Category: Mohali

  • पंजाबः दुकानदार से रंगदारी मांगकर चलाई गोलियां, 3 गिरफ्तार

    पंजाबः दुकानदार से रंगदारी मांगकर चलाई गोलियां, 3 गिरफ्तार

    फिरोजपुर: पुलिस ने रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही जीरा में एक दुकानदार से 15 लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर दुकानदार पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा, छह कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। एसपी (डी) रणधीर कुमार, डीएसपी बलकार सिंह और डीएसपी जीरा गुरदीप सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को जीरा थाने में माछीयां के रहने वाले राज कुमार ने शिकायत दी थी कि उनके और उनके बेटे अंकित छाबड़ा के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले 15 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। इसके बाद दो अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान पर फायरिंग की।

    एसपी (डी) ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि इस वारदात को आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सोनू, अमित भट्टी उर्फ गोपी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुमा और एक नाबालिग ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया। उससे तलाशी के दौरान 4 कारतूस बरामद किए। इसके बाद अमित भट्टी उर्फ और एक नाबालिग को बिना नंबर की बाइक सहित गिरफ्तार किया। उनके पास एक देसी कट्टा व 2 कारतूस बरामद हुए, जोकि वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए थे। आरोपियों के साथी जीरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि सतनाम ने कर्ज लिया था। उसे कर्ज उतारने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिस कारण आरोपियों ने ऐसा किया।

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल खैहरा से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पुलिस पर लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फाजिल्काः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को पुलिस ने 2015 के केस में हिरासत में लिया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इसी के चलते आज कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग जलालाबाद पुलिस स्टेशन पहुंचे। राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि उनके वहां पहुंचने पर पुलिस स्टेशन का गेट बंद कर दिया गया और उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

    उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी की ओर से बताया है कि सुखपाल सिंह खैहरा को फाजिल्का सीआईए स्टाफ के अधिकारी लेकर गए है। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि हम फाजिल्का में सुखपाल सिंह खैहरा से मिलने आए थे, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी हमें उनसे मिलने नहीं दिया गया। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरासर पुलिस की बर्बरता है। एक मौजूदा विधायक को हिरासत में किसी से मिलने नहीं दिया जाना बिल्कुल गलत है।

    बता देें कि ड्रग्स स्मगलिंग मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की हुई गिरफ्तारी का INDIA गठबंधन पर असर पड़ने लगा है। शुरुआत में पैदा हुए विवादों के बाद हाईकमान के आदेशों पर पंजाब नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस-आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस नेशनल प्रेसीडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे के तेवर भी सख्त नजर आए हैं।

    कांग्रेस नेता खैहरा ने अपनी गिरफ्तारी के बाद आप और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर ‘खून का प्यासा’ होने का आरोप लगाया है। खैहरा ने कहा- अगर उन्हें शारीरिक रूप से भी खत्म कर दें, तो भी हैरानी नहीं होगी। वहीं, आप सरकार के वक्ता का कहना है कि 2015 के फाजिल्का ड्रग्स केस में ताजा सबूत के आधार पर खैहरा की गिरफ्तारी हुई। राज्य के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भी कहा- कानून सभी के लिए समान है्, चाहे पार्टी का कोई भी सदस्य हो।

    पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। वडिंग ने कहा- ये विपक्ष को डराने-धमकाने का एक प्रयास है। पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की हालिया गिरफ्तारी से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है। जिसके बाद वह गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर भी लौटे हैं। वहीं, आज कांग्रेस की सीनियर लीडरशिप जलालाबाद में प्रदर्शन करने वाली है।

  • पंजाबः हेराफेरी के आरोप में DFSC, पनग्रेन के 2 इंस्पेक्टर और 3 आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज  

    पंजाबः हेराफेरी के आरोप में DFSC, पनग्रेन के 2 इंस्पेक्टर और 3 आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज  

    फिऱोज़पुर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के अंतर्गत फिऱोज़पुर जिले में आने वाले 4 गोदामों में साल 2018-19 के खरीद सीजन के दौरान गेहूं के स्टॉक में हेराफेरी के लिए समकालीन जि़ला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कंट्रोलर (डीएफएससी), पनग्रेन के दो इंस्पेक्टरों और तीन कमिशन एजेंटों (आढ़तियों) के खि़लाफ़ केस दर्ज किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में जिन व्यक्तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज किया गया, उनमें डीएफएससी फिरोजपुर बलराज सिंह (अब सेवामुक्त), इंस्पेक्टर पनग्रेन सुरेश कुमार इंचार्ज खरीद केंद्र फिरोजशाह, इंस्पेक्टर बलराज सिंह गोदाम इंचार्ज गांव लल्ले, हराज और तलवंडी भाई, हैप्पी कमिशन एजैंट्स के मालिक हरदेव सिंह, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक पवन कुमार और गिल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक इकबाल सिंह शामिल हैं।

    इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) ( ए) और 13 (2) और आईपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नम्बर 25 तारीख़ 26-09-2023 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि खरीद एजेंसी ‘पनग्रेन’ द्वारा साल 2018-19 के खरीद सीजन के दौरान तलवंडी भाई, वाड़ा भाई घल्ल खुर्द जि़ला फिऱोज़पुर के खरीद केन्द्रों से गेहूं खरीद कर गांव लल्ले, हराज और तलवंडी भाई स्थित पनग्रेन के गोदामों में स्टोर की गई थी, जहाँ इसकी देख-रेख का जिम्मा इंस्पेक्टर बलराज सिंह के पास था।  

    तारीख़ 30- 05- 2018 और 31- 05- 2018 को किये गए अचानक साझे निरिक्षणों के दौरान यह पाया गया कि वहां रजिस्टर्ड स्टॉक में से 50 किलो वजऩ वाली 10,716 बोरियाँ गायब थीं, जबकि 30 किलो वजऩ वाली 60 बोरियाँ वहीं पाई गईं। इसके अलावा गोदाम में गेहूं की ज्यादातर बोरियों का वजऩ निर्धारित मात्रा से कम पाया गया। इसी तरह साझी जांच के दौरान गांव फिरोजशाह के एक गोदाम में पाया गया कि हैप्पी कमिशन एजेंट, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी और गिल ट्रेडिंग कंपनी के मालिकों ने गाँव लल्ले में शिवम् एंटरप्राईज़ फर्म में पनग्रेन के गोदाम के निगरानी इंस्पेक्टर बलराज सिंह के साथ मिलीभगत करके गेहूं की 13,134 बोरियों की खरीद संबंधी झूठी रिपोर्ट तैयार की।  

    इस फर्जी खरीद से सम्बन्धित अदायगियां उपरोक्त आढ़तियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दीं। इसके बाद जैसे ही यह घोटाला सामने आया तो धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी ने बिना किसी गेट पास के 25 से 27 मई, 2018 के दरमियान गेहूं की 2200 बोरियाँ उक्त शिवम् एंटरप्राईजिज़ में बनाए गोदाम में जमा करवा दीं। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इससे 4 दिन पहले जब तारीख़ 21- 05- 2018 को सहायक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अफ़सर ने गांव फिरोजशाह की अनाज मंडी का निरीक्षण किया था तो उस समय उस मंडी में गेहूं की कोई बोरी ही नहीं थी।

    इस जांच से पता लगा है कि फिरोजशाह स्थित खरीद केंद्र के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने हैप्पी कमिशन एजैंट्स, धालीवाल ट्रेडिंग कंपनी और गिल ट्रेडिंग कंपनी के साथ मिलकर गेहूं की 13,134 बोरियां, जिनकी कीमत 1,13,93,745 रुपए बनती थी, जिसमें कहा जा रहा है कि खरीद संबंधी झूठी रिपोर्ट तैयार करने की साजिश रची थी। इस गलत कार्यवाही के नतीजे के तौर पर सरकारी खजाने को बड़ा वित्तीय नुकसान हुआ, क्योंकि यह भुगतान सीधे उक्त आढ़तियों को किया गया था।

    इसके साथ ही समकालीन डीएफएससी बलराज सिंह को घोटाले के बारे में पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इंचार्ज इंस्पेक्टर बलराज सिंह और उक्त आढ़तियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की, बल्कि उक्त कसूरवार इंस्पेक्टर और आढ़तियों के साथ मिलीभगत करते हुए गेहूं की कुल बोरियां और उनकी बनती रकम वापस वसूल ली। इसके निष्कर्ष के तौर पर उक्त सरकारी कर्मचारियों ने इस खरीद से सम्बन्धित अनिवार्य 3 प्रतिशत मार्केट फीस और 3 प्रतिशत ग्रामीण विकास फंड एकत्रित नहीं किया, जोकि सरकारी खजाने में जमा होना था, जिससे राज्य सरकार को सीधे तौर पर वित्तीय नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि इन खुलासों को ध्यान में रखते हुए इस सम्बन्धी केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਲਗਾਤਾਰ ਚੋਰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਹੈਰਾਨੀਜਨਕ ਘਟਨਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰਿਆਂ ਨੇ ਅਕਾਲੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਸ਼ੇ ਅਤੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰਿਆਂ ਨੇ ਧਰਨੇ ਵਿੱਚ ਆਏ ਹੋਏ ਕਈ ਅਕਾਲੀਆਂ ਦੀਆਂ ਜੇਬ੍ਹਾਂ ਕੱਟ ਲਈਆਂ।

