Category: Mohali

  • पंजाबः एक साल पहले कनाडा से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, Cruze के उड़े परखच्चे

    पंजाबः एक साल पहले कनाडा से लौटे युवक की सड़क हादसे में मौत, Cruze के उड़े परखच्चे

    मोहालीः फेज 11 में देर रात एक तेज रफ्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में 28 वर्षीय युवक की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरजंट सिंह निवासी गांव कंबली के रूप में हुई है। युवक एक साल पहले कनाडा अपने घर लौट आया था और अभी भी अविवाहित था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक शेवले क्रूज कार काफी तेज रफ्तार में थी और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कार चालक को बाहर निकाला।

    हादसे में कार चालक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि गुरजंट सिंह और उसकी बहनें कनाडा के सिटीजन है और वह एक साल पहले कनाडा से घर लौटा था और अब वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगा था। कनाडा से उनकी बहनों के आने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • पंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों की मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों की मौ+त, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः सरहदी गांव कुंडे में एक स्प्ताह में एक ही परिवार के तीसरे युवा हरजीत सिंह की नशे के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में पहले 2 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। वहीं आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र बख़्शीर सिंह के रूप में हुई है। परिवार में लगातार तीसरे नौजवान की मौत होने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

    मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में पिछले कुछ समय में नशे के चलते 7 मौतें हो चुकी है। लोगों और परिवार का कहना है कि नशे के चलते एक दिन नहीं बीतता की किसी ना किसी युवा की मौत होने की सूचना आ रही है। लोगों का कहना है कि औरतें विधवा हो रही है और मां-बाप के घरों के चिराग़ बुझते जा रहे है मगर पुलिस प्रशासन और सरकार इस कुछ नहीं कर रहा।

  • पंजाबः परिवार के 4 लोगों ने खाई जहरीली वस्तु, 2 की मौ+त

    पंजाबः परिवार के 4 लोगों ने खाई जहरीली वस्तु, 2 की मौ+त

    फ़िरोज़पुरः जिले के स्थानीय गांव के पास एक पुराने कुएं के पास एक परिवार के 4 सदस्यों द्वारा सलफास पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की खबर मिली है। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक युवक अमन गुलाटी और उसकी पत्नी पिंकी गुलाटी ने अपने दो बच्चों के साथ सल्फास पी लिया। घटना में बेटी पिंकी गुलाटी की मौके पर ही मौत हो गई और अमन गुलाटी और उसकी बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • पंजाबः हमलावारों ने किया युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः हमलावारों ने किया युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कैंट गज्जन कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को घेरकर तेजधार हथियारों से हमलावारों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना देर रात करीब 10 बजे की है। वहीं इस घटना को लेकर महिला का आरोप है कि गली में रहने वाले लोग उसके लड़के से रंजिश रखते हैं। महिला का कहना हैकि वह कई बार उसके और उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में दर्खास्त दे चुके है। 

    महिला ने कहा कि बीते दिन उनका लड़का मशीन पर काम करने गया था, जब वह घर लौट रहा था तो हमलावारों ने मेरे लड़के को गली में घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि बेटे के सिर पर भी तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। महिला ने बताया कि हमला पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने हमारे ऊपर झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया है। 

    इस मामले को लेकर महिला ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि झूठे पर्चे की जांच की जानी चाहिए और उसके बेटे पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस हमले को लेकर थाना कुलगड़ी पुलिस को आज शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़के के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब : घर में लगी भीषण आग, मवेशियों की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : घर में लगी भीषण आग, मवेशियों की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। 47 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ गया है। गर्मी के चलते आग लगने के मामले रोज सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर जिला सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है, जिसके कारण लोग बड़ी मुश्किल से अपना घर चलाते हैं, लेकिन जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है।

    जहां गांव में एक परिवार को उस समय आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा, जब उनके घर में अचानक आग लगने से मवेशी जल गए। परिवार ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही मवेशी आग के चेपट में आ गए थे। जिस कारण परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपील करते नजर आए कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए कुछ मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने घर का गुजारा कर सके।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, कैंटर चालक ने दवा लेकर जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, कैंटर चालक ने दवा लेकर जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचला, मौ+त, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः ममदोट थाने के अंतर्गत पड़ते जंगलवाला देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कैंटर चालक ने बाइक पर दवाई लेने के लिए जा रहे 3 भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैंटर चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया और कई घंटों तक फिरोजपुर फाजलिका हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक तीनों भाई-बहन गांव पुरा वाला के रहने वाले हैं और घर से मोटरसाइकिल पर दवा लेने के लिए आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाब : वाहनों की फर्जी RC बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    पंजाब : वाहनों की फर्जी RC बनाने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

    मोहाली : पुलिस ने वाहनों का फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) तैयार करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष पुत्र मंगत राम निवासी ग्राम रायपुर थाना सोहना, अर्जुन कुमार पुत्र हरक बहादुर निवासी ग्राम रायपुर थाना सोहना,  सरवन प्रजापति पुत्र स्वर्गीय खुरचन प्रजापति निवासी दशमेश कॉलोनी, हीरा सिंह उराव हरि उर्फ ​​हनी पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी जिला हनुमानगढ़ के तौर पर हुई है। आरोपियों से 17 फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 2 कम्प्यूटर प्रिंटर, एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर की बोर्ड बरामद की। 

