Category: Mohali

  • पंजाबः सोमवार को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब भर में सोमवार को सरकारी छुट्टी रहेगी। दरअसल, राज्य में  8 अप्रैल 2024 यानी सोमवार को प्रदेश में श्री गुरु नाभा दास जी की जयंती मनाई जाएगी। ऐसे में राज्य में स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। सरकार ने इस दिन को साल 2024 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है। इसके चलते सरकार की ओर से छुट्टी की घोषणा की गई है। इस दिन सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

  • पंजाबः Hotel International में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने उधम सिंह चौक के नजदीक गुरु राम दास नगर में स्थित Hotel International  में रेड कर छिपाकर रखी हुई भारी मात्रा में शराब बरामद होटल के मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि होटल का मालिक फरार बताया जा रहा है।  

    जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक मशहूर होटल के मालिक ने बीयर बार की आड़ में अपने स्टोर में भारी मात्रा में बाहर से शराब छिपाकर रखी है। जिसे वह बेचने का काम करता है। 

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ जब Hotel International  में छापेमारी की तो वहां से 60 पेटी बीयर और 140 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य कारवाई के दौरान गुरुहरसहाय हलके से शराब के दो कैंटर बरामद किए थे। 

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारी से पहले कांग्रेस में खींचातानी हुई शुरू

    इन सीटों पर एक अधिक नेता ठोक रहे दावेदारी

    मोहालीः लोकसभा चुनावों से पहले एक और भाजपा कांग्रेस को झटका देकर नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर पार्टी में कुछ सीटें ऐसी है, जहां पार्टी के एक नहीं दो या उससे अधिक नेता उम्मीदवारी को लेकर दावेदारी ठोक रहे है। हाल ही पटियाला से आप पार्टी के दिग्गज नेता डॉ. धरमवीर गांधी को कांग्रेस ने पार्टी में शामिल किया था। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. धरमवीर गांधी पार्टी ज्वाइन करने के बाद उनका पार्टी में विरोध होना शुरू हो गया है।

    पटियाला में कांग्रेस पार्टी पूर्व सांसद धरमवीर गांधी को लेकर आई तो पूर्व विधायक व राजपुरा के प्रभारी हरदयाल कंबोज, घनौर के प्रभारी मदनलाल जलालपुर आदि विरोध में आ गए। जानकारी के अनुसार कंबोज ने पहले गांधी के नाम का प्रस्ताव भी रखा था। वहीं जालंधर में फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का विरोध करने लगे है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर से उतारना चाह रही है। चन्नी ने भी जालंधर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। जिससे पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी संतोख के बेटे व फिल्लौर के विधायक चौधरी विक्रम सिंह खासे खफा है। क्योंकि चौधरी विक्रम अपनी मां करमजीत कौर को यहां से टिकट दिलवाना चाहते।

    जोकि पिछले उप चुनाव हार गई थी। यह स्थिति तब है कि जब कांग्रेस ने अभी टिकटों का आवंटन नहीं किया है।जबकि अमृतसर की बात करें तो वहां पर भी पार्टी को अनुमान है कि सबसे अधिक विरोध हो सकता है। क्योंकि यहां पर गुरजीत औजला सांसद हैं और पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी टिकट का दावा ठोक रहे है। टिकट बंटवारे के बाद उत्पन्न होने वाली नाराजगी से निपटने की जिम्मेदारी पार्टी ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को दी है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय नेतृत्व भी इसमें शामिल होगा। कांग्रेस के लिए परेशानी यह हैं कि उनके पास वर्तमान में कोई ऐसा लीडर नहीं हैं जिसकी बात को सभी मान सके। प्रदेश प्रधान की कमान भले ही अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हाथों में हो लेकिन सीनियर लीडरशिप उनके साथ नहीं है। 

  • पंजाबः टिकट मिलने के बाद पहली बार हलके में पहुंचे सूफी गायक Hans Raj Hans, कही ये बात

