Category: Mohali

  • Punjab News: चेक बाउंस मामले में MLA के पति को मिली राहत

    Punjab News: चेक बाउंस मामले में MLA के पति को मिली राहत

    मोहालीः जीरकपुर के सरपंच और पार्षद रहे जसपाल सिंह के छोटे भाई कमलजीत सिंह ने 30 नवंबर 2018 को कोर्ट में खरड़ से एमएलए अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह, नश्तर सिंह के खिलाफ चैक बाउंस के मामले में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं इस मामले में कोर्ट से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही को राहत मिल गई है। दरअसल, कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

    शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने बताया कि सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है। वहीं, उनकी अपील भी मंजूर कर ली है। हालांकि अभी तक इस संबंध में डिटेल आर्डर आना बाकी है। जिसके बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। शाहबाज सोही पेशे से एडवोकेट हैं। बता दें कि शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपियों के साथ कुल 22,950 वर्ग-गज के कई रेजिडेंशियल प्लॉट्स और 515 वर्ग गज के कुछ कमर्शियल प्लॉट का सौदा किया। इसके बदले में आरोपियों को 18 दिसंबर 2017 को 7 करोड़ रुपए का चेक देकर फुल पेमेंट कर दी।

    लेकिन आरोपियों ने जनवरी 2018 में 3 करोड़ रुपए का चेक देकर सौदा रद्द कर दिया। फिर प्रोजेक्ट डेवलप करने के नाम पर 25 लाख रुपए और फिर 1.5 करोड़ रुपए कमलजीत से और ले लिए। जिसमें लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने शिकायतकर्ता पक्ष के तर्कों को मजबूत मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें 2-2 साल कैद की सजा सुनाई। शिकायतकर्ता के वकील भारत जोशी ने कहा था कि कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत तीनों आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस केस में कोई आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, तो सजा कम कर दी जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में ADGP Ram Singh ने भारी पुलिस बल के साथ की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में ADGP Ram Singh ने भारी पुलिस बल के साथ की रेड, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूरे पंजाब में CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट और अन्य संदिग्ध इलाकों में जाकर लोगों के घरों की तलाशी ली। इसी कड़ी में मोहाली जिले के भी कई इलाकों में CASO ऑपरेशन’ चलाया गया जिसके तहत शाहीमाजरा गांव में भी पुलिस ने घरों, PG (पेइंग गेस्ट) आदि स्थानों की तलाशी ली।

    पुलिस ने वहां रहने वाले लोगों, छात्रों, किरायेदारों आदि की पहचान की और उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस मौके पर, पंजाब पुलिस के ADGP (TSS) राम सिंह के साथ मोहाली के SSP हरमनदीप हंस, SP पृथ्वी सिंह, SP दीपिका सिंह और पुलिस का एक बड़ा दल हुआ।

    जानकारी देते ADGP राम सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार को पिछले लगभग एक साल से नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में बड़ी सफलता मिली है। CASO के तहत, नशा बेचने वालों, सप्लायरों और पेडलरों को पकड़ा और गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, नशे के आदी लोगों को पुनर्वास के लिए भेजकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने ‘ऑपरेशन प्रहार’ को एक सफल अभियान बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को इस अभियान से जोड़ने के लिए एक ‘संपर्क अभियान’ भी चलाया जा रहा है, जिससे नशों के खिलाफ लड़ाई और भी तेज होगी।

  • Punjab News: सरकार ने रद्द की वार्डों की हदबंदी की नोटिफिकेशन

    Punjab News: सरकार ने रद्द की वार्डों की हदबंदी की नोटिफिकेशन

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा वार्डों की हदबंदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा नोटिफिकेशन की रद्द कर दी गई है। सरकार ने हाईकोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वार्डों की नई हदबंदी से संबंधित सभी नोटिफिकेशन वापस ले लिए गए हैं। ऐसे में 31 दिसंबर 2025 के बाद जारी किए गए सभी वार्डबंदी नोटिफिकेशन रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य के नगर निगम चुनाव पुरानी वार्डबंदी के आधार पर ही कराए जाएंगे। इस फैसले के बाद सभी नगर निगमों में की गई नई हदबंदी और संबंधित अधिसूचनाएं निरस्त मानी जाएंगी। मामले को लेकर अब हाईकोर्ट में अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

  • Punjab News: Industrial Area में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद

    Punjab News: Industrial Area में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद

    मोहालीः जिले के फेस 7 में नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद हुआ है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इंडस्ट्री के जी-बी बिजली दफ्तर के बैक साइड पर जंगलों से करीब 30 से 32 साल की महिला का शव बरामद हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दरअसल, राहगीर ने बताया कि वह जंगल में बाथरूम करने गया था। इस दौरान वहीं उसे महिला की सड़ी-गली लाश दिखी।

    जिसके बाद वह डर गया और उसने लोगों को घटना के बारे में बताया। घटना स्थल पर एकत्रित लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल लग रही है। पुलिस को शक है कि वह प्रवासी हो सकती है।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला की हत्या हुई है या उसके साथ कोई और हादसा हुआ है। इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि वे जांच कर रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही इस महिला की कोई गुमशुदगी किसी थाने में दर्ज है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। किसी जानकारी मिलने पर पत्रकारों के साथ साझा कर दी जाएगी।

     

  • Live Show में युवक पर भड़की Punjabi Singer Sunanda, देखें वीडियो

    Live Show में युवक पर भड़की Punjabi Singer Sunanda, देखें वीडियो

    मोहालीः रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान युवक ने ऑडियंस के बीच से इशारे किए। दरअसल, सुनंदा पहले गाना गाती रहीं, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से नहीं रुका तो उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया। गुस्से में सुनंदा शर्मा ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अभी शो अच्छा चल रहा है, इसलिए अभी छोड़ रही हूं, मैं शो खराब नहीं करना चाहती।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया। सुनंदा की इस दबंगई भरे लहजे में दी गई चेतावनी के बाद वहां मौजूद अन्य फैन्स ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लाइव शो में बदतमीजी करने वाले को सबके सामने बेनकाब किया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस सुनंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि किसी भी फीमेल आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने लिखा- शेरनी है सुनंदा। हालांकि खुद पर कंट्रोल करते हुए उन्होंने तुरंत माहौल को संभाला और अपना शो दोबारा शुरू कर दिया। सुनंदा शर्मा जब मंच पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी एक फैन ने उन्हें अपना फोन दिया। सुनंदा शर्मा उसके फोन में कुछ देख रही थीं। सभी की नजर सुनंदा पर टिकी थी। ऑडियंस में से एक युवक ने सुनंदा शर्मा की तरफ इशारे किए। सुनंदा की नजर उस युवक पर पड़ी और अचानक उन्हें गुस्सा आ गया। सभी सुनंदा को देखने लगे।  
  • Punjabi Singer Gippy Grewal को मिली धमकियां, ऑडियो वायरल

    Punjabi Singer Gippy Grewal को मिली धमकियां, ऑडियो वायरल

    मोहालीः पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में गोलियां मारने की धमकियां दी गई है। ऑडियों में व्यक्ति खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है। व्यक्ति ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले गायक को मैसेज भेजा था, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं मिला। इस मामले को लेकर भाणे एलए को भी मैसेज भेजा था और दोनों से जरूरी बात करनी है।

    जिसके बाद धमकी देते हुए कहा कि मेरा मैसेज को इग्नोर ना किया जाए, नहीं तो काफी बुरा होगा। मैसेज को इग्नोर कर सकते हो, लेकिन गोलियों के रौंद जब आएंगे तो उसे इग्नोर नहीं कर पाओंगे। कहीं यह ना हो कि मोहाली में हमें तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। बताया जा रहा है कि गिप्पी ग्रेवाल की टीम ने इसकी पुष्टि की है और कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें धमकियां मिली हैं, गिप्पी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਗਿੱਪੀ ਗਰੇਵਾਲ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਜਾਨੋ ਮਾਰਨ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਮਨੋਰੰਜਨ ਜਗਤ ‘ਚ ਚਿੰਤਾ ਦੀ ਲਹਿਰ

    बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल कनाडा में वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को इनके घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। लॉरेंस ने पोस्ट लिखकर न सिर्फ जिम्मेदारी ली, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी थी। लॉरेंस ने लिखा था, ‘हां जी सत श्री अकाल, राम राम सबनू। वैंकूवर व्हाइट रॉक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर फायरिंग लॉरेंस गैंग ने करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता है तू, बोल अब बताए तुझे तेरा भाई। सलमान को भी वहम है कि दाउद उसकी मदद करेगा। कोई नहीं बचा सकता तुम्हें हमसे।’

  • Punjab News: LPG गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर DC Komal Mittal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर DC Komal Mittal का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः जंग के माहौल के बीच कई जगह पर सिलेंडरों की कमी आ गई है। इसी बीच लोग पैनिक कर रहे हैं और बड़ी मात्रा में सिलेंडर भरवा रहे हैं। गैस एजेंसियों में भी लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं LPG गैस सिलेंडरों को लेकर मोहाली सहित कई इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं।

    इन्हीं अफवाहों के बीच DC मोहाली कोमल मित्तल ने LPG गैस सिलेंडरों की कमी की अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि LPG गैस की कालाबाजारी या जमाखोरी को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों पर नजर रखेंगी और अगर बुकिंग के दो दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी सिलेंडर डिलीवर नहीं किया जाता है, तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    आगे जानकारी देते हुए DC ने कहा कि एजेंसियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे 3 दिन से ज्यादा का बैकलॉग न रखें। अगर किसी व्यक्ति की बुकिंग के बाद तीन दिन से ज्यादा समय बीत गया है और एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर नहीं दिया गया है, तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत की जानी चाहिए, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के PR-7 एयरपोर्ट रोड पर स्थित छत लाइट प्वाइंट के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार, ट्रैक्टर और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवार सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसा उस समय हुआ, जब मोहाली की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली और पटियाला की तरफ से आ रही कार आमने-सामने आ गईं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली का अगला हिस्सा कार के पिछले हिस्से में जा घुसा। दुर्घटना में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे की फुटेज अब सामने आई है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
  • Punjab News: विधायक के पति समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 2-2 साल की सजा

    Punjab News: विधायक के पति समेत 3 को कोर्ट ने सुनाई 2-2 साल की सजा

    मोहालीः खरड़ की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही और उनके 2 साझेदारों जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को 3.5 करोड़ रुपये के चेक बोनस मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया। डेराबस्सी अदालत ने खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही समेत 3 लोगों को 2-2 साल की सजा सुनाई है। यह मामला हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी के पार्टनरों से जुड़ा है।

    इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने का आरोप है। करीब 7 साल चले इस केस की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास परनीत कौर ने पूरी की। तीनों मुल्जिमों शाहबाज सिंह सोही हाल निवासी चंडीगढ़ (मूल रूप जीरकपुर वासी), जतिंदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह को दो साल की सजा के साथ 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मौके पर जमानत राशि भरकर उन्होंने जमानत ले ली।

    शिकायतकर्ता कमलजीत सिंह कामा (जीरकपुर के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के भाई) ने 2018 में अदालत में केस दर्ज कराया। ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डकॉन’ के तीनों पार्टनरों ने राजपुरा में प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये के प्लॉट बेचने का सौदा तय किया, लेकिन सौदा पूरा न होने पर दिए गए साढ़े 3 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा सबूत साबित होने पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। शिकायत पक्ष के वकील भारत जोशी ने बताया कि लंबी सुनवाई के बाद यह फैसला आया। कमलजीत सिंह कामा ने कहा कि तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से ठगी की और वे सजा मिलने पर ही सांस लेंगे।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, Driver  गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV

    Punjab News: तेज रफ्तार कार दुकान से टकराई, Driver गंभीर रूप से घायल, देखें CCTV

    मोहाली: खरड़ में देर रात एक तेज रफ्तार कार के दुकान से टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक कार तेज़ रफ़्तार में सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दुकान के बाहर लगा सामान और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    घटना की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हुई फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार काफी तेज़ रफ़्तार में आ रही थी और अचानक दुकान से जा टकराती है।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक ने तेज़ रफ़्तार के कारण वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था या फिर उसके सामने अचानक कोई जानवर आ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।