Category: Mohali

  • पंजाबः 3 जगहों पर सुबह-सुबह NIA की रेड से मचा हड़ंकप, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पंजाब के कई जिलों में NIA की टीम ने रेड की। हाल ही में बठिंडा में गैंगस्टर हैरी मौड़ के घर पर रेड की। जहां उन्होंने गैंगस्टर का घर सील कर दिया। गैंगस्टर हैरी मौड़ जेल में बंद है। वहीं NIA की टीम ने फिरोजपुर के बाबा राम लाल नागर सुखदीप सिंह के घर सुबह-सुबह रेड की। इस दौरान सुखदीप सिंह की पत्नी ने बताया कि नशे की बात को लेकर NIA की टीम उनके घर में जांच कर रही थी।

    इस दौरान अधिकारियों ने घर की तलाशी ली। महिला का कहना है कि उसके पति ने ऐसा कुछ नहीं किया है। उसके पति पहले प्राइवेट बस के चेकर की नौकरी करते थे, लेकिन वह अब नौकरी नहीं करते, उन्होंने कुछ भी ऐसा नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में NIA ने सुबह और दो जगहों पर रेड की थी।

  • पंजाब : जेल में प्राइवेट पार्ट में छिपा कर पति को नशा देने पहुंची महिला

    फिरोजपुर : सेंट्रल जेल में बंद पति से मुलाकात करने आई पत्नी से जांच के दौरान जेल स्टाफ को 44.50 ग्राम हेरोइन नशा बरामद हुआ है। जिसके बाद पत्नी को पकड़कर जेल प्रशासन द्वारा फिरोजपुर सिटी पुलिस को सौंप दिया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सुपरीटेंडेंट जसवीर सिंह ने बताया कि कैदी बलविंद्र सिंह गांव हस्ताकलां की पत्नी ऊषा रानी उर्फ मनजीत कौर मंगलवार उससे मुलाकात करने के लिए आई थी। मुलाकात से पहले चैकिंग डयूटी पर तैनात जेल स्टाफ मैटरन गुरदीप कौर द्वारा जब ऊषा रानी की तलाशी ली गई तो वह अपने प्राइवेट पार्ट में कुछ छिपा कर लाई थी।

    मैटरन द्वारा उसकी गहन तलाशी ली गई तो 44.50 ग्राम सफैद रंग का नशीला पदार्थ निकला। जो देखने में हेरोइन जैसा लगता था। पुलिस ने ऊषा रानी एवं उसके पति बलविंद्र सिंह के खिलाफ जेल एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज कर ऊषा रानी को हिरासत में ले लिया है।फिरोजपुर सिटी थाने के थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी महिला को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी।

  • पंजाबः कैटरिंग के गोदाम में फटा सिलेंडर, 3 घायल

    मोहालीः गांव टीडा में कैटरिंग के गोदाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोदाम में सिलेंडर फट गया है। सिलेंडर फटने की वजह से गोदाम की छत नीचे गिर गई है। इस हादसे में 3 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें मोहाली के अस्पताल में भेजा गया है। यहां से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिल रही है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह कैटरिंग का गोदाम किसी महिला का बताया जा रहा है।

  • पंजाबः पेट्रोल डलवाने दौरान हुई हाथापाई, एक का सिर फोड़ा, दूसरे का रॉड से पैर तोड़ा

    फाजिल्काः गांव कावांवली में दुकान पर पैट्रोल डलवाने दौरान लड़के के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई। इस घटना की सूचना पिता को मिली तो वह बेटे को छुड़ाने गए लेकिन हमलावारों ने युवक के पिता और एक अन्य युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इस घटना में लड़के का पिता और उसके साथ गए युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक लड़के के पिता के सिर पर वॉर कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया, वहीं दूसरे युवक की रॉड मारकर टांग तोड़ दी गई। जिसके बाद दोनों को गंभीर घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया है।

    घायल निर्मल सिंह निवासी गांव दोना नानका ने बताया कि बीते दिन वे लोग फाजिल्का से अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में गांव कावां वाली के नजदीक उसके लड़के के मोटरसाइकिल में पैट्रोल खत्म हो गया। जिसके बाद वे पेट्रोल डलवाने के लिए गांव की एक दुकान पर गया। वहां दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उसके लड़के के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने जब उसे छुड़ाने की कोशिश करनी चाही तो वहां पर 7-8 लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें कापे का वॉर उसके सर पर कर उसे गंभीर रूप में घायल कर दिया और उसके साथ उसके गांव के ही युवक विक्रम सिंह पर रॉड से वार कर उसकी एक टांग तोड़ दी गई।

    पीड़ित व्यक्ति व उसके परिजनों ने पुलिस पर भी उनकी कोई सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के एक सप्ताह से ज्यादा दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी अभी तक आरोपियों पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसके अलावा न ही आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोपियों पर बनती कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। जब इस बारे जांच अधिकारी गुरजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे पिछले दो दिनों से छुट्टी पर थे और आज ही वापस लौटे हैं।

  • पंजाब: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, 2 घायल,देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं  जीरा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की नशा तस्करों के साथ मुठभेड़ होने की सूचना मिली है। इस दौरान नशा तस्करों ने एसटीएफ में क्रॉस फायरिंग। टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान 2 नशा तस्कर को गोली लगी जिन्हें तुरन्त सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित नहीं किया गया है।

    इस दौरान तस्करों के कब्जे से 3 हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि ये नशा तस्कर काफी समय से इलाके में  एक्टिव थे। एसटीएफ द्वारा पूरा ऑपरेशन जीरा तलवंडी रोड पर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्कर अपनी स्विफ्ट गाड़ी में भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग जिसमें 2 तस्करों को गोली लग गई।

  • पंजाब: प्यार में रोड़ा बन रहे व्यक्ति को दी खौफनाक सजा, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया। इस मामले में कत्ल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भागीरथ सिंह मीना एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है और 1 महिला और 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी को जलालाबाद रोड के पास लिंक रोड पर खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिस पर तेजधार हथियारों के निशान थे। मृतक सिंह पुत्र किकर सिंह निवासी लाधुआना जिला फाजिल्का का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई।

    जांच के दौरान पुलिस ने आधुनिक तरीकों से मामले में कथित आरोपियों का पता लगाया और आरोपी बेअंत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी सोहनेवाला और सुखविंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह निवासी बस्ती बोरियावाली श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि मृतक सोहन सिंह कथित आरोपी सुखविंदर कौर का रिश्तेदार है। मृतक सोहन सिंह जो सुखविंदर कौर को उसके प्रेमी बेअंत सिंह से मिलने से रोकता था। इसलिए, बेअंत सिंह और सुखविंदर कौर ने अपने रास्ते में हटाने के लिए सोहन सिंह की हत्या कर दी। उपरोक्त मामले में दोनों आरोपियों को नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है।पुलिस ने बताया कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाबः बाजार में शुरू हुए 500-500 के नकली नोट, आरोपी काबू

    खरड़ः पंजाब में नकली नोटो का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। हाल ही में पुलिस ने लुधियाना से नकली नोटो को लेकर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को काबू किया था। वहीं अब खरड़ से नकली नोटो को लेकर खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने 47,000 रुपए की नकली करंसी सहित आरोपी को काबू किया है। बताया जा रहा है कि नकली नोट सारे 500-500 रुपए के है। इस संबंध में पुलिस ने एसबीपी सिटी ऑफ ड्रीम्स, संते माजरा के फ्लैट नंबर 1059 निवासी सुखमीत सिंह के खिलाफ धारा 489-सी के तहत मामला दर्ज किया है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी खरड़ में कई प्रॉपर्टी डीलरों के पास ब्रोकर का काम करता है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से खरड़ बाजार में ऐसे 500-500 रुपये के नोट चला रहा था। इस संबंध में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जाल बिछाया और उसे सोसायटी के सामने से पैदल आते समय काबू कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के नोटों की कॉपी बरामद हुई। जिनकी जांच करने पर अलग-अलग सीरियल नंबर वाले नोट निकले। इस दौरान कुल 94 नकली नोट बरामद किये गये।

  • पंजाब : लुटेरों ने डाक्टर से लूट की वारदात को दिया अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और लूट की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। लुटेरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। लुटेरे के हौसले इतने बुलंद है कि बेखौफ होकर आए दिन लूट की वारदात को अंजाम देने से नही डरते।

