Category: Mohali

  • पंजाबः शादी वाले घर में घुसकर तस्करों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    जीराः पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला जीरा से सामने आया है। जहां नशा तस्करों ने एक शादी वाले परिवार के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने लगभग 200 फायर किए जो घर की दीवारों, गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे। बताया जा रहा हैकि इस गोलीबारी में एक गोली परिवार में आई रिश्तेदार महिला के पेट में लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी है। उसे फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर गोलियां चलाई गई थी, उस परिवार ने कुछ दिन पहले किसी चैनल के सामने खुलासा किया था कि आरोपी नशा सरेआम बेचते हैं।

    बता दें कि जीरा वार्ड नंबर 1 की एमसी रेशम कौर पत्नी गुलशन सिंह ने कुछ दिन पहले एक निजी चैनल के माध्यम से नशा तस्करों का पर्दाफाश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस मोहल्ले में चिट्टे को चीनी की तरह बेचा जाता है। कहा जा रहा है कि इसी के चलते नशा तस्कर एमसी के परिवार से खुन्नस रखते थे। बताया जा रहा है कि कल एमसी रेशम कौर के बेटे की शादी थी और उसे बार-बार धमकी दी जा रही थी कि हम तुम्हारे बेटे की शादी के दौरान वह जानी नुकसान पहुंचाएंगे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि जीरा से विधायक नरेश कटारियां के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    बताया जा रहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। देर रात करीब 2 बजे एमसी ने रेशम कौर के घर में घुसकर तस्करों ने 200 गोलियां चलाईं। इस घटना के दौरान गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में एक फायर एमसी की ननान अमरजीत कौर के पेट में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरजीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया, जो अब फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • पंजाबः बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    मोहालीः पंजाब में बढ़ रही ठंड और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी की भविष्यवाणी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक गर्ज के साथ बारिश होगी। वहीं लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को एडवाइजरी जारी कर अपील की जा रही है कि विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाया जाए।

    स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम पर नजर रखने और कड़ाके की ठंड से बचने का सुझाव दिया है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने चाहिए और मोटे भारी कपड़ों के एक सैट के बजाय हल्के गर्म कपड़ों को पहने क्योंकि तंग कपड़े रक्त परिसंचरण को कम करते है। 

  • पंजाब : बिजली बिल के कारण 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : एक पक्ष के युवक ने मीटर न लगने की सूरत में दूसरे पक्ष के घर से कनेक्शन लिया था। जिला फिरोजपुर के थाना कुलगड़ी अधीन पेंदे बस्ती में 2 पक्षों में हुए झगड़े की वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में जख्मी सिविल अस्पताल में दाखिल हुए है। 2 पक्षों की हुए झगड़े में कुछ लोग जख्मी हो गए है। पीड़ित ने बताया की बिजली के बिल जायदा आने के कारण झगड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार एक घर के पक्ष के युवक ने बिजली का कनेक्शन तार के जरिए ले रखा था।

    बिजली का बिल दस हजार आने पर दूसरे पक्ष जिन के घर तार लगी थी, उस ने उतार दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष को काफी चोटें लगी है। जख्मियों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित इंसाफ की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

  • पंजाब : धुंध के कारण 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

    फिरोजपुर : धुंध के कारण 2 हादसों में 3 वाहन टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगडऩे से सफेदे के पेड़ से टकरा गई, एक हादसा फरीदकोट रोड स्थित चुंगी नंबर आठ के पास तो दूसरा हादसा सरहदी गांव हबीब वाला से वाहगे वाला गांव को जाने वाली रोड़ पर हुआ।

    जहां तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई और इस कारण कार चालक का जानी नुकसान तो नही हुआ, लेकिन उसे चोटें आई हैं। कार चालक गांव पीरू वाला का बताया जा रहा है। चुंगी नंबर 8 के पास हुए हादसे में धुंध के बीच तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। 

    इसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है, टक्कर के चलते कार झाड़ियों में घुस गई और बाइक चालक युवक भी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, मृतक की पहचान नही हो पाई है।

  • पंजाबः मंत्रियों को भी मिलेंगी नई लग्जरी गाड़ियां

    मोहालीः पंजाब सरकार अपने 10 मंत्रियों को पहली बार एक-एक करीब 3 करोड़ रुपए से खरीदी इनोवा क्रिस्टा और बोलेरो टॉप मॉडल लग्जरी गाड़ी दी हैं। खरीद प्रक्रिया केंद्र सरकार के जैम पोर्टल से की गई। हालांकि विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार का तर्क है कि मंत्रियों के पास पुरानी गाड़ियां हैं। वह कहीं भी जवाब दे देती थी। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 10 गाड़ियां कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जौड़ माजरा, डॉ. बलबीर सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड़ियां व गुरमीत सिंह मीत हेयर को अलॉट की गई है।