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਦੋ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਏ ਅਤੇ ਦੋ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਇਹ ਚਾਰ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇੱਕ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ, ਜੋ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਦੂਸਰੇ ਜੇਬ੍ਹ ਕਤਰੇ ਨੂੰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਦੇ ਸਨ। ਜੋ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਰਹੇ। ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ। ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਇਹ ਦੂਸਰੇ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਆਕੇ ਅਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में CIA इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सस्पेंड 

    पंजाबः वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के मामले में CIA इंस्पेक्टर और कांस्टेबल सस्पेंड 

    फिरोजपुरः मुक्तसर में पुलिस हिरासत में एक वकील के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोपी सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार व सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। वकीलों के संघर्ष के दबाव के चलते आखिरकार जिला पुलिस मुखी को इंस्पेक्टर और सीनियर कांस्टेबल को सस्पेंड करना पड़ा है। सस्पेंड किए गए दोनों पुलिस मुलाजिमों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगा दी गई है। साथ ही मामले की जांच अब एसपी मोगा रविंदर सिंह और डीएसपी को सौंप दी गई है।

    वकील वरिंदर सिंह संधू व उसके मुवक्किल के साथ हिरासत में अमानवीय व्यवहार के आरोप में सोमवार देर शाम को थाना सदर में एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रमन कुमार सहित छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में वकीलों की ओर से पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में हड़ताल करने के बाद पुलिस दबाव में आ गई और अपने ही अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। यह केस स्थानीय अदालत के निर्देशों पर पीड़ित वकील वरिंदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। सस्पेंड किए गए अधिकारी व कर्मचारी के मामले को लेकर गठित एसआईटी जांच करेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ‘ਲਿਵ-ਇਨ’ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ‘ਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜੇ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ‘ਲਿਵ-ਇਨ’ ਰਿਲੇਸ਼ਨਸ਼ਿਪ ‘ਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜੇ ਨੇ ਕੀਤੀ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪਿੰਡ ਜੰਗ ਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜਾ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਦੁਨੀਆਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜ ਦਰਬਾਰ ਦੇ ਸੂਬਾ ਕਨਵਰਨਰ ਲਾਲੀ ਜੀਵਾਂ ਅਰਾਈ ਦੇ ਉਪਰ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਸੀਂ ਦੋਨੋਂ ਮਾਣਯੋਗ ਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਦੇ ਤਹਿਤ ਇਕੱਠੇ ਰਹਿ ਰਹੇ ਹਾਂ । ਪਰ ਸਾਡੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਲਾਲੀ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਭੜਕਾ ਕੇ ਧਰਨੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਕਹਿੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਤੂੰ ਮੈਨੂੰ ਪੈਸੇ ਦੇ ਅਸੀਂ ਤੇਰਾ ਮਾਮਲਾ ਹੱਲ ਕਰਵਾ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਪੀੜਤ ਪ੍ਰੇਮੀ ਜੋੜਾ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਪਿੰਡ ਜੰਗ ਦੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਅਸੀਂ ਤੰਗ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਹੋ ਕੇ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਛਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜੀਵਨ ਲੀਲ੍ਹਾ ਸਮਾਪਤ ਕਰ ਲੈਣੀ ਹੈ। ਪੀੜੀਤ ਪਤੀ- ਪਤਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਲਾਲੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ, ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਪਣੀ ਦੁਨੀਆਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜ ਦਰਬਾਰ ਦੇ ਸੂਬਾ ਕਨਵੀਨਰ ਲਾਲੀ ਜੀਵਾਂ ਅਰਾਈਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਆਸੀ ਤੇ ਪਰੀ ਪਲੈਨ ਕਰਕੇ ਮੇਰਾਂ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਲੀਵਿੰਗ ਰਿਲੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਸ ਦੀ ਘਰ ਵਾਲੀ ਨੇ ਸਾਡੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਸੀ ਤੇ ਸਾਡੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦਾ ਵੀ ਮਕਸਦ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੀੜਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਸਾਡੀ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਡੀ ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹੈ।

  • पंजाबः आतंकी लंडा के साथियों के 48 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, कईयों को किया काबू

    पंजाबः आतंकी लंडा के साथियों के 48 ठिकानों पर पुलिस की दबिश, कईयों को किया काबू

    फिरोजपुरः पंजाब की फिरोजपुर पुलिस ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की। फिरोजपुर पुलिस ने लखबीर सिंह उर्फ लंड़ा के साथियों के 48 ठिकानों पर छापामारी की और कई लोगों को हिरासत में लिया है। इस बात की जानकारी फिरोजपुर पुलिस के एसपी डी रणधीर कुमार ने दी। 

    बता दें कि भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवाद के बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों की जानकारी देने वालों को इनाम देने की बात कही थी। इसी के साथ-साथ NIA ने लखबीर सिंह उर्फ लंडा को गिरफ्तार करने के लिए भी इनाम की घोषणा की थी।

  • पंजाब : 8 पिस्टल और  जिंदा  कारतूसों सहित 3  गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंजाब : 8 पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित 3 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपी

    फिरोजपुरः एसएसपी दीपक हिलोरी के निर्देशों पर  दूसरे राज्य से हथियार लाकर बेचने वाले गिरोह के सदस्यों को फ़िरोज़पुर पुलिस ने काबू किया है। यह  गिरोह  मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करता था । पुलिस ने इस रैकेट में 6 लोगो को नामजद कर 3 को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 पहले से फिरोजेपुर केंद्रीय जेल में बंद है। 

    फ़िरोज़पुर के एस.पी रणधीर कुमार (आईपीएस)  ने बताया कि सीआईए प्रभारी हरप्रीत सिंह की अगुवाई में फ़िरोज़पुर -मोगा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान सुचना मिली कि आरोपी साजन ,बलविंदर और सैमुल किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में घुम रहे है और इनके पास अवैध हथियार भी है। जिस पर  करवाई करते हुए पुलिस ने तीनो को  वरना गाड़ी नंबर dl3c bz 7189  काबू कर  2 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए । पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की जानकारी दी और पुलिस ने 6 पिस्टल और बरामद किए । जबकि इस गिरोह के 2 आरोपी अमनदीप और विशाल फिरोजेपुर केंद्रीय जेल में बंद है। इस गिरोह को फंडिंग राजिंदर कुमार करता है। जिसे पुलिस ने नामजद कर लिया है , जिसकी तलाश में छापेमारी की जारी है।   

    एस.पी रणधीर कुमार  ने कहा कि जेल में बंद आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पुलिस ने फिरोजपुर में चेकिंग बढ़ा दी है

  • पंजाब : दुकानदार पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    पंजाब : दुकानदार पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    फिरोजपुर : पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला हल्का जीरा से सामने आया है। जहां मछिया मोहल्ला में रहने वाले दुकानदार राज कुमार ने बताया कि उसे गैंगस्टर लंडा हरिके की तरफ से कुछ समय पहले धमकी मिली थी। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राजकुमार और जसविंदर सिंह ने कहा कि कई दिनों से लंडा हरिके का नाम लेकर 15 लाख रूपय की फिरौती की मांग की जा रही थी। इस दौरान आज मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश लोगों आए और उस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। 

    यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने घटना संबंधी जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं इस वरदात के बाद व्यापार मंडल में काफी रोष पाया जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए जीरा के डीएसपी गुरदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस के द्वारा सुबह से ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के करीबीयो के घरों में छापेमारी की जा रही है। इस दौरान पंजाब पुलिस की टीमें गैंगस्टर के गुर्गों के ठिकानो पर भी रेड कर रही है। गोल्डी बराड़ के संपर्क में जितने भी लोग है उनके सभी के ठिकानो पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। पुलिक का यह सर्च ऑपरेशन सभी जिलों में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। वहीं मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है। फिरोजपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के गुर्गों के 44 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस ऑप्रेशन में एसपी डिटेक्टिव सहित 4 डीएसपी और 100 पुलिस कर्मी सर्च अभियान कर रहे हैं। एसएसपी दीपक हिलोरी ने बताया की अब तक 13 युवकों को राउंड अप करके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे से पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑप्रेशन गुप्त रूप से चलाया जा रहा है। 

    बता दें, गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। भारत से फरार होकर गोल्डी बराड़ पहले कनाडा और फिर अमेरिका में पनाह लेकर बैठा हुआ है। NIA ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया हुआ है। पंजाब में भी गोल्डी के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। गोल्डी बराड़ के करीबी गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस का ऑपरेशन दोपहर दो बजे तक चलेगा। पंजाब के सभी जिलों में छापेमारी की जा रही है।

    संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअप करने के आदेश दिए गए हैं। आज यानि वीरवार शाम 5:00 बजे एडीजीपी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सतिंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी है। वह पंजाब में चलाए जा रहे रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है। उस पर यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है। गोल्डी ने 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस पार्टी के नेता सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में हुई हत्या की जिम्मेदारी ली। वह 2021 से कनाडा में रह रहा है और वहां से पंजाब में एक मॉड्यूल के जरिए काम करता है।