Category: Mohali

  • Punjab News: अब इन 2 कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारतें, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इन 2 कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली करवाई इमारतें, देखें वीडियो

    मोहालीः जालंधर, चंडीगढ़, अमृतसर, फिरोजपुर, मोहाली और खरड़ में स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी आज ईमेल से जरिए आई। हालांकि फिरोजपुर कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी वाइस मैसेज से दी गई। वहीं अब मोहाली के खरड़ और डेराबस्सी कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दोनों कोर्ट में धमकी मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

    पुलिस ने दोनों इमारतों को खाली करवा दिया है। पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा इमारतों की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के उच्च अधिकारी और डॉग स्कवॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ऐसे में किसी को भी इमारत में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के 60 कर्मी गहनता से जांच कर रहे है। फिलहाल कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

    बता दें आज सुबह पहले जालंधर के डीपीएस, एमजीएन और मेयर वर्ल्ड स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसके बाद चंडीगढ़ के 4 से 5 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल आया। उसके बाद फिरोजपुर में जिला कोर्ट को उड़ाने की धमकी का वाइस मैसेज मिला। वहीं अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ान की धमकी मिली। हालांकि अमृतसर में डिप्टी कमीशनर के आदेशों के बाद कई स्कूलों बंद कर दिए गए है और स्कूलों की इमारतों को खंगाला जा रहा है।

  • Punjab News: बड़ी लापरवाही! स्ट्रेचर से गिरा बुजुर्ग व्यक्ति, DC से की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी लापरवाही! स्ट्रेचर से गिरा बुजुर्ग व्यक्ति, DC से की शिकायत, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-2 स्थित जोगिंदर विहार (AWHO) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 83 वर्षीय बुजुर्ग राजेशवर शर्मा को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय स्ट्रेचर से गिर गया। आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही और गलत तरीके से हैंडलिंग के कारण मरीज स्ट्रेचर से गिर गया, जिससे उसे गंभीर दर्द झेलना पड़ा। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ को दी है और जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता रितेश वशिष्ठ (बुजुर्ग राजेशवर की बेटी) के अनुसार, उनके पिता को पहले फ्रैक्चर के चलते गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था और डिस्चार्ज के बाद वह ओपीडी में इलाज करा रहे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    28 मार्च 2026 को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और शुगर लेवल काफी गिर गया। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तुरंत इमरजेंसी में ले जाना जरूरी था। परिवार ने पहले 112 और 108 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद GMCH-32 के एक व्यक्ति धर्म के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई गई। परिवार का आरोप है कि मौके पर पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर मरीज को बेड से स्ट्रेचर पर शिफ्ट करने में असमर्थ रहा। परिजनों ने खुद मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया। इसके बाद जब स्ट्रेचर को कमरे से बाहर ले जाया जा रहा था, तो ड्राइवर ने लापरवाही से स्ट्रेचर संभाला, जिससे वह पलट गया और मरीज जमीन पर गिर गया। इस दौरान मरीज पहले से फ्रैक्चर की हालत में था और उसे असहनीय दर्द हुआ। परिजनों का यह भी आरोप है कि मरीज को उठाते समय ड्राइवर ने फ्रैक्चर वाली जगह से ही पकड़ लिया, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। इतना ही नहीं, अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर ने रास्ते में अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। परिवार ने डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ से मांग की है कि संबंधित ड्राइवर की ट्रेनिंग और लाइसेंस की जांच की जाए, एंबुलेंस के परमिट की समीक्षा की जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो मरीजों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि दो लोग बुजुर्ग को उठाकर जब बाहर लाते हैं तो अचानक बुजुर्ग स्ट्रेचर से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद एक महिला मौके पर आती है और रोने लगती है। फिर परिवार का एक सदस्य वहां पहुंचकर नीचे गिरे बुजुर्ग को उठाकर दोबारा स्ट्रेचर पर लिटाता है।
  • Punjab News: 8 और 14 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: 8 और 14 अप्रैल को स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में 8 अप्रैल और 14 अप्रैल को पूरे पंजाब के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। दरअसल, गज़टेड छुट्टियों की सूची के अनुसार 8 अप्रैल को श्री नाभा दास जी की जयंती है। ऐसे में राज्य सरकार ने 8 अप्रैल, बुधवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है। जिसके कारण पंजाब भर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा, 14 अप्रैल, बैसाखी का पर्व और डा. बी. आर. अंबेडकर का जन्मदिन मनाया जाएगा। ऐसे में इस अवसर पर राज्य के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