    मंत्री को स्टाफ कार के रूप में इनोवा क्रिस्टा व सिक्योरिटी स्टाफ के लिए बोलेरो दी गई है। यह गाड़ियां कुछ मंत्रियों को डिलीवर कर दी गई, जबकि कुछ को पहुंचाने का काम आखिरी चरण में है। पता चला है कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर को पहले ही फॉर्च्यूनर कार दी गई थी। जबकि मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान अपनी निजी कार का प्रयोग करते हैं। एक मंत्री ने बताया कि पुरानी गाड़ियां 4 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में अक्सर उनमें खराबी आती रहती है।

    कांग्रेस सरकार ने आखिरी बार जुलाई 2021 में 21 इनोवा खरीदी थी। यह विधायकों व सांसदों को अलॉट की गई थी। उस समय कांग्रेसी मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जब मोर्चा खोला था तो उस समय यह गाड़ियां कैप्टन गुट के विधायकों को अलॉट की हुई थी। इन पर उस समय करीब 4.25 करोड़ की लागत आई थी। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने जुलाई 2020 में 17 नई गाड़ियां थी। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ मंत्रियों की पुरानी गाड़ियों को कंडम घोषित नहीं किया जा रहा है। बल्कि उनका प्रयोग विभागीय अफसर करेंगे। पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने पुरानी गाड़ियां पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर व ट्रांसपोर्ट विभाग के जिलों में स्थित ट्रांसपोर्ट अफसरों को अलॉट की हैं। इनमें इनोवा व जिप्सियां है। इनकी समय अवधि 9 से 13 साल है।

  • पंजाब : लुटेरा दिन-दिहाड़े सरपंच की गाड़ी और नगदी लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि लुटेरा करियाने की दुकान पर सामान लेने आया था।

    इसी दौरान लुटेरे ने दुकानदार को सामान तोलने के लिए बोल कर बातों में लगा रखा और दुकान में रखे 2 लाख रुपए और कार की चाबी उठा ली। जिसके बाद लुटेरा दुकान के बाहर खड़ी कार को लेकर रफुचक्कर हो गया। दुकान पर खरीदारी कर रहे सरपंच ने बताया कि उसने दुकान के काउंटर पर नगदी और गाड़ी की चाबी रखी थी। लुटेरे ने दुकान से कार की चाबी और नगदी उठाई। जिसके बाद दुकान के बाहर गाड़ी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः गर्भवती बेटी सहित परिजनों पर किया हमला, 6 घायल, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव केराखेडा की युवती ने करीब 9 माह पहले प्रेम विवाह किया था। जिसको लेकर परिजनों में रोष था। लड़की के परिजनों ने इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए उसके ससुराल वालों पर हमला कर दिया। युवती के परिजनों ने उसके ससुरालियों सहित उस पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी ही गर्भवती बेटी के पेट पर लातें मारीं। सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    उपचाराधीन सीमा पत्नी पिरथी ने बताया कि उसके बेटे रवि कुमार ने पडोस में ही रहने वाली ललिता से करीब नौ माह पहले कोर्ट मैरिज करवाई थी। इसी बात को लेकर ललिता के परिजन उनसे रंजिश रखते हैं। सीमा ने बताया कि इसी रंजिश के चलते उसकी पुत्रवधु के मायके वाले अक्सर उनसे किसी न किसी बात को  लेकर लडाई झगडा करते हैं। कल रात गली में तूडी डालने को लेकर उक्त लोगों ने विवाद करते हुए उससे गाली-गलौच शुरू कर दिया। देखते ही देखते दर्जनभर लोग तेजधार हथियारों सहित उसके घर में घुस आए।

    जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे, उसके बेटे व बेटी से मारपीट की जब बीच बचाव में उनकी पुत्रवधु ललिता आई तो उक्त लोगो ने उसके पेट में लाते मारीं जिससे वह बुरी तरह कराहने लगी। इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष की दाखा देवी पत्नी सुरजा राम ने बताया कि उक्त लोग उनके घर के आगे से गुजरती नाले में तूडी डालकर खाली बंद करते हैं। उन्होंने कहा कि कल वह खाली साफ कर रहे थे इसी बात को लेकर विवाद करते हुए सीमा और उसके परिवार ने उससे मारपीट शुरू कर दी जब बीच बचाव उसका पती सुरजा राम और पुत्रवधु सुमेशता आई तो हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की।

