Category: Mohali

  • पंजाबः RTI में हुआ खुलासा, जेल से 248 मोबाइल और 150 बैटरियां हुई बरामद

    बठिंडाः जिले में हाई सिक्योरिटी मानी जाने वाली केन्द्रीय जेल को लेकर पिछले 5 सालों के जेल से बरामद हुए सामान को लेकर आरटीआई में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, जेल से मोबाइल फ़ोन, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां और मोबाइल फ़ोनों के सिम कार्ड बरामद होने की खबरें आए दिन सुनने को मिलती ही रहती हैं। वर्ष 2023 में लॉरेंस बिश्नोई की एक जेल अन्दर में से हुई इंटरव्यू वाला मसला अभी मानयोग हाईकोर्ट में चल रहा है। वहीं लोगों के शक की सुई अभी भी बठिंडा की केन्द्रीय जेल पर घूम रही है। वहीं आरटीआई द्वारा जारी हुए ये आंकड़े बठिंडा के केन्द्रीय जेल प्रशासन और जेल प्रबन्धन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी के साथ ही सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़े हो गए है।

    बठिंडा की इस केन्द्रीय जेल की सुरक्षा में पंजाब सरकार के इलावा केन्द्र सरकार के सुरक्षा बल भी तैनात हैं, मगर फिर भी इस जेल के अन्दर से इतनी बड़ी गिनती में मोबाइल फोन बरामद होना, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां बरामद होना और दर्जनों की संख्या में मोबाइल फोनों के सिम कार्ड बरामद होना भी सुरक्षा प्रबन्धों पर सवाल खड़े करता है। कड़ी सुरक्षा और चैकिंग होने के बावजूद भी जेल के अन्दर मोबाइल फ़ोन, मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां और सिम कार्ड कैसे पहुँच जाते हैं ये भी एक बहुत बड़ा सवाल है जेल प्रबंधन और जेल प्रशासन को। पंजाब की जेलों के अन्दर से मोबाइल फोनों के मिलने जैसे मामलों पर मानयोग हाई कोर्ट ने भी सख्ती दिखाई है।

    संजीव गोयल द्वारा दायर की गई एक आर.टी.आई. के माध्यम से तिथि 08 जुलाई 2023 को केन्द्रीय जेल बठिंडा में बंद कैदीयों/हवालातीयों आदि से बरामद हुये। मोबाइल फोनों की गिनती, उनसे बरामद की गई मोबाइल फोनों की बैटरियों की गिनती, बरामद किये गये। सिम कार्डों की गिनती और जेल अधिकारीयों के तरफ से दर्ज करवाई गयी FIR की गिनती सम्बन्धी कुछ सूचनायें थाना कैंट बठिंडा से मांगी गयी थी। मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से निर्धारित समय सीमा के अन्दर मांगी गई कोई भी सूचना प्रदान करना जरुरी नहीं समझा गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद तिथि 14 अगस्त 2023 को पहली अपील ADGP बठिंडा रेंज बठिंडा के पास की गयी।

    ADGP कार्यालय की तरफ से पत्र नंबर 6057-58 मिति 17 अगस्त एक माध्यम से सीनियर कप्तान पुलिस बठिंडा को मिति 30 अगस्त 2023 तक मांगी गई सूचनायें दिलवाने के लिखा गया था। मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से पत्र नंबर 11/BTI मिति 13 जुलाई 2023 भेजा गया है। जोकि 04.10.2023 को डिस्पैच किया गया था। उस पत्र के माध्यम से थाना कैंट बठिंडा की तरफ से भेजी गयी सूचना के अनुसार लगभग पिछले 5 वर्षों में केन्द्रीय जेल बठिंडा से 248 मोबाइल फ़ोन बरामद हुये हैं और 150 मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां भी बरामद की गयी हैं। इसी के साथ मोबाइल फ़ोनों के 81 सिम कार्ड भी बरामद किये गये हैं।