     

  • Punjab News: Corner Store की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, एक्साइज विभाग की Raid, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Corner Store की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, एक्साइज विभाग की Raid, मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    खरड़ः जिले में करियाने के स्टोर की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। इस दौरान एक्साइज विभाग की टीम ने स्टोर पर रेड की। जहां एक्साइज विभाग की टीम को चंडीगढ़ मार्का और विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद हुई। मामले की जानकारी देते हुए एक्साइज विभाग के इस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि स्टोर के ग्राउंड फ्लोर पर करियाने की दुकान चल रही था और ऊपर मालिक ने स्टोर खोला हुआ था।

    इस दौरान सीनियर अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर रेड की। उन्होंने कहा कि कोर्नर स्टोर नामक स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 7 से 8 पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान चंडीगढ़ ब्रांड, विदेशी बीयर सहित अन्य शरामद बरामद की गई। इस दौरान डिपार्टमेंटल स्टोर में रेस्टोरेंट बार बना हुआ है, वहां पर भी रेड करके कुछ पेटियां शराब की बरामद की गई। इस दौरान विनय कुमार जैन को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि बरामद की गई शराब की गिनती जारी है। जांच के दौरान पता चला है कि स्टोर के अंदर बने छोटे से रेस्टोरेंट बार में ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। एक्साइज विभाग ने कहा कि थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है और स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई जगहों पर रेड करके 7 से 8 पर्चे दर्ज किए जा चुके है। इसी तरह से यह कार्रवाई जारी रहेगी। किसी को भी अवैध शराब का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: 2 नकाबपोश लुटेरों ने PUNSUP कर्मचारी से 3.5 लाख रुपए लूटे, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 नकाबपोश लुटेरों ने PUNSUP कर्मचारी से 3.5 लाख रुपए लूटे, किए हवाई फायर, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ में पीर सुहाना रोड पर दिन-दहाड़े 2 नकाबपोश बदमाशों द्वारा PUNSUP के एक कर्मचारी से बंदूक की नोक पर 3.5 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के मुताबिक, लुटेरों ने हवाई फायर भी किए जिससे दहशत का माहौल बन गया। इस संबंध में PUNSUP कर्मचारी विपिन ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाली जा रही है।

    जानकारी देते PUNSUP कर्मचारी विपिन ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा से नकदी बैंक में जमा करवाने जा रहा था, तभी अंडरब्रिज के पास 2 बदमाश आए और उनसे नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। वहीं PUNSUP गैस एजेंसी, खरड़ के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उनका कर्मचारी नकदी जमा करवाने बैंक जा रहा था कि इस दौरान 2 नकाबपोश लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शक जताया कि उनके कर्मचारी की किसी ने रेकी की होगी, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और उनकी नकदी वापस करवाई जाए।

    मौके पर पहुंचे सदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें 112 पर सूचना मिली थी कि 2 अज्ञात व्यक्तियों ने PUNSUP कर्मचारी पर हमला करके कैश लूट लिया। जांच में उन्हें 2 रौंद बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • BBA Student का अपहरण करने वाले 4 आरोपी काबू, कार और धारदार हथियार बरामद, देखें वीडियो

    BBA Student का अपहरण करने वाले 4 आरोपी काबू, कार और धारदार हथियार बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ इलाके में एक बीबीए छात्र का अपहरण कर लिया गया था। यह घटना फिरौती (पैसे वसूलने) के लिए की गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित बचा लिया और इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित का नाम अवधेश सिंह राजपूत है, जिसकी उम्र 22 साल है। वह खरड़ के अर्बन होम्स, जीटीबी नगर का रहने वाला है और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।