     जानकारी देते हुए आईपीएस डा. ज्योति यादव ने प्रेस को बताया कि डॉ. संदीप कुमार गर्ग, आईपीएस हरवीर सिंह अटवाल, पीपीएस, कप्तान पुलिस (शहरी) और हरसिमरत सिंह बॉल, पीपीएस, वरिष्ठ कप्तान पुलिस, एसएएस नगर द्वारा जारी दिशा-निर्देश के तहत बुरे तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उप पुलिस कप्तान (शहरी 2) इंस:जसप्रीत सिंह, मुख्य अधिकारी, थाना सोहाना के नेतृत्व में मुखबिर खास की टीम ने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करने वाले गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी हर्ष और अर्जुन कुमार से की गई पूछताछ और मामले में सरवन प्रजापति और हीरा सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहला मुकदमा नं.439 दिनांक  21.10.2022 ए/डी 420,465,467,468,471,120 बी, बी:डी, 25 आर्म्स एक्ट, थाना जीरकपुर व मुकदमा नं. 69 दिनांक 02.03.2023 A/D 302,201,406, 420,120B Bhd थाना सिटी खरड़, SAS नगर, प्रथम दर्ज है, जो नाभा जेल में बंद था, दिनांक 18.05.2024 को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले में गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः रोड शो दौरान आंख पर फूल लगने के बाद गाड़ी में बैठे सीएम मान, देखें वीडियो

    पंजाबः रोड शो दौरान आंख पर फूल लगने के बाद गाड़ी में बैठे सीएम मान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर सीएम भगवंत मान द्वारा 13 सीटों पर खड़े आप पार्टी के उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान लोगों द्वारा सीएम मान का फूलों की बारिश करके स्वागत किया जा रहा है। वहीं सीएम मान के रोड शो के दौरान लोगों द्वारा फूलों से स्वागत करने की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें वह गाड़ी से निकलकर लोगों को दोनों हाथों से प्यार दे रहे है। वहीं लोगों द्वारा फूलों की वृषा के दौरान सीएम मान की आंख पर जोर से फूल लग गया, जिसके बाद वह रोड शो के दौरान गाड़ी में बैठ गए। इसकी वीडियों भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि फूल लगने के दौरान सीएम मान आंख पकड़े हुए है। जिसके बाद उनके साथ नेता ने उनके गाड़ी में बैठने की सलाह दी। 

  • पंजाबः भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह की शादी करवाने वाले बाबा राम का हुआ नि+धन 

    फतेहगढ़ साहिबः बाबा राम गंढ़ुआ के निधन होने का सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि वह मोहाली के मैक्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे। बता दें कि बाबा राम सिंह ने क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी सिख मर्यादा से अपने डेरे में करवाई थी। बाबा राम सिंह जी के निधन से श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग संत बाबा राम सिंह के डेरा में पहुंचने लगे हैं।

  • पंजाबः ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सौम्या मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दिनांक (09-05-2024) को पुलिस स्टेशन मक्खू, जिला फिरोजपुर, मोसुल में सूचना प्राप्त हुई कि पुराने हरिके हेड पुल के पास कच्चे रास्ते पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जिस पर मुख्य अधिकारी सहित पुलिस पार्टी थाना मक्खू से गुरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव है जिसकी उम्र लगभग 32-33 वर्ष है तथा सिर पर पिटाई के निशान तथा हाथ-मुंह बंधे हुए थे, तो इस मामल में अज्ञात व्यक्तियों का नाम दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

    इस हत्या के गुत्थी को सुलझाने के लिए एसपीडी रणधीर कुमार, डीएसपी डी बलकार सिंह. गुरदीप सिंह के नेतृत्व में सीआईए फिरोजपुर और मक्खू पुलिस स्टेशन से अलग-अलग टीमें बनाई गईं। एसपी (एसडी) जीरा के नेतृत्व में और जांच के दौरान उक्त टीम ने अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान जश्नप्रीत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, निवासी गांव गोरखा, जिला तरनतारन के रूप में की। उक्त टीम द्वारा गुप्त सूचना और तकनीकी सूत्रों की सहायता लेते हुए उक्त ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी नवदीप सिंह उर्फ ​​नवा पुत्र निरवैर सिंह निवासी क्वार्टर नंबर 8 अमृतसर रोड हरिके, जसकरण सिंह उर्फ ​​जस्स पुत्र नि. उक्त मामले में दरबारा सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी प्लाट बस्ती हरिके थाना हरिके जिला तरनतारन और एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

    जांच के दौरान पता चला कि तरनतारन जिले के गांव गोरखा निवासी जसविंदर सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह को पहले जसविंदर सिंह के बेटे जश्नप्रीत सिंह और बाद में नवदीप सिंह उर्फ ​​न्यू ने पीट-पीटकर मार डाला। पुत्र निरवैर सिंह निवासी क्वार्टर नंबर 8, अमृतसर रोड, हरिके, जसकरण सिंह उर्फ ​​जस्स पुत्र दरबारा सिंह, पुत्र कुन्दन सिंह निवासी प्लॉट बस्ती, हरिके थाना हरिके जिला तरनतारन की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि उनके और भी साथी घटना में शामिल हैं। गौरतलब है कि मामले की घटना से दो दिन पहले थाना सदर जीरा के गांव मंसूरवाल से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी और उसके बाद मंदिर के पास एक पेट्रोल पंप से 20000 रुपये और 9800 रुपये की लूट की जांच चल रही है फतेहगढ़ पंजतूर इलाके में मक्खू रोड के पास स्थित एक टोल प्लाजा से रुपये की वसूली जारी है।