Category: Mohali

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल के अंदर नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा जेल में बंद में 14 कैदियों व हवालातियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जेल के एक वार्डन को भी गिरफ्तार किया है। कैदी और वॉर्डन के मोबाइल फोन की जांच से यह भी पता चला है कि उन्हें ऑनलाइन और कैश पेमेंट के जरिए अलग अलग खाते में पैसे का लेन-देन होता था। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करना है।

    पकड़े गए जेल के हैड वार्डन का नाम राजदीप सिंह है जो बठिंडा का रहने वाला है और फ़रीदकोट जेल में वार्डन का काम करता था। चार लोगों सहित एक महिला भी गिरफ्तार हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल के अंदर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनकी पूछताछ में सामने आया था कि उनके द्वारा जेल के बाहर से मोबाइल थ्रो करवाए जाते हैं। जिसके लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे, जिसके बाद अनूप अरोड़ा नाम के कैदी के पास से 100 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

    जिसे प्रोडक्शन वारंट पर भी पूछताछ की गई थी। तो सामने आया कि वे जेल के अंदर बंद होने के बावजूद भी बाहर से ड्रग्स लाते थे। फिर उन्होंने उन्हें अन्य कैदियों को आपूर्ति की और इस तरह उन्होंने जेल के अंदर एक ड्रग मॉड्यूल बनाया। जिसमें कुछ सजा याफ्ता कैदी और कुछ हवालाती सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया है। जिसके तहत उन्हें 21 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इसी जांच में केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन भी गिरफ्तार किया है जोकि पैसे लेके जेल में नशा सप्लाई करता था। 

  • ਪੰਜਾਬ: 2 ਪਿਸਟਲਾ ਅਤੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਸਮੇਤ 2 ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਮੇਤ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਐਸ ਪੀ ਡੀ ਰਣਧੀਰ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਸਾਹਿਲ ਉਰਫ ਸੈਮ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਖਲਚੀਆ ਕਦੀਮ ਅਤੇ ਡੇਵਿਡ ਭੱਟੀ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਵੰਡਾਲਾ ਜੋ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ।  

    ਇਹਨਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰ ਰੱਖੇ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹ ਦੋਵੇ ਕਿਤੇ ਨਿਕਲਣ ਦੀ ਫਿਰਾਕ ਵਿੱਚ ਹਨ। ਜੋ ਕਿ ਖਲਚੀਆ ਕਦੀਮ ਦੇ ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਤੇ ਖੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਅਗਰ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਕਾਬੂ ਆ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ। ਜਦ ਦੋਨਾਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲੋਂ  ਦੋ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, ਇੱਕ ਰਿਵਾਲਵਰ 32 ਬੋਰ ਅਤੇ 8 ਜਿੰਦਾਂ ਰੌਦ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ  ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ।

  • ED का बड़ा एक्शनः फार्मा कंपनी के खिलाफ पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी

    मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ स्थित एक दवा कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत शुक्रवार (15 दिसंबर) को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कंपनी- पैराबोलिक ड्रग्स- के खिलाफ अक्टूबर में भी छापे मारे गए थे। ईडी ने पहले पैराबोलिक ड्रग्स के प्रवर्तकों- विनीत गुप्ता (54) और प्रणव गुप्ता (56) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरजीत कुमार बंसल (74) को धनशोधन निवारण अधिनियिम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। विनीत एवं प्रणव गुप्ता हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोक विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक भी हैं।

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 2021 में 1,626 करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उनके और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद दोनों ने 2022 में अशोक विश्वविद्यालय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईडी ने पिछले साल जनवरी में उनके खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने अक्टूबर में अदालत को बताया था कि कंपनी के दो गिरफ्तार निदेशक जाली और मनगढंत दस्तावेजों के आधार पर ऋण या वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करके बैंकों को धोखा देने में सक्रिय रूप से शामिल थे। एजेंसी ने कहा था कि दोनों ने मुखौटा कंपनियों की सेवाओं का लाभ उठाया और प्राथमिक प्रतिभूति का मूल्य अवैध रूप से बढ़ा दिया, जिसके खिलाफ बैंक द्वारा आहरण की अनुमति दी गई थी।

    एजेंसी ने दावा किया था, ‘उनके आदेश और नियंत्रण में, पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड ने नकली और असंबद्ध माल चालान जारी किए और अवैध रूप से मुखौटा कंपनियों से प्रविष्टियां प्राप्त कीं।’ ईडी ने कहा था कि बंसल ने अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म एस. के. बंसल एंड कंपनी के माध्यम से पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड को गलत प्रमाणपत्र जारी किए, जिनका इस्तेमाल बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) से ऋण लेने में किया गया था। ईडी ने तीनों की हिरासत की मांग करते हुए अदालत को बताया था कि उनकी अवैध गतिविधियों और ऋण निधि के दुरुपयोग से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कंसोर्टियम बैंकों को 1,626.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

