Category: Mohali

  • पंजाबः दिनदहाड़े हुई गैंगवार की CCTV फुटेज आई सामने, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली के सीपी 67 मॉल के सामने एयरपोर्ट रोड पर दिनदहाड़े चली गोलियां में गैंगस्टर राजेश डोगरा की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि करेटा और इनोवा कार में हमलावार आए और उन्होंने ताबड़तोड़ राजेश पर फायरिंग कर दी। घटना को चंद सैकेंड में अंजाम देकर हमलावार फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि राजेश डोगरा के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। 15 राउंड के करीब राजेश डोगरा पर फायरिंग की गई है। घटना में 2 गोलियां राजेश के सिर पर लगी। गोलीबारी में घायल गैंगस्टर राजेश डोगरा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। एसएसपी संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे हैं। मौके से पुलिस को गोलियों के खोल भी मिले हैं।

    एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि मृतक राजेश डोगरा जम्मू में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया हुआ था। IG पंजाब पुलिस जसकरन सिंह ने बताया कि मृतक जम्मू कश्मीर का रहने वाला शख्स था यहां चार लोग दो गाड़ियों में आए थे। गैंगवार के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस स्टेशनों पक्का डंगा, जम्मू सिटी, उधमपुर, गंग्याल, बाहु फोर्ट और घरोटा में 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वह हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने आदि जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में भी शामिल था। आरोपी बख्शी नगर पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी था। बख्शी नगर पुलिस थाना द्वारा पीएसए लगाया है।

  • पंजाबः पिकअप और कार में हुई टक्कर में पलटी गाड़िया, उड़े पडखच्चे, देखें वीडियो

    अबोहरः सीतो रोड स्थित गांव खैरपुर के पास आज दोपहर एक पिकअप और ब्रीजा कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दोनों गाडियां सडक पर पलट गई। पिकअप में लदे करेट जहां जमीन पर बिखर गई तो वहीं कार के पडखच्चे उड गए। इस हादसे में कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक इलाज के बाद बठिंडा के ऐम्स में रैफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार हनुमानगढ के भाखडा शहर निवासी कार चालक जय प्रकाश पुत्र रणवीर अपने साथी अमन के साथ कार में सवार होकर शहर से हनुमानगढ की ओर जा रहा था। इस दौरान जब सीतो तहसील के गांव मेहराना निवासी पिकअप चालक पिरथी पुत्र हेतराम पिकअप में करेट लेकर शहर की ओर आ रहा था। वहीं गांव खैरपुर के निकट दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में अमन व पिकअप चालक को मामूली चोटें आई, जबकि जय प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम के इंचार्ज एएसआई कशमीर सिंह, कांस्टेबल सौरव और लियाकत अली तथा रेणु व सरोज मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सीतो के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर जयप्रकाश की हालत सीरियस देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया।

  • वाह रे पंजाब पुलिस, 18 वर्षीय युवक के सिर पर डंडे से किया हमला, वीडियो वायरल 

    गुरु हरसहाय: फरीदकोट रोड स्थित पारस सिनेमा के सामने बीती रात एक शादी चल रही थी, जहां दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मामला शांत करवा दिया। लेकिन उसके बाद युवक पुलिस पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 18 वर्षीय युवक ने आरोप लगाए है कि पुलिस ने उसके सिर पर डंडे से हमला किया। इस घटना में युवक के सिर से खून बहने लगा।

    मौके पर मौजूद लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो बनाया गया और उस वीडियो में बच्चा रोते हुए कह रहा है कि देखो, पुलिस न्याय देती है, लेकिन पुलिस की बर्बरता इस हद तक बढ़ गई है कि बिना सोचे-समझे और जांच किए युवक के सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद युवक को सिविल अस्पताल गुरु हरसहाय में भर्ती कराया गया, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण युवक को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस मौके पर जब राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले घायल युवक से बात की गई तो उसने बताया कि रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम था। बाहर गेट पर खड़े होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    इंतजार करने के बाद थोड़ी देर में पुलिस प्रमुख गुरजंट सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ ड्यूटी ऑफिसर, सहायक पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह और हवलदार भी थे, जिन्होंने कुछ भी नहीं सुना और खड़े होने पर मेरे सिर पर डंडे से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक रोते हुए अपनी कहानी बता रहा है। जब मौके पर मौजूद पुलिस प्रमुख गुरजंट सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना मिली और वे मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं । लेकिन दूसरी ओर, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस प्रमुख अपने हाथ में डंडा लिए हुए हैं और खाकी रौब दिखा रहे हैं। वह वहां मौजूद वीडियो बनाने वालों से उन्हें थाने ले जाने के लिए कह रहा है। इससे बड़ी पुलिस की गुंडागर्दी क्या हो सकती है? 

