Category: Mohali

  • Punjab News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में Inspector का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश भी शुरू कर दी है।

    वहीं मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नशे विरुद्ध मुहिम के तहत उनकी टीमें बनी हुई है जो नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी के चलते उनकी टीम के एडिशनल एसआई गुरविंदर सिंह जो अभी अंडर ट्रेनिंग पर हैं, अपनी टीम के साथ एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं उनकी दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई थी जिसके चलते 6 आरोपियों को राउंड-अप कर लिया गया और 4-5 व्यक्ति मौके से फरार हो गए जिन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: नशा तस्कर को पकड़ने गई Police Team पर हमला, वर्दी फटी, SI घायल, देखें CCTV

    Punjab News: नशा तस्कर को पकड़ने गई Police Team पर हमला, वर्दी फटी, SI घायल, देखें CCTV

    मोहालीः नशा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों द्वारा हमला करने का मामला दिया। इसमें पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फटने के भी आरोप है और चोटें भी आई हैं। इस हमले में एसआई के सिर में चोट आई है। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। हमले के बावजूद पुलिस टीम ने मौके से 2 आरोपियों को राउंड-अप कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार, सदर थाना खरड़ में तैनात अंडर ट्रेनिंग सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ एनडीपीएस मामले में दबिश देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हाथापाई में सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह के सिर पर चोट आई। घायल सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस की वर्दी फाड़ने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि, अस्पताल रिकॉर्ड ने घायल अधिकारी के इलाज की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: हिंसक झड़प में बदला मामूली विवाद, 2 भाई गंभीर घायल, देखें CCTV

    Punjab News: हिंसक झड़प में बदला मामूली विवाद, 2 भाई गंभीर घायल, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ के पास जंदपुर गांव में देर रात 2 भाइयों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। देखते ही देखते छोटे से विवाद ने हिंसक रुप ले लिया, जिसमें 2 भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, जरनैल सिंह रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर था कि इसी दौरान गांव के अमनदीप सिंह और मनप्रीत सिंह वहां पहुंचे और उनके बीच आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जरनैल सिंह के हाथ और अंगूठे पर चोटें आईं, जबकि दूसरे भाई अमरजीत सिंह के हाथ और चेहरे पर चोटें लगीं हैं। घटना में संदीप सिंह भी घायल हो गया। दोनों के बीच झगड़ा देखकर वहां लोग भी जमा हो गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सारी घटना CCTV में कैद हो गईं। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: सिटी सेंटर की 5वीं मंजिल से गिरी युवती, हालत नाजुक

    Punjab News: सिटी सेंटर की 5वीं मंजिल से गिरी युवती, हालत नाजुक

    मोहालीः सिटी सेंटर की बिल्डिंग में युवती 5वीं मंजिल से कूद गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवती को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवती की पहचान तान्या निवासी अंबाला के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थाना एयरोसिटी के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर स्थित सिटी सेंटर बिल्डिंग से युवती 5वीं मंजिली से गिरी है। यह एक मल्टीस्टोरी कॉमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें कई कंपनियों के ऑफिस हैं। पुलिस के अनुसार, युवती अपनी एक्टिवा स्कूटी से सिटी सेंटर पहुंची थी। इसके बाद वह कब और कैसे इमारत की 5वीं मंजिल तक पहुंची, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। तेज धूप और सुबह का समय होने के कारण उस वक्त ग्राहकों की संख्या भी कम थी और ज्यादातर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने में व्यस्त थे।

    पुलिस को बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से युवती का बैग और नीचे पार्किंग में खड़ी युवती की स्कूटी मिली है। बैग से लंच बॉक्स और स्कूटी की चाभी मिली। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवती ऊपर से गिरी, लोगों ने जोरदार चीखने की आवाज सुनी। इसके बाद दुकानदार फौरन मौके पर पहुंचे। वहां युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थी और कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थी।

  • Punjab News: 4 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-1 में कोहखा मार्केट में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है। बच्ची अपनी माता के साथ मार्केट की तरफ जा रही थी, उस वक्त रोड साइड बच्ची गिर गई। पीछे से आ रही कार ने आकर बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस घटना को लेकर एएसआई जसवंत सिंह ने कहा कि बीते दिन सोशल मीडिया पर कार के नीचे आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें एफआईआर नंबर 73/26 के तहत गाड़ी नंबर एचआर 41-डी-0071 मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले में ड्राइवर की तलाश करने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसआई ने कहा कि गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बच्ची अपने परिवार के साथ जा रही है और अचानक पीछे से कार ने गाड़ी पार करते समय कुचल दिया। हादसे से परिवार को गहरा सदमा लगा। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक तो लेकर गया, लेकिन वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। मृतक बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और पिछले कई वर्षों से मोहाली में रोजी-रोटी के लिए रह रहा है।

     

  • राजनीति में हलचल हुई तेज, Raghav Chadha को मिली Z+ सिक्योरिटी !