    कैसे हुआ अपहरण
    30 मार्च को अवधेश अपने दोस्त के फ्लैट पर (अपर मीडोज, माता गुजरी रोड, खरड़) गया हुआ था। रात करीब 10 बजे वह बाजार में कुछ सामान लेने गया। वहां तीन लोगों ने उससे झगड़ा किया और जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर उसे अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। उससे 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। उन्होंने उसके दोस्तों से एक लड़की के खाते में 5,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए। इस दौरान आरोपियों ने अवधेश के साथ मारपीट की और उसे तलवार से घायल भी किया।

    कैसे बचकर निकला?
    अवधेश ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह आरोपियों को चकमा देकर भाग निकला। वह सीधे खरड़ बस स्टैंड पहुंचा और अपने दोस्तों को बुलाया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती कराया गया।

    पुलिस की कार्रवाई जारी
    इस मामले में थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तनवीर कौर को गिरफ्तार किया, जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों — जसप्रीत सिंह, उदय शर्मा, रछपाल सिंह, लवप्रीत सिंह और प्रिंस कुमार को भी नामजद किया गया। इनमें से लवप्रीत सिंह, उदय शर्मा और प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

    ये सामान हुए बरामद
    पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मारुति कार, एक कृपाण (तेज धार वाला हथियार) बरामद की है।

    आगे की कार्रवाई जारी
    पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।

     

     

  • पिस्तौल की नोक पर गैस एजेंसी कर्मचारी से 3.5 लाख की लूट, देखें वीडियो

    पिस्तौल की नोक पर गैस एजेंसी कर्मचारी से 3.5 लाख की लूट, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ के पीर सुहाना रोड पर गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई। जहां, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर पनसप गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    पीड़ित कर्मचारी विपन ने बताया कि वह एक्टिवा पर सवार होकर कैश बैंक में जमा करवाने जा रहा था। जैसे ही वह अंडरब्रिज के पास पहुंचा, दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    मोहालीः एयरपोर्ट के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कार से टकराने के बाद गाय सीधा बोनट के आगे आकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह घूम गई। गनीमत यह रही कि घटना में कार सवार लोगों का बचाव हो गया। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई और गाय की टांगे टूट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गऊ सेवा समिति के लोग गाड़ी में गाय को अस्पताल उपचार के लिए ले गए। हालांकि लोगों की माने तो गाय की हालत बहुत ज्यादा खराब थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी गगन शर्मा ने बताया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उस समय यह हादसा सेक्टर-80 के पास हुआ। क्योंकि वहां पर जंगल का एरिया है। ऐसे में एक नीलगाय अचानक सड़क पर पहुंच गई। जबकि रोड से कार जा रही थी। वह सीधे कार से टकराई। कार पूरी तरह से घूम गई, लेकिन बचाव हो गया। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार वालों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। अगर यह हादसा दिन के समय होता है तो कई लोगों की जान तक जा सकती थी। दूसरी तरफ हादसे के बाद गाय बुरी तरह घायल हो गई। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह उठ तक नहीं पा रही थी। गौशाला की टीमें उसे ले गई है। जानकारों की मानें तो हादसे के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। लेकिन गाय की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। इसके बाद गगन ने बताया कि उन्होंने पुलिस व समाजसेवी लोगों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर गऊशाला की टीम पहुंची। गाय को तुरंत फेज-1 अस्पताल लेकर गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस एरिया में जागरूकता होर्डिंग लगाने चाहिए, रोड के दोनों तरफ रेल गार्ड लगाए जाने चाहि, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।  
  • Punjab News: 2 गुटों में हुई झड़प, दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे और पत्थर

    Punjab News: 2 गुटों में हुई झड़प, दिनदहाड़े चले लाठी-डंडे और पत्थर

    मोहालीः जिले के खरड़ के झुग्गियां गांव में दिनदहाड़े लाठी-डंडे और पत्थर चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही दो गुट आपसी रंजिश में भिड़ गए। जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर गुंडागर्दी और मारपीट के आरोप लगाए है। आरोप है कि सरेआम लाठी डंडों से हमला करके परिवारिक मेंबरों को घायल कर दिया गया। इस मामले में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में 4 लोगों के खिलाफ बायनेम और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि अभी तक पूरे मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष हाथों में डंडे पत्थर लिए एक दूसरे पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसमें बुजुर्ग समेत उनके बेटे और परिवारिक मेंबरों को काफी चोट आई है।