  • पंजाब : गाड़ी ने एक्टिवा को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब :  गिद्दड़बाहा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक के पिता के मुताबिक मृतक युवक का पुलिस भर्ती के लिए चयन हुआ था और मेडिकल के बाद उसे ज्वाइन करना था। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। मृतक जसपाल सिंह के पिता ने बताया कि उनके बेटे हरमंदर सिंह का 10 मार्च को मेडिकल था और उसके बाद उसे पंजाब पुलिस में भर्ती होना था।

    वह घरेलू काम के लिए कल गिद्दड़बाहा आया था और अपने एक अन्य दोस्त के साथ गिद्दड़बाहा से गांव फकरसर जा रहा था कि गिद्दड़बाहा-मलोट मुख्य मार्ग पर एक गाड़ी ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और वह स्कूटी सहित डिवाइडर पर युवक का सिर टकरा गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो  

    फिरोजपुर : पुलिस ने कार सवार दो नशा तस्करों को भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ गिरफ्तार किया है।  आरोपियों की पहचान हीरा सिंह निवासी गांव कमाला मिड्‌डू और आरोपी अनमोलप्रीत सिंह निवासी गांव दुल्लो सिंह वाला के रूप में हुई है।

     एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि CIA स्टाफ के एसआई सुखेदव सिंह पुलिस पार्टी के साथ शेरखां के बस अड्‌डा के पास पहुंचे, तो इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि आरोपी हीरा और आरोपी अनमोलप्रीत नशे की खेप लेकर सफेद रंग की स्विफ्ट कार जीरा की ओर से आ रही है।


    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर उक्त कार को रोक कर  दोनों आरोपियों से 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को खंगालने मे जुट गई है।

  • पंजाबः घर में घुसकर हमलावारों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव खानपुर में हमलावारों को पुलिस को कोई खौफ नहीं। जिसके चलते प्रशासन की परवाह किए बिना सरेआम हमलावारों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने पीड़ित परिवार के घर में भी तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका लड़का गांव में किसी के घर गया था, लेकिन गांव के युवकों ने हमारे लड़के के साथ मारपीट की और दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद हमलावार तेजधार हथियारों के साथ उनके घर के मेन गेट को नुकसान पहुंचाते हुए उनके घुस गए और घरेलु सामान की तोड़फोड़ की। आरोप है कि घर के अंदर व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया गया।

    व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना कुलगड़ी पुलिस ने मौके पर आकर मामले की जांच तो की लेकिन इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें इस मामले को लेकर इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी ओर जब एनकाउंटर के पत्रकार ने थाना प्रभारी से बात करनी चाहिए तो वह मामले को टालते हुए नजर आए। वहीं इस घटना को लेकर जब उच्च अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। ऐसे में इस मामले को लेकर पुलिस की कारगुजारी पर कई सवाल खड़े हो रहे है। पीड़ित परिवार द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। 

  • पंजाबः नाबालिक से व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के ममदोट कस्बे से सटे इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। खेत में काम करने जाते समय आरोपी बाइक लेकर आता है। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर गांव में किसी के घर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत में में पीड़िता की मां ने बताया है कि वह 27 फरवरी को खेत में काम करने के लिए घर से गई हुई थी। शाम को जब वह घर वापस आई तो उनकी बेटी ने रोते हुए अपने साथ घटित हुई घटना बताई।

    बेटी ने बताया कि वह भी खेत में काम करने के जा रही थी। तभी गांव कांकड़ का रहने वाले आरोपी छिंदर सिंह पुत्र सोना सिंह मोटरसाइकिल पर आया और उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने गांव में किसी के घर पर ले गया, जहां उसके साथ आरोपी ने उसकी मर्जी के विरूद्ध जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की उक्त शिकायत के आधार पर थाना ममदोट पुलिस की एसआई राजवंत कौर ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः SSP दफ्तर के बाहर यूनियन ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पूर्व सरपंच यूनियन के द्वारा आज एसएसपी ऑफिस के बाहर धरना लगाकर नारेबाजी की गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर धक्केशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार ने गावों में पंचायती सरपंचों को भंग कर दिया है, लेकिन उनके खिलाफ पुलिस की और से धक्केशाही करने के आरोप लगाए गए। जिसके रोष में आज पर्दशन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पूर्व संरपचों पर पुलिस झूठे मामले दर्ज कर रही है।

    जिसके चलते आज उनको सड़को पर अपनी मांगो को लेकर धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उनके खिलाफ जो झूठे पर्चे दर्ज किए गए है उन्हें जल्द से जल्द रद्द किया जाए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस दर्ज किए झूठे पर्चे रद्द नहीं करती आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें 7 दिन का समय दिया है। जिसके बाद यूनियन ने धरना समाप्त कर दिया। उनका कहना है कि 7 दिन तक अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • पंजाब: रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    पटियाला: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने थाना अनाज मंडी, पटियाला के अधीन फग्नमाजरा के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पैक्टर (ए.एस.आई.) नराता राम को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को जसप्रीत सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. ने पुलिस चौकी फग्नमाजरा में अवैध तौर पर जब्त उसके वाहन को छुड़वाने के बदले में 8,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

    प्रवक्ता ने कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में उक्त पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो की पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पंजाब: शादी समारोह में चली गोलियां, वीडियो वायरल

    फिरोजपुर: सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। हर रोज तरह- तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर के मखू गांव डिब वाली गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शादी के समागम में गोलियां चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान कुलबीर जीरा ने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।