    राजनीति में हलचल हुई तेज, Raghav Chadha को मिली Z+ सिक्योरिटी !

    मोहालीः पंजाब की राजनीति इस समय काफी हलचल में है। दरअसल, अशोक मित्तल के ठिकानों पर की गई छापेमारी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। जालंधर ईडी की टीम द्वारा अशोक मित्तल के घर पर रेड की गई। इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने Z+ सुरक्षा दी है।

    सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं। वहीं, पार्टी के अंदर भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राघव चड्ढा को हटाकर अब अशोक मित्तल को राज्यसभा में आप का डिप्टी लीडर बनाया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बड़े संगठनात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि अशोक मित्तल के 8 से 9 ठिकानों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने रेड की है। सूत्रों के अनुसार अशोक मित्तल के भाई नरेश मित्तल के घर पर रेड की गई है। आज सुबह 7.30 बजे ईडी की टीमें जालंधर में उनके घर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत अन्य ठिकानों पर पहुंचीं। घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अशोक मित्तल इस वक्त अपने जालंधर स्थित घर में मौजूद हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक अशोक मित्तल और उनके बेटे से जोड़ा जा रहा है।

  • Punjab News: Sukh Seva Multispeciality Hospital में विभाग की Raid, किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा, डॉक्टर फरार

    Punjab News: Sukh Seva Multispeciality Hospital में विभाग की Raid, किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा, डॉक्टर फरार

    मोहालीः पंजाब में एक बार फिर किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को लेकर सेहत विभाग की टीम ने अस्पताल में रेड करके पर्दाफाश किया है। दरअसल, खरड़ के सन्त्री एन्क्लेव स्थित सुख सेवा मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में सिविल सर्जन मोहाली द्वारा गठित मेडिकल टीम ने रेड की। जहां सेहत विभाग की टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर खुलासा किया। रेड के दौरान सेहत विभाग की टीम में डॉ. राजेश कुमार (एसएसओ, सिविल अस्पताल खरड़), डॉ. धर्मिंदर सिंह (एसएमओ, डेराबस्सी), डॉ. अमनदीप कौर (एमओ सर्जरी, खरड़), डॉ. सद्दीप कौर (एमओ, खरड़) और विशाख सिंह सहोता शामिल रहे।

    बताया जा रहा है कि सेहत विभाग की रेड के दौरान आईसीयू में किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके 2 मरीज भर्ती थे। रेड से कुछ समय पहले ही मरीजों की सर्जरी की गई थी। सर्जरी के तुरंत बाद डॉक्टर फरार हो गया था। किडनी डोनर आशीष थमन और रिसीवर वरिंदरपाल के पास दो व्यक्ति मौजूद थे। इनकी पहचान महेंद्र कुमार मनसुखभाई पटेल (गुजरात) और राकेश कुमार (डूंगरपुर, राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों मरीजों को सुरक्षित तरीके से पीजीआई (पीजीआई) में दाखिल करवाया गया है और चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

    इस मामले में कार्रवाई करते हुए खरड़ पुलिस ने मनसुखभाई पटेल, राकेश कुमार ननूमा और अस्पताल की मालिक डॉ. मनप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसमें पुलिस ने महेंद्र कुमार, राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनप्रीत कौर फरार है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए, खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग को वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम से शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर कार्रवाई के दौरान सेहत विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। रेड के दौरान अस्पताल में दानी और प्राप्तकर्ता दोनों स्थान पर मौजूद पाए गए।

