Category: Mohali

  • पंजाबः हाईकोर्ट ने Lawrence की इंटरव्यू साइट से हटाने के दिए आदेश, DGP की अध्यक्षता में बनेगी SIT

    पंजाबः हाईकोर्ट ने Lawrence की इंटरव्यू साइट से हटाने के दिए आदेश, DGP की अध्यक्षता में बनेगी SIT

    चंडीगढ़ः लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू का मामला गरमाता हुआ दिखाई दे रहे है। दरअसल, इस मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस इंटरव्यू को देख कर कई युवा इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं, एक तरह से लॉरेंस बिश्नोई को महिमामंडित किया जा रहा है। इंटरव्यू में लॉरेंस इन हत्याओं को सही बता रहा है। इंटरव्यू ने जेल सिस्टम की पोल खोली है। लॉरेंस बिश्नोई के हिरासत में इंटरव्यू मामले की जांच के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट एसआईटी बनाएगा। पंजाब सरकार ने इसके लिए अफसरों की लिस्ट कोर्ट को सौंपी है। कोर्ट ने कहा कि कमेटी डीजीपी प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में बनेगी। उनके अलावा डीआईजी एस राहुल कमेटी में होंगे। तीसरे के नाम पर गौर कर बता दिया जाएगा।

    हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है, यहां की कानून व्यवस्था का राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इस इंटरव्यू को साइट से हटाया जाए। साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि अगर जेलों में बॉडी स्कैनर्स सही तरीके से काम करें और जेल की दीवारों को ऊंचा कर दिया जाए तो इससे भी काफी फर्क पड़ सकता है। जेलों में जैमर पूरी तरह से नहीं लगाने पर हाई कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि कब तक आप अपनी जिम्मेदारी से भागेंगे। सीसीटीवी फुटेज में ऑडियो रिकॉर्डिंग तक नहीं होने पर भी कोर्ट ने सवाल उठाए। हाईकोर्ट को बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे 11 करोड़ की लागत से आएंगे। इस पर हाईकोर्ट ने तत्काल बॉडी स्कैनर, सीसीटीवी और जैमर लगाए जाने के आदेश दिए हैं।  

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਮਿਲਾਈਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੈ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਘਪਲਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਇਹ ਗੁਰੂਹਰਸਹਾਏ ਵਿਖੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਮੋਹਨਕੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਸਥਿਤ ਸ਼ਿਵਾ ਗਡਾਉਣ ਵਿੱਚ ਪਏ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਵਜਨ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਪਾਣੀ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਨਾਜ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਮਿਲਾਉਣ ਦੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਆਪਣੇ ਕੈਮਰੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕਰ ਲਈ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ ਹੁੰਦਾ ਦੇਖ ਡਿਊਟੀ ਦੇ ਰਹੇ ਤਾਇਨਾਤ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਮੁੱਕੀ ਵੀ ਕੀਤੀ  ਗਈ ।

    ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਪਰ ਫਿਲਹਾਲ ਕਾਰਵਾਈ ਠੰਡੇ ਬਸਤੇ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੀ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः स्कूल में बास्केटबॉल खेल रहे बच्चे की हुई मौ’त 

    जीरकपुरः पटियाला रोड स्थित न्यू एंजल पब्लिक स्कूल में एक 14 वर्षीय छात्र की बॉस्केटबाल खेलते हुए गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम अपने भाई के साथ सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्राउंड में बॉस्केटबाल खेल रहा था। खेलते हुए वह गिर गया और उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई। स्कूल प्रबंधकों ने मृतक के पिता नवीन गर्ग निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर को साथ लेकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती रेफर कर दिया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

    मृतक शुभम के पिता नवीन गर्ग ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे शुभम अपने 12 वर्षीय छोटे भाई के साथ बास्केटबॉल खेल रहा था तो अचानक उसके सिर में दर्द हुआ और उसने अपना सिर पकड़ा तो वह अचानक पीछे की तरफ गिर गया। न्यू एंजल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि स्कूल साढ़े नौ बजे शुरू होता है। बच्चे करीब साढ़ेे आठ बजे स्कूल में आकर खेल रहे थे। पौने नौ बजे यह हादसा हुआ है। घटना सीसीटीवी में कैद है। हादसे से स्कूल प्रबंधन भी सदमे में है।

    यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है। शुभम के पिता ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही बच्चे को स्कूल छोड़कर आया था। कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली तो वह वापस स्कूल में गया। जहां से स्कूल स्टाफ की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि सूचना पर जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचे तो पिता के बयानों पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को उसे विदाई दी गई।

  • पंजाबः 12 नायब तहसीलदारों को सरकार ने किया प्रमोट, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने नायब तहसीलदारों को प्रमोट किया है। जानकारी के अनुसार 12 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार प्रमोट किया गया है। जिनकी सूची निम्न है।

