Category: Mohali

  • Punjab News: अवैध वीजे से UK पहुंचे 14 नागरिकों के मामले में SIT का गठन, AIG रीचा करेंगी जांच

    Punjab News: अवैध वीजे से UK पहुंचे 14 नागरिकों के मामले में SIT का गठन, AIG रीचा करेंगी जांच

    मोहालीः पंजाब के 14 भारतीय नागरिकों को बिना वैध वीजा के यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजने को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, इन भारतीयों ने विदेश पहुंचकर शरण (असाइलम) की मांग की। हालांकि इस मामले को लेकर मोहाली स्थित पंजाब राज्य अपराध पुलिस मुख्यालय में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। ऐसे में एएआईजी रीचा अग्निहोत्री को एसआईटी का मुख्य नियुक्त किया गया, जो मामले की गहनता से जांच करेंगी।

    दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर ने 24 मार्च को पंजाब पुलिस को एक गोपनीय इनपुट भेजा गया। इस इनपुट में बताया गया कि पंजाब के रहने वाले 14 लोग जनवरी 2026 के दौरान अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट्स AI-169 और AI-117 के जरिए यूके रवाना हुए, जबकि उनके पास वैध वीजा नहीं था। इसके बावजूद वे सफलतापूर्वक विदेश पहुंच गए, जो गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है।

    जांच में सामने आया कि इन यात्रियों के टिकट अलग अलग ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से बुक किए गए थे, जिनमें लार्ड्स ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड (नई दिल्ली), ट्रैवल बुटीक ऑनलाइन (गुरुग्राम), साहिल टूर एंड ट्रैवल्स (पहाड़गंज, दिल्ली), रिया ट्रैवल्स एंड टूर (मुंबई) और फ्लाई24ऑवर्स हालिडे प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इस नेटवर्क की कड़ियां तब और मजबूत होती नजर आईं जब यह सामने आया कि लुधियाना स्थित सरदारसंस ट्रैवल्स नामक एक एजेंट ने भी इस प्रक्रिया में भूमिका निभाई और उसने ट्रैवल बुटीक आनलाइन के जरिए दो यात्रियों के टिकट बुक करवाए।

    पूरे मामले का सबसे अहम और चौंकाने वाला पहलू एक ही मोबाइल नंबर का बार बार इस्तेमाल है। जांच एजेंसियों के अनुसार, 14 में से 10 यात्रियों की टिकट बुकिंग के दौरान एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह कोई सामान्य यात्रा नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क के तहत अंजाम दिया गया आपरेशन था। यही मोबाइल नंबर अब जांच का मुख्य सुराग बन गया है।

     

     

  • Punjab News: Reliance गोदाम में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख, वाहन को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: Reliance गोदाम में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख, वाहन को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के बनूड़ के पास स्थित खेड़ी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा ग्रॉसरी, राशन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
    आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया। इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।      
  • Punjab News: मिल्कफैड ने दूध की खरीद कीमत बढ़ाने का किया ऐलान

    Punjab News: मिल्कफैड ने दूध की खरीद कीमत बढ़ाने का किया ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार की डेयरी सहकारी संस्था मिल्कफैड (वेरका ब्रांड) ने घोषणा की है कि 1 मई 2026 से राज्य में दूध की खरीद कीमत बढ़ाई जाएगी। नए दरों के अनुसार, प्रति किलोग्राम दूध के फैट पर 20 रुपये का बढ़ावा किया जाएगा। इस फैसले की अगुवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने की है। इसका मुख्य मकसद डेयरी किसानों की आमदनी बढ़ाना और गांवों की आर्थिकता मजबूत करना है।

    अनुमान है कि इससे करीब 2.5 लाख डेयरी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और राज्य के लगभग 30 लाख दूध उत्पादकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि मिल्कफैड का यह कदम अन्य डेयरी कंपनियों पर भी दूध की कीमत बढ़ाने का दबाव डालेगा। सरकार के अनुसार, इस फैसले से पंजाब के गांवों की आर्थिकता में हर महीने करीब 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रवाह होगा। मिल्कफैड, जो उत्तर भारत की प्रमुख डेयरी सहकारी संस्था है, हमेशा किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, पूर्व पार्षद साथियों सहित भाजपा में शामिल

    Punjab News: अकाली दल को झटका, पूर्व पार्षद साथियों सहित भाजपा में शामिल

    मोहालीः जीरकपुर में अकाली दल को भाजपा ने बड़ा झटका दिया। दरअसल, पूर्व नगरपालिका पार्षद हवा सिंह अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब कार्यकारिणी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान सरदार गुरदर्शन सिंह सैनी, हरजीत सिंह मिंटा, मुकेश गांधी और खन्ना भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि हवा सिंह को जीरकपुर में एक प्रभावशाली नेता माना जाता है।

    भाजपा में उनके दल बदलने ने स्थानिय स्तर पर अकाली दल के नेतृत्व को बड़ा झटका दिया है। इस मौके पर हवा सिंह ने कहा कि वे पार्टी में शामिल हुए क्योंकि वे भाजपा की विचारधारा और विकास पहलकदमियों से प्रेरित थे, और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से काम करने का वादा किया। आश्वनी शर्मा ने टिप्पणी की कि पंजाब में समाज के हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़े हैं।

