Category: Mohali

  • Punjab News: आज होगा Singer Karan Aujla का कंसर्ट, गानों को लेकर निर्देश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: आज होगा Singer Karan Aujla का कंसर्ट, गानों को लेकर निर्देश जारी, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले में पंजाबी सिंगर करन औजला का कंसर्ट आज (शनिवार) शाम को पीसीए के पुराने स्टेडियम में होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान शहर के कई रास्ते बंद रहेंगे। वहीं गायक करण औजला और उनके कॉन्सर्ट को लेकर मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा है। दरअसल, समाजसेवी पंडित धनेश्वर राव द्वारा लिखित शिकायत महिला आयोग पंजाब, बाल आयोग पंजाब और डीसी मोहाली को दी गई है, जिसमें पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की सिविल पटीशन का हवाला देते हुए मांग की गई है कि करण औजला आज स्टेज पर कोई भी ऐसा गीत नहीं गाएं जो नशे या गन कल्चर को बढ़ावा दें। इसी के साथ कहा गया है कि गाने में महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल ना किया जाए।

    यदि उन्होंने ऐसा किया तो इस मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कंटेम्प्ट पिटीशन दायर की जाएगी। जब इस संबंध में डीएसपी हरसिमरन सिंह बल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पंडित की राव की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और विशेष रूप से करण औजला को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोई भी ऐसा गीत नहीं गाएंगे। एसपी पृथ्वी चहल ने कॉन्सर्ट की सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के लिए करीब 3500 पुलिस कर्मचारी मोहाली में तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अनुचित घटना या शरारती तत्वों को नियंत्रित किया जा सके।

    पूरे प्रोग्राम के दौरान फेज-10, सेक्टर 65 और मोहाली रेलवे स्टेशन के तरफ की रोड को बंद रखा जाएगा। इस पर सिर्फ इमरजेंसी और ऑथराइज्ड वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी। ऐसे में प्रशासन ने इन रास्तों पर न आने की सलाह दी है। पुलिस की तरफ से 32 जगह पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे। जिसमें सबसे पहला पुलिस नाका स्टेडियम के गेट के सामने, जबकि अन्य नाके स्टेडियम की तरफ आने-जाने वाले दूसरे रास्तों पर होंगे। इन पर तैनात पुलिसकर्मी स्थानीय निवासी और कंसर्ट में आने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक में सहायता करेंगे।

    प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार वीआईपी के जाने के लिए अलग से रूट तैयार किया गया है। करण औजला के इस कंसर्ट में कई राजनीतिक के साथ-साथ बड़े प्रशासनिक अधिकारी और उनके परिवार भी दर्शक के रूप में शामिल होंगे। इसको देखते हुए सीपी-67 मॉल से स्टेडियम की तरफ जाने वाले रास्ते को वीआईपी रोड बनाया गया है। इस पर आम पब्लिक की एंट्री नहीं होगी। कंसर्ट में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से 10 जगह पर पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा अगर कहीं दूसरी जगह पर व्हीकल पार्क किया जाता है, तो उसे पुलिस की तरफ से उठा लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल केस में लेह लद्दाख से शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल केस में लेह लद्दाख से शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः मोगा के बाघा पुराना में हरजिंदर सिंह उर्फ ​​हैप्पी सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने लेह लद्दाख से 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर मोहाली हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां से उन्हें मोगे ले जाया जाएगा और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने लद्दाख से गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर मनप्रीत सिंह उर्फ ​​बबलू के 2 और साथियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है और पूछताछ में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

     

     

  • Punjab News: Singer Karan Aujla के Show में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Karan Aujla के Show में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में पंजाबी गायक करण औजला के शो को लेकर पुलिस में अफरा-तफरी मची हुई थी। करीब 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और पुलिस ने कार्यक्रम स्थल का मार्ग भी बदल दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि करण औजला के शो के दौरान भीड़भाड़ के कारण यातायात बाधित हो सकता है। इसके चलते, लोगों को स्टेडियम से दूर वाहन खड़ी करने और पैदल चलकर शो देखने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Read In English : https://encounternews.in/chandigarh/traffic-advisory-issued-in-mohali-ahead-of-karan-aujla-concert-commuters-urged-to-avoid-key-routes/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/tight-security-arrangements-for-karan-aujlas-show-in-mohali-many-roads-closed-advisory-issued/

       
  • Punjab News: कार सवार रईसजादों का तांडव, एक्टिवा में टक्कर मारकर युवतियों से की अभद्र टिप्पणी, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार रईसजादों का तांडव, एक्टिवा में टक्कर मारकर युवतियों से की अभद्र टिप्पणी, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के पॉश इलाके फेज-3बी2 में जो शर्मनाक वाकया सामने आया। जिसने पुलिस सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार 2 युवक काले रंग की वरना कार में (PB65BA8286) सवार थे। इस दौरान एक्टिवा पर सवार 2 युवतियों के साथ युवक जा रहा था, जहां कार चालकों ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। आरोप है कि इस दौरान 2 युवकों ने उनके साथ ना केवल बदसलूकी की, बल्कि जानलेवा तरीके से पीछा कर हमला भी किया। हद तो तब हो गई जब हमलावर युवती के पैर से जूता छीनकर फरार हो गए।