  • पंजाबः शादी वाले घर में दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः नजदीकी गांव वड़िंग में अजब मामला देखने को मिला। गांव वड़िंग में बारात लेकर गया दूल्हा बैरंग लौट आया, क्योंकि बिचोलन दूल्हे परिवार के साथ धोखाधड़ी कर शादी करवाने के एवज में 50 हजार लेकर फरार हो गई। दरअसल, बिचोलन ने दूल्हे परिवार को वीरवार को बारात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी पहुंचने को कहा था। दूल्हे ने लड़की को और न ही उसके घर को देखा था। वह जब सीधा सेहरा बांधकर बारात लेकर गांव बरगाड़ी पहुंचा तो वहां आगे उन्हें दुल्हन नहीं मिली। बिचोलन को फोन लगाया तो वह भी बंद था। पीड़ित दूल्हा परिवार थाना बरीवाला में शिकायत दर्ज करवाई है कि शादी की तैयारियों में उनका पौने 3 लाख का खर्च आ गया है, जबकि बिचोलन को अलग से 50 हजार रुपये दिए हैं।

    2 घंटे तक उसे फोन लगाते रहे लेकिन वह उठा नहीं रही थी। लड़की के घर का भी उन्हें पता नहीं था। जिस कारण वह बिना दुल्हन के घर वापस लौट आए। दोपहर करीब तीन उक्त बिचोलन उनके घर पर आई और कहने लगी कि लड़की घर से भाग गई है। इसलिए वह आपका फोन नहीं उठा रही थी। जब हम लोगों ने थोड़ी सख्ती से पूछा तो कहने लगी कि लड़की के भाई की मौत हो गई है। बिचोलन बार-बार बयान बदल रही है। बाद में वह वहां से चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिचोलन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।  इसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। पिता ने कहा कि आप रिश्ते की बात चलाओ। महिला ने कहा कि लड़की की शादी उसी ने करवानी है। लेकिन शादी का वह 35 हजार रुपये लेगी।

    पिता ने महिला को हां कर दी। उसने कहा कि वह चार जनवरी को बारात लेकर फरीदकोट के गांव बरगाड़ी आ जाए, क्योंकि लड़की वहीं की रहने वाली है। उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी। रिश्तेदारों को बुला कर शादी की रस्में भी शुरू कर दीं। हलवाई बुला कर मिठाई और अन्य पकवान बनवा लिए। 3 जनवरी बुधवार को उक्त महिला अकेली उसे शगुन लगा कर गई। हमने पूछा कि लड़की परिवार की तरफ से शगुन की रस्म में कोई और नहीं आया तो उसने कहा कि शादी वही करवा रही है तो सभी रस्में वही करेगी। इसके बाद वह उनसे 10 हजार रुपये और ले गई। शगुन वाले दिन गांव के लोगों व रिश्तेदारों को खाना खिलाया। टेंट लगाए गए, डीजे पर भंगड़ा डाला गया।

    अगले दिन वीरवार की सुबह 11 बजे जब घर से बारात लेकर चलने लगे तो पिता ने बिचोलन को फोन लगाया लेकिन उसने उठाया नहीं। उधर, थाना बरीवाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे अर्शदीप सिंह ने बताया कि वह और उसका पिता अंग्रेज सिंह मजदूरी का काम करते हैं। बीस दिन पहले उनके घर पर गांव की ही रहने वाली एक महिला आई और उसके पिता से कहने लगी कि उसने अर्शदीप की शादी के लिए एक लड़की देखी है।

  • पंजाबः अब कैबिनेट मंत्री को लेकर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में चिट्ठी के जरिये सवाल-जवाब का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दरअसल, इस बार राज्यपाल ने सीएम को यह पत्र किसी बिल या सत्र की मंजूरी को लेकर नहीं, बल्कि सुनाम विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर लिखा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सुनाम कोर्ट ने एक मामले में दोषी पाया है। उन्हें 2 साल की सजा हुई है, फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट से स्टे नहीं मिला है, क्या आप विधायक की सदस्यता को लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं? 

  • पंजाबः 24 घंटे में Gun Point पर दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार को निशाना बनाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 लुटेरे दुकान में आते है। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार 20 से 25 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में इस मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है। 

    वहीं मामले की जानकारी देेते हुए आईपीएस रंधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार है, आरोपियों की तालाश जारी है। वहीं काबू किए आरोपी की पहचान विशाल उर्फ भोला व छिंदा के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्टल सहित 2 जिंदा रौंद काबू किए है। इस दौरान नगदी भी रिकवर कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कई मामले में दर्ज है। वहीं एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है।