Category: Mohali

  • पंजाबः विवादों में फंसा मशहूर गायक jazzy-B, जन्मदिन पर नोटिस हुआ जारी 

    मोहालीः पंजाबी सिंगर जैजी बी विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे है। दरअसल, जैजी बी नए गाने को लेकर विवादों में फंस गए। जिसके चलते जैजी बी को उनके जन्मदिन पर कानूनी नोटिस जारी किया गया है। ये नोटिस उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से भेजा गया है। जारी नोटिस के मुताबिक उन्हें एक सप्ताह के अंदर-अंदर अपना पक्ष ई-मेल के माध्यम से भेजने को कहा गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल, जैजी-बी का बीते महीने ही गीत मड़क शकीनां दी को लॉन्च किया था। पंजाबी गीत को जीत कद्दोंवाला ने लिखा है।

    जीत कद्दोंवाला को भी इस गीत के लिए साथ ही नोटिस भेजा गया है। गीत में महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसमें महिलाओं की तुलना भेड़ के साथ की गई है। नोटिस में साफ लिखा गया है कि मड़क शकीनां दी गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे जैजी-बी की तरफ से गाया गया और उसके लेखक जीत कद्दोंवाला है। इसमें महिलाओं के लिए भेड़ शब्द का प्रयोग किया गया है। समाज में महिलाओं के लिए ये बहुत ही अपमानजनक शब्द है और इसके साथ समाज में अच्छा संदेश नहीं जाएगा।नोटिस में कहा गया है कि चेयरपर्सन पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से इस गीत पर कार्रवाई के लिए सुओ-मोटो लिया गया है। नोटिस मिलने के एक सप्ताह के अंदर ही जैजी-बी और राइटर जी कद्दोंवाल को इसका जवाब भेजना है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

    मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज पंजाब में कक्षा 5वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार को खत्म करते हुए नतीजों की घोषणा कर दी है। 5वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.84 रहा। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.86% और लड़कों का 99.81% रहा। छात्रों की सुविधा के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.pseb.ac.in पर नतीजों के लिंक को अपलोड करके एक्टिव कर दिया गया है।

    PSEB कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 1,44,653 छात्राएं उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,44,454 99.86 प्रतिशत के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इसी तरह, कुल 1,61,767 लड़के परीक्षा में शामिल हुए और 1,61,468 ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 99.81 प्रतिशत हो गया।

  • पंजाब : महिला से लूट के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने बुजुर्ग महिला से हुई लूट के मामले को 24 घंटे के भीतर लुटेरों को पकड़ने का दावा किया था। गौरतलब है कि फिरोजपुर के संत लाल रोड पर कार में बैठी एक बुजुर्ग महिला से दो हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट की कोशिश की थी।

    जिससे महिला बुरी तरह गिरकर बेहोश हो गई। जिसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। सोशल मीडिया पर यह मामला हाइलाइट होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। जिसके लिए पुलिस ने 2 डीएसपी की देखरेख में अलग-अलग टीमों का गठन किया।

    पुलिस को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की पहचान करनवीर और दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी करनवीर पर लूटपाट औरअसला एक्ट के तहत मामले दर्ज है।

  • पंजाब: घर की छत गिरने से मलबे के नीचे दबी महिला, हुई मौ+त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : सरहदी गांव नवे बारे के मे घर की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत मलबे के नीचे दब कर  हुई है।   

    खराब मौसम के कारण फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की भारी तबाही हुई, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। परिजनों ने बताया कि आसमानी  बिजली गिरने और खराब मौसम के कारण घर का स्लैब गिर गया। इसी दौरान सोती हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

  • पंजाबः अब एक और विधायक को ऑफर देने के मामले में FIR हुई दर्ज 

    जलालाबादः आम आदमी पार्टी के जलालाबाद से विधायक गोल्डी कंबोज को विदेशी नंबर से फोन कर बीजेपी जॉइन करने व बदले में 25 करोड़ का ऑफर देने पर FIR हुई है। विधायक की शिकायत पर जलालाबाद थाना सिटी पुलिस ने सेवक सिंह नाम के व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले की जांच के लिए विजिलेंस को भी लिखा है। ताकि इससे जुड़ी सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके। विधायक ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें चार दिन पहले विदेशी नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले सेवक सिंह ने 20-25 करोड़ लेकर आप छोड़ने व बीजेपी जॉइन करने के लिए दबाव बनाया।

    साथ ही उन्हें कड़ी सुरक्षा व लोकसभा चुनाव की टिकट ऑफर की गई। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में सुखबीर सिंह बादल को हराकर विधायक बने थे। वहीं, इलाके में उनके द्वारा करवाए जा रहे कामों की चर्चा है। उनके कामों से विरोधी बौखलाहट में हैं। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस मामले पर तंज कसते हुए कहा था कि बीजेपी पर कभी मंदबुद्धि होने का आरोप नहीं लगा है। जो सामान पांच हजार में बाजार में बिक रहा हो, उसका 25 करोड़ कौन देगा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी कीमत ज्यादा आक ली है, लोग इन्हें असली कीमत बता देंगे। वहीं, उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इस मामले में ईडी से जांच करवाने की मांग की थी। ताकि सारी सच्चाई को सामने लाया जा सके।

