Category: Punjab>Ropar

  • Punjab News: पानी को लेकर गरमाया मुद्दा, धरने पर बैठे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी को लेकर गरमाया मुद्दा, धरने पर बैठे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें वीडियो

    नंगलः पंजाब में हरियाणा को पानी देने को लेकर विवाद गरमा गया है। जिसके चलते पंजाब भर में आप पार्टी द्वारा भाजपा के दफ्तरों का घेराव करके केंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा द्वारा पंजाब पर हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी की अतिरिक्त एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दी जाएगी। इसी को लेकर आज शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस सहित आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं भाखड़ा डैम से हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के आदेश के बाद जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। विवाद को बढ़ता देख BBMB ने डैम पर ताला लगा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने राज्य के जल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ा कदम उठाया। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद नंगल डैम पर पहुंचकर, वहां प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का निर्णय पूरी तरह से पंजाब के हित में है और किसी भी हाल में हरियाणा की ओर अतिरिक्त पानी भेजने का सवाल ही नहीं उठता।

    कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पहले ही पंजाब पानी की भारी कमी से जूझ रहा है, तो हम कैसे दूसरों को अपना हिस्सा दे सकते हैं? पंजाब का हक पंजाब को मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान स्वयं नंगल पहुंच रहे हैं और इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बीबीएमबी के अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरजोत सिंह बैंस ने यह भी बताया कि नंगल क्षेत्र के अनेक गांव आज भी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

     

  • Punjab News: SHO के साथ हुआ विवाद, निकाली गाड़ी की चाबी, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: SHO के साथ हुआ विवाद, निकाली गाड़ी की चाबी, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    रोपड़ः जिला नवांशहर के तहसील बलाचौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव मानेवाल इलाके में गश्त के दौरान निकले एसएचओ के साथ कुछ लोगों ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि पुलिस की गाड़ी की चाबी भी निकाल ली गई। इस दौरान घटना स्थल पर मामला गरमा गया। घटना थाना काठगढ़ के गांव मानेवाल की है इस मामले की एक वीडियो क्लिप भी इलाके में वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    युवकों की पहचान भूपिंदर, गोल्डी और संदीप के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना काठगढ़ के एसएचओ इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि जब वह गश्त के दौरान गांव मानेवाल पहुंचे तो उन्होंने शक के आधार पर 3 लोगों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की। लेकिन उक्त लोगों ने उन्हें कोई माकूल जवाब नहीं दिया। इस दौरान पक्षों में कहा सुनी हो गई।

    मौके पर बात बढ़ती देख रंजीत सिंह अपने ड्राइवर के साथ वहां से जाने लगे तो उक्त युवकों ने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों द्वारा उनकी गाड़ी खोलकर चाभी निकाल ली गई। जिसके बाद बड़ी मशक्कत के पुलिस वहां से निकलने में कामयाबी हुई। इस मामले में काठगढ़ थाना पुलिस ने ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: थाने में 25 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में 25 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    रोपड़ः सिटी थाना में एक 25 वर्षीय नेपाली युवक की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक ने कंबल के हिस्से को काटकर फंदा लगाया है। लेकिन परिवार ने पुलिस पर मारने के गंभीर आरोप लगाए है। मृतक की मां ने आरोप लगाते कहा कि उनके बेटे को नाजायज तौर उठाया गया और झूठा केस दर्ज किया किया। बेटे की मौत पीटने ने हुई है।

    युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रिंस को पहले पीटा गया और उसके बाद उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। फिर उसको मृत घोषित किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक दिन पहले प्रिंस को खाना देने गए थे, प्रिंस से उठा तक नहीं जा रहा था, ऐसे में वह आत्महत्या कैसे कर सकता है। कस्टडी में उसने पुलिस की ओर से तंग परेशान करने के आरोप लगाए है।

    दूसरी तरफ जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने कहां कि वह एक नशा ड्रग पेडलर था। उसे पर पहले भी कई केस दर्ज है। इसी वजह से उसे 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया था। जहां उनसे आत्महत्या की है। अब यह मामला मामला न्यायिक जांच का है। इसलिए वह इस मामले में बहुत कुछ नहीं कह सकते। मामले में गुस्साए परिवार जनों ने पुलिस की गाड़ी से भी तोड़फोड़ की।

  • Punjab News: सरहिंद नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, रेस्क्यू जारी

    Punjab News: सरहिंद नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, रेस्क्यू जारी

    रोपड़ः श्री चमकौर साहिब रोपड़ रोड पर गांव झमलूटी के पास से बड़ी खबर सामने आई है ।जहां तेज रफ्तार कार सरहिंद नहर में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति मौजूद बताया जा रहा है। वहीं पास से गुजर रहे जरगड़ी (पायल) गांव के श्रद्धालु नहर में गिरी कार में सवार एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।