    इसके बाद, इमारत से कई चीजें और सबूत बरामद किए गए हैं। शिकायत के आधार पर, कानून की कई संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दो सहायक महिन्दर और राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अस्पताल जुड़े डॉक्टर डा. मनप्रीत फरार हैं। फरार डॉक्टर को जल्द ही पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। यह पूरा रैकेट कितने समय से चल रहा था और इन अवैध सौदों में शामिल वित्तीय शर्तें जानने के लिए अब जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया जा रहा है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।

  • Punjab News: फिर विवादों में घिरा Indus Hospital, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर विवादों में घिरा Indus Hospital, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    डेराबस्सीः अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित इंडस अस्पताल एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। 35 वर्षीय युवक दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक, जीबीपी सोसाइटी निवासी दीपक को 4 अप्रैल को सीने में हल्का दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि दीपक खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा था और उसकी हालत सामान्य थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके दिल में स्टेंट डाला, लेकिन इसके बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

    परिवार का आरोप है कि बाद में डॉक्टरों ने दिमाग में ब्लॉकेज बताकर ऑपरेशन करने का फैसला लिया, जबकि इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। ऑपरेशन के बाद दीपक को होश नहीं आया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब नौ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद 13 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में पत्नी, पिता और भाई ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लापरवाही बरती गई और मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर लाखों रुपये वसूले गए। उन्होंने डॉक्टर राजेश कुमार और डॉक्टर नरेश बंसल को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

    घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं, इस मामले में डेराबस्सी के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि परिजनों की शिकायत मिल चुकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सिविल सर्जन मोहाली की ओर से विशेषज्ञों का पैनल गठित किया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी इसी अस्पताल पर किडनी रिप्लेसमेंट के नाम पर लाखों रुपये की कथित हेराफेरी के आरोप लगे थे। ऐसे में एक बार फिर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में RK Grand Hotel पर पुलिस की Raid, 7 लड़कियों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में RK Grand Hotel पर पुलिस की Raid, 7 लड़कियों का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    मोहालीः पुलिस ने देह व्यापार मामले में कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के होटल आरके ग्रैंड पर रेड की। जहां होटल से पुलिस ने 7 लड़कियों को बचाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और जीरकपुर पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान होटल पर रेड की। इस दौरान होटल से 7 लड़कियों का रेस्क्यू किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान होटल के 5 कर्मियों को गिरफ्तार किया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि वह बंगाल की रहने वाली है। ऐसे में अब यह पता लगाया जाएगा कि इन्हें यहां पर कौन लेकर आया है, उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसी के साथ इनके खिलाफ पहले दर्ज किए गए मामलों में क्या लिंक है, उसकी भी जांच की जाएगी। वहीं होटल के खिलाफ पहले दर्ज मामलों को लेकर अधिकारी ने कहा कि 2 साल पहले होटल के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच की जा रही है। जिसके बाद दर्ज मामले में धाराएं जोड़ी जाएगी।
  • Punjab News : मां-बाप संग Shopping कर लौट रही बच्ची को कार ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : मां-बाप संग Shopping कर लौट रही बच्ची को कार ने कुचला, मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के फेस वन से एक दुखद मामला सामने आया है। जहां, एक कार ने छोटी बच्ची को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फेस वन के पास मार्केट के किनारे जब मां-बाप अपने छोटे भाई के साथ मार्केट से गांव जान के लिए शॉपिंग कर आए थे, इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार सड़क से पार्किंग की ओर जा रही थी। अचानक चार साल की अनोष्का माँ का हाथ थामे साथ चल रही थी। इसी दौरान हाथ छूट गया गया। जिसके बाद जमीन पर गिर गई।

    इसके बाद पीछे से आ रही कार का अगला टायर उस बच्ची के ऊपर चढ़ गया। उसे गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसे देख कर दिल दहल जाएगा। किस तरह माँ-बाप के सामने खेलती हुई छोटी बच्ची दुनिया को अलविदा कह गई, यह कराहने वाला मंजर है।

    माता-पिता ने कार चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि ड्राइवर घायल बच्ची को अपनी कार में बिठाकर अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल के बाहर उसे उतारकर वहां से फ़रार हो गया। हालांकि, लोगों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। अब यह देखना बाकी है कि पुलिस द्वारा ड्राइवर को पकड़ने में कितना समय लगता है। पीड़ित परिवार का पेट पालने के लिए मोहाली आकर कई सालों से यहीं रह रहा था और मोहाली के मोटर मार्केट में बढ़ई का काम करता था।