Category: Mohali|Punjab

  • Punjab News: Court की सख्ती से GMADA अधिकारी के बदले तेवर, पीड़ित को सौंपा मुआवजे का Cheque, देखें वीडियो

    Punjab News: Court की सख्ती से GMADA अधिकारी के बदले तेवर, पीड़ित को सौंपा मुआवजे का Cheque, देखें वीडियो

    मोहालीः ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) में माहौल उस समय तनावपूर्वक हो गया जब मोहाली कोर्ट के वारंट ऑफिसर गमाडा के एस्टेट ऑफिसर (ईओ) ऑफिस और उसकी गाड़ी को कुर्क करने लगे थे। इस दौरान एस्टेट ऑफिसर ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए पीड़ित को मुआवजे की रकम का चेक सौंप दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, GMADA के एस्टेट ऑफिसर वरुण कुमार ने अदालत के आदेशों के बावजूद पीड़ित को तय मुआवजा जारी नहीं किया था। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए, मोहाली की स्थायी लोक अदालत की चेयरपर्सन ने हाल ही में एस्टेट ऑफिसर के दफ्तर और उनकी सरकारी गाड़ी को अटैच (जब्त) करने के आदेश जारी किए थे। आदेशों के तहत, GMADA दफ्तर में मौजूद AC, पंखे, फर्नीचर, कंप्यूटर, LED और यहां तक कि नकद रकम को भी अटैच किया जाना था। जैसे ही वारंट अधिकारी ने अटैचमेंट की प्रक्रिया शुरू की, दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए एस्टेट ऑफिसर ने तुरंत स्टाफ को बुलाया और फेज-10 के रहने वाले पीड़ित जंग बहादुर सिंह को मुआवजे की रकम का चेक सौंप दिया। अधिकारी ने इस मामले में हुई देरी के लिए पीड़ित के परिवार से माफी भी मांगी।

    शिकायतकर्ता के वकील जतिन सैनी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में GMADA की मुख्य प्रशासक साक्षी साहनी से भी बात की। CA मैडम ने साफ किया कि उन्हें अटैचमेंट के आदेशों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने एस्टेट ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है और उन्हें तुरंत मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में नौजवान की मौत, घर में खून से लथपथ शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में नौजवान की मौत, घर में खून से लथपथ शव बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के खरड़ विधानसभा क्षेत्र स्थित सनी एन्क्लेव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर 35-36 वर्षीय युवक की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

    सूचना मिलते ही खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या या अन्य किसी कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में भी जुट गई है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

    घटना के दौरान एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई। जानकारी के मुताबिक, फोरेंसिक टीम को मौके पर पहुंचने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इतना ही नहीं, शव को अस्पताल ले जाने के लिए समय पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी नहीं हो पाई जिसके चलते पुलिस को मजबूरन शव को तिपहिया वाहन (टैम्पो) में रखकर खरड़ के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर तक पहुंचाना पड़ा।

    फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, इलाके के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: Sushma Capital Commercial Complex में घुसी बेकाबू कार, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: Sushma Capital Commercial Complex में घुसी बेकाबू कार, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जीरकपुरः ढाकोली इलाके स्थित सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में तब बड़ा हादसा होते-होते टला, जब एक महिला की कार अचानक बेकाबू हो गई और लोअर ग्राउंड में बने शोरूम में जा घुसी। इस घटना से मौके पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल किया।

    मिली जानकारी के अनुसार, ढाकोली इलाके की रहने वाली महिला सुषमा कैपिटल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में गेट नंबर 2 से अपनी कार कॉम्प्लेक्स में लाई और कार को पार्किंग में खड़ी करके खरीदारी के लिए चली गई। बताया जा रहा है कि कार गियर में लगी रह गई थी और हैंड ब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया था। कुछ देर बाद जब महिला वापस आई और उसने कार स्टार्ट की, तो कार अचानक झटके के साथ आगे बढ़ी और बेकाबू होकर सीधे लोअर ग्राउंड की तरफ चली गई। तेज रफ्तार से बेकाबू हुई कार ने नीचे बने एक शोरूम का बड़ा शीशा तोड़ दिया और अंदर घुस गई।

    हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि उस समय बेसमेंट में कोई ग्राहक या राहगीर मौजूद नहीं था, नहीं तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के दौरान कार चला रही महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद, काफी मशक्कत से एक हाइड्रा क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

    सूचना मिलने पर जीरकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, चूंकि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और कार की मालकिन नुकसान की भरपाई करने पर सहमत हो गई, इसलिए इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

     

  • Punjab News: Bread वाले ट्रक की JCB से जोरदार टक्कर, 1 की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Bread वाले ट्रक की JCB से जोरदार टक्कर, 1 की मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़-बूथगढ़-टोगा रोड पर भयानक सड़क हादसा का मामला सामने आया है जहां, तड़के सुबह ब्रेड सप्लाई करने वाले ट्रक ने सड़क पर खड़ी जेसीबी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएस फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की खिड़कियां तोड़कर ड्राइवर और उसके साथी को बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते विजय शर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी सप्लाई करके वापस आ रही थी कि चंडीगढ़-बूथगढ़-टोगा रोड पर उनकी कार खड़ी JCB में टकरा गई। उन्होंने आरोप लगाए कि जेसीबी के पास किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं था जिसके चलते ये हादसा हुआ। उन्होंने मांग की कि रोड बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए जिसने किसी तरह का कोई बेरिकेड नहीं लगाया था।    
  • Punjab News: सवारियों को लेकर जा रही Taxi को अचानक लगी आग, साथ खड़ी गाड़ियां भी झुलसी, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों को लेकर जा रही Taxi को अचानक लगी आग, साथ खड़ी गाड़ियां भी झुलसी, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ की गिलको वैली में अचानक एक टैक्सी में आग लगने का मामला सामने आया है। यह हादसा तब हुआ, जब टैक्सी ड्राइवर गिलको वैली की एक सोसाइटी में यात्रियों को छोड़ने आया था। इस दौरान चालक और यात्रियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं घटना में पास खड़ी 2 कारें भी झुलस गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, एक टैक्सी ड्राइवर कुछ सवारियों को लेकर खरड़ की गिलको वैली में आया था। जब यात्री कार से नीचे उतरे और किराया देने लगे, तो अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देखकर ड्राइवर भी तुरंत कार से बाहर निकल आया। कुछ ही देर में गाड़ी पूरी तरह से आग की लपटों से घिर गई और पूरी सोसाइटी में धुआं फैल गया। यह देखकर सोसाइटी के लोग भी डर के मारे बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर गाड़ी में आग थोड़ी पहले लगी होती, तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। जहां गाड़ी को आग लगी, वहीं साथ खड़ी 3-4 अन्य गाड़ियों भी चपेट में आ गई, जिससे उन गाड़ियों को भी काफी नुकसान पहुंचा। वहीं घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।    
  • Punjab News: इस इलाके में बिजली गुल, 22 लाख पैंडिंग, लोगों ने किया Road जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बिजली गुल, 22 लाख पैंडिंग, लोगों ने किया Road जाम, देखें वीडियो

    मोहालीः PR-7 एयरपोर्ट रोड स्थित सुषमा जॉइनेस्ट एमओएच-1 सोसायटी में बिजली संकट ने अब बड़ा रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोसायटी का बिजली विभाग में 22 लाख रुपए पेंडिंग है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बिल्डर को पैसे अदा कर दिए है, लेकिन बिल्डर द्वारा पैसे अदा नहीं किए, इसमें उनका क्या दोष है। इस मामले को लेकर बिजली गुल होने के बाद निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 1500 लोग सड़क पर उतर आए और PR-7 रोड को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर और संबंधित फ्रेंचाइजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

    दरअसल, मोहाली लोक अदालत ने 1 दिन पहले ही पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। इस पूरे मामले पर पीएसपीसीएल के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अमनदीप सिंह का कहना है, “माननीय अदालत द्वारा फिलहाल एकतरफा फैसला दिया गया है, जिसकी वह अपील करेंगे। निर्माता और उपभोक्ता के बीच एग्रीमेंट हुआ है। यदि निर्माता द्वारा लोगों को बिजली उपलब्ध नहीं करवाई जाती, तो वह बिजली जरूर देंगे और कानून के मुताबिक ही आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।” इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और उनके फोन तक नहीं उठाए जा रहे। वहीं बिजली कटौती के कारण सोसायटी में लिफ्ट बंद है और पानी की सप्लाई भी ठप्प पड़ी है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक जाम पूरी तरह नहीं खुल पाया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होनी है।

  • Punjab News: बंद घर में घुसा शातिर चोर, लोगों ने कड़ी मशक्कत से ढूंढा, देखें वीडियो

    Punjab News: बंद घर में घुसा शातिर चोर, लोगों ने कड़ी मशक्कत से ढूंढा, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के फेस-7 में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, चोर को पकड़ने के लिए पूरा मोहल्ला एक साथ आ गया। इस दौरान चोर दीवार फांदकर फेस-7 इलाके में स्थित एक ऐसे घर में घुस गया, जो कुछ समय से बंद पड़ा था। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को अलमारी से काबू किया। पुलिस ने चोर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई जिसमें पुलिस चोर को घर के अंदर बनी अलमारी (कपबोर्ड) से पकड़कर बाहर निकाल रही है।

    जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि घर का मालिक विदेश में रहता है और घर की देखभाल करने वाला (केयरटेकर) कहीं बाहर गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब कोठी के अंदर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, तो उन्हें तुरंत खतरे का एहसास हुआ। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और कोठी को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि चोर भाग न सके। स्थानीय पार्षद बलराज कौर धालीवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि घर के अंदर कोई दाखिल हुआ है। पड़ोस की एक महिला छत पर खड़ी थी, जिसने उसे अंदर जाते देख लिया था। इसके बाद उसने सूचित किया।

    फिर हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमने पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस नहीं आई, हम गेट पर डटे रहे। काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घर की तलाशी ली। कड़ी मशक्कत के बाद चोर घर में बनी अलमारी में छुपा हुआ मिला। पुलिस चोर को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

  • Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में गोमांस बरामद होने पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ के स्वराज नगर, संत माजरा कालॉनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति घर से गेहूं पिसवाने के लिए गुरु नानक आटा चक्की पर गया, तो उसने गेहूं की बोरी दे दी। इस दौरान जब उसने गेहूं पिसने के लिए मशीन में डाली तो उसमें एक लिफाफा निकला। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें गाय का मांस पाया गया। इसके बाद वहां हंगामा मच गया। मौके पर कई दुकानदार और लोग जमा हो गए। जब यह जानकारी गौ-भक्तों तक पहुंची, तो शिवसेना हिंदुस्तान के अध्यक्ष निशान शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी बुलाया गया।

    वहीं इस मामले में चक्की मालिन ने बताया कि उनके पास राहत नाम के व्यक्ति की गेहूं पिसाई के लिए आई थी। उन्होंने जब गेहूं को पिसने के लिए मशीन में डाला तो उसमें बहुत बदबू आ रही थी। जब उन्होंने जांच की तो देखा कि एक संदिग्ध लिफाफा पड़ा हुआ है। जब लिफाफे को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस के कुछ टुकड़े थे। जब लोग इकट्ठे हुए तो लोगों ने कहा कि ये गाय का मांस प्रतीत हो रहा है। इसके बाद मौके पर पहुंचे शिवसेना प्रधान ने पुलिस को सूचित किया।

    जब पुलिस और लोग इकट्ठा होकर व्यक्ति के घर पहुंचे तो घर में मौजूद महिला ने घर को अंदर से बंद कर लिया और खुद को निर्दोष बताया। इस दौरान खूब हंगामा हुआ और लोगों ने उन पर कई आरोप जड़े, लेकिन महिला दरवाजा खोलने को तैयार ही नहीं थी। जब गौ-भक्तों और पुलिस ने पूछताछ की, तो महिला ने कहा कि हम लाइसेंस के तहत भैंस का मांस मंगवाते हैं, जिससे गौ-भक्तों का शक और भी गहरा हो गया। पुलिस टीम ने स्थिति को कंट्रोल किया। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः 19 वर्षीय युवक बंटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी मचा दी। मृतक बंटी, जो पेशे से पेंटर था, रोजी-रोटी कमाने के लिए उत्तर प्रदेश से मोहाली आया था और हाल ही में इस शहर में बस गया था।

    बंटी के पिता और उसकी बहन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्तों ने की है। पिता का कहना है कि बंटी के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसके दोस्तों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर गला घोंट दिया। इसके बाद, शव को फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को CCTV फुटेज से भी मिली है, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैद हैं। परिवार का कहना है कि बंटी के दोस्तों और मृतक के बीच पहले भी दो-तीन बार झगड़े हो चुके थे, जिससे हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही जांच पूरी की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

    डीएसपी हरसिमरत सिंह बल ने बताया कि उन्हें एक युवक के मरने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई थी। अब मृतक के पिता को शक है कि उसके बेटे की हत्या हुई है जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के आरोपों की पुष्टि और कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बेसमेंट में खड़ी Innova car में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: बेसमेंट में खड़ी Innova car में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर-126 के Gillco Park में मंगलवार सुबह बेसमेंट में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    सूचना मिलने के तुरंत बाद मोहाली दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, कार बेसमेंट में खड़ी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग को बुझाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग ने कुछ ही मिनटों में वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग सबसे पहले कार के इंजन क्षेत्र में शुरू हुई और उसके बाद तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। दमकल कर्मियों ने कठिन प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

    इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, बेसमेंट में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी आग से नुकसान होने का खतरा बना रहा। पुलिस और दमकल विभाग ने आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए अपने इलेक्ट्रिक उपकरणों और वाहनों की नियमित जांच कराएं। दमकल विभाग और पुलिस ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा।