Category: Mohali

  • पंजाब: 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: एसएसपी सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों पर सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्तौलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डेविड सिद्धू ,गगन सिद्धू दोनों पुत्र गुरचरण सिंह वासी पिंड कुंडे, अंशुल ठाकुर पुत्र विनय सिंह वासी दरौली कला आदमपुर, धरमिंदर पुत्र अमरीक सिंह वासी फौजी कॉलोनी महावलीपुर जीरकपुर के तौर पर हुई है। 

    जानकारी देते हुए एसएसपी मिश्रा ने बताया कि एसपी रणधीर कुमार की देख रेख मे सीआईए की टीम फिरोज़पुर- फाजिल्का रोड किले वाला चौक के पास   गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की उक्त आरोपी नजायज हथियारो के साथ इलाके मे घूम रहे है। जिस पर करवाई करते हुए  बोर्डर रोड के नजदीक बस्ती सुनवा से पुलिस ने चारो आरोपियों को काबू कर लिया। 

    पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल 32 बोर,10 मैगजीन ,20 जिंदा रौंद और  i20 कार हिमाचल प्रदेश नंबर बरामद की है। आरोपी एमपी मध्य प्रदेश से पांच 32 बोर के पिस्तौल लेकर आए थे।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः बस स्टैंड से डेढ़ लाख की निर्माण सामग्री लेकर चोर हुए फरार

    अबोहरः नवनिर्मित बस स्टैंड पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर बस स्टैंड के शौचालय में रखा करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी देते हुए बस स्टैंड का निर्माण करा रहे ठेकेदार हंसराज बत्रा के सुपरवाइजर सोनू ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रांट नहीं मिलने के कारण स्टैंड का निर्माण कार्य रुका हुआ है।

    जिसके चलते उन्होंने बस स्टैंड में बने शौचालय में निर्माण सामग्री रखी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने शौचालय का ताला तोड़कर वहां से करीब 15 बड़े मरकरी लाइट, बिजली के तारों के बंडल, हैमर मशीन, लेवल मशीन आदि चोरी कर ली। घटना की जानकारी उन्हें आज सुबह करीब 9 बजे तब हुई जब वह सामान संभालने के लिए अड्डे पर आए। उन्होंने घटना की जानकारी सिटी वन पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, हालत गंभीर 

    अबोहरः स्थानीय फाजिल्का रोड स्थित बाबा कॉलोनी में छत पर पतंग उड़ाते समय पैर फिसलने से बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार चायल ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा युवराज कल देर शाम अपने बच्चों के साथ पड़ोसियों की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह करीब 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

    जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे एम्स बठिंडा ले गए। करीब एक सप्ताह पहले धर्म नगरी से गुजर रहे सीड फार्म निवासी एक युवक के गले में उड़ती पतंग की चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर चोट लग गई और उसे एक निजी अस्पताल में सर्जरी और इलाज कराना पड़ा। इस घटना के बाद जिला प्रशासन जागा और डीसी ने चाइनीज डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए अबोहर निगम अधिकारी करतार सिंह की ड्यूटी शहर में दुकानों पर छापेमारी करने के लिए लगा दी। जिसकी दुकानों पर छापेमारी जारी है।

  • पंजाबः किसान शुभकरन की मौत को लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का आया बयान

    अबोहरः खनौरी बॉर्डर पर 2 दिन पहले किसान शुभकरन की मौत हो गई थी। वहीं शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए और बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का भी युवा शुभकरण सिंह की मौत को लेकर बयान सामने आया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने शुभकरन की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है और पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि शुभकरन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।’ मैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।’ उन्होंने कहा कि आज भी भी धरना स्थल पर हजारों शुभकरन मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन अनमोल है। जहां सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए।

    इस आंदोलन के नेताओं को यह समझना चाहिए कि हमारे युवा हमारे देश की शान हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सियासी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए। सभी मांगों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।’

  • पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाए के अधीन आते गांव छागा राय उताड़ बीओपी बहादुर के 160 में देर रात शक्की ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बीएसएफ की और से 5 राउंड फायर किए गए। इस दौरान आवाज की गूंज के साथ दिशा को पहचाने के बाद के कमांडर के हुक्मों के तहत फायर किया गया और लोकल पुलिस थाना गुरु हर सहाय को सूचित किया।

