Category: Mohali

  • Jalandhar की महिला के साथ 3 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    Jalandhar की महिला के साथ 3 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    मोहालीः महिला के साथ साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां जालंधर की एक महिला पिंकी शर्मा के साथ ठगी की गई। महिला ने बताया कि वह अपने पति का इलाज करवान के लिए मोहाली के एक अस्पताल में आई हुई है। उसके पति पिछले तीन दिन से अस्पताल में दाखिल है।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसने दो दिन पहले एक मेडिकल स्टोर से 1700 रुपए की दवाइयां यूपीआई पेमेंट कर ली थी, जिसके बाद वह अस्पताल में आ गई। इस दौरान पीड़ित महिला ने देखा कि उसके अकाउंट से 2 लाख रुपए उड़ गए थे, जिसका उसके पास मैसेज भी आया। ट्रांजेक्शन दो से तीन बार में हुई थी। उसके बाद 1 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन फिर हुई। इस दौरान महिला के साथ कुल 3 लाख रुपए की ठगी हुई।

    पीड़िता का आरोप है कि उसने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन और 112 पर कई बार कॉल किया, लेकिन या तो 1930 नंबर लगातार व्यस्त था या कॉल अपने आप कट जा रहा था। महिला ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने के लिए जालंधर से मोहाली आई थी और यहां उसका कोई परिचित नहीं है। एक तरफ उसके पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, तो दूसरी तरफ वह अपने साथ हुई 3 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

     

     

  • Punjab News: HDFC Bank के सिक्योरिटी गार्ड पर सांड ने किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: HDFC Bank के सिक्योरिटी गार्ड पर सांड ने किया हमला, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    मोहालीः मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ़ में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड पर सांड ने हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सांड पहले एचडीएफसी बैंक केे एटीएम के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए तृप्त राम ने कहा कि सांड एटीएम के बाहर बैठ गया और हिल नहीं रहा था। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे खिलाकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन उसे नहीं पता था कि सांड उसी पर हमला कर देंगा।

    बेकाबू हुए सांड ने बेरहमी से सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। घटना में सिक्योरिटी गार्ड के शरीर से काफी खून बह रहा था। जहां अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति ने बताया कि सांड ने सिक्योरिटी गार्ड को पटक कर 7 से 8 फीट ऊपर उछालकर फेंका।

    व्यक्ति ने कहाकि आवारा जानवारों का कहर लगातार जारी है। उन्होंने कहाकि बीते दिन गांव सैनी माजरे में लड़ रहे 2 सांडो ने नौजवान को मौत के घाट उतार दिया था। अभी उस नौजवान का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि एक ओर आवारा सांड द्वारा हमला करने की घटना सामने आ गई है। लगातार दूसरी घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मामले के बाद लोगों ने प्रशासन को इन आवारा जानवरों और सांडों को संभालने के लिए उचित इंतज़ाम करने की अपील की है।

  • Punjab News: ताले तोड़ घर में घुसे चोर, तालाशी दौरान पुलिस भी हो गई हैरान, देखें वीडियो

    Punjab News: ताले तोड़ घर में घुसे चोर, तालाशी दौरान पुलिस भी हो गई हैरान, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबासी इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच देर रात एक कोठी में हड़कंप मच गया, जब दो संदिग्ध चोर (समैकीए) कोठी का ताला तोड़कर अंदर दाख़िल हो गए। इस बार चोरों की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और मोहल्ले वालों तथा पुलिस की साझा चौकसी के कारण दोनों को मौके पर ही धर दबोचा गया। जब पुलिस और गली के लोगों ने कोठी के अंदर तलाशी लेना शुरू किया तो अंदर का नज़ारा देखकर सब हैरान रह गए।

    पुलिस से बचने के लिए दोनों चोर अंदर बने छोटे-छोटे दराज़ों (खानों) में छिपे हुए बैठे थे। चश्मदीदों के अनुसार दराज़ों में दम घुटने और डर के मारे दोनों चोर पसीने से ऐसे भीगें हुए थे जैसे बारिश में नहा कर निकले हों। अगर उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला गया होता तो दम घुटने से बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पूर्व CM चन्नी ने लिया बड़ा एक्शन, कई चेहरों को पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व CM चन्नी ने लिया बड़ा एक्शन, कई चेहरों को पार्टी से किया बाहर, देखें वीडियो

    मोरिंडाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी में पहले से घमासान मचा हुआ है। जहां पूर्व सीएम व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी के फैसले से नाराज चल रहे है और सासंद चन्नी गुट व पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विवाद को लेकर कांग्रेस हाईकमान में लगातार मीटिंग हो रही है। इसी बीच सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कई दिग्गजों को पार्टी से बाहर कर दिया है। मीडिया को जानकारी देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि हाल ही में हुए चुनावों में कई लीडरों ने कांग्रेस में रहकर पार्टी विरोधी काम किया है।

    जिसमें रत्नगढ़ के रंजोत सिंह ज्योति और विक्रम बगा ने पार्टी में रहकर और अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा करके विरोधी पार्टियों की मदद की है। ऐसे में आज कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि इन दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला जाए। जिसके चलते अब पार्टी ने दोनों को बाहर कर दिया है। चरणजीत सिंह चन्नी नेे कहा कि अब दोनों नेताओं का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहाकि जिन लोगों ने विरोध किया है उन्हें भी पार्टी के भीतर नहीं आने दिया जाएगा।

  • थार की मोटरसाइकिल से टक्कर, दो युवक घायल, देखें वीडियो

    थार की मोटरसाइकिल से टक्कर, दो युवक घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार देने का मामला सामने आया है। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद थार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह सड़क के डिवाइडर के खंभे से जा टकराई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार बहुत तेज थी। शुक्रवार देर रात कुंभड़ा लाइट प्वाइंट के पास ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद गाड़ी सड़क के डिवाइडर के खंभे से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

     

     

  • पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

    पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ

    मोहालीः युवाओं के कल्याण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने समग्र युवा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास अभियान को समर्पित एक व्यापक, राज्य स्तरीय पहल का आधिकारिक शुभारंभ किया है।
    इस ऐतिहासिक पहल का उद्घाटन 18 को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तथा उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

    इस राज्य स्तरीय अभियान का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील युवाओं को व्यवस्थित पुनर्वास प्रदान करना, नशे की रोकथाम, उपचार तक पहुंच सुनिश्चित करना तथा प्रभावित व्यक्तियों का दीर्घकालिक सामाजिक पुनर्समावेशन करना है, ताकि वे स्वस्थ, उत्पादक और नशा-मुक्त जीवन व्यतीत कर सकें।

    समुदाय-आधारित समन्वित ढांचे के माध्यम से पंजाब की सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSAs) इस अभियान को 31 अक्टूबर तक मिशन मोड में लागू करेंगी। अभियान के अंतर्गत नशे की लत से पीड़ित जेलों में बंद कैदियों को व्यवस्थित पुनर्वास सहायता प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे नशे से मुक्त होकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन पुनः प्रारंभ कर सकें।

    इस पहल की दीर्घकालिक सफलता एवं स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा संस्थानों, स्वास्थ्य विभाग, जेल विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास एजेंसियों, कानून लागू करने वाली एजेंसियों, सामाजिक संस्थाओं, अभिभावकों तथा समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों को एक बहु-विभागीय नेटवर्क के अंतर्गत जोड़ा गया है। यह संयुक्त प्रयास विभिन्न कार्यान्वयन चरणों में संचालित किया जाएगा ताकि एक प्रभावी सहयोग प्रणाली स्थापित की जा सके।

    पहला चरण 18 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें संस्थागत तैयारियां, क्षमता निर्माण, जिला स्तर पर मैपिंग तथा संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रभावित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी।

    इसके बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर तक परामर्श, रेफरल एवं पुनर्वास का चरण संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वैच्छिक परामर्श, विशेष पारिवारिक परामर्श तथा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार हेतु औपचारिक रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही लाभार्थियों की गोपनीयता को पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाएगा।

    नशे की समस्या को एक जटिल जनस्वास्थ्य चुनौती मानते प्राधिकरण ने इस बात पर बल दिया है कि स्थायी नशा मुक्ति के लिए सामूहिक संवेदनशीलता, समय पर हस्तक्षेप तथा मजबूत संस्थागत सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

    अभियान का अंतिम चरण 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें उपचार उपरांत पुनर्वास, समाज में पुनर्समावेशन तथा निरंतर फॉलो-अप को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान नशा मुक्त हुए युवाओं को शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास पहलों, रोजगार के अवसरों तथा खेल एवं योग जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा, ताकि वे पुनः नशे की ओर न लौटें।