  • पंजाबः हमलावारों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं देर रात श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा रोड बाईपास पर बनी डॉ केहर सिंह मार्केट में स्नेकर रेस्टोरेंट जे बाहर कुछ नौजवानों की आपस में बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा देर रात 10 बजे के करीब गोली चलाई गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में गोली लगने से 1 नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मृतक की पहचान सुमित बराड़ निवासी सोहनगड़ रेते वाला के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सिटी पुलिस पहुंच गई है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस द्वारा कोई भी जानकारी मीडिया के साथ सांझी नहीं की गई। सारे घटनाक्रम की मौके की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपी स्कॉर्पियों में बैठकर उक्त नौजवान पर गोली चला रहे है। हालांकि विवाद के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः RTI में हुआ खुलासा, जेल से 248 मोबाइल और 150 बैटरियां हुई बरामद

    बठिंडाः जिले में हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली केन्द्रीय जेल को लेकर पिछले 5 सालों के जेल से बरामद हुए सामान को लेकर आरटीआई में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, जेल से मोबाइल फ़ोन, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां और मोबाइल फ़ोनों के सिम कार्ड बरामद होने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती ही रहती हैं। वर्ष 2023 में लॉरेंस बिश्नोई की एक जेल अन्दर में से हुई इंटरव्यू वाला मसला अभी मानयोग हाईकोर्ट में चल रहा है। वहीं लोगों के शक की सुई अभी भी बठिंडा की केन्द्रीय जेल पर घूम रही है। वहीं आरटीआई द्वारा जारी हुए ये आंकड़े बठिंडा के केन्द्रीय जेल प्रशासन और जेल प्रबन्धन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी के साथ ही सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो गए है।

    बठिंडा की इस केन्द्रीय जेल की सुरक्षा में पंजाब सरकार के इलावा केन्द्र सरकार के सुरक्षा बल भी तैनात हैं, मगर फिर भी इस जेल के अन्दर से इतनी बड़ी गिनती में मोबाइल फोन बरामद होना, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां बरामद होना और दर्जनों की संख्या में मोबाइल फोनों के सिम कार्ड बरामद होना भी सुरक्षा प्रबन्धों पर सवाल खड़े करता है। कड़ी सुरक्षा और चैकिंग होने के बावजूद भी जेल के अन्दर मोबाइल फ़ोन, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां और सिम कार्ड कैसे पहुँच जाते हैं ये भी एक बहुत बड़ा सवाल है जेल प्रबंधन और जेल प्रशासन को। पंजाब की जेलों के अन्दर से मोबाइल फोनों के मिलने जैसे मामलों पर मानयोग हाई कोर्ट ने भी सख्ती दिखाई है।

    संजीव गोयल द्वारा दायर की गई एक आर.टी.आई. के माध्यम से तिथि 08 जुलाई 2023 को केन्द्रीय जेल बठिंडा में बंद कैदीयों/हवालातीयों आदि से बरामद हुये। मोबाइल फोनों की गिनती, उनसे बरामद की गई मोबाइल फोनों की बैटरियों की गिनती, बरामद किये गये। सिम कार्डों की गिनती और जेल अधिकारीयों के तरफ से दर्ज करवाई गयी FIR की गिनती सम्बन्धी कुछ सूचनायें थाना कैंट बठिंडा से मांगी गयी थी। मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से निर्धारित समय सीमा के अन्दर मांगी गई कोई भी सूचना प्रदान करना जरुरी नहीं समझा गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद तिथि 14 अगस्त 2023 को पहली अपील ADGP बठिंडा रेंज बठिंडा के पास की गयी।

    ADGP कार्यालय की तरफ से पत्र नंबर 6057-58 मिति 17 अगस्त एक माध्यम से सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को मिति 30 अगस्त 2023 तक मांगी गई सूचनायें दिलवाने के लिखा गया था। मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से पत्र नंबर 11/BTI मिति 13 जुलाई 2023 भेजा गया है। जोकि 04.10.2023 को डिस्पैच किया गया था। उस पत्र के माध्यम से थाना कैंट बठिंडा की तरफ से भेजी गयी सूचना के अनुसार लगभग पिछले 5 वर्षों में केन्द्रीय जेल बठिंडा से 248 मोबाइल फ़ोन बरामद हुये हैं और 150 मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां भी बरामद की गयी हैं। इसी के साथ मोबाइल फ़ोनों के 81 सिम कार्ड भी बरामद किये गये हैं।