    सारी सूचनायें वर्ष 2015 के बाद की मांगी गयी थी मगर थाना कैंट बठिंडा की तरफ से वर्ष 2018 के बाद की सूचनायें दी गयी हैं। केन्द्रीय जेल में से पिछले लगभग 5 वर्षों में 248 मोबाइल फ़ोन बरामद, 150 मोबाइल फ़ोनों की बैटरियां बरामद और 81 मोबाइल फ़ोनों के सिम कार्ड बरामद के आंकड़े सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि आर.टी.आई. में दी गई सूचना के अनुसार यह जानकारी थाना कैंट बठिंडा की है। कहा जा रहा है कि केन्द्रीय जेल बठिंडा के अधिकारीयों की तरफ लगभग 5 वर्षों में 167 FIR दर्ज करवाई गयी हैं। कोई भी D.D.R. और D.C.R. नहीं करवाई गयी हैं।

  • पंजाबः SDO हेडवर्क्स इरिगेशन राजिंदर पाल पर हमलावरों ने किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः इरिगेशन विभाग के SDO पर हमलावारों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल SDO राजेंद्रपाल गोयल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। विभाग की महिला बेलदार के बेटे द्वारा पहले कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की। दफ्तर बंद होने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ धावा बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इरिगेशन विभाग फिरोजपुर के एसडीओ हेड वर्क्स राजेंद्र पाल गोयल ने बताया कि वह कैनाल कालोनी के इंचार्ज हैं।

    वहां पर बहुत से लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं और लगातार चोरियां हो रही हैं। विभाग के मुख्य सचिव कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशों अनुसार उनके द्वारा अवैध कब्जा करने वालों और चोरियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में एक महिला बेलदार थी और उसके बेटे द्वारा विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया जा रहा था। जब उन्होंने स्टाफ को साथ लेकर उसे ऐसा करने से रोका और लोगों द्वारा आश्वासन देने तथा उसकी ओर से आगे से ऐसा न करने का वायदा करने पर उसे छोड़ दिया गया।

    जब दफ्तर बंद हुआ तो मौका, पाकर आरोपी ने अपने साथ कुछ लोगों को लेकर उन पर तलवारों और हथौड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए हैं। गोयल ने कहा कि जब उनके ऊपर यह हमला हुआ तो वहां बहुत से लोग मौजूद रहे परंतु किसी ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। हमलावर उन्हें हथियारों से मारते रहे, अब पुलिस से मांग करते है कि जल्द से जल्द हमलावरों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा ड्यूटी के दौरान काम करना बेहद मुश्किल होगा।

  • पंजाबः कांग्रेस में बढ़ी कलह, नवजोत सिद्धू ने किया पलटवार

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह हो गई है। पिछले दिनों बठिंडा के गांव महिराज में हुई रैली के दौरान नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था। इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने टिप्पणी की। दरअसल, बीते दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते 25 सालों से मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के साथ-साथ कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा था।

    उनके इस बयान पर अब विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा भड़क गए। वहीं प्रताप सिंह बाजवा हल्का पायल के गांव रामपुर में गुरुद्वारा गुरमति संगीत विद्यालय बुंगा साहिब में 9वें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित एक धार्मिक समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- मैं सिद्धू साहिब को यही कहूंगा, थोड़ी मैच्योरिटी से एक्ट करें। उनकी एक ही सलाह है, पार्टी के कैडर के साथ चलें। पार्टी की स्टेजों पर आएं। दो दिन बाद 21 और 22 दिसंबर को कांग्रेस के केंद्र सरकार के खिलाफ धरने हैं।

    एक जगराओं और दूसरा फगवाड़े में धरना है। जो बोलना है, वहां आकर बोलें। अपना अलग अखाड़ा (स्टेज) लगाना अच्छी बात नहीं है। बाजवा ने कहा कि कोई भी कांग्रेसी इसे ठीक नहीं कहेगा। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अच्छी राय देने वाले भी यही कहते होंगे कि अपनी अलग स्टेज न लगाएं। बाजवा ने सलाह दी कि हम सब एक पार्टी में हैं और अगल स्टेज लगा ही नहीं सकते। पार्टी की स्टेज पर कभी किसी ने उन्हें रोका नहीं है। वह उन्हें पार्टी की स्टेज पर आने का न्योता देते हैं। अगर वे सोचते हैं कि उन्हें किसी ने नहीं कहा, मैं न्योता देता हूं। उन्हें स्टेज पर समय भी दिया जाएगा, आएं और अपनी बात रखें।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, 35 परिवार आप पार्टी में हुए शामिल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं फिरोजपुर के कस्बा ममदोट में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। जहां नगर पंचायत ममदोट के वार्ड नंबर 5 में 35 परिवार अकाली दल को छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए।

