Category: Mohali

  • पंजाबः एक दिन में 3 लड़कियों के लापता होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दिन में गोलबाग की बस्ती सोकड़ नहर के पास से 3 लड़कियों के लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चियां एक प्रवासी परिवार से हैं। जो प्रतिदिन कबाड़ चुगने के लिए जाती थी। पीड़ित ने बताया कि 3 दिन पहले अचानक तीनों लापता हो गई, अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वे कबाड़ का काम करते हैं। उनकी लड़कियां रोज कूड़ा चुगने जाती थी और 3 दिन पहले जब वे घर नहीं लौटी तो उन्हें ढूंढने की उन्होंने काफी कोशिश की। लेकिन बच्चियां कहीं नहीं मिलीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों ने कहा कि आज तीन दिन बीत गये है, लेकिन अभी तक लड़कियां नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द लड़कियों की तलाश की जाए।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब पुलिस से संपर्क किया गया तो अधिकारी ने  बताया कि गोलबाग में रहने वाले प्रवासी परिवार की तीन लड़कियां लापता हो गई हैं। वहीं परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर  आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं।

  • पंजाब : फूड सेफ्टी विभाग ने दी दबिश, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पिछले कई दिनों से फूड सेफ्टी विभाग फिरोजपुर में काफी सक्रिय नजर आ रहा है। जिनकी तरफ से लगातार अलग-अलग जगह पर छापेमारी करके सैंपल भरे जा रहे है। जिसके तहत एक बार फिर फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से गुप्त सूचना मिलने पर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी अभिनव खोसला और इशांत बंसल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हलवाई जो मिठाई बाहर से मंगवाता है। वह भारी मात्रा में मिठाई लेकर फिरोजपुर शहर में स्थित अपने गोदाम में ला रहा है, तो फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन के पास नाकाबंदी कर उक्त हलवाई को काबू किया।

    उसके पास से भारी मात्रा में मिठाई बरामद की गई। इसके बाद हलवाई द्वारा बताए गए उसके गोदाम जो शहर के अमृतसरी गेट के पास स्थित जहाज वाली गली में जाकर चेक किया गया, तो वहां पर अनेकों रंग-बिरंगी मिठाइयां तैयार की हुई बरामद हुई। फूड विभाग के अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा वहां पर 5 सैंपल भरे गए है। जिन्हें टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा जाएगा। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • पंजाब : खेलते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव छिंबा हाजी में तालाब में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बात का पता चला है कि छोटे बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बच्चा गेंद उठाने के लिए झप्पड़ के किनारे गया तो उसका पैर फिसल गया और वह झप्पड़ में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इस संबंध में बच्चे की दादी माया ने बताया कि उनके घर के सामने एक झप्पड़ खोदा गया था।

    वहां बच्चे खेल रहे थे, वहीं खेलने के दौरान उनका 10 वर्षीय पोता विशु जब गेंद उठाने गया तो झप्पड़ में गिर गया। जिसके बाद उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह कई बार पंचायत से इस झप्पड़ को बंद करने के लिए कह चुके हैं।उन्होंने कहा कि इस झप्पड़ को पंचायत की जमीन से बाहर कर दिया जाए या फिर इसकी तारबंदी कर दी जाए। लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसका नतीजा सबके सामने है। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता, जाने मामला

    फिरोजपुर : मैट्रिक की क्लास की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल पढ़ने के लिए गई मैट्रिक की क्लास की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिवार के लोग तब से छात्रा को तलाश रहे थे। छात्रा की मां पर पुलिस ने छात्रा को शादी के लिए अगवा करने का केस दर्ज करा दिया है। मां ने बताया कि बेटी ने बताया था उसे कोई परेशान कर रहा है। परिजन छात्र की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मां ने बताया कि बेटी ने उन्हें बताया था कि कोई उसे परेशान कर रहा है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा की मां ने बताया है कि उसकी 15 साल की बेटी 8 जनवरी को घर से पढ़ने के लिए स्कूल गई थी, उसके बाद से वह घर नहीं लौटी, बेटी की तलाश में उनका परिवार बुरी से बेहाल है। उक्त घटना से एक दिन पहले बेटी ने उन्हें बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है और स्कूल के रास्ते में उसे धमकाता है और बात न करने की सूरत में उसके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। बेटी की उक्त बात से उन्हें पक्का विश्वास की शादी का झांसा देकर आरोपी उनकी बेटी को अगवा कर ले गए है। एसआई गुरदीप कौर ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। 

  • पंजाब : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा-गणतंत्र दिवस के पहले पाक की साजिश नाकाम

    फिरोजपुर :  राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस से पूर्व पाकिस्तान की नापाक साजिश बीएसएफ ने समय रहते पकड़ ली है। फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में रात के दौरान एक ड्रोन गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

    बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में एक खेत अंदर गिराए गए एके-47 असॉल्ट राइफल- 01 नंबर, मैगजीन एके-47- 02 नग, लाइव राउंड (7.62 मिमी) – 40 नग,  40 हजार रुपए की भारतीय करेंसी बरामद की है।

    पाकिस्तान की ओर से भेजी गई करेंसी व हथियार का क्या मकसद है इसकी जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा शुरू कर दी गई है। बीएसएफ जवानों द्वारा तलाशी अभियान जारी है। सीमावर्ती आबादी की सहायता से लगभग 6 बजे क्षेत्र की तलाशी एक संदिग्ध दिखने वाली वस्तु पर केंद्रित हुई। एक बड़ा पैकेट जिसे सावधानी पूर्वक सफेद रंग की बोरी रेत की थैली में लपेटा गया था। जिसमे ये सामान बरामद हुआ है।

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुर : CIA स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए की हेरोइन नशा, कंप्यूटर कांटा व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों के पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    CIA स्टाफ के एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बत्ती वाला चौक से बस स्टैंड की ओर से जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह, जोगिंदर सिंह व ओम प्रकाश आपस मिलकर हेरोइन बेचने का काम करते है।

    इस समय आरोपी चुंगी नंबर सात के पास श्मशान घाट रोड़ पर रुके कर हेरोइन नशा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 105 ग्राम हेरोइन, एक कंप्यूटर कंड़ा व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः 7 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः स्पेशल टास्क फोर्स ने तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो हेरोइन और बाइक बरामद की है। एसटीएफ के एआईजी विशालजीत सिंह के दिशा-निर्देशों पर डीएसपी राजबीर सिंह की टीम के एएसआई बलकार सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक पर नशा सप्लाई कर रहे आरोपी से 7 किलो हेरोइन बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी चक्क बजीदा उर्फ टाहली, जलालाबाद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखवंत सिंह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाता था।

    सुखवंत सिंह के पास भी यह हेरोइन ड्रोन से आई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में बताया कि आरोपी ने यह हेरोइन उसे आगे सप्लाई करनी थी, लेकिन एस.टी.एफ टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की जांच के दौरान उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लीकज ट्रेस करके इसके अन्य साथियों का पता लगाया जाएगा। सुखवंत सिंह के बारे में एस.टी.एफ गुप्त सूचना मिली थी कि वह ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाने का आदी है। इस दौरान एस.टी.एफ की टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा किया जाएगा।

  • पंजाबः कनाडा में 2 बार वीजा रिफ्यूज होने से दुखी लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

    मोहालीः खरड़-लॉन्डरां रोड सेक्टर-115 स्थित स्काईलार्क सोसायटी के फ्लैट की चौथी मंजिल से कूदकर युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिमरनजीत पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मृतक गुरदासपुर जिले के गांव शाहपुर आर्य गुरदास का रहने वाला था। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का कनाडा का 2 वॉर वीजा रिफ्यूज हो चुका था, जिससे वह परेशान था। मृतक बीती रात उक्त सोसायटी में रहने वाले अपने एक दोस्त के पास आया था, तभी सुबह साढ़े पांच बजे उसने फ्लैट के बाहर बालकनी से छलांग लगा दी।

    कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण पता चल सके।फ्लैट में रहने वाले मृतक सिमरनजीत सिंह के दोस्त परमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को उन्हें सिमरन का फोन आया था कि वह गुरदासपुर से आ रहा हैं और रात को उनके साथ रुकेंगा।

    रात 10 बजे सिमरनजीत सिंह के कहने पर वह उसे मोहाली रेलवे स्टेशन के पास से अपने साथ घर ले आया और जब वह सो गया तो सिमरनजीत ने उसे आवाज देकर कहा, ‘परम-परम में जा रहां हूं।’ जब उसने बाहर आकर देखा कि उसका दोस्त बालकनी से लहूलुहान हालत में गिरा हुआ है तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • पंजाब : बस और कार की भीषण टक्कर, महिला की मौ’त, 10 गंभीर घायल

    फिरोजपुर : फाजिल्का हाईवे पर गांव लालचिया के पास सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार चंडीगढ़ से जलालाबाद की तरफ आ रही थी।

    बस जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिला बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। यह हादसा घने धुंध के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • पंजाबः अगर आप भी खाते है देसी घी तो हो जाएं सावधान, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अगर आप भी देसी घी खाते है तो सावधान हो जाएं। दरअसल, जिले में देसी घी की आड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सेहत से साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने आज 30 क्विंटल संदिग्ध देसी घी जब्त किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जब्त किए गए घी के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।