    घटना रात करीब 12:40 बजे की है। तीनों फेज-3बी2 मार्केट में डिनर के बाद अपनी स्कूटी के पास पहुंचे थे। वहां घात लगाए बैठे कार सवार दो युवकों ने उन पर बेहद भद्दी और आपत्तिजनक टिप्पणी की। आरोपियों ने युवक को ललकारते हुए कहा कि अगर तेरे से लड़कियां संभाली नहीं जा रही तो हमारे पास भेज दे। मर्यादा की सारी हदें पार करने वाले इन युवकों ने विरोध करने पर सरेआम गाली-गलौज और हंगामा शुरू कर दिया।

    वहां मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी एक बार तो निकल गए, लेकिन सनक सवार थी। जैसे ही पीड़ित स्कूटी से निकले, आरोपियों ने तेज रफ्तार कार उनके पीछे लगा दी। फेज- 3-5 की लाइटों के पास आरोपियों ने बार-बार स्कूटी के करीब गाड़ी लाकर टक्कर मारने की कोशिश की। डरे-सहमे पीड़ित जब फेज-1 की ओर मुड़े, तो आरोपियों ने स्कूटी को जबरदस्त कट मारा। इस टक्कर में स्कूटी चला रहे युवक के हाथ में गंभीर चोट आई और संतुलन बिगड़ गया।

    हमलावरों की नीचता यहीं नहीं रुकी। गाड़ी रोककर एक युवक नीचे उतरा और दौड़ते हुए पीड़ितों के पास आया। उसने युवती के पैर पर किसी भारी चीज से जोर से वार किया और फिर उसके पैर से जूता निकालकर फरार हो गया। इस ‘लूट और छेड़खानी’ ने सुरक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

    खौफजदा पीड़ित जब अपनी शिकायत लेकर फेज-1 थाने पहुंचे, तो वहां मदद के बजाय इलाके का पाठ पढ़ाया गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि मामला 3बी2 से शुरू हुआ था, जो मटौर थाने का क्षेत्र है, वहां जाओ। सवाल यह है कि आधी रात को, जब अपराधी खुलेआम घूम रहे हों, तब पुलिस का दो लड़कियों को असुरक्षित माहौल में दूसरे थाने भेजना कितना सही था? काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार फेज-1 पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

    एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत के बाद गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन के मालिक की पहचान की गई। जांच में सामने आया कि जिस कार में आरोपी सवार थे, वह कार चालक आरोपी के चाचा के नाम पर दर्ज है। कार चला रहा आरोपी कमलजीत सिंह निवासी कंबाली और अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: आतंकी संगठन से जुड़े 2 आरोपियों को Court ने दिया झटका

    Punjab News: आतंकी संगठन से जुड़े 2 आरोपियों को Court ने दिया झटका

    मोहालीः जिले में कोर्ट ने आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (KLF) से जुड़े 2 आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं। ये एक्टिव रोल निभाग रहे थे। कई महत्वपूर्ण गवाहों की गवाही बाकी है। अगर जमानत दी तो ये सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। इस स्टेज पर इन्हें जमानत देने का आधार नहीं बनता। दोनों आरोपी सागर मसीह उर्फ राजा और आशीष उर्फ गोपी गुरदासपुर के कोटला व घौट के रहने वाले हैं।

    उन पर 2023 में केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के वक्त उनसे हथियार भी बरामद किए गए थे। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल मोहाली ने गिरफ्तारी के समय सागर उर्फ राजा मसीह तथा आशीष उर्फ गोपी गुरदासपुरी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया था गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपियों से एक-एक 32 बोर की पिस्टल व जिंदा कारतूसों के साथ खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के 15 परचे बरामद हुए थे।

     

     

  • Punjab News: LPG सिलेंडरों को लेकर Agency संचालक का आया बयान, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG सिलेंडरों को लेकर Agency संचालक का आया बयान, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    मोहालीः मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब भारत पर भी देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों में भारी मात्रा में लोगों की लाइनें नजर आ रही हैं। लोग LPG सिलेंडरों को खरीदने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। आनलाइन बुकिंग बंद होने के चलते भी ये स्थिति पैदा हो रही हैं। एहतियात के तौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अस्थाई रोक लगाई गई है। घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिनों के लिए बुक किए गए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति प्रोडक्ट्स की जमाखोरी या ब्लैकमार्केटिंग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं दूसरी ओर मोहाली की कंग गैस एजेंसी में सामान्य तौर पर ही सिलेंडरों की बिक्री की जा रही है। लोगों के मुताबिक, एजेंसी वालों ने उन्हें किसी भी तरह से सिलेंडर लेने से मना नहीं किया है। वह आराम से सामान्य तरीके से ओटीपी देकर अपना सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन उतनी ही मात्रा में जितनी में उन्हें जरूरत है।

