Category: Mohali|Punjab

  • Punjab News: 15 साल की छात्रा से Gang-rape, Classmate और उसके 3 दोस्तों ने की वारदात

    Punjab News: 15 साल की छात्रा से Gang-rape, Classmate और उसके 3 दोस्तों ने की वारदात

    मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में एक स्टूडेंट से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 15 साल की छात्रा के साथ उसके ही क्लासमेट और 3 अन्य दोस्तों ने कई दिनों तक गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 3 नाबालिग हैं। तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

    पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की वारदात का मुख्य आरोपी पीड़िता का सहपाठी है। वह और उसके 3 दोस्त पीड़िता को डरा-धमकाकर अलग-अलग सुनसान जगहों पर ले जाते थे। जहां आरोपियों ने छात्रा के साथ कई बार रेप किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। पीड़िता ने कई दिनों तक यह जुल्म सहा। उसने माता-पिता को कुछ नहीं बताया, क्योंकि आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों में से एक ने गुस्से में आकर पीड़िता का वीडियो एक प्राइवेट ग्रुप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के डर और अपमान से टूटी छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी (नाबालिग सहपाठी), 2 अन्य नाबालिग और एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। उन पर POCSO एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: चलती Car को अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती Car को अचानक लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के PTL लाइट प्वाइंट पर अचानक एक गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया है। जब ड्राइवर ने चलती गाड़ी के इंजन से धुआं निकलते देखा, तो उसने तुरंत गाड़ी को किनारे पर रोक दिया और खुद बाहर निकल गया। इसके बाद, आग भड़क उठी और पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को मामले की सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दे दी
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    है। जानकारी मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी स्विफ्ट कार से किसी काम से जा रहा था। इस दौरान जब वह पीटीएल लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो कार चालक को अचानक लगा कि उसकी गाड़ी से धुआं निकलना शुरू हो गया है। बाद में अचानक धुआं तेजी से बढ़ गया तो उसने गाड़ी को साइड पर खड़ा कर चेक करने की सोची। जैसी ही चालक ने गाड़ी साइड पर रोकी और बाहर निकला तभी गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने मौके पर ही फायर ब्रिगेड को बुलाया, जो घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान कार बुरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी अन्य नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
  • Punjab News: Diljit के Concert की नकली टिकटों के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला समेत कई लोगों पर FIR

    Punjab News: Diljit के Concert की नकली टिकटों के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला समेत कई लोगों पर FIR

    मोहालीः जिले में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के म्यूजिक कॉन्सर्ट के नाम पर नकली टिकट बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।

    शिकायतकर्ता निखिल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला सिमरन और उसके साथियों ने उन्हें 14 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट दिलवाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने खुद को विश्वसनीय बताते हुए प्रीमियम टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया। निखिल गर्ग के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को कुल 3.5 लाख रुपए की रकम ट्रांसफर की, जिसके बदले उन्हें कॉन्सर्ट के टिकट दिए गए, लेकिन जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि उनके पास मौजूद टिकट पूरी तरह से फर्जी हैं।

    कॉन्सर्ट स्थल पर टिकट स्कैनिंग के दौरान जब टिकट अमान्य पाए गए, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मोहाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला सिमरन व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को इसी तरह निशाना बनाया है।

    यह घटना एक बार फिर से ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए हो रही टिकट धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी बड़े इवेंट या कॉन्सर्ट के टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही खरीदें। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

  • Punjab News: होली पर हुई लड़ाई की रंजिश में युवक की मौत, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: होली पर हुई लड़ाई की रंजिश में युवक की मौत, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: जीरकपुर के ढकोली इलाके में गुंडागर्दी का एक मामला सामने आया था। जिसमें हथियारों से लैस हमलावरों ने एक युवक पर धावा बोल दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान सुमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस मामले में जानकारी देते हुए थाना ढकोली के पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 3 आरोपियों में एक आरोपी को होशियारपुर बाल सुधार केंद्र में भेज दिया गया है। इस लड़ाई की वजह पुरानी रंजिश है जो होली के पर्व से शुरु हुई थी। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुमित को घेरकर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया जिससे वह उभर नहीं पाया और उसकी मौत हो गई।
  • Punjab News: 2.72 किलो अफीम के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.72 किलो अफीम के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेज-11 थाना पुलिस ने नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन पुलिस को आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो वाहन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और टालमटोल करने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली, जिसमें से 2 किलो 720 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में मोहाली के नानूमाजरा में रह रहा है।

    पुलिस ने आरोपी को मोहाली की अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अफीम कहां से लाता था, किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई करता था, अब तक कितनी बार इस तरह की तस्करी कर चुका है और क्या उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए DSP हरसिमरन सिंह बल और SHO अमन कंबोज ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

  • Punjab News: इस इलाके में बेअदबी से फैली सनसनी, पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बेअदबी से फैली सनसनी, पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर स्थित एरोसिटी के एच ब्लॉक में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एयरपोर्ट रोड पर गुटका साहिब की बेअदबी हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

    जानकारी के अनुसार एरोसिटी में सड़क के बीच बनी एक समाध के पास गुटका साहिब के अंग पड़े मिले। देर शाम सैर के लिए निकले गांव के कुछ लोगों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सिख संगत भी मौके पर जुटने लगी। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गंभीर हरकत बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। आरोपी को पकडऩे के लिए टीम काम कर रही है।

  • Punjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को Flyover से नीचे फैंका, ज्वेलरी और Phone लूटकर फरार

    Punjab News: निहंगों के भेष में आए 3 लुटेरों ने युवक को Flyover से नीचे फैंका, ज्वेलरी और Phone लूटकर फरार

    मोहालीः लुधियाना खरड़ हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर निहंग भेष में आए 3 युवकों द्वारा आधी रात को तलवार के दम पर पहले बाइक सवार युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को रोका। इसके बाद उन्होंने लड़की से उसकी सोने-चांदी की ज्वेलरी व फोन छीन लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की से बदतमीजी भी की। जब युवक ने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। हादसे में लड़के की रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई है। गंभीर हालत में उसे जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    जानकारी देते चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी अंकित ने बताया कि वीरवार देर रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर सीयू रोड से खरड़ की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर हाथ में तलवार लिए 3 युवक आ गए। वे निहंग वेशभूषा में थे और उनके हाथों में तलवारें थीं। उन्होंने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही उसने बाइक रोकी तो आरोपियों ने उससे कहा कि वह अपना मोबाइल फोन और जेब में जो कुछ भी है, उन्हें सौंप दे।

    अंकित ने बताया कि इस दौरान वह समझ गया कि आरोपी ठीक नहीं है। ऐसे में उसने बाइक की चाबी दूर फेंक दी, ताकि वे बाइक लेकर भाग न सकें। फिर आरोपियों ने उसकी दोस्त को घेर लिया और उसका मोबाइल फोन, चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, सोने का कोका भी निकलवा लिया। जब उसकी दोस्त ने आरोपियों से ऐसा न करने को कहा, तो उन्होंने उससे बदतमीजी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों से भिड़ने की कोशिश करने पर वे तीनों एक साथ आए और उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। करीब 35 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घायल हालत में अंकित ने किसी तरह एम्बुलेंस को फोन किया। एम्बुलेंस वाले उसे इलाज के लिए पहले खरड़ अस्पताल लेकर गए और बाद में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उसकी रीढ़ की हड्डी के स्पाइनल कॉर्ड का एल-4 हिस्सा फ्रैक्चर हो गया है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है, जहां उसकी सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

    वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab News : Golden Unisex Spa में पुलिस की Raid, संचालक और बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News : Golden Unisex Spa में पुलिस की Raid, संचालक और बिल्डिंग मालिक पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    मोहाली : स्थानीय पुलिस द्वारा Golden Unisex Spa में दबिश देने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में कार्रवाई की थी। इस दौरान स्पा से 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि लड़कियों से जबरन स्पा की आड़ में जिस्म फिरोशी का धंधा करवाया जा रहा था।

    पुलिस ने लड़कियों से जानकारी लेकर स्पा के संचालक रोमी पासी वासी फरीदाबाद हरियाणा और बिल्डिंग के मालिक पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पहले भी जीरकपुर में पुलिस ने स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे जिस्म फिरोशी के अड्डों पर रेड कर कईयों को गिरफ्तार किया था, और कई लड़कियों का रेस्क्यू कर माता-पिता के पास पहुंचाया था।

  • Punjab News: धुंध व शीतलहर का Orange Alert जारी, फ्लाइटों पर भी पड़ा ठंड का असर, देखें वीडियो

    Punjab News: धुंध व शीतलहर का Orange Alert जारी, फ्लाइटों पर भी पड़ा ठंड का असर, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब आज घनी धुंध और शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने धुंध व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 31 दिसंबर और नए साल के पहले दिन राज्य में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, मोहाली और चंडीगढ़ में भी सुबह के समय धुंध रही।

    धुंध के चलते ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की। गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है कि धुंध के समय यात्रा करने से बचें। वहीं कोहरे की वजह से मोहाली में लगातार 5 दिनों से ट्रैफिक जाम है, क्योंकि विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर तक कम हो गई है, जिससे आने-जाने वालों और साइकिल चलाने वालों तक को दिक्कत हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध का असर फ्लाइटों पर भी पड़ा है। सुबह 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 7:31 बजे रवाना हुई। इसी तरह 5:55 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 7:13 बजे रवाना हुई। 7:20 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट 8:08 बजे रवाना हुई।

    वहीं 6:25 बजे हैदराबाद और 7:10 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। इसी तरह 5:40 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई है। 7:15 बजे जयपुर, 7:30 बजे बेंगलुरु और 7:55 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की बर्मिंघम से आने वाली फ्लाइट डिले हो गई। यह फ्लाइट 11.55 बजे की जगह 12.17 बजे अमृतसर लैंड करेगी। इसके अलावा बाकी फ्लाइटें टाइम पर हैं।

  • Punjab News: धुंध ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, Visibility कम होने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    Punjab News: धुंध ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, Visibility कम होने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब व चंडीगढ़ में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। रात के तापमान में 0.1 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सबसे कम तापमान आदमपुर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल धुंध की वजह से फरीदकोट व बठिंडा में विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर दर्ज की गई। 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, आज जो पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से जम्मू-कश्मीर के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने वाला है, उससे मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 20 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो मौसम को प्रभावित करेगा। फिलहाल आज मौसम शुष्क रहेगा।

    इसी के साथ मोहाली में भी कोहरे का प्रकोप देखने को मिला, वहीं शहर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की स्पीड सामान्य देखी गई, क्योंकि 15 मीटर की दूरी तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी के साथ कई लोