Category: Mohali

  • पंजाबः फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: एसएसपी संदीप गर्ग के दिशा निर्देशों पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एसपी ज्योति यादव एसएएस नागर और डीएसपी एस. गुरशेर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल के प्रभारी शिव कुमार ने वीआईपी और आईपीएस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


    एसएसपी गर्ग ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि आरोपी मुहम्मद कैफ उर्फ ​​कैफ पुत्र लियाकत निवासी गांव चिनवाड़ा थाना गोपालगढ़ जिला डींग वरिष्ठ अधिकारियों व वीआईपी अधिकारियों की फेसबुक आईडी/पेज व अन्य सूचनाएं कॉपी करके बनाता है। फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वह उन आईडी से भोले-भाले लोगों को यह कहकर ठगता था कि उनके दोस्तों का ट्रांसफर एक जिले से दूसरे स्थान पर हो गया है। 

    ट्रांसफर हुए अधिकारियो के फर्नीचर और अन्य कीमती सामान सस्ते दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिस पर वह भोले-भाले लोगों से कोरियर दिलाने के नाम पर फर्जी खातों में एडवांस पैसे जमा कराकर ठगी करता था। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि उक्त आरोपी बीसीए (फाइनल) का छात्र है और उसे अंग्रेजी में महारत हासिल है, जो भोले-भाले लोगों से अंग्रेजी में बात करता और अपने प्रभाव में लेकर उन्हें विभिन्न तरीकों से धोखा देता है।

    आरोपी अपने गांव के जंगल में बैठकर अपने मोबाइल फोन से ओएलएक्स आईडी बनाता था, फिर ओएलएक्स पर सामान (मोटरसाइकिल, फर्नीचर आदि) बेचने के लिए विज्ञापन डालता था, फिर जो भी सामान खरीदने के लिए मैसेज भेजता था। वह लोगों को अपना नंबर भेजता था और इंटरनेट से किसी भी डिवाइस, वीआईपी और आईपीएस अधिकारी के आईडी कार्ड डाउनलोड कर भोले-भाले लोगों को भेजता था।  

    आरोपी इंटरनेट के माध्यम से पुराने सिक्कों का वीडियो डाउनलोड कर अपने द्वारा बनाए गए यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर ठगी भी करता था। इसके इलावा 
    आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल फोन के जरिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य राज्यों के नंबरों पर फोन कर लोन की प्रक्रिया या पास करने के लिए एक 5000/- से लेकर 10,000/- तक की रकम फर्जी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाता था। 

  • पंजाबः पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 6 वर्षीय बच्चा, हालत गंभीर

    अबोहरः बुर्जमुहार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्कूल में छुटटी के कारण दोस्तों संग पतंग उडा रहा 6 वर्षीय बच्चा करीब 13 फुट ऊंची छत से नीचे आ गिरा, जिससे उसके सिर में गहरी चोटें लगी है। घायल बालक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे फरीदकोट हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सुखराम ने बताया कि 6 वर्षीय पुत्र मनदीप आज अपने कुछ दोस्तों संग घर की छत पर पतंग उडा रहा था, कि अचानक पांव फिसलने के कारण छत से नीचे गिर गया।

    दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर परिजन एकत्र हुए। मनदीप का चाचा उसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट अक्षय कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर पर गहरी चोटें आई है। ऊंचाई से गिरने कारण सिर पर गांठें बन गई है और खून जम गया है। गंभीर हालत देखते हुए बच्चे को फरीदकोट के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

    बता दें कि इससे फाजिल्का रोड स्थित बाबा कॉलोनी 12 वर्षीय युवराज का पंतग उड़ाने के दौरान छत से गिरने का मामला सामने आया था। जिसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे  एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी सर्जरी हुई।

  • पंजाबः कार चालकों ने युवक से किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  जिले के जीवा अरनई गांव में एक युवक के साथ रेप की घटना सामने आई है। पीड़ित को इलाज के लिए फरीदकोट श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल में भर्ती कराया गया। पीड़ित चरनदास ने पुलिस को बताया कि मैं मेहनत मजदूरी करता हूं और जब मैं किसी काम से जलालाबाद गया था और जब मैं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। जिसके बाद में पैदल ही अपने गांव जीवन अरांई जा रहा था, जब मैं अपने गांव की नहर पर पहुंचा तो सामने से 2 सफेद कारें आईं और मेरे पास रुकीं। जिनमें से एक ने मुझे रास्ता पूछने के लिए बुलाया, तो उसने मुझे पीछे की खिड़की पर बैठे व्यक्ति को रास्ता बताने के लिए कहा, जब मैं उसे रास्ता बताने लगा, तो उस व्यक्ति ने खिड़की खोल दी और मुझे पीछे की सीट पर पटक दिया।