    इसको लेकर कंग एजेंसी के संचालक ने बताया कि यहां उन्हें घरेलु सिलेंडरों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। उन्हें मालिकों ने खुले तौर पर कहा है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी के चलते उनकी एजेंसी पर किसी तरह की कोई भीड़ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले के हिसाब से अब बुकिंग की मात्रा बढ़ गई है। लोग अफवाहों के चलते थोड़ा पैनिक कर रहे हैं जिसके चलते वह एजेंसियों की ओर भाग रहे हैं, ऐसा नहीं करना चाहिए। उनके पास नॉर्मल की तरह ही सिलेंडर की गाड़ियां आ रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके पास सिलेंडरों की कोई दिक्कत नहीं है, लोग पैनिक न हो। उन्हें आराम से सिलेंडर भरपूर मात्रा में मिल जाएगा।

  • Punjab News: महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Sukhpal Khaira के बेटे और वकील, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Sukhpal Khaira के बेटे और वकील, देखें वीडियो

    विधानसभा में खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश

    मोहालीः कपूरथला के भुल्तथ से कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा मामले में खैहरा के बेटे मेहताब आज वकील कुबेर शेर सिंह के साथ महिला आयोग के सामने पेश हुए। सुखपाल खैहरा के बेटे मेहताब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खैहरा को जो समन भेजा गया है, उसमें कोई जानकारी नहीं है। इसलिए, उन्हें पहले शिकायत की एक कॉपी दी जानी चाहिए ताकि वह महिला आयोग के समक्ष अपना जवाब प्रस्तुत कर सकें, जिसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। वहीं दूसरी ओर आज से शुरू हुए पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाना चाहिए। यह प्रस्ताव आम आदमी पार्टी के विधायकों को बंधुआ मजदूर कहने के मामले में लाया गया है।  
  • Punjab News: गेट लगाने को लेकर गरमाया मामला, हुई हाथापाई, दंपति सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: गेट लगाने को लेकर गरमाया मामला, हुई हाथापाई, दंपति सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः ज़ीरकपुर के सैनी विहार फेज-3 में भारी हंगामा देखने को मिला। जहां बलटाना की गली में गेट लगाने को लेकर विवाद गरमा गया। इस दौरान गेट लगाने को लेकर हाथापाई हो गई और घटना में दपंति सहित 4 परिवारिक सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि गली में रहने वाले कुछ लोगों ने मिलकर दंपति और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित पार्वती पांडे ने बताया कि उनके घर के बाहर गली के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से गेट लगाया जा रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद (एमसी) कार्यालय में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उनके अनुसार बीते दिन एमसी की टीम गेट को हटाने के लिए पहुंची थी, जिसके बाद से ही गली में तनाव का माहौल बन गया। पार्वती पांडे का आरोप है कि शाम के समय करीब 5-7 लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उनके पति के.डी. पांडे घायल हो गए, जबकि उनकी सास चंपा रानी का दांत टूट गया। पार्वती पांडे और उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी त्रिषा पांडे को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले ढकोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने रात में ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दे दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गली में रहने वाले सोमनाथ और उसका बेटा-बहू, सब्जी वाला गुप्ता व उसका परिवार, राणा और उसकी पत्नी, दीपक नेगी की पत्नी और उसकी जेठानी तथा माधवी देवी की किरायेदारनी सहित कई लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें गली के कुछ लोग कथित तौर पर पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चोंकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह नें बताया कि हम इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं और जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: 8 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 8 DSP के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार की ओर से लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी आदेशों के अनुसार डीएसपी स्तर के 8 अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों का आदेश जारी किए गए है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। देखें लिस्ट

  • Punjab News: इस इलाके में Accident के बाद पुलिस हुई सतर्क, High-Level नाकाबंदी कर काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Accident के बाद पुलिस हुई सतर्क, High-Level नाकाबंदी कर काटे चालान, देखें वीडियो

    मोहालीः बीते दिनों VIP रोड जीरकपुर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एनआरआई युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे से सभी लोग शोक में थे। वहीं अब इस हादसे से सीख लेते हुए जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने इलाके में कड़ी नाकाबंदी शुरू कर दी है। इसी के चलते सुबह से शाम तक नाकाबंदी दौरान करीब 160 चालान काटे गए।

    जानकारी देते ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश अनुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें कई शिकायतें मिल रही थी कि VIP रोड जीरकपुर पर लोग नियमों का उल्लंघन करके रश ड्राइव करते हैं जिसके चलते यहां नाकाबंदी की गई। यहां ज्यादातर लड़कियां ट्रिपल राइडिंग करते हुए पकड़ी गईं। इसके अलावा बिना हेलमेट, रॉन्ग साइड वगैरह गाड़ी चलाने पर भी करीब 160 चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है जो भी चालक ओवरस्पीड वाहन चला रहा है उन पर कार्रवाई करते हुए आनलाइन भी चलान किए जा रहे हैं। पुलिस इलाके के अलग-अलग चेक प्वाइंट पर नाके लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेल्मेट डालकर ही गाड़ी चलाएं और सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।