  • पंजाबः गायक के कत्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली में छह साल पहले हुई सिंगर नवजोत सिंह की हत्या के केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस केस के आरोपियों को दबोच लिया है। केस को साइंटिफिक तरीके से सुलझाते हुए पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने खुद इसकी पुष्टि की है। गायक नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के गांव बेहड़ा से 28 मई 2018 को म्यूजिक क्लास जाने के लिए निकला था। उसने 11 बजे फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से वापस डेराबस्सी आ गया है।

    थोड़ी देर में वह वापस घर पहुंच जाएगा, लेकिन 12 बजे जब उसके घर वाले उसे फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। इस पर घर वाले उसकी तलाश में जुट गए। नवजोत के पिता सुखबीर सिंह जब उसकी तलाश में घर से निकले तो 2 किलोमीटर दूर बरवाला रोड पर उसकी गाड़ी खड़ी हुई थी। उन्होंने आसपास तलाश किया तो वहीं पर खून से लथपथ उसका शव भी पड़ा मिला था। उनकी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से 0.9 MM बोर की पिस्टल के कुछ कारतूस भी बरामद किए थे।

  • पंजाब के लोगों को बड़ा झटका! बिजली के रेट में 11 प्रतिशत तक हो सकती बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप सरकार द्वारा घरेलू बिजली खपतकारों को 300 यूनिट और खेतीबाड़ी सेक्टर को भी मुफ्त मिल रही है। वहीं अब बिजली दरों का ज्यादा असर कारोबारियों व उद्योगपतियों पर पड़ने जा रहा है। दरअसल, उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है। पंजाब में बिजली की दरें 11 प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी है। पावरकॉम ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग को भेजी अपनी एनुअल रेवन्यू रिक्वायरमेंट रिपोर्ट (एआरआर) में इस संबंध में प्रस्ताव दिया है। आयोग की ओर से इसे जल्द हरी झंडी दी जा सकती है।

    हालांकि, पावरकॉम के अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि 2010 में पावरकॉम के गठन के बाद से बीते 15 सालों में बिजली की दरों में की जाने वाली यह सबसे कम बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक पावरकॉम का कुल संचित राजस्व घाटा 5400 करोड़ होगा। इस घाटे का प्रमुख कारण साल 2021 में चुनाव के मद्देनजर तत्कालीन चन्नी सरकार की ओर से बिजली दरों में एक फीसदी की कटौती करना और इसके बाद मान सरकार की ओर से साल 2022 में बिजली की दरों में कोई वृद्धि न किया जाना है, जिससे वित्तीय साल 2022-23 में पावरकॉम को करीब 6300 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा पड़ा। साल 2022-23 में देशभर में कोयले का संकट रहा, जिसके चलते बाहर से कोयला मंगवाने के कारण बिजली खरीद कीमत 4000 करोड़ रुपये तक बढ़ी। ट्रांसमिशन चार्जेज में भी 600 करोड़ रुपये की वृद्धि रही।

    इसके साथ ही छठे वेतन आयोग को लागू करने के चलते मुलाजिमों की तनख्वाहों का खर्चा 1700 करोड़ रुपये तक बढ़ गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिजली सब्सिडी 22000 करोड़ पहुंच जाएगी। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की सब्सिडी 9000 करोड़ रहेगी जबकि इंडस्ट्रियल सेक्टर की 3000 करोड़ और खेतीबाड़ी सेक्टर के लिए 10000 करोड़ रुपये तक हो जाएगी। पावरकॉम को वित्तीय साल 2024-25 में खर्चों के मुकाबले 1550 करोड़ की अधिक आमदनी होगी। पावरकॉम को 2024-25 में 46400 करोड़ की रेवन्यू रिक्वायरमेंट रहेगी लेकिन इसकी तुलना में मौजूदा बिजली दरों के हिसाब से आय 47950 करोड़ की होगी।

    बावजूद इसके पहले के संचित राजस्व घाटे के मद्देनजर पावरकॉम ने बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव भेजा है। पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह अटवाल के मुताबिक पावरकॉम के बढ़ते खर्चों को देखते हुए सरकार की ओर से बिजली दरों में वृद्धि जरूर की जानी चाहिए। पावरकॉम की ओर से भेजे प्रस्ताव के मुताबिक ही रेट बढ़ें। इसमें कोई कटौती न की जाए। तभी पावरकॉम बढ़िया ढंग से निर्विघ्न बिजली सेवाएं दे सकेगा। आगे कहा कि सरकार ने इस साल बिजली दरों में वृद्धि की थी लेकिन इससे पहले दो-तीन साल बिजली के रेट नहीं बढ़ाए गए। इससे पावरकॉम को राजस्व में काफी घाटा हुआ है। इसकी भरपाई तभी हो सकेगी जब रेट बढ़ें।