    जहां दीप सोनी के नेतृत्व में आप की नीतियों से प्रभावित होकर पाला सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह घोड़ेचक्क चौक समेत 35 परिवार अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। इस अवसर पर फिरोजपुर देहात से विधायक एडवोकेट रजनीश दहिया ने आप पार्टी में शामिल होने वाले परिवारों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने भाग लेने वाले परिवारों को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। 

  • पंजाबः इन जिलों में शिमला से भी कम हुआ पारा, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब में रात के बाद अब दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला-धर्मशाला के न्यूनतम तापमान से भी नीचे चला गया है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया है। यहां रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

    उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन पंजाब के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है। साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। धुंध की चेतावनी गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला के लिए जारी की गई है। 

  • पंजाबः रेलवे विभाग ने दी राहत, श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    फिरोजपुरः माता वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे विभाग ने श्रद्धालुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला किया है। जिसके तहत ट्रेने कुल 8 चक्कर लगाएगी, जिसमें चार चक्कर जाने के और चार ही चक्कर वापिस आने के शामिल है। दरअसल, रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु यह फैसला लिया है। 

    इस दौरान 04085 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 22.12.2023 तथा 29.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। जिसके बाद वापसी दिशा में 04086 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 24.12.2023 तथा 31.12.2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

    इसी के तहत 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 23.12.2023 तथा 30.12.2023 को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 25.12.2023 तथा 01.01.2024 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 06.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06॰25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वानानुकूलित श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जक्शन, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों (उधमपुर) स्टेशनों पर दोनों दिशाओं मे रुकेगी।

  • पंजाबः सरकारी नौकरी के लिए लगाया फर्जी सर्टिफिकेट, मामला दर्ज

    पंजाबः सरकारी नौकरी के लिए लगाया फर्जी सर्टिफिकेट, मामला दर्ज

    फिरोजपुरः सरकारी नौकरी के लिए फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के मामले में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, नौकरी पाने के लिए लगाए गए सर्टिफिकेट जांच के दौरान फर्जी पाए गए, जिसके बाद व्यक्ति को सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। दूसरी ओर, फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने पर विभाग ने धोखाधड़ी का अलग से मामला दर्ज कराया है। 31 मार्च 2023 को अधीक्षक डाकघर डिवीजन द्वारा फिरोजपुर कैंट पुलिस स्टेशन में शिकायत दी।

    जिसमें बताया गया था कि डाक विभाग द्वारा 2020 में मैट्रिक पास उम्मीदवारों के लिए ग्रामीण सेवक की रिक्तियां जारी की गई थीं। जिसके तहत आरोपी दलीप शर्मा निवासी तसीर वाला जिला फाज्लिका, दीपिका निवासी गोल्डन इंक्लेव फिरोजपुर, सर्वजीत सिंह निवासी झुग्गे गुलाब सिंह वाला जिला फाज्लिका व चिमन सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर जिला फाज्लिका द्वारा भी आवेदन किया गया।

  • बड़ी खबरः GAMADA के पूर्व चीफ इंजीनियर सहित कई लोगों पर मामला दर्ज

    मोहाली: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GAMADA) के पूर्व चीफ इंजीनियर सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ पहलवान एवं उसकी पत्नी मनदीप कौर सहित कई निजी कंपनियों और निर्देशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया जाएगा। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट(ED) की शिकायत पर मोहाली की विशेष अदालत ने यह मुकदमा दर्ज करने का आदेश सुनाया है। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पहलवान सहित उसके कई साथियों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पंजाब में अकाली दल की सरकार के दौरान आरोपी ने GAMADA के चीफ इंजीनियर और पंजाब मंडी बोर्ड में रहते हुए यह भ्रष्टाचार किया था।

    जिसका बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान खुलासा हुआ था। पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में घूमने के बाद मंडी बोर्ड और गमाडा में बतौर चीफ इंजीनियर सेवाएं देने वाले सुरिंदर पाल भ्रष्टाचार को लेकर काफी बदनाम रहे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए बनाए। ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि पहलवान ने चीफ इंजीनियर के पद पर रहते कई कंपनियों से काम के बदले करोड़ों रुपए लिए। पहलवान ने करोड़ों रुपए कमाकर तीन कंपनियां बनाई और सारा पैसा इनमें निवेश कर दिया। ईडी ने 63 संपत्तियां पहलवान, उसके रिश्तेदारों और करीबियों की जब्त की हैं। यह सारी संपत्तियां गलत कमाई से अर्जित की गई थीं।

    इससे पहले ईडी ने पहलवान की विभिन्न बैंकों में 5. 93 करोड़ रुपए की एफडीआर भी जब्त की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार को लेकर पहले इंजीनियर सुरिंद्र पाल उर्फ पहलवान के खिलाफ मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया था, लेकिन खातों में करोड़ों रुपए की ट्रांजेक्शन और कंपनियों में निवेश के मामले सामने आने के बाद इस केस को प्रवर्तन निदेशालय ने टेकओवर कर लिया था।मामला प्रवर्तन निदेशालय के पास पहुंचने के बाद पहलवान को सवालों की लिस्ट देकर करोड़ों रुपए का हिसाब मांगा गया था। उनसे आय के सोर्स के बारे में पूछा गया था। लेकिन करोड़ों रुपए की एफडीआर, करोड़ों रुपए की संपत्तियों के साथ-साथ तीन अपनी निजी कंपनियां खड़ी करने वाले इंजीनियर पहलवान कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर ईडी ने कार्रवाई की।

  • जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर उठाए सवाल, हाईकोर्ट सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

    चंडीगढ़ः जालंधर के व्यक्ति ने वीआईपी कल्चर को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सवाल खड़े किए है। दरअसल, पंजाब में एमपी, एमएलए, बोर्ड व कॉर्पोरेशन के चेयरमैन व मेयर आदि की पायलट व एस्कॉर्ट गाड़ियों पर लाल-नीली बत्ती के अवैध इस्तेमाल पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जालंधर के सिमरनजीत सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि लाल-नीली बत्ती को वीआईपी कल्चर का हिस्सा मानते हुए केंद्र सरकार ने 2017 में इसका इस्तेमाल सभी के लिए बंद कर दिया था। यहां तक कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के वाहन पर भी इनका प्रयोग नहीं किया जा सकता।

    केंद्र सरकार के 2017 के अधिसूचना को पंजाब सरकार ने भी अपनाया था और अधिसूचना जारी की थी। इसके बावजूद जनता के चुने प्रतिनिधि व अन्य वीआईपी रसूख दिखाने के लिए अपने एस्कॉर्ट व पायलट वाहनों पर लाल-नीली बत्ती का इस्तेमाल कर रहे हैं। याची ने कहा कि ये वाहन स्टेट ट्रांसपोर्ट ने इन जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाएं हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट के पास भी ऐसा कोई अधिकार नहीं है, जो इस प्रकार इस्तेमाल की अनुमति दे। इसके साथ ही वीआईपी उपलब्ध करवाए गए वाहनों को मोडिफाई भी करवाते हैं और इस पर पुलिस का लोगो तक लगवा लेते हैं।

    इस प्रकार वाहनों को मोडिफाई करवा कर कानून का मजाक बनाया जा रहा है। याची ने हाईकोर्ट से अपील की है कि नियमों की अनदेखी कर इस प्रकार के वाहनों पर कार्रवाई न करने वाले अधिकारियों व ऐसे वाहनों का इस्तेमाल करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया जाए। याची पक्ष की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

  • पंजाबः अब इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों और कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार जगह जगह पर मुलाजिमों द्वारा प्रदर्शन करने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सामने आया है। जहां आज प्रोफेसर और मुलाजमों की तरफ से रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि उनकी 6 महीने की बकाया सैलरी अभी तक नहीं मिली है। इसी के साथ उनका इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया है। मुलाजिमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि उनका गुजारा कैसे होगा।

    उन्होंने कहा कि उन्हें 6 महीने की बकाया सैलरी नहीं मिली है। मुलाजिमों के अनुसार सरकार ने आते ही बजट में 15 से 30 करोड रुपए यूनिवर्सिटी का बजट किया था, लेकिन उसके बाद फिर 30 से 15 करोड़ पर ले आए। प्रोफेसर और मुलाजमों ने कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए हम बच्चों को पढ़ाते हैं उनका अच्छा भविष्य बनाने के लिए लेकिन हमारे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है। प्रोफेसर और मुलाजमों ने मांग की है कि सरकार को यूनिवर्सिटी का बजट फिर 30 से 15 करोड़ ही किया जाए।