  • पंजाबः चालान काटने को लेकर पुलिस और नौजवान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला ट्रैफिक पुलिस ने 31 मार्च के मद्देनजर जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों के चालान काटने के अभियान को गति दे दी है। इस दौरान फिरोजपुर की पुरानी सब्जी मंडी के बाहर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। वहीं पुलिसकर्मियों और बाइक सवार युवक के तकरार होने का मामले आया है। घटना वहां कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात ये है कि युवक ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल किया, जिसके आगे ट्रैफिक अधिकारी को झुकना पड़ा और मोटरसाइकिल छोड़नी पड़ी।

    दरअसल, ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है, वहीं इन वाहनों की जांच के दौरान कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज सामने आया कि एक युवक को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा गया, लेकिन वह बिना किसी परवाह के मोटरसाइकिल आगे भगाकर ले गया। पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर रोक लिया और काबू कर लिया। इस बीच पुलिस को युवक के बीच काफी तनातनी देखने को मिली, जो कैमरे में भी कैद हो गई, लेकिन मजेदार बात तो तब हुई जब ट्रैफिक पुलिस को युवक के दोस्त के आगे झुकना पड़ा।

    बताया जा रहा है कि युवक अपने आप को यूनियन का नेता बता रहा था। युवक ने खुद पर बीती बात सुनाई और ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे बिना बताए परेशान किया गया और उसकी मोटरसाइकिल की चाबी लेकर उसे जबरन रोका गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम रोजाना की तरह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान यह युवक आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और अपनी मोटरसाइकिल को थोड़ी दूर तक आगे ले गया। अधिकारी ने उससे अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इस दौरान अधिकारी ने माना कि नौजवान ने किसी उच्च नेता से उस नौजवान के पीछे आ गये जिनकी बात हमें माननी पड़ी और उनके द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात भी दिखाये गये जिसके बाद उन्हें छोड़ना पड़ा।

  • पंजाब : GUN Point पर महिला ने दुष्कर्म करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : एक शादीशुदा महिला ने पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके घर सुनील नाम के लड़के का आना-जाना था। जो पहले उसके मज़ाक करता रहता था। महिला ने बताया कि पिस्तौल के बल पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा और जब उसने यह हरकत बंद नहीं की तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई और जब उसका पति उसे समझाने के लिए उसके पास गया, तो सुनील ने उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी।

    जब इस बात की जानकारी उसके देवर को मिली तो सुनील ने उसके देवर पर कैंची से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित महिला ने मांग की है, उसे न्याय दिलाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। वहीं जब इस मामले पर एसपीडी रणधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाब : लुटेरों ने कार सवार महिला को बनाया निशाना, वीडियो वायरल

    फिरोजपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला से लूट का मामला सामने आया है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला कार में बैठने की कोशिश करती है तभी सामने से एक्टिवा सवार 2 लुटेरे आते हैं और चेन खींचकर फरार हो जाते है। इस दौरान महिला जमीन पर गिर जाती है और बेहोश हो जाती है।

    जिसके बाद कार में सवार एक अन्य महिला बाहर निकलती है और अपनी मां उठाती हुई नजर आ रही है। लुटेरे लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग जाते हैं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना की रिपोर्ट फिरोजपुर के संत लाल रोड की बताई जा रही है।

    इस बारे में जब हमने पुलिस से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस लूट के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर कोई शिकायत मिलती है और शिकायतकर्ता सामने आता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! बेटे ने मां को मारी गोली

    फिरोजपुरः जीरा उपमंडल के गांव किमेवाली से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मां-बेटे का रिश्ता उस वक्त तार-तार हो गया, जब एक बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। जाहं पत्रकारों से बातचीत करते हुए घायल पाल कौर पत्नी मेजर सिंह के छोटे बेटे गुरमीत सिंह ने कहा कि उसका बड़ा भाई मंजीत सिंह नशे का आदी है। वह अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए मां को परेशान करता था। 

    इसी बात को लेकर आज उसने घर में कलह करनी शुरू कर दी और पैसे की मांग करने लगा। मां द्वारा जवाब देने पर वह घर से बाहर गया और किसी की 12 बोर की बंदूक ले आया और मां पर गोली चला दी। गोली लगने से मां पाल कौर घायल हो गईं। इसी बीच उसे सिविल अस्पताल जीरा लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद 108 एंबुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेज दिया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः कार और मिनी बस की टक्कर में कई घायल,देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जीरा मल्लांवाला रोड पर कार और मिनी बस की टक्कर की होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस मलावलां से जीरा आ रही थी कि गांव बोटियांवाला के पास बस की कमानी टूट गई। इसी दौरान सामने आ रही हुंडई कार से टक्कर होकर बस पलट गई। इस मौके पर कार में सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र जियोन सिंह फत्तेवाला और मां सुरजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह घायल हो गए।

    इस टक्कर के दौरान गुरप्रीत सिंह की टांगें कार में फंस गईं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस घायलों को सिविल अस्पताल जीरा ले आई, जहां गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत के कारण उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य बस में सवार घायल जगीर कौर पत्नी सरवन सिंह दौलतपुरा, दर्शन सिंह बस्ती माछिया की हालत खतरे से बाहर है।