    अक्टूबर में अभियान समाप्त नहीं होगा, बल्कि दीर्घकालिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए इसे प्रत्येक तिमाही में दोहराया जाएगा।

    पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभिभावकों, शिक्षकों, युवा संगठनों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा समस्त नागरिकों से सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। सामूहिक जिम्मेदारी एवं संयुक्त प्रयासों के माध्यम से यह अभियान स्वस्थ समाज, मजबूत परिवारों तथा पंजाब के युवाओं के लिए नशा-मुक्त और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का लक्ष्य रखता है।

  • Punjab News: LADC नीति के ख़िलाफ़ वकीलों की हड़ताल जारी

    Punjab News: LADC नीति के ख़िलाफ़ वकीलों की हड़ताल जारी

    मोहालीः लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब के आह्वान पर राज्य भर की बार एसोसिएशनों द्वारा चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी पूरे जोश से जारी रही। डेराबस्सी बार एसोसिएशन के वकीलों ने अदालती कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करते हुए अदालत के मुख्य द्वार के आगे धरना दिया, रोष प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए तहसील रोड पर यातायात भी रोका।

    बार एसोसिएशन डेराबस्सी के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह दप्पर ने बताया कि 14 जुलाई को पंजाब की सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जस्टिस विनोद एस. भारद्वाज की अध्यक्षता में गठित समिति के साथ हुई थी। इस बैठक के दौरान वकील समुदाय ने एलएडीसी नीति की खामियों और इससे वकीलों पर न्याय प्रणाली पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा नीति के कारण रोजाना प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के हितों को सीधा नुकसान पहुंच रहा है।

    एक तरफ प्रशासन अपने सरकारी वकील के माध्यम से मुकदमे की पैरवी करता है, जबकि दूसरी ओर आरोपी को भी सरकारी खर्चे पर वकील मुहैया कराया जाता है, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। दप्पर ने बताया कि इससे पहले भी भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा गठित समिति के भरोसे पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था, पर कोई ठोस हल नहीं निकला। 14 जुलाई की बैठक में भी कोई सार्थक नतीजा सामने न आने के कारण राज्य की सभी बार एसोसिएशनों ने संघर्ष जारी रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह अब सिर्फ हड़ताल नहीं रही, बल्कि वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए एक बड़े आंदोलन का रूप धारण कर चुकी है।

  • Punjab News: स्कूली बच्चों की ज़िंदगियों से खिलवाड़ करते ऑटो चालक, प्रशासन बे-खबर, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूली बच्चों की ज़िंदगियों से खिलवाड़ करते ऑटो चालक, प्रशासन बे-खबर, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में लगातार स्कूल बसों और ऑटो में सवार बच्चों के हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है, लेकिन फिर भी बस और ऑटो चालक मनमान करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। मोहाली में ये तस्वीरें तब देखने को मिलीं जब एक ऑटो में 12 से 15 स्कूल के बच्चे झुंड में बैठे दिखे और चार बच्चे ऑटो के पीछे खड़े थे। दो बच्चे ऑटो के लेवल के साथ आगे की सीट पर बैठे थे और लगभग आठ बच्चे ड्राइवर के पीछे की सीटों पर बैठे हुए थे। हर कोई ये तस्वीरें देख कर हैरान था कि न तो कोई ट्रैफिक पुलिस इन तस्वीरों को देखकर कार्रवाई करती है बल्कि आंखें बंद करके सब देखती रहती है।

    लोगों का कहना है ट्रैफिक पुलिस केवल दूसरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों के नंबर देखकर रोक लेती हैं, लेकिन शहर में नन्हे-मुन्ने बच्चों की ज़िंदगियों से खिलवाड़ करते इन ऑटो चालकों की और पुलिस का कोई ध्यान नहीं जा रहा। यह कोई पहली तस्वीर नहीं है, इससे पहले भी कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिसमें चार बच्चे ऑटो के पीछे खड़े होते हैं। अगर ऑटो चालक अचानक ब्रेक लगा दे तो वे बच्चे सड़क पर गिर सकते हैं और पीछे से आ रही गाड़ी के नीचे आने से बड़ा हादसा भी हो सकता है।

    लेकिन ऑटो चालकों को सिर्फ अपनी जेब भरने से मतलब होता है। पंजाब के कई शहरों में आज तक ऐसे बड़े हादसे भी हो चुके हैं जिनमें नन्हें-मुन्नों बच्चों की जान भी चली गई। प्रशासन थोड़े समय के लिए इन पर कार्रवाई तो करता है और फिर वही छूट दे कर आराम करने लग जाता है। इनका किसी की ज़िंदगी से कोई लेना-देना नहीं रहता और न ही माता-पिता बच्चों को भेजते समय समझाते हैं। अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो फिर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाता है।