    जिस पर थाना प्रभारी गुरु हर सहाय गुरजंट सिंह, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गांव छीबे वाला, छागा राय के नीचे वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक ड्रोन और 1 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन का वजन पैकेट के साथ 505 ग्राम पाया गया। यह खेत बीओपी बहादुर के से 1400 मीटर दूरी पर है। जिसको बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई सुरु कर दी है।

  • पंजाबः कोरियर कंपनी के दफ्तर में एक लाख की नगदी, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में आए दिन कत्ल और चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ताजा मामले हनुमानगढ़ रोड से सामने आया है। जहां चोरों ने सुंदर नगरी गली नंबर 11 के सामने कोरियर कंपनी के दफ्तर को निशाना बनाया। इस दौरान चोर दफ्तर का शटर तोड़कर एक लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। चोरों की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने अपनी वारदात को छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर की तोड़ दिया। घटना का पता आज सुबह उस समय चला जब कंपनी की वेन वहां पहुंची ओर ताले टूटे हुए पाए। चोर कोरियर कंपनी आफिस से कीमती शूज भी पहन गए।

    जानकारी के अनुसार, कोरियर कंपनी के स्थानीय आफिस के संचालक बलतेज ने बताया कि मंगलवार की रात वे कोरियर कंपनी का दफ्तर बंद करके गए थे। आज सुबह करीब 5 बजे जब कंपनी की गाडी दफ्तर में आई तो देखा कि शटर पर लगे ताले टूटे हुए थे। उन्होंनें भीतर जाकर देखा तो पाया कि अंदर सामार सामान बिखरा पड़ा था और मेज पर रखा लैपटाप, करीब एक लाख का कैश व कैमरों का डीवीआर भी गायब था। उन्होनें इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर एएसआई पप्पू राम मौके पर पहुंचे और जांच पडताल शुरू कर दी। एएसआई ने बताया कि चोरों ने घटना के दौरान यहां लगा डीवीआर चुरा लिया है अब आसपास लगे कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश की जाएगी।

  • पंजाबः 3 लाख ड्रग मनी और नशीली गोलियां सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर उनकी तलाशी ली। तालाशी दौरान और आरोपियों के कब्ज से 960 नशीली गोलियां और 3 लाख 2 हजार 700 रुपए की ड्रग मनी बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    एसपीडी रणधीर कुमार ने प्रेस कर बताया कि उनकी टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नाके पर उनकी टीम ने बाइक सवार युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 960 नशीली गोलियां, तीन लाख दो हजार 700 रुपये की ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।सोढ़ी नगर गांव के निवासियों ने बताया है।

    उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम जग्गा पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव सोढ़ी नगर बताया है। जिस पर पहले भी कई मामले दर्ज थे और जग्गा एक केस में भगौड़ा चल रहा था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि जग्गे को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर, एक गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। यह आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला अबोहर से सामने आया है। जहां ट्रैक्टर ट्राली और कार की भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक अबोहर की अनाज मंडी में लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर और कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक हुआ गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में था। हादसे में घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • पंजाब : मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, एक गाय की मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : मंडी लखेवाली में गायों से भरे ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। ट्रक में गायों को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। यह हादसा अवैध ट्रांसपोर्टिंग के दौरान ही हुआ है। सूत्रों के मुताबिक कुछ गौ तस्कर गायें लेकर पंजाब से बाहर जा रहे थे। इन मवेशियों को काफी बुरी स्थिति में रखा गया था। सभी गायों के पांव बांध कर रखे गए थे। 

    सूचना के अधार पर गौ सेवक इस ट्रक का पीछा कर रहे थे, तभी श्री मुक्तसर साहिब के लक्खेवाली के पास ट्रक पलट गया। इस हादसे में 16 गायें घायल हो गई और एक गाय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फरीदकोट : टीचर कॉलोनी इलाके में सोमवार सुबह उस समय लोगों में दहशत का माहौल हो गया, जब एक जंगली जानवर रिहायशी इलाके में घुस आया। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों ने इस जानवर को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह इधर-उधर भागता रहा और करीब 4 घंटे बाद एक घर में घुस गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। सूचना के बाद नगर परिषद और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और एक घर में घुसकर सांभर को अपने कब्जे में ले लिया।

    इस मौके पर इलाका निवासी ने कहा कि 4 घंटे की परेशानी के बाद इस पर काबू पा लिया गया है और अब सरकारी टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं वन विभाग की टीम के सदस्य राम प्रकाश ने बताया कि यह सांभर है, जो छावनी क्षेत्र के वन क्षेत्र से भटक कर रिहायशी इलाके में आ गया है। उन्होंने बताया कि इस वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।