Category: Punjab>Ropar

  • Punjab News: थाने के पास हुआ जोरदार धमाका, अस्पताल की टूटी खिड़कियां, दहशत में लोग

    Punjab News: थाने के पास हुआ जोरदार धमाका, अस्पताल की टूटी खिड़कियां, दहशत में लोग

    श्री कीरतपुर साहिब: श्री कीरतपुर साहिब के सीमा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर नालागढ़ के थाने के बिल्कुल पास नववर्ष के पहले दिन एक बड़ी घटना हुई। नालागढ़ पुलिस थाने के बिल्कुल पास वाली गली में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज से आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। धमाके से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल की खिड़कियां टूट गईं।

    स्थानीय लोगों और गली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके के बाद स्थानीय लोग अलग-अलग अंदाज़ लगा रहे थे और नज़दीकी दुकानदार भी सहम कर यहां-वहां भागने लगे। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस ने घटना स्थल को तुरंत सील कर दिया और दोनों तरफ नाकाबंदी कर दी। मौके पर एसपी बदीना विनोद धिमान अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

    हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पूरा इलाका घेर लिया और शिमला से फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों को साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है, लेकिन अभी तक धमाके के कारण का पता नहीं चल पाया है कि यह किस चीज़ का था। पुलिस ने फिलहाल घटना के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल सकता है और रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: गुरुघर में हो रहे आनंद कारज में जीजा और फूफा में हुई झड़प की वीडियो वायरल

    Punjab News: गुरुघर में हो रहे आनंद कारज में जीजा और फूफा में हुई झड़प की वीडियो वायरल

    रूपनगरः गुरुघर में हो रहे आनंद कारज में जीजा और फूफा सरेआम एक-दूसरे के साथ भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने धक्का मुक्की की गई। जिसके बाद इनको गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकाल लिया गया। घटना 8 दिसंबर की है। ग्रंथ साहिब ने बताया कि इस घटना में दोनों आपस में हाथापाई करते हुए बाहर चले गए। उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर को वह गुरु घर में अरदास कर रहे थे। इस दौरान 4 से 5 मिनट में घटना करते हुए दोनों बाहर चले गए। इस दौरान ग्रंथी ने सभी लोगों से अपील की है कि ऐसी घटना दोबारा से गुरु घर में ना हो। ग्रंथी ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने गुरु घर में आकर माफी भी मांगी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उनका कहना हैकि गुरु घर में यह घटना निंदनीय है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि जीजा और फूफा भिड़ते दिख रहे हैं। इसके बाद लोग इनको बाहर निकाल देते हैं और लावां फेरे पूरे करवाए जाते हैं। लड़का-लड़की दोनों पक्षों ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत नहीं की है। दरअसल, दोनों ने गुरु घर में दूल्हे के सेहरे को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। बताया जा रहा हैकि इस घटना से पहले दोनों पक्षों का घर में कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद गुरु घर में दोनों में हाथापाई हुई। दरअसल, गुरुद्वारा के पाठी सिंह ने बताया कि शादी की रस्में चल रही थीं। वह आनंद-कारज को लेकर वाणी पढ़ रहे थे, इसी बीच उन्होंने अपील की की काका जी का सेहरा खोला जाए। इस पर एक महिला और आदमी आकर दूल्हे के पीछे खड़े होते हैं और सेहरे की गांठ खोलने लगते हैं। देखते ही देखते महिला और आदमी में गांठ खोलने को लेकर बहस होती है। इस पर सामने से एक अन्य व्यक्ति आता है और दोनों में धक्का-मुक्की हो जाती है। इसी दौरान गुरुद्वारे के सेवादार विवाद करने वालों को बाहर निकाल देते हैं। शादी समारोह में पहुंची गांव की महिला ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों को बाहर निकाल दिया गया, लेकिन दोनों माने नहीं और गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी कुछ देर तक बहस करते रहे। महिला ने बताया कि उसे नहीं पता कि आपस में इनकी क्या रिश्तेदारी है। लेकिन सेहरा खोलने की ये रस्में उनके इलाके में दूल्हे की बहन-जीजा या फिर दूल्हे के पिता के बहन-जीजा निभाते हैं। इस हिसाब से उन्हें लगता है कि जीजा और फूफा के अहम की लड़ाई थी जिसके चलते ये शर्मनाक घटना हुई है गुरुद्वारे के पाठी सिंह ने कहा कि झगड़ा होने पर भी उन्होंने लड़का-लड़की का आनंद कारज पूरा करवाया। लावां-फेरे होने के बाद झगड़ा करने वाले दोनों गुट फिर से गुरुद्वारे के अंदर आ गए और कहा कि उनसे गलती हो गई है। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में माफी मांगना चाहते हैं। इस पर मैंने माफी की अरदास करवाई और दोनों पक्षों ने घटना के 15 से 20 मिनट बाद माफी मांग ली। शादी समारोह के बाद दूल्हे ने भी बाहर जाकर रिश्तेदारों से सामने एतराज जताया। उसने कहा कि गुरु साहिब की हजूरी में इस तरह से लड़कर आप लोगों ने मेरी शादी के आनंद को खराब कर दिया। क्या आपको मेरी ही शादी में लड़ने का मौका मिला था। दुल्हन ने भी रिश्तेदारों को इस तरह की हरकत के लिए लताड़ा। इसके बाद दुल्हन की विदाई की रस्में निभाकर डोली विदा कर दी गई।
  • Punjab News: एक्शन मोड में आई मान सरकार, PCS Officer को किया सस्पेंड

    Punjab News: एक्शन मोड में आई मान सरकार, PCS Officer को किया सस्पेंड

    रोपड़ः पंजाब सरकार एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। यही कारण है कि आज सरकार की ओर में आरटीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दरअसल, जारी आदेशों के अनुसार पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह जोहल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल, आरटीओ पर आरोप है कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी समागम दौरान चल रहे लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में गांवों को बसें मुहैया करवाने में लापरवाही बरती गई थी। इसी के चलते आरटीओ को सस्पेंड किया गया है। हालांकि सरकार की तरफ से सस्पेंशन की वजह अभी साफ नहीं की गई है।

  • Punjab News: DIG भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: DIG भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को बीते दिन सीबीआई की टीम ने ट्रैप लगाकर 8 लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने भुल्लर के घर से 5 करोड़ रुपए नगद, डेढ किलो गहने, लग्जरी गाड़ियां, लग्जरी घड़ियां सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए। वहीं आज भुल्लर का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसके बाद सीबीआई कोर्ट में भुल्लर को पेश किया गया। पेशी के दौरान भुल्लर से जब रिश्वत को लेकर मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि कोर्ट इंसाफ करेंगा।

    वहीं रोपड़ के डीआईजी के भ्रष्ट होने पर बोले डॉ बलबीर सिंह स्वास्थ्य मंत्री का बयान सामने आया है। डॉ बलवीर सिंह ने कहा है कि पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होेंने कहा कि चालाकी करके काम कोई करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा कि 62 हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। जिसके बाद उक्त व्यक्ति को भाजपा में शामिल किया जाता है और उसे डिप्टी चीफ बना दिया जाता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए एक सामान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें यह मंजूर नहीं कि करप्शन करने के बाद बीजेपी में आ जाओ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार करप्ट लोगों को छोड़ेंगी नहीं, जेल में भेजेंगी। वहीं पंजाब में एजेंसियों द्वारा फेल होने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने इसकी तुलना महाराष्ट्र गुजरात पाकिस्तान से आ रही नशो की खेप को लेकर करते हुए कहा कि गुजरात में भारी मात्रा में नारकोटिक सेल ने हथियार पकड़े थे।

    पाकिस्तान से हथियार और नशा आता है। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे में फिर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, नारकोटिक ब्यूरो सेल सहित सभी केंद्र की एजेंसिया फेल हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर गुजरात की पोर्ट से नशा पकड़ा जाता है तो पंजाब सरकार की ओर से पकड़ा जाता है, ऐसे ही अगर महाराष्ट्र से पकड़ा जाता है तो पंजाब का नाम शामिल किया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहाकि पंजाब को ड्रग्स के साथ जानबूझकर जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहाकि पंजाब की एजेंसिया पूरी तरह से चौकस है।

  • Punjab News: पुलिस ने नवीन चतुर्वेदी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने नवीन चतुर्वेदी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में पिछले 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी। बुधवार रात लगभग 8.15 बजे पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन को चंडीगढ़ पुलिस से अपनी हिरासत में लिया है और उसे रोपड़ लेकर निकल गई है।

    दरअसल, मंगलवार से ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। सूत्रों की मानें तो तल्खी इतनी बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी नवीन चतुर्वेदी का नामांकन भी रद्द कर दिया, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें आप के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी मधु हैं। मधु बुधवार को नामांकन वापिस ले सकती हैं।

    नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रोपड़ के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने नवीन को सुरक्षा दे रखी थी, इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया। सेक्टर-3 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल और रोपड़ के एसपी के बीच सुखना झील के पास जमकर नोकझोंक, बहस और झड़प देखने को मिली। एसएचओ पटियाल आरोपी को लेकर गाड़ी में बैठे रहे और उनकी गाड़ी को पंजाब पुलिस के जवानों ने घेरा हुआ था। इसकी सूचना पाते ही चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और नवीन चतुर्वेदी को हेडक्वार्टर ले गईं। इसके बाद दोबारा नवीन को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में लाया गया।

  • Punjab News: भाखड़ा के 2 फीट तक खोले गए गेट, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा के 2 फीट तक खोले गए गेट, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ः भाखड़ा डैम के पानी छोड़ने को लेकर आज 2 फीट तक गेट खोले गए है। ऐसे में आज 60 हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा जाएगा। वहीं पानी छोड़ने को लेकर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मौसम विभाग की ओर से 2 से 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं हिमाचल में भी भारी बारिश हो रही है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय भाखड़ा डैम का जल स्तर 1672 है, जोकि खतरे के निशान से 8 फीट कम है। उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए आज दोपहर 2 फीट तक पानी के गेट खोले जा रहे है। इस दौरान 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरों में 20 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है। वहीं सतलुज दरिया में 23 हजार क्यूसेक पानी पहुंचेगा।

    उन्होंने कहा कि सतलुज में 16 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है, लेकिन 60 हजार क्यूसेक पानी एक से दो दिन में बीबीएमबी की ओर से छोड़ा जाएगा। ऐसे में आधा फीट तक सतलुज का जल स्तर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में बरसात ना होने के कारण डैम से पानी को छोड़ा जा रहा है, जिससे डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान तक ना पहुंच सके।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केंद्रिय मंत्री, किसानों से किया ये वादा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे केंद्रिय मंत्री, किसानों से किया ये वादा, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब में बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री लोगनाथन मुरुगन पहुंचे। जहां उन्होंने गांव शाहपुर बेला और कीरतपुर के गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों के घरों में जाकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने केंद्रिय मंत्री को बताया कि पुल ना होने के कारण उनकी परेशानियां कम नहीं हो रही। केंद्रिय मंत्री ने लोगों से वादा किया है कि 2 दिन दौरे पर बाढ़ क्षेत्र का दौरा देखने के बाद वह उनके पुल की समस्या का जल्द हल करेंगे।

    दरअसल, केंद्रीय मंत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष के साथ गांव शाहपुर बेला में ट्रैक्टर पर बैठकर सतलुज दरिया के बीच निरिक्षण करते हुए गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने गांव वासियों की समस्याओं को ध्यान से सुना। हालांकि भाषा की समस्या के कारण अजय वीर सिंह लालपुरा उनके साथ रहे और उन्होंने दुभाषिया बनकर उन्हें किसानों की परेशानियों के बारे में समझाया। केंद्रिय मंत्री 2 दिन के दौरे पर आए हुए है और बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा करने के बाद कोई घोषणा करेंगे। लोगों ने कहा कि पहली बार कोई केंद्रीय मंत्री उनके गांव में आया है।

  • Punjab News: कल से 3 दिन भारी बारिश के अलर्ट को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Punjab News: कल से 3 दिन भारी बारिश के अलर्ट को लेकर शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान, देखें Live

    रोपड़ः पंजाब में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। ऐसे में 12,13,14 को मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि भाखड़ा डैम में पानी का स्तर भले ही कम हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिन भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी यूपी में बादल छाए हुए है और बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 12,13,14 सितंबर को पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    उन्होंने कहा कि बीबीएमबी डैम से 5000 क्यूसेक पानी को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में अगर बारिश ज्यादा होती है तो उस दौरान पौंग डैम सहित अन्य डैम के हालात बिगड़ते देखकर भाखड़ा डैम के पानी स्तर को लेकर सतर्क हो गए है। ताकि इस दौरान ज्यादा पानी ना छोड़ना पड़े उसके लिए कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक 2000 क्यूसेक पानी को बढ़ा दिया गया है। वहीं प्रशासन द्वारा टीमों को तैनात कर दिया गया है। ऐसे में अगले कुछ घंटों तक धीरे-धीरे पानी के स्तर को बढ़ाया जाएगा।

    वहीं बांध को टूटने से बचने के लिए अभी से काम शुरू कर दिए गए है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले 3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर पहले से प्रशासन अलर्ट हो गया है। डिप्टी कमिश्नर के साथ आज मीटिंग करके 50 से अधिक गिरदावरी इलाके में पूर्ण कर ली गई है। 20 फोगिंग मशीने आज गांवों में पहुंच जाएंगी। ऐसे में एक मशीन को 5-5 गांवों में चलाकर मच्छरों से बचाव का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं गांवों में बीमारियों से बचने के लिए मेडिकल कैंप लगाए जा रहे है। ऐसे में भारी बारिश को लेकर लोगों से सर्तक रहने की अपील की गई है।

  • Punjab News: इस इलाके में टूटा सतलुज दरिया धुस्सी बांध, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में टूटा सतलुज दरिया धुस्सी बांध, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिला नवांशहर के गांव बुर्ज टहल दास में सुबह सतलुज दरिया धूस्सी बांध टूट गया।जिसके बाद रात में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा गांवों के बचाव के लिए मिट्टी के थैले और पेड़ काटकर दरिया में डाल रहे थे लेकिन तब तक बांध टूट गया।

    गनीमत यह रही कि दूसरे तरफ खेतों का जमीन ऊंचा होने के कारण पानी गांव में नहीं आया। इसके बाद जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर गांव के लोगों को समझाने में लगे हुए है। जिससे कोई स्थिति ना बिगड़े फिर से दोबारा बांध को मजबूत किया जा सके। वही सतलुज दरिया में 42000 क्यूसिक पानी चल रहा है।

  • Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, शिक्षा मंत्री ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से बिगड़े हालात, शिक्षा मंत्री ने जारी की चेतावनी, देखें वीडियो

    रोपड़ः पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होने के कारण पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर में पड़ा है। जहां के 324 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। उसके बाद अमृतसर का नंबर आता है, जहां 135 गांव बाढ़ के खतरे हैं। जबकि बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं हजारों एकड़ की फसलें खराब हो गई हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/punjab-government-announces-all-schools-colleges-and-universities-closed-till-september-7-due-to-floods/

    वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी की है और नंगल इलाके में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। दूसरी ओर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2025 के तहत सभी जिला मजिस्ट्रेटों और विभागों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आदेशों में कहा गया कि प्रदेश इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। भारी मानसूनी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी के कारण कई जिलों में व्यापक बाढ़ आ गई है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, और आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।