Category: Mohali

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़ंकप

    पंजाबः सिविल अस्पताल में आग लगने से मचा हड़ंकप

    फिरोजपुर: सिविल अस्पताल में आज दोपहर आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल के टीबी और चेस्ट विभाग की लैब में अचानक आग लग गई। इस घटना के दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी उस समय अस्पताल की ओपीडी में काफी मरीज मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान ज्यादातर लोग ओपीडी काउंटर पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवा रहे थे और जब उन्हें आग लगने का पता चला तो बहुत से मरीज भाग कर बाहर आ गए।

    घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़े प्रयासो के बाद आग पर काबू पाया।  बताया जाता है कि जिस लैब में लगी है वहां और आसपास मशीनों में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में केमिकल पड़ा हुआ था, जिसे समय रहते ही बचा लिया गया। अगर इस केमिकल को आग लग जाती तो अंदर ही बहुत बड़ा ब्लास्ट हो सकता था। आग लगने के कर्म को पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान अस्पताल में लगे आग बुझाऊ यंत्र किसी काम नहीं आए। 

  • पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    पंजाब : पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा को भेजा जेल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को एक लेकर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह पूर्व विधायक जीरा और जिला प्रधान कांग्रेस कुलबीर सिंह ज़ीरा को पुलिस ने उनके घर से किया गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद उनको थाना सिटी ज़ीरा लेकर जाया गया।

    उसके बाद सदर ज़ीरा, फिर फिरोजुपर रोड पर लाया गया। तलवंडी के रास्ते से उसके बाद कुलबीर सिंह जीरा का मेडिकल करवा कर उन्हें 14 दिन की केंद्रीय जेल में नियायक हिरासत में भेज दिया गया। वही कुलबीर सिंह जीरा ने सिविल अस्पताल के बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि मुझे सुबह ही घर से उठा लिया। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं जब मैं जेल से बाहर आऊंगा तो बड़े खुलासे करूंगा।

  • पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को पुलिस ने गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को एक लेकर की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को गिरफ्तार कर लिया।

    सुबह सोते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उन्हें घर से उठाया। उन पर बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जीरा आज दोपहर 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद गिरफ्तारी देने वाले थे।

  • पंजाबः बाबा शाम सिंह मेमोरियल स्कूल की नवकिरण कौर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार 

    पंजाबः बाबा शाम सिंह मेमोरियल स्कूल की नवकिरण कौर को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार 

    फिरोजपुरः भारत स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा हर साल पूरे भारत से 120 बच्चों को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना जाता है। बाबा शाम सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेवाला की छात्रा नवकिरण कौर पुत्री सुखविंदर सिंह को स्काउटिंग के सर्वोच्च पुरस्कार, रेंज और रोवर्स विंग में 3 स्तरीय विंग में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। नवकिरन कौर के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को यह उपलब्धि भारत स्काउट्स के जिला सचिव सुखविंदर सिंह और जिला मीडिया समन्वयक चरणजीत सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशों के कारण प्राप्त हुई है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन समिति के संरक्षक संत बाबा शिंदर सिंह और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ और पूरे क्षेत्र को बधाई दी। प्रिंसीपल ने इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय टीचरों, बच्चों और उनके अभिभावकों को दिया है।

  • पंजाब : पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में 2 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने ज्वाइंट ऑप्रेशन में 2 किलो हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब पुलिस और सीआईए के साथ सांझे ऑप्रेशन के साथ गुप्ता सूचना के आधार पर सदर थाना के अधीन आते गांव बारे के में नाका बंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से 2 किलो हेरोइन बरामद की। पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

    इसकी जानकारी एसपीडी रणधीर कुमार ने दी। उन्होंने कहा की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह हेरोइन कहां से लाकर आए है आगे किस को देनी थी, इसकी जांच कर रहे है। उन्होंने कहा की जांच कर इनकी प्रोपर्टी को फ्रिज भी किया जाएगा।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, झूले से गिरकर बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : भारत-पाकिस्तान से सटे सरहदी गांव दुलचीके में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। यह हादसा झूला टूटने से हुआ। घटनाक्रम के अनुसार गांव दुलचीके में लगे मेले दौरान झूला झूलते समय 3 बच्चों के गले में टूटी हुई रस्सी फंस गई। जिससे बच्चे झूले से नीचे गिर गए। झूला रुकने तक तीनों बच्चे झूले से टकराने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इनमें से एक बच्चें की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर घायल है। मृतक बच्चे की पहचान अमनदीप (15) पुत्र जोगिंदर सिंह वासी कालू वाला के रूप में हुई है। बच्चे का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम चल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मेला देखने गया था और उसका बेटा झूला झूलने की जिद करने लगा, तो उन्होंने उसे झूले पर चढ़ा दिया। कुछ समय पहले झूला धीरे चल रहा था तो एकदम से झूला चलाने वाले ने झूला तेज चलाना शुरु कर दिया।