    इसी तरह आज देर शाम बूढ़ा गुजर रोड स्थित विजय अस्पताल के मालिक डॉ विजय सुखीजा के अस्पताल में घुस कर 3 लुटेरों ने तेजधार की नोक पर लूट की घटना को इंजाम दिया। डॉ विजय सुखीजा को जख्मी कर दिया। जिस को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना से श्री मुक्तसर साहिब के बाज़ार में सहम का माहौल पाया जा रहा है। एक दिन पहले भी कचा थादेवाला रॉड रोड पर एक दुकान में 3 लुटेरों ने घुस कर दुकानदार को लूटा था। इस घटना को लेकर शहर निवासियों ने थाना सिटी में जाकर पुलिस को जानकारी दी।

  • पंजाबः पैट्रोल के बाद अब हो सकती है दूध की किल्लत

    मोहालीः वेरका मिल्क प्लांट में दूध देने वाले उत्पादक प्लांट की ओर से दो हफ्ते में दूध की कीमतें दो बार घटाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादक परमिंदर सिंह का कहना है कि यहां पर हर इंसान का वेतन महंगाई के दौर में बढ़ता है। वहीं, वेरका प्रबंधन उत्पादकों की जेब काटने में लगा है। वे इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा दूध खरीदने की कीमतें घटाने के विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि यहां इस वक्त हरे चारा,बरसीन और फीड आदि की कीमतें काफी बढ़ गई है। इस बीच दूध के दाम घटाने के बजाय कम करके प्रबंधन ने उनके साथ धोखा किया है।

    प्रबंधन अपनी कमाई बढ़ाने के चक्कर में उत्पादकों को कम दाम दे रही है लेकिन इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अपने हक लेने के लिए यह अभी उनकी शुरुआत है और अगर जरूरत पड़ी तो वे संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान दूध उत्पादकों ने चेतावनी देते कहा कि अगर रेट ना बढ़ाएं तो दूध की सप्लाई बंद करेंगे। ऐसे में ट्राइसिटी में दूध की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह भी पता चला है कि दुग्ध उत्पादक वेरका मिल्क प्लांट को दूध देने को बंद करने की योजना भी बना रहे हैं ताकि उनकी मांगें मानी जा सके और दाम घटाने के बजाय बढ़ाए जाएं। बता दें कि इससे पहले नए हिट एंड रन के कानून को लेकर ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया था। जिसके चलते पैट्रोल की किल्लत का लोगों को सामन करना पड़ा था। वहीं अगर दूध की कीमतों में बढ़ौतरी ना किए जाने के विरोध में प्रदर्शन तेज किया गया तो दूध कि किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

  • पंजाबः शादी वाले घर में घुसकर तस्करों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    जीराः पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला जीरा से सामने आया है। जहां नशा तस्करों ने एक शादी वाले परिवार के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने लगभग 200 फायर किए जो घर की दीवारों, गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे। बताया जा रहा हैकि इस गोलीबारी में एक गोली परिवार में आई रिश्तेदार महिला के पेट में लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी है। उसे फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर गोलियां चलाई गई थी, उस परिवार ने कुछ दिन पहले किसी चैनल के सामने खुलासा किया था कि आरोपी नशा सरेआम बेचते हैं।

    बता दें कि जीरा वार्ड नंबर 1 की एमसी रेशम कौर पत्नी गुलशन सिंह ने कुछ दिन पहले एक निजी चैनल के माध्यम से नशा तस्करों का पर्दाफाश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस मोहल्ले में चिट्टे को चीनी की तरह बेचा जाता है। कहा जा रहा है कि इसी के चलते नशा तस्कर एमसी के परिवार से खुन्नस रखते थे। बताया जा रहा है कि कल एमसी रेशम कौर के बेटे की शादी थी और उसे बार-बार धमकी दी जा रही थी कि हम तुम्हारे बेटे की शादी के दौरान वह जानी नुकसान पहुंचाएंगे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि जीरा से विधायक नरेश कटारियां के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    बताया जा रहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। देर रात करीब 2 बजे एमसी ने रेशम कौर के घर में घुसकर तस्करों ने 200 गोलियां चलाईं। इस घटना के दौरान गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में एक फायर एमसी की ननान अमरजीत कौर के पेट में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरजीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया, जो अब फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।