    जिसके बाद गाड़ी में मेरे साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने मेरे सिर पर कपड़े का थैला रख दिया। उनमें से एक ने कहा कि इसे फिरोजपुर ले जाओ। कार में उन्होंने मुझे बहुत पीटा और एक सुनसान जगह पर ले गए। इन लोगों ने मेरे साथ बलात्कार किया गया और एक गोली भी चलाई गई। मैंने अपने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई और इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को फरीदकोट रेफर कर दिया। पीड़ित ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः आवारा कुत्ते का आंतक, 2 घंटे में 4 लोगों को बनाया शिकार

    अबोहरः गांव कीकरखेड़ा में आवारा कुत्ते के आंतक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, शनिवार की सुबह खेत में जा रहे एक बुजुर्ग को आवारा कुत्ते ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जैसे ही बुजुर्ग अस्पताल में दाखिल हुआ तो उसके करीब 2 घंटे के भीतर ही 4 अन्य लोग भी कुत्ते द्वारा काटने के सामने आए हैं। कीकरखेड़ा निवासी 56 साल के हरीराम पुत्र सोहन लाल आज सुबह खेत जाने के लिए अपने घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए उसके हाथ पर नोंच लिया।

    जब उसने बचाव करना चाहा तो कुत्ते नेउसके दूसरी बाजू पर भी हमला कर दिया। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर आसपास के लेागों ने उसे छुड़वाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। इधर, अस्पताल में मात्र दो घंटें के भीतर ही चार अन्य मरीज भी कुत्ते के हमले के दाखिल हुए। जिनमें मक्कड कालोनी निवासी प्रशांत कुमार, कैलाश नगरी निवासी गुरप्रीत कौर, सुखेरा बस्ती निवासी सतीश कुमार व जम्मू बस्ती निवासी मनप्रीत कौर शामिल हैं। अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि हर रोज अस्पताल में 10 से 15 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के सामने आ रहे हैं।

  • पंजाबः डांस एकेडमी को चोरों ने बनाया निशाना

    अबोहरः फाजिल्का रोड़ स्थित एक डांस एकेडमी को चोरों द्वारा निशाना बनाने का मामला सामने आया है। देर रात चोर एकेडमी की खिडकी तोडकर वहां से स्टीरियो चोरी कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह घटना का पता चला तो एकेडमी संचालिका ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    जानकारी के अनुसार, पुरानी फाजिल्का रोड़ पर राधा वल्लभ मंदिर के सामने बनी डांस एकेडमी की संचालिका यशिका ने बताया कि वह मंदिर के सामने एक घर के बाहर वाले कमरे में डांस एकेडमी चलाती है। कल रात वह करीब 8 बजे एकेडमी बंद करके गई थी।

    चोरों ने आज सुबह करीब 4 बजे सामने के मंदिर के निकट लगे नलके की हत्थी उतारकर उसकी एकेडमी की खिडक़ी के जंगले को तोड़ दिए और भीतर प्रवेश करके वहां से स्टीरियो व हैडफोन चुरा कर ले गए। हालांकि चोरों ने घर के एक दरवाजे को भी तोडने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि चोरों ने खिडकी के जंगले को उतारकर उसे मंदिर के पास ही रख दिया और फरार हो गए।

  • पंजाब: 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: एसएसपी सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों पर सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्तौलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डेविड सिद्धू ,गगन सिद्धू दोनों पुत्र गुरचरण सिंह वासी पिंड कुंडे, अंशुल ठाकुर पुत्र विनय सिंह वासी दरौली कला आदमपुर, धरमिंदर पुत्र अमरीक सिंह वासी फौजी कॉलोनी महावलीपुर जीरकपुर के तौर पर हुई है। 

    जानकारी देते हुए एसएसपी मिश्रा ने बताया कि एसपी रणधीर कुमार की देख रेख मे सीआईए की टीम फिरोज़पुर- फाजिल्का रोड किले वाला चौक के पास   गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की उक्त आरोपी नजायज हथियारो के साथ इलाके मे घूम रहे है। जिस पर करवाई करते हुए  बोर्डर रोड के नजदीक बस्ती सुनवा से पुलिस ने चारो आरोपियों को काबू कर लिया। 

    पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल 32 बोर,10 मैगजीन ,20 जिंदा रौंद और  i20 कार हिमाचल प्रदेश नंबर बरामद की है। आरोपी एमपी मध्य प्रदेश से पांच 32 बोर के पिस्तौल लेकर आए थे।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः बस स्टैंड से डेढ़ लाख की निर्माण सामग्री लेकर चोर हुए फरार

    अबोहरः नवनिर्मित बस स्टैंड पर चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर बस स्टैंड के शौचालय में रखा करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी देते हुए बस स्टैंड का निर्माण करा रहे ठेकेदार हंसराज बत्रा के सुपरवाइजर सोनू ने बताया कि पिछले कुछ समय से ग्रांट नहीं मिलने के कारण स्टैंड का निर्माण कार्य रुका हुआ है।

    जिसके चलते उन्होंने बस स्टैंड में बने शौचालय में निर्माण सामग्री रखी हुई थी। बीती रात अज्ञात चोरों ने शौचालय का ताला तोड़कर वहां से करीब 15 बड़े मरकरी लाइट, बिजली के तारों के बंडल, हैमर मशीन, लेवल मशीन आदि चोरी कर ली। घटना की जानकारी उन्हें आज सुबह करीब 9 बजे तब हुई जब वह सामान संभालने के लिए अड्डे पर आए। उन्होंने घटना की जानकारी सिटी वन पुलिस को दे दी है।

  • पंजाबः पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, हालत गंभीर 

    अबोहरः स्थानीय फाजिल्का रोड स्थित बाबा कॉलोनी में छत पर पतंग उड़ाते समय पैर फिसलने से बच्चा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी देते हुए कृष्ण कुमार चायल ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा युवराज कल देर शाम अपने बच्चों के साथ पड़ोसियों की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। वह करीब 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा और बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

    जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे एम्स बठिंडा ले गए। करीब एक सप्ताह पहले धर्म नगरी से गुजर रहे सीड फार्म निवासी एक युवक के गले में उड़ती पतंग की चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर चोट लग गई और उसे एक निजी अस्पताल में सर्जरी और इलाज कराना पड़ा। इस घटना के बाद जिला प्रशासन जागा और डीसी ने चाइनीज डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए अबोहर निगम अधिकारी करतार सिंह की ड्यूटी शहर में दुकानों पर छापेमारी करने के लिए लगा दी। जिसकी दुकानों पर छापेमारी जारी है।

  • पंजाबः किसान शुभकरन की मौत को लेकर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का आया बयान

    अबोहरः खनौरी बॉर्डर पर 2 दिन पहले किसान शुभकरन की मौत हो गई थी। वहीं शुभकरन की मौत को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने परिवार को एक करोड़ रुपए और बहन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। दूसरी ओर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ का भी युवा शुभकरण सिंह की मौत को लेकर बयान सामने आया है। भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने शुभकरन की मौत को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं है और पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है।

    सुनील जाखड़ ने कहा कि शुभकरन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए जांच होनी चाहिए और सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।’ मैं ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं।’ उन्होंने कहा कि आज भी भी धरना स्थल पर हजारों शुभकरन मौजूद हैं। दोनों पक्षों को याद रखना चाहिए कि हर जीवन अनमोल है। जहां सरकारों और सुरक्षा बलों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए संयम और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, वहीं किसान संगठनों को भी हमारे युवाओं के जुनून और ऊर्जा का सही उपयोग करना चाहिए।

    इस आंदोलन के नेताओं को यह समझना चाहिए कि हमारे युवा हमारे देश की शान हैं और उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी सियासी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए युवाओं का दुरुपयोग न किया जाए। सभी मांगों का समाधान बातचीत के जरिए किया जाएगा और दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।’

  • पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाए के अधीन आते गांव छागा राय उताड़ बीओपी बहादुर के 160 में देर रात शक्की ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बीएसएफ की और से 5 राउंड फायर किए गए। इस दौरान आवाज की गूंज के साथ दिशा को पहचाने के बाद के कमांडर के हुक्मों के तहत फायर किया गया और लोकल पुलिस थाना गुरु हर सहाय को सूचित किया।

    जिस पर थाना प्रभारी गुरु हर सहाय गुरजंट सिंह, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गांव छीबे वाला, छागा राय के नीचे वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक ड्रोन और 1 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन का वजन पैकेट के साथ 505 ग्राम पाया गया। यह खेत बीओपी बहादुर के से 1400 मीटर दूरी पर है। जिसको बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई सुरु कर दी है।