    झूले पर बैठे 2 और लड़कों ने कहा कि हमारे पैसे अभी और बचते है, झूला कुछ देर और झूलना है। गुस्साए झूला चालक ने झूले को और तेज कर दिया। जिससे कि झूले की केबल तार टूट गई और तीनों झूले पर सवार बच्चे झूले से नीचे गिर गए। वह झूला उन बच्चों पर आ गिरा। जिससे कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। आरोपी झूला चालक झूले लेकर अपने वहां से फरार हो गया है।

  • पंजाब : पुलिस से उलझ गया गाड़ी सवार, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस से उलझ गया गाड़ी सवार, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : टैंका वाली बस्ती में वन वे गाड़ी लेकर जाने को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस मुलाजम ने बताया की टैंका वाली बसती में ट्रैफिक को वन वे किया हुआ है। इनोवा गाड़ी सवार अपनी गाड़ी को गलत साइड में किया और जब उसे रोका तो वह बहस करने लगा। बहस के दौरान पुलिस मुलाजिम से वर्दी भी फाड़ दी।

    जिसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। हाथापाई के दौरान मुलाजिम के चोटें भी लगी।  पुलिस मुलाजिम को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिससे बाद गाड़ी सवार का रिवॉल्वर छीना गया और उसे केंट थाने ले गए। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी। गाड़ी सवार ने इस सभी आरोपों को नकारा।

  • पंजाब : दर्दनाक हादसा :  ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, देखें वीडियो

    पंजाब : दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। बेखौफ होकर धड़ल्ले से दौड़ रहे खूनी वाहनों की चपेट में आकर रोजाना लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ऐसा ही मामला गंगानगर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे का आया है। जहां पर मोटरसाइकिल सवार की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई है।

    हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक बाइक सवार को 200 मीटर दूर कुचलता ले गया और बुरी तरह कुचलने से मोटर साइकिल सवार का सर धड़ से अलग हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

  • पंजाब: पूर्व कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, जाने मामला

    पंजाब: पूर्व कांग्रेस विधायक पर केस दर्ज, जाने मामला

    फिरोजपुरः पंजाब के जीरा में पुलिस ने पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलबीर जीरा ने अपने समर्थकों के साथ बीडीपीओ दफ्तर के बाहर धरना दिया हुआ था। इसी दौराना कुलबीर अपने साथियों के साथ दफ्तर के अंदर घुसा और वहां सरकारी कागजों के साथ छेड़छाड़ की। जीरा की इस हरकत से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ है।

  • पंजाबः बाइक और कप्पा बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः बाइक और कप्पा बरामद कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला पुलिस फिरोजपुर ने अराजक तत्वों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 01 मोटरसाइकिल व 01 कप्पा बरामद किया है। प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार और माननीय डीजीपी पंजाब जी के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं शरारती तत्वों की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं।

    इस अभियान के तहत एसपी रणधीर कुमार और बलकार सिंह डीएसपी (डी) फिरोजपुर की देखरेख में इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन सिटी फिरोजपुर के नेतृत्व में 10-10-2023, दलेर सिंह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में गश्त करते हुए राबा के पास क्षेत्र में मोदी मिल सिटी फिरोजपुर के पास पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी पुत्र पीपल सिंह निवासी जलालवाला और एक वकील सिंह उर्फ ​​बग्गी पुत्र गुरजंट सिंह निवासी ढिप्पा वाली पुलिस थाना अरनी वाला जिला फाजिल्का का है जो राहगीरों से पर्स, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आदी करता है। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि उक्त लोग अभी भी मोदी मिल के पास डटे हुए हैं, जिन्हें वहां पर छापा मारने के दौरान काबू किया जा सकता है। पुलिस ने छापेमारी कर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​मनी और वकील सिंह को पुलिस पार्टी दलेर सिंह के साथ मोदी मिल के पास से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर प्लेट) और 01 कप्पा बरामद किया गया।