Category: Mohali

  • रंगे हाथों रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    रंगे हाथों रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    मोहाली: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान जिले के थाना शहर खरड़ में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) संजय कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी गांव खरड़ के निवासी की शिकायत पर की गई है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसने खरड़ पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई है। इसकी जांच एएसआई संजय कुमार कर रहा है। इसमें संजय कुमार ने विरोधी पक्ष को नोटिस जारी करने के बदले उससे दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

    इसकी जानकारी मिलने पर पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त एएसआई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस संबंध में एसएएस नगर स्थित थाना विजिलेंस ब्यूरो फ्लाइंग स्क्वाड, पंजाब में उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी एएसआई को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

  • Punjab News: Pastor Bajinder Singh की बड़ी मुश्किलें, Fir दर्ज

    Punjab News: Pastor Bajinder Singh की बड़ी मुश्किलें, Fir दर्ज

    मोहाली : पास्टर बलजिंदर पास्टर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही मे दुष्कर्म मामले मे फंसे पास्टर की जमानत पर फैसला 28 मार्च को आने वाला है। लेकिन इससे पहले ही आज एक और कांड मे मोहाली पुलिस ने Pastor Bajinder Singh के खिलाफ एक और FIR दर्ज कर ली है।

    यह कार्रवाई गत दिवस सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के पीड़ितों के बयानों पर हुई है। वीडियो मे पास्टर आपे से बाहर होकर एक महिला और लड़के को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

    जिसके बाद पीड़ितो ने मोहाली के थाना में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि इस मामले में जिस नौजवान को थप्पड़ पढ़ रहे हैं उसके द्वारा प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई कि उसके साथ किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं हुई यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाई गई है।

    जबकि पीड़ित महिला ने कहा था कि उसके साथ मारपीट पास्टर बजिंदर द्वारा की गई है यह कोई आर्टिफिशियल वीडियो नहीं है। जब इस संबंध में डीएसपी मुल्लापुर मोहित अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला के बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच के बाद BNS की धारा 74, 126/2,115/2, 351/2 के तहत मुकदमा थाना माजरी में दर्ज कर लिया गया है।

    बता दे कि इससे पहले दुष्कर्म मामले मे पास्टर बजिंदर सिंह सुर्खियों मे आये थे। इस मामले में अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई 28 मार्च तय की है। पिछली सुनवाई पर अदालत में उनके वकील एचएस धानोआ ने याचिका दायर करके अदालत को बताया था कि 3 मार्च को पास्टर बजिंदर सिंह अस्पताल में भर्ती थे।

    जीरकपुर पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर पास्टर बजिंदर सिंह सहित कुल सात आरोपियों जिनमें अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान के नाम शामिल हैं, के खिलाफ धारा 376, 420, 354, 294, 323, 506, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पास्टर बजिंदर सिंह को इंग्लैंड जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत मे लिया था।

  • Punjab News: पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट मामले में महिला आई सामने, किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट मामले में महिला आई सामने, किए खुलासे, देखें वीडियो

