कि कार को लूटने से पहले उन्होंने छह अक्टूबर फोन चोरी किया।

    फोन उन्होंने सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के सामने उस व्यक्ति का चोरी किया, जो कि रात के समय अपनी कार का शीशा खोलकर सो रहा था। इसके बाद चोरी वाले मोबाइल से फर्जी नाम उपकार सिद्धू नाम से इनड्राइव एप डाउनलोड की है। इसके बाद उन्होंने उस ऐप से कार बुक की थी। पुलिस ने चोरी का फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

  • Punjab News: 2 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: 2 दिन स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    मोहालीः स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। अक्टूबर में बच्चों को खूब सारी छुट्टियां मिलने वाली है। इसमें दशहरा, दीपावली और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल है। वहीं सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक 15 और 17 अक्तूबर को स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, 15 अक्टूबर को पंजाब चुनावों के कारण राज्य में छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कारपोरेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कार्यालय बंद रहेंगे।

  • Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: मंगलवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा 15 अक्टूबर यानी मंगलवार को आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है। जारी आदेशों के मुताबिक 15 अक्टूबर को पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया है। ऐसे में इस दिन स्कूल, कॉलेज, बोर्ड, निगम, सरकारी कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। दरअसल, पंजाब में 15 तारीख को पंचायत चुनाव होने हैं। वहीं इस चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां कर मुक्कमल कर ली गई है।

  • Punjab News: आज शाम को तेज हवाओं के चलने की संभावना, बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी

    Punjab News: आज शाम को तेज हवाओं के चलने की संभावना, बदलेगा मौसम, 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में आज मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज 8 और 9 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौके पर किसानों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, तेज़ हवाएं भी चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक 8 और 9 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। इसी के चलते आज शाम से मौसम बदल सकता है।

    वहीं आज मुक्तसर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, फाजिल्का, और पठानकोट में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिजली चमकने व तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है और इसके बाद मौसम साफ रहेगा। वहीं आज चंडीगढ़ बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    राज्य के अधिकतम तापमान में किसी तरह कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, अब यह सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया है।बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इन इलाकों में मानसून के दौरान रिकॉर्ड बारिश हुई।

  • Punjab News: वीरवार को स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: वीरवार को स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः देशभर में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। इस महीने दिवाली-दशहरा समेत कई अहम त्यौहार आ रहे हैं। अक्टूबर माह में दशहरा, दिवाली जैसी सार्वजनिक छुट्टियां आ रही हैं। वहीं सरकार ने 17 अक्टूबर यानी (वीरवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं दिवाली इस महीने के अंत में है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों, बैंकों और स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

  • Punjab News: Tuition से वापस आ रहे बच्चे को थप्पड़ जड़ने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Tuition से वापस आ रहे बच्चे को थप्पड़ जड़ने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज -3ए में एक शख्स ने ट्यूशन से घर आ रहे पांच साल के मासूम बच्चे को युवक ने कथित तौर पर 8 से 10 बार थप्पड़ मारे थे। इस मामले को लेकर मटौर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। बताया जा रहा है था कि थप्पड़ मारने के बाद युवक ने बच्चे को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद फिर उसकी छाती पर पैर से हमला किया। बच्चा पढ़ाई करके घर वापस जा रहा था और उसके साथ एक और बच्चा भी था।

    वह कुत्ते की नकल कर रहा था और जिस युवक ने बच्चे को पीटा उसे लगा कि यह मेरी तरफ देखकर मेरी नकल कर रहा है और उसने गुस्से में आकर उसे बुरी तरह पीटा। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 29 सितंबर को हेल्दी नेबरहुड संगठन को मिली थी इसके बाद एमसी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी काबू कर लिया है।

  • Punjab News: Saanwara Restaurant से आर्डर करवाए खाने से निकला दांत, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Saanwara Restaurant से आर्डर करवाए खाने से निकला दांत, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    जीरकपुरः ढकोली सरकारी अस्पताल से थोड़ा आगे मुख्य मार्ग पर स्थित सांवरा रेस्टोरेंट के खाने में दांत (जड़) निकलने का मामला सामने आया है। खाने का ऑर्डर करने वाले कस्टमर मनोज निवासी सुषमा फ्लेट्स ने बताया की उसने सांवरा रेस्टोरेंट से खाना आर्डर किया था जो जैमाटो के माध्यम से उसके घर डिलीवरी ब्वॉय बॉय लेकर आया। जब उसने खाने को खोला तो उसमें से दो इंसानी दांत (जड़) निकली।

    मनोज ने बताया की खाना खाते समय उसके बेटे ने एक दांत को निगला लिया और वह बीमार पड़ गया। जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ सांवरा रेस्टोरेंट आए तो इसका कारण पूछा और विरोध किया। इस दौरान यहां गरमागर्मी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर 112 पर फोन किया जिन्होंने मामले को शांत किया। सांवरा रेस्टोरेंट के मैनेजर मनोज ने कहा की हम इस घटना पर खेद प्रकट करते है और इसके लिए हम जांच के लिए भी तैयार है। शिकायतकर्ता कस्टमर मनोज निवासी सुषमा फ्लेट्स ढकौली ने बताया कि यह सांवरा रेस्टोरेंट की गलती है और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे घटनाक्रम की आगामी कार्रवाई की लिए एक शिकायत ढकोली पुलिस थाने में दी गई।