  • Punjab News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

    Punjab News: पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के 11 ठिकानों पर ED की Raid

    मोहालीः भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार को ईडी ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ सहित जालंधर और लुधियाना में उनके ठिकानों पर ईडी टीम द्वारा जांच की जा रही है। सीबीआई की छापेमारी के दौरान भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित आवास और फार्महाउस से भारी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला। बरामदगी में लगभग ₹7.36 करोड़ के करीब कैश, करीब 2.5 किलोग्राम सोना, चांदी के आभूषण (कीमत लगभग ₹2.32 करोड़), 26 लग्जरी घड़ियां (रोलेक्स और राडो जैसे ब्रांड) शामिल थे। इसके अलावा, उनके परिवार के नाम पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों के दस्तावेज, मर्सिडीज और ऑडी जैसी लग्जरी कारें, चार हथियार और 108 विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद हुई।

    सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 16 अक्टूबर 2025 को मोहाली स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। उन्हें एक कबाड़ कारोबारी (आकाश बत्ता) से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और 5 लाख रुपए लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा गया था। कारोबारी का आरोप था कि भुल्लर उनके खिलाफ 2023 में दर्ज एक पुराने एफआईआर को ‘निपटाने’ और भविष्य में सुरक्षा देने के बदले मासिक ‘सेवा-पानी’ (रिश्वत) की मांग कर रहे थे। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनकी संपत्तियों की जांच सीबीआई द्वारा की गई। 29 अक्टूबर 2025 को उन पर आय से अधिक संपत्ति का दूसरा मामला दर्ज किया। भुल्लर 17 अक्टूबर 2025 से चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल (मॉडल जेल) में न्यायिक हिरासत में हैं। समय-समय पर उनकी हिरासत अवधि कोर्ट द्वारा बढ़ाई गई है और हाल ही में अप्रैल 2026 में भी उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    मोहाली: फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में हुए भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने अचानक से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी है। इससे बाइक सवार करीबन 10 फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर रुप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
    टक्कर के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया है। सड़क पर तीन बार पलटती हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कार के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए राहगीरों ने बहादुरी दिखाते हुए शीशे तोड़े और उन्हें बाहर निकाला हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच कार चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इससे लोगों में रोष भी देखने को मिला। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कई जरुरी सबूत भी हाथ से निकल गए। फिलहाल पुलिस को सिर्फ हादसे की सूचना मिली है और यह भी साफ नहीं हुआ कि घटना को किस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार आरोपियों का सुराग मिल सके। हैरानी की बात यह है कि घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह कहां का रहने वाला है। किस काम में इलाके से आया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इंडस्ट्रियल एरिया में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हो पाएं।
  • Facial Recognition Technology पड़ेगी बदमाशों पर भारी, चेहरा स्केन करके होगी अपराधियों की पहचान, देखें वीडियो

    Facial Recognition Technology पड़ेगी बदमाशों पर भारी, चेहरा स्केन करके होगी अपराधियों की पहचान, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले को अपराध मुक्त करने और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए मोहाली पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते मोहाली पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर चेकपॉइंट लगाए हैं। वहीं इन नाकों पर पुलिस को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक अपराधी को नाके पर पकड़ा जो बेल पर जेल से बाहर आया हुआ था। इस व्यक्ति को पकड़ने में पंजाब पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी ने बड़ी मदद की।

    पुलिस अब अपराधियों को मौके पर ही उनका चेहरा स्कैन कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पहचान कर सकती है। ऐसे ही मामले में आरोपी खुद के रिकॉर्ड के बारे में नहीं बता रहा था, लेकिन जब स्पाइस आईडी में उसके चेहरे को स्कैन किया गया तो उसका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आ गया।

    जानकारी मुताबिक, पुलिस ने शनिवार रात मोहाली में नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया। जब उसे रोका गया तो उसने अपना नाम गलत बताया, लेकिन पुलिस को उस पर शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर उसका रिकॉर्ड निकाला तो पता चला कि उस पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों मुकदमे बठिंडा में दर्ज हैं, जिनमें एक नशा तस्करी और दूसरा लड़ाई-झगड़े का मुकदमा है। वह अभी 2 महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। हालांकि पुलिस ने उससे पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया।

    दरअसल, पुलिस ने एआई टेक्नोलॉजी पर आधारित एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसमें अलग-अलग जेलों में बंद सभी अपराधियों की फोटो लेकर उनकी डिटेल डाली गई है। इसमें सॉफ्टवेयर अपराधी के असली फोटो के साथ-साथ आंखों के बीच की दूरी, नाक की बनावट, चेहरे के अन्य बिंदुओं आदि की भी पहचान कर कोड बना लेता है। इसके बाद उसे डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड के साथ जोड़ दिया जाता है। इसके लिए पुलिस को टीस्कोप जैसे मोबाइल ऐप दिए गए हैं, जिससे वे संदिग्ध की पहचान करते हैं।

    मोहाली के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि वह खुद नाके के दौरान मौके पर मौजूद थे। उन्हें इस व्यक्ति पर शक हुआ तो उसकी जांच की गई थी। जांच के दौरान ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि इस टेक्नोलॉजी से पुलिस को बड़ी सहायता होगी और वह कहीं भी किसी व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड जांच सकेंगे।

     

     

  • Punjab News: अब नौजवानों के साथ लड़कियां भी चोरी की वारदातों को दे रही अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: अब नौजवानों के साथ लड़कियां भी चोरी की वारदातों को दे रही अंजाम, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में नौजवान की चोरी करने की घटनाएं सामने अक्सर आती थी। लेकिन अब लड़िकयां भी चोरी की वारदातों में पीछे नहीं रही। वहीं ताजा मामला फेस-1 से सामने आया है। नौजवान और लड़की द्वारा एचआई के क्वार्टरों में एक्टिवा चोरी की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक नौजवान घर के बाहर खड़ी एक्टिवा की चाबी लगा रहा था और उसके साथ आई एक लड़की इधर-उधर देखकर रेक्की कर रही थी। लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि उन्हें तीसरी आंख देख रही है और उनकी तस्वीरें तीसरी आंख ने दोनों की तस्वीरें कैद कर ली।

    अक्सर दिन या रात होते ही नौजवान घरों या दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल, एक्टिवा साफ़ दिखाई देती चोरी करते थे, लेकिन अब हैरानी की बात यह हो गई है कि चोरी करने में नौजवान के साथ एक लड़की भी चोरी की वारदात में शामिल दिखाई दे रही है। मामले की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह डिप्टी ने बताया कि उनके पड़ोसी-दोस्त के घर एक्टिवा चोरी करने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इन तस्वीरों को देखकर वे भी हैरान थे कि अच्छे-भले घरों के ये नौजवान और महिलाएं लगते हैं, लेकिन शातिर दिमाग से चाबी निकाल कर 2 मिनट के भीतर एक्टिवा चोरी कर ले गए।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह फेस एक में पहला मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि हर दिन ही घरों के बाहर खड़ी साइकिल, मोटरसाइकिल, एक्टिवा और अन्य सामान चोरी हो रहा है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हालांकि कई बार शिकायतें देने के बावजूद भी मोहल्ले में कोई गश्त वगैरह बढ़ाई नहीं गई। उन्होंने बताया कि कल एक बुलेट मोटरसाइकिल भी मोहल्ले से ही चोरी हुई थी जिसकी अभी तलाश जारी थी कि चोरों ने रात में फिर एक एक्टिवा चोरी कर के पुलिस को सीधा चुनौती दे दी।

  • Punjab News : Thar की स्टंटबाजी में युवक को अधमरा छोड़ भागे दोस्त

    Punjab News : Thar की स्टंटबाजी में युवक को अधमरा छोड़ भागे दोस्त

    मोहली: थार की स्टंटबाजी के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घायल एडवोकेट अंकुश महाजन वासी दशमेश एंक्लेव अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

    इस घटना के बाद दोस्त उसे अधमरी हालत में गली में फेंकने ही वाले थे। तभी कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए। जिसे देख वह घबरा कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाने का हवाला देकर वहा से निकल गए। लेकिन घायल को भर्ती नहीं करवाया। वहीं घायल के परिजनों ने दोस्तों पर अंकुश को जानबूझकर घायल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज और मल्टीपल फ्रैक्चर की जानकारी दी है।

    सन्नी एंक्लेव के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि घायल रात करीब डेढ़ बजे दोस्तों के साथ थार पर फोटोशूट और स्टंट कर रहा था। अंकुश बोनट पर बैठा था और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • Punjab News: मातम में बदली खुशियां, 7 दिन बाद बच्चे से उठा पिता का साया, देखें वीडियो

    Punjab News: मातम में बदली खुशियां, 7 दिन बाद बच्चे से उठा पिता का साया, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के घर पर 7 दिन पहले ही आई खुशियां आई थी और अब व्यक्ति की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं दरअसल, 7 दिन पहले घर पर बच्चे ने जन्म लिया था। अभी बच्चा अपनी सूरत भी संभाल नहीं पाया था कि पिता की दुर्घटना में मौत हो गई।

    दरअसल, यूपी से रोजी-रोटी के लिए मोहाली आकर कई सालों से परिवार रह रहा था। सवा साल पहले घर में पहली खुशियां तब आईं जब एक लड़की हुई थी और अब 7 दिन पहले ही लड़का इस दुनिया में आया था। घर में खुशी का माहौल था कि एक बहन को भाई मिल गया था। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया।

    घटना के बाद परिवार में सन्नाटा और सहम लोगों का माहौल बन गया। मृतक की बहन फूलवती ने बताया कि लड़का होने की खुशी में वे कुछ दिन बाद ही यूपी जाने की सोच रहे थे ताकि वहां जाकर पूरा परिवार इकट्ठा होकर खुशी मना सके, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार चंडीगढ़ मार्का सैलारियो बताई जा रही है, जिसकी तस्वीरें भी सीसीटीवी में कैद हो गईं।