  • पंजाबः वाहन की चपेट में आने से टीचर घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो 

    अबोहरः गांव बकैनवाला निवासी और खुईयां सरवर के प्राईमरी स्कूल की अध्यापिका को आज सुबह सकूल जाते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल अबोहर लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने मरीज को अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया। घायल टीचर की पहचान 35 वर्षीय मनजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के अनुसार मनजीत कौर आज सुबह अपनी एकिटवा पर सवार होकर खुईयां सरवर स्कूल के लिए डयूटी पर जा रही थी। इस दौरान जब वह सप्पांवाली के पास पहुंची तो पीछे से आए तेज गति अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद मनजीत कौर सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 ऐम्बूलेंस चालकों को दी।

    जिन्होंंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।  दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर दीक्षी बबर ने बताया कि सड़क हादसे में मनजीत कौर की एक टांग टूट गई है। उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैय़ जिस कारण प्राथमिक इलाज के बाद सीटी स्कैन व डॉक्टरी सलाह के लिए उसे फरीदकोट रैफर किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना खुईयां सरवर की पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, शीशा तोड़कर निकाला बाहर, देखें वीडियो

    जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज धुंध के कारण बच्चों से भरी मिनी स्कूल बस सड़क हादसे में पलट गई। यह घटना जलालाबाद के गांव वैरोका और काठगढ़ के बीच लिंक रोड पर हुई। हादसे में दो स्कूली बच्चों को बस का शीशा तोड़कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया। बस 30 से 35 बच्चे मौजूद थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, सामने से एक पिकअप आ रही थी, जो किन्नू तोड़ने के लिए लेबर लेकर जाने का काम करता है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पिकअप गाड़ी की लाइटें नही चलती थी और तेज गति में थी, जब बस दुर्घटना स्थल के करीब पहुंची तो बस चालक ने बचाव के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया। सड़क के किनारे जगह न होने के कारण बस खेतों में पलट गई। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस में 30 से 35 स्कूली बच्चे मौजूद थे, जिनमें से गांव पालीवाला की एक बच्ची घायल हो गई।

    बता दें कि इस सड़क पर चलने वाली मिनी बसें काफी पुरानी और खराब हालत में हैं, लेकिन परिवहन विभाग इन पर ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले साल भी इस सड़क पर एक हादसा हुआ था, जिसमें तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। फिलहाल हादसे के बाद बस में सवार एक निहंग सिंह ने बस का शीशा तोड़कर स्कूली बच्चों को बाहर निकाला गया।

  • पंजाबः पेड़ से लटकता मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः अबोहर के राजीव नगर निवासी युवक ने बीती रात आत्महत्या कर ली। जिसका शव आज सुबह हनुमानगढ़ रोड पर नहर किनारे एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार राजीव नगर गली नंबर 21 निवासी अरूण आयु करीब 22 साल बीती रात घर से अचानक लापता हो गया था। 

    आज सुबह उसका शव हनुमानगढ रोड़ से गुजरती नहर के निकट एक पेड़ पर लटकता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सिटी टू की पुलिस को दी। जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों सोनू ग्रोवर, बिट्टू नरूला और रवि की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया

  • पंजाबः फूड सेफ्टी विभाग की दुकान में दबिश, 35 क्विंटल देसी घी के लिए सैंपल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम का आज सुबह-सुबह बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जहां फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक दुकान में दबिश देकर दुकान से 35 क्विंटल शकी देसी घी के सैंपल लिए है। विभाग की टीम का कहना है कि उन्होंने देसी घी के सैंपल ले लिए है और टेस्टिंग के लिए भेजे जा रहे है। रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर अभिनव खोसा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के कसूरी गेट के पास एक दुकान में नकली देसी घी बेचा जा रहा है। उन्होंने दुकान की जांच की तो दुकान से देसी घी बरामद हुआ। जो कि शुद्ध देसी घी की नकल की गई लगता है। जिसके बाद उन्होंने 35 क्विंटल घी जब्त कर उसके सैंपल ले लिए गए है। अधिकारी ने कहाकि लैब से टेस्ट की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः वीरवार को सरकारी स्कूल और कार्यालय रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने 28 दिसंबर को राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि शहीद सभा को ध्यान में रखते हुए 28-12-2023 (वीरवार) को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते प्रदेश के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में गजटिड छुट्टी की घोषणा की गई है। बता दें कि शहीद सभा 28 दिसंबर को शुरू होगी, जिसके चलते पंजाब सरकार ने राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।