     

  • Punjab News: नगर निगम की बैठक में सुरक्षा के दौरान बड़ी चूक, BJP पार्षद की जगह पहुंचे देवर, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम की बैठक में सुरक्षा के दौरान बड़ी चूक, BJP पार्षद की जगह पहुंचे देवर, देखें वीडियो

    मोहालीः नगर निगम की हाउस बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस बैठक में लगभग सभी पार्षद पहुंचे और उन्होंने अपने इलाके की समस्याओं को मेयर व कमिशनर के सामने रखा।बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा विभिन्न सड़कों की मरम्मत कराने जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के दौरान लंबे समय से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया।

    इसके अलावा शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई एजेंडों पर चर्चा की गई। अधिकांश प्रस्तावों पर सदन की सहमति बनी और उन्हें मंजूरी दे दी गई। इस बैठक में वार्ड नंबर-49 की भाजपा पार्षद बिमलेश देवी मीटिंग में हाजिर नहीं थी लेकिन उनके देवर ने पार्षदों के साथ चैयर पर बैठक कर जिस तरह से पार्षद अपनी समस्याऐं बता रहे थे वह युवक भी इलाके की समस्याओं के बारे मेयर को बताने लगा। जब युवक बोल रहा था तो उसी समय मेयर की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि क्या आप पार्षद हो तो इस पर वह बोला की मैं बिमलेश देवी का देवर हूं और उनकी तबीयत खराब होने के कारण मैंं वहां की समस्याऐं बताने आया हूं।

    इस पर मेयर ने तत्काल उसे वहां से जाने के लिए कहा। पत्रकारों ने जब मेयर से पूछा की निगम की चलती मीटिंग में इस तरह से आकर कोई बैठ गया और अपनी बात कहने लगा यह कहां तक जायज है तो इस पर मेयर बोले कि इस युवक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगरनिगम की बैठक में इस तरह से किसी बाहरी युवक के आने और पार्षदों के साथ बैठ कर सवाल जवाब करना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मोहाली नगर निगम बैठक के दौरान पार्षदों के पति और उनके पारिवारिक सदस्य मीटिंग हाल में एक तरफ बैठे रहते है। इनके साथ कई ऐसे लोग भी होते है जो बिना वजह मीटिंग में शामिल हो जाते है। ऐसे में निगम मीटिंग में सुरक्षा पर सवाल खड़े होते है।

     

     

  • ट्रक बॉडी बनाने वालों ने SCBC मोर्चा में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    ट्रक बॉडी बनाने वालों ने SCBC मोर्चा में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोहालीः एक तरफ किसान जमीन अधिग्रहण को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। वहीं दूसरी तरफ आज श्री फतेहगढ़ साहिब से ट्रक बॉडी बनाने वाले मोहाली फेज-7 की लाइटों के पास SCBC महा पंचायत पंजाब द्वारा आयोजित SCBC मोर्चा में पहुंचे और अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके 40-50 साल पुराने कारोबार को उजाड़ा जा रहा है, जिससे लगभग 10 हज़ार लोग प्रभावित होंगे और उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी।

    मोर्चा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंभरा ने कहा कि हमारा मोर्चा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और हम सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हैं; अगर उस समय के भीतर नोटिफिकेशन रद्द नहीं किया गया, तो 15 दिन बाद बड़ी संख्या में संगठन श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचेंगे, एक बड़ी सभा होगी और सड़क जाम की जाएगी।

    इस मौके पर अध्यक्ष तिलक राज सग्गू, मास्टर बनवारी लाल, करम सिंह कुर्दी, हरनेक सिंह मलोआ, चेयरमैन बलविंदर सिंह, कैशियर सोहन सिंह, पब्लिक सेक्रेटरी जसप्रीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरमेश सिंह, मेहरपाल सिंह विक्की, कुलविंदर सिंह बंटी, जसविंदर सिंह मारवा, हरभजन सिंह गुड्डू, कुलदीप सिंह, तेजिंदर सिंह गले, बलदेव सिंह, इशू गुप्ता, हरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, जसविंदर सिंह, कंचन सिंह, हरपाल सिंह, बब्बल चोपड़ा, शरणजीत सिंह आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।