    सारी सूचनायें वर्ष 2015 के बाद की मांगी गयी थी मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से वर्ष 2018 के बाद की सूचनायें दी गयी हैं। केन्द्रीय जेल में से पिछले लगभग 5 वर्षों में 248 मोबाइल फ़ोन बरामद, 150 मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां बरामद और 81 मोबाइल फ़ोनों के सिम कार्ड बरामद के आंकड़े सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि आर.टी.आई. में दी गई सूचना के अनुसार यह जानकारी थाना कैंट बठिंडा की है। कहा जा रहा है कि केन्द्रीय जेल बठिंडा के अधिकारीयों की तरफ लगभग 5 वर्षों में 167 FIR दर्ज करवाई गयी हैं। कोई भी D.D.R. और D.C.R. नहीं करवाई गयी हैं।

  • पंजाबः SDO हेडवर्क्स इरिगेशन राजिंदर पाल पर हमलावरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः इरिगेशन विभाग के SDO पर हमलावारों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल SDO राजेंद्रपाल गोयल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। विभाग की महिला बेलदार के बेटे द्वारा पहले कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। दफ्तर बंद होने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इरिगेशन विभाग फिरोजपुर के एसडीओ हेड वर्क्स राजेंद्र पाल गोयल ने बताया कि वह कैनाल कालोनी के इंचार्ज हैं।

    वहां पर बहुत से लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं और लगातार चोरियां हो रही हैं। विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशों अनुसार उनके द्वारा अवैध कब्जा करने वालों और चोरियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में एक महिला बेलदार थी और उसके बेटे द्वारा विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया जा रहा था। जब उन्होंने स्टाफ को साथ लेकर उसे ऐसा करने से रोका और लोगों द्वारा आश्वासन देने तथा उसकी ओर से आगे से ऐसा न करने का वायदा करने पर उसे छोड़ दिया गया।

    जब दफ्तर बंद हुआ तो मौका, पाकर आरोपी ने अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उन पर तलवारों और हथौड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए हैं। गोयल ने कहा कि जब उनके ऊपर यह हमला हुआ तो वहां बहुत से लोग मौजूद रहे परंतु किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। हमलावर उन्हें हथियारों से मारते रहे, अब पुलिस से मांग करते है कि जल्द से जल्द हमलावरों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा ड्यूटी के दौरान काम करना बेहद मुश्किल होगा।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी कलह, नवजोत सिद्धू ने किया पलटवार

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह हो गई है। पिछले दिनों बठिंडा के गांव महिराज में हुई रैली के दौरान नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने टिप्पणी की। दरअसल, बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते 25 सालों से मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के साथ-साथ कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा था।

    उनके इस बयान पर अब विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए। वहीं प्रताप सिंह बाजवा हल्का पायल के गांव रामपुर में गुरुद्वारा गुरमति संगीत विद्यालय बुंगा साहिब में 9वें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित एक धार्मिक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- मैं सिद्धू साहिब को यही कहूंगा, थोड़ी मैच्योरिटी से एक्ट करें। उनकी एक ही सलाह है, पार्टी के कैडर के साथ चलें। पार्टी की स्टेजों पर आएं। दो दिन बाद 21 और 22 दिसंबर को कांग्रेस के केंद्र सरकार के खिलाफ धरने हैं।

    एक जगराओं और दूसरा फगवाड़े में धरना है। जो बोलना है, वहां आकर बोलें। अपना अलग अखाड़ा (स्टेज) लगाना अच्छी बात नहीं है। बाजवा ने कहा कि कोई भी कांग्रेसी इसे ठीक नहीं कहेगा। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अच्छी राय देने वाले भी यही कहते होंगे कि अपनी अलग स्टेज न लगाएं। बाजवा ने सलाह दी कि हम सब एक पार्टी में हैं और अगल स्टेज लगा ही नहीं सकते। पार्टी की स्टेज पर कभी किसी ने उन्हें रोका नहीं है। वह उन्हें पार्टी की स्टेज पर आने का न्योता देते हैं। अगर वे सोचते हैं कि उन्हें किसी ने नहीं कहा, मैं न्योता देता हूं। उन्हें स्टेज पर समय भी दिया जाएगा, आएं और अपनी बात रखें।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, 35 परिवार आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जहां नगर पंचायत ममदोट के वार्ड नंबर 5 में 35 परिवार अकाली दल को छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए।

    जहां दीप सोनी के नेतृत्व में आप की नीतियों से प्रभावित होकर पाला सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह घोड़ेचक्क चौक समेत 35 परिवार अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। इस अवसर पर फिरोजपुर देहात से विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया ने आप पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भाग लेने वाले परिवारों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। 

  • पंजाबः इन जिलों में शिमला से भी कम हुआ पारा, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब में रात के बाद अब दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला-धर्मशाला के न्यूनतम तापमान से भी नीचे चला गया है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया है। यहां रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

    उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन पंजाब के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है। साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। धुंध की चेतावनी गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला के लिए जारी की गई है।