    व्यक्ति बोला, वह जल्द पास्टर के करेंगा अन्य खुलासे

    मोहालीः चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह की हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। जिसमें पास्टर महिला और पुरुष पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा था। हालांकि इस वीडियो को लेकर चर्च के कर्मियों ने फेक बताया था। वहीं अब हमले को लेकर पीड़ित महिला रंजीत कौर मीडिया के सामने आई है। महिला ने मुल्लांपुर थाने में डीएसपी को शिकायत भी दर्ज करवाई है। इस दौरान पीड़िता ने पास्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई अहम खुलासे किए है। महिला ने कहा कि मारपीट मामले को लेकर कहाकि एक बच्चे के परिवार को लेकर विवाद हुआ था। बच्चे की बहन चर्च में मीडिया का काम करती है। बच्चे को लग रहा था कि चर्च में कुछ सही नहीं हो रहा। इस मामले को लेकर बच्चे ने आवाज उठाई और बहन को घर बिठा लिया था, जिसको लेकर यह सारा विवाद हुआ था। इसी घटना को लेकर पास्टर ने बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया और कहा वह उनका घरेलू मामला है वह बहन को चर्च में भेजे या ना भेजें। महिला का आरोप है कि इस मामले में गुस्साए पास्टर ने उस पर कापी फेंककर मारी। महिला ने कहा कि विरोध करने पर उसके मुंह पर मुक्का मारा और गला दबाया। महिला ने कहा कि वड़ोदी टोल प्लाजा के पास चर्च में मीटिंग हुई थी। महिला ने कहा कि पहले भी उसके साथ पास्टर की ओर से मारपीट की जा चुकी थी। लेकिन अब विरोध करने पर मामले में तूल पकड़ ली। महिला ने कहाकि उसकी बेटी छोटी है, ऐसे में आगे उसके साथ ऐसा व्यवहार ना हो जिसको लेकर उसने अब आवाज उठाई थी और उसके साथ पास्टर द्वारा मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाए हैकि अगर चर्च में कोई लड़का आवाज उठाता है तो उस पर रेप केस का आरोप लगाया जाता है और अगर महिला आवाज उठाती है तो उस पर चोरी का इल्जाम लगाया जाता है। जिसको लेकर चर्च से नौकरी पर इस्तीफा देने के दौरान इस्तीफे में सारे चर्च के दस्तावेज और अन्य सामान चर्च के कर्मियों के हैंडओवर कर दिया गया था। महिला ने आरोप लगाए है कि उस चर्च में धर्म के नाम पर लोगों को हिट किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। महिला का आरोप है कि चर्च में अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की जा चुकी है। अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करके उस घटना में इतना उलझा दिया जाता है ताकि वह आवाज ना उठा सके। दरसल, कल, पास्टर ईसाई बजिंदर की टीम ने दावा किया कि उनके द्वारा अपने कर्मचारियों की पिटाई का वायरल वीडियो AI द्वारा बनाया गया था। वहीं अब, अलग एंगल से एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि जो पादरी महिला पर हाथ उठाता है और उनके साथ छेड़छाड़ करता है वह पास्टर नहीं हो सकता। व्यक्ति ने कहाकि वह जल्द अन्य महिलाओं के मुद्दे मीडिया के सामने लेकर आएगा। दरअसल, कुछ महिलाएं पास्टर से डरकर आवाज उठाने से गुरेज कर रही है। लेकिन अब अन्य महिलाएं भी जल्द पास्टर को लेकर खुलासे करेंगी। व्यक्ति ने आरोप लगाए हैकि पास्टर ने लोगों को डराकर रखा हुआ है। मोहाली में एसएसपी में शिकायत दी थी जो कि मार्क होकर अब डिप्टी के पास पहुंची है, जहां उन्होंने जांच के बाद बनती कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
  • Punjab News: विवादों में घिरे पास्टर बजिंदर, थाने में महिला ने करवाई शिकायत, देखें CCTV

    Punjab News: विवादों में घिरे पास्टर बजिंदर, थाने में महिला ने करवाई शिकायत, देखें CCTV

    मोहालीः पास्टर बजिंदर की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में पास्टर की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। जिसमें पास्टर महिला और पुरुष पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा था। हालांकि इस वीडियो को लेकर चर्च के कर्मियों ने फेक बताया था। वहीं अब हमले को लेकर महिला सामने आई है। दरसल, कल, पास्टर ईसाई बजिंदर की टीम ने दावा किया कि उनके द्वारा अपने कर्मचारियों की पिटाई का वायरल वीडियो AI द्वारा बनाया गया था। वहीं अब, अलग एंगल से एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। दूसरी ओर आज, पीड़ित रंजीत कौर ने पास्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी है। पीड़ित ने डीएसपी मुल्लांपुर के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए पास्टर पर गंभीर आरोप लगाए है और पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।
  • Punjab News: पादरी बजिंदर की CCTV को लेकर मसीही भाईचारे ने की Press Conference, देखें वीडियो

    Punjab News: पादरी बजिंदर की CCTV को लेकर मसीही भाईचारे ने की Press Conference, देखें वीडियो

    मोहालीः पादरी बजिंदर सिंह का कुछ हफ़्तों से एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दफ्तर में एक आदमी और एक औरत को मारते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके ऑफिस का है। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है। इसी मामले में आज मसीह समाज के प्रमुख लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की है। उन्होंने इस वीडियो को एआई करार देते फेक बताया है। जो वीडियो वायरल हो रही है यह एआई की मदद बनाई गई है। जिसमें पादरी बजिंदर सिंह को बदनाम करने की कोशिक की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि बजिंदर सिंह का एक पुराना केस जो कोर्ट में चल रहा है। उस केस को प्रभावित करने के लिए आए दिन मसीह विरोधी लोग नए-नए हथकंडे अपना रहे है। प्रेस कॉन्फ्रैंस में उन्होंने वीडियो का खंडन किया है। वीडियो का एक ही मकसद पास्टर बजिंदर सिंह को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि जिस महिला की ओऱ से शिकायत दी गई है उन पर पैसों के घपले संबंधी कई आरोप है। उन्हें मसीही समाज ने निकाल दिया है। वह खुद छोड़कर नहीं गए। मसीह प्रमुख का कहना है कि इस संबंधी पुलिस प्रशासन को शिकायत दे दी गई है।

  • Punjab News: किसानों की रिहाई को लेकर IG Sukhchain Singh Gills का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों की रिहाई को लेकर IG Sukhchain Singh Gills का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में किसानों द्वारा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लगाए गए धरने को पुलिस ने हटा दिया है और दोनों बॉर्डर का रास्ता खोल दिया है। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। वहीं इस मामले को लेकर IG सुखचैन सिंह गिल का बड़ा बयान सामने आया है। IG ने कहा कि अब तक 800 किसानों को रिहा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला लिया है जिन महिलाओं की की उम्र 60 साल से ज्यादा है और जिन्हें कोई मेडिकल प्रॉब्लम है उन्हें भी रिहा किया जाएगा।

    इस दौरान आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जा रहा है। वहीं किसानों द्वारा सामान चोरी के मामले में IG ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मामले को लेकर सख्त रवैया अपनाया है, जिसके चलते 3 FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं इसके लिए एक नोडल ऑफिसर SP जसबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। IG ने कहा कि जिन किसानों का सामान चोरी हुआ है तो वह उन्हें दिए गए नंबर 9071300002 पर किसान शिकायत दर्ज करवा सकते है।

  • Punjab News: कोर्ट में पेश हुए Pastor Bajinder Singh, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट में पेश हुए Pastor Bajinder Singh, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में जब जीरकपुर की एक महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें 2018 में दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं। अदालत में चल रहे केस को लेकर पास्टर बजिंदर सिंह मोहाली कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके लिए उनके गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए थे।

    जिसके बाद आज पास्टर को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में वकील के साथ पेश होकर बताया कि उनकी उस दिन तबियत खराब थी, जिस कारण वे कोर्ट में नहीं आ सके। इस दौरान कोर्ट में पेशी से पहले अस्पताल की पर्चियां भी साथ लगाई थीं, लेकिन आज कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखा। कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद अब अगली तारीख 28 मार्च रखी गई।

    बताया जा रहा है कि पादरी के सहयोगी जतिंदर, अकबर अली, सितार अली, सुच्चा सिंह, राजेश चौधरी और संदीप पहलवान को भी आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 294 (अश्लीलता), 323 (चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (यौन रूप से स्पष्ट सामग्री प्रसारित करना) के तहत जीरकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में नामजद किया गया है।
  • Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल को लेकर High Court ने जारी किए आदेश

    Punjab News: किसान नेता डल्लेवाल को लेकर High Court ने जारी किए आदेश

    मोहालीः पंजाब में किसानों द्वारा शंभू और खनौरी बॉर्डर पर लगाए गए धरने को पुलिस ने हटा दिया है और दोनों बॉर्डर का रास्ता खोल दिया है। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया था। वहीं इस मामले में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवण सिंह पंधेर और अन्य किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

    सोमवार यानी आज मामले में सुनवाई शुरू हुई तो हाईकोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल अब अस्पताल में हैं तो यह याचिका क्यों। दूसरी ओर मामले को लेकर पंजाब सरकार ने कहा कि डल्लेवाल की सहमति से ही उन्हें पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में रखा गया है। सरकार ने यह भी कहा कि डल्लेवाल पुलिस कस्टडी में नहीं हैं। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिए कि वे डल्लेवाल के परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने की इजाजत दें। हाईकोर्ट ने सुनवाई बुधवार तक स्थगित कर, नए सिरे से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं।

  • Punjab News: पास्टर बजिदंर की CCTV फुटेज वायरल होने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पास्टर बजिदंर की CCTV फुटेज वायरल होने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के पादरी बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद लगातार वह चर्च में चल रहे है। यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के कुछ हफ़्तों बाद एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ। जिसमें बजिंदर सिंह एक आदमी और एक औरत को मारते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके ऑफिस का है। बजिंदर सिंह ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ नाम का चर्च चलाते है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर चर्च के कर्मियों ने वीडियो को फेक बताया है। व्यक्ति ने कहाकि वह वीडियो फेक है और उसे एडिट किया गया था।

    उन्होंने कहा कि वहां पर हम बैठे ही नहीं थे। वहीं महिला का कहना है कि पास्टर ने किसी को नहीं मारा। पास्टर को बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहा कि कुछ दिनों से देखने में आ रहा था कि चर्च के कामों के लिए फंड दिया जा रहा था। इस मामले में फंड को लेकर आरोप लगने शुरू हो गए थे। जिसके बाद कमेटी ने सारी जांच की तो देखा गया कि फंड आ रहा है लेकिन पास्टर तक नहीं पहुंच रहा। जांच में पता लगा कि चर्च से कुछ ना कुछ चोरी हो रहा था। व्यक्ति ने कहाकि जो कुछ अब सीसीटीवी फुटेज में दिखाया जा रहा है वह कुछ नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने पास्टर पर केस दर्ज के मामले में उनको बदनाम करने के लिए एक रिकार्डिंग सुनाई।

    बता दें कि बीते दिन बजिंदर सिंह के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि बजिंदर सिंह लोगों पर चीजें फेंक रहा है और उन्हें थप्पड़ मार रहा है। इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि वीडियो में जो लोग मार खा रहे हैं, वे बजिंदर सिंह के चर्च में काम करते हैं। वीडियो में पहले वह एक आदमी को बार-बार थप्पड़ मार रहा है। फिर वह एक औरत से बहस करने लगता है और गुस्से में नजर आ रहा है। अचानक वह उस औरत पर एक किताब फेंकता है। जब वह औरत उनसे सवाल करती है, तो बजिंदर सिंह उसे थप्पड़ मारता है। कमरे में मौजूद दूसरे लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं।

    गौर हो कि इससे पहले, एक महिला ने बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि वह 2017 में बजिंदर सिंह के चर्च में शामिल हुई थी और 2023 में उसने चर्च छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि 2022 में सिंह ने उसे गलत तरीके से छुआ था। महिला ने मोहाली में पत्रकारों को बताया, ‘जब मैं कॉलेज जाती थी, तो वह मेरे पीछे गाड़ियां भेजता था। लह मेरा पीछा करते हुए घर तक आता था। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं चाहती हूं कि मेरे पिता कभी घर न लौटें और क्या मैं चाहती हूं कि मेरी मां चर्च से जिंदा न निकलें। मैं बहुत परेशान थी और अपनी परेशानी किसी को बता नहीं सकती थी।’

     

     

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे पर केंद्र ने लगाई रोक, नहीं दी अनुमति

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे पर केंद्र ने लगाई रोक, नहीं दी अनुमति

    चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां को केंद्र सरकार ने फिलहाल रोक लगाते हुए विदेश जाने की अनुमति नहीं दी है। मंत्री खुडियान ने बताया कि उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल 29 मार्च से 6 अप्रैल तक अमेरिका में के विस्कॉन्सिन स्थित ABS ग्लोबल की लैब के दौरे के लिए जाने वाला था। इस दौरे का मकसद अमेरिका में डेयरी विभाग के कामकाज का अध्ययन करना था ताकि पंजाब में डेयरी व्यवसाय को प्रफुल्लता दी जा सके।

    उन्होंने बताया कि उनके साथ पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जाना था। यात्रा का पूरा खर्च पंजाब पशुधन विकास बोर्ड की तरफ से होना था। उन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था, केंद्र सरकार ने विदेश जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय ने अनुमति न देने का कारण नहीं बताया। दूसरी ओर सरकार के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि “पंजाब सरकार ABS ग्लोबल के साथ HF नस्ल की गायों के लिए सेक्स्ड सीमेन प्राप्त करने के लिए बातचीत कर रही थी।

    अधिकतर डेयरी किसान गिर या साहीवाल नस्लों की तुलना में HF गायों को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि ये प्रति दिन 81 लीटर तक दूध देती हैं। 30 लाख गायों के लिए कृत्रिम गर्भाधान का उपयोग किया जाता है, लेकिन सेक्स्ड सीमन केवल 1.5-1.75 लाख गायों के लिए ही उपलब्ध है। डेयरी विकास में आगे बढ़ने का तरीका है कि हर साल कम से कम 5 लाख सेक्स्ड सीमन प्राप्त किए जाएं ताकि अधिक संख्या में गायें पैदा हों। वैश्विक सेक्स्ड सीमन दिग्गज एबीएस ग्लोबल, पंजाब में एक लैब स्थापित करने के लिए बातचीत कर रहा था। हम इस समझौते को औपचारिक रूप देना चाहते थे, लेकिन अब इसमें देरी होगी।”