    फरीदकोटः लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सासंद हंस राज हंस को फरीदकोट से उम्मीदवार को घोषित किया था। वहीं उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज पहली हंस राज हंस फरीदकोट पहुंचे। फरीदकोट पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले 12वीं सदी के महान सूफी संत बाबा शेख फरीद की मजार बाबा फरीद टीला पर मत्था टेका। जहां उन्होंने अपनी जीत और सभी की खुशी के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर बाबा फरीद टीला कमेटी ने सिरोपा भेंट कर हंस राज हंस का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह यहां न तो किसी की बुराई करने आये हैं और न ही किसी का विरोध करने आये हैं।

    वे यहां हर किसी से प्यार करने के लिए हैं। बाबा फरीद टीला पर माथा टेकने के बाद वह वहां से चंद कदम की दूरी पर स्थित देवी द्वार मंदिर भी पहुंचे, जहां मंदिर कमेटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने शहर में रोड शो किया। वहीं हंस राज हंस के रोड शो के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। किसान संगठनों ने चुनाव से पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर बीजेपी नेता गांवों में आएंगे तो वे पंजाब में उनका विरोध करेंगे।

    हालांकि पुलिस ने किसानों को रास्ते से हटाकर रोड शो को जारी रखा। बता दें कि हंस राज हंस 2019 में पहली बार भाजपा के टिकट पर दिल्ली पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उस समय बीजेपी ने उन्हें दिल्ली पश्चिम लोकसभा से उम्मीदवार बनाया था। इस बार क्षेत्र से टिकट कटने के बाद भाजपा ने फरीदकोट सुरक्षित लोकसभा सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। 

  • पंजाब : दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, चली तलवारें, देखें CCTV

    पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

    फिरोजपुर :  पंजाब पांच नदियों की भूमि है और छठी नदी नशे की बह रही है। आए दिन नशे के मामले सामने आते रहते है। मामला जिला फिरोजपुर बस्ती खानू वाली का है। यहां दो पक्षों में ईंटें चलीं, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों से बात की गई तो उन्होंने एक-दूसरे पर नशा बेचने के आरोप लगाए।

    उन्होंने कहा कि हमारी बस्ती में सरेआम नशा बिकता है और पुलिस देख कर आंखें बंद कर लेती और न ही पुलिस यहां किसी के खिलाफ कार्रवाई करती है। यहां घर-घर में नशा बिकता है। परिवार ने सीसीटीवी भी शेयर किया। जिसमें बताया गया कि काली टी-शर्ट पहने एक युवक आता है और हाथ में चिट्टे का पैकेट पकड़ा हुआ है।

    युवक पड़ोसियों से कहता है कि किसी में हिम्मत है तो नशा बंद करके दिखाओ। उसने पुलिस पर पैसे वसूलने के लगाए आरोप। अब देखना होगा कि क्या पुलिस इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करती है या फिर ऐसे ही नशा बिकता रहेगा, ये तो वक्त ही बताएगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ

    ਮਮਦੋਟ :  ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਮਮਦੋਟ ਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਦੋਨਾਂ ਤੈਲੂ ਮੱਲ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ  ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਕੰਡਿਆਲੀ ਤਾਰੋਂ ਦੇ ਗੇਟ  ਨੰਬਰ 195/1 ਦੇ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਗਏ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਰਿਆਈ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੱਭਣ ਦੀਆਂ ਕਾਫੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਫਲਤਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਸਕੀ।

    ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਹੋਰ ਤਿੰਨ ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਤਾਰੋ ਪਾਰ ਖੇਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਦੌਰਾਨ ਦਰਿਆ ਪਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਰੱਸੇ ਦਾ ਸਹਾਰਾ ਲਿਆ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਰੱਸਾ ਅਚਾਨਕ ਟੁੱਟਣ ਕਾਰਨ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਡੁੱਬ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੂਜੇ ਸਾਥੀ ਉਸ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਘਟਨਾ ਦੇਰ ਸ਼ਾਮ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੀ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।

    ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀਆਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਰਿਆ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜੇ ਤੱਕ ਸਾਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਮੁਮਦੋਟ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः करोड़ों के अमरूद बाग घोटाले में नया मोड़, CM-चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र कही ये बड़ी बात 

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय में मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक्ववायर हुई जमीनों में फर्जी तरीके से अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए लोगों ने हासिल किए थे। इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों की पत्नियों, प्रॉपर्टी डीलर, कई सरकारी अधिकारी आरोपी हैं। वहीं, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले काे प्रमुखता से उठाने वालों पर अब केस दर्ज करवाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब अगेंस्ट करप्शन संस्था के प्रधान सतनाम सिंह दाऊं ने इस मामले में सीएम भगवंत मान, चीफ सेक्रेटरी पंजाब और विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को पत्र लिखा है।

    साथ ही इस मामले में दखल देने की अपील की है। सतनाम दाऊं ने बताया कि उनकी टीम द्वारा काफी मेहनत कर इस संबंधी सबूत जुटाए थे। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से इस बारे में केस दर्ज किया गया था। वहीं, अब इस घोटाले में कार्रवाई चल रही है। कई आरोपी कोर्ट के आदेश पर करोड़ों रुपए पंजाब सरकार के खाते में भी जमा करवा चुके हैं। जबकि, कुछ लोगों की तरफ से पैसे जमा करवाया जा रहा है। इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भी गलत मुआवजा हासिल किया था। ऐसे में इस केस को कमजोर करने व उनको चुप करवाने की कोशिश की जा रही है।

    इस मामले की विजिलेंस ब्यूरो के अलावा ईडी द्वारा भी जांच की जा रही है। छह दिन पहले ईडी की तरफ से राज्य के दो IAS अधिकारियों समेत 22 जगह पर दबिश दी थी। इस दौरान ईडी की तरफ से 3.89 करोड़ कैश, मोबाइल व जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, इस मामले की पड़ताल चल रही है। इस मामले में अधिकतर आरोपी अभी तक जमानत पर चल रहे हैं। जबकि ईडी की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं किया गया।

  • पंजाब : अवैध शराब और बीयर सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रक और कैंटर बरामद

    फिरोजपुर : संसदीय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के बाद गुरु हरसहाय पुलिस ने 1500 पेटी बियर व शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर उपकार सिंह ने बताया कि एक ट्रक और कैंटर शराब लादकर गोलू का मोड़ से मुक्तसर जा रहे थे।

    तो सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त ट्रक और कैंटर जिसमें शराब व बीयर भरी हुई थी, को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालकों को गिरफ्तार कर कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : 120 रुपए के लिए हुआ खूनी विवाद, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होना अब आम बात है। आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक वीडियो फिरोजपुर से सामने आई है। जिसमें ममदोट में शराब ठेका कार्यालय और शराब ठेके के करिंदों खूनी झड़प का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार ठेके के करिंदों के बीच 120 रुपये को लेकर विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि करिंदे एक दूसरे पर हमला कर घायल किया। जिसके बाद ठेके के सामने खड़ी कार की तोड़फोड़ की। शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे के पैसे छीनते हुए नजर आए।

    120 रुपये की छोटी सी रकम को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट करने वालों ने एक-दूसरे के सामान में भी तोड़फोड़ की और खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।

  • पंजाबः 6 दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल-दफ्तर

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक अप्रैल माह में 6 दिन सरकारी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल सरकार द्वारा जारी साल 2024 की छुट्टियों की सूची जारी के मुताबिक अप्रैंल के महीने रामनवमी, बैसाखी जैसे त्योहारों की धूम रहेगी। ऐसे में सरकार द्वारा सरकारी छुट्टियां घोषित की गई है। जिसमें 8, 11, 13, 14, 17, 21 अप्रैल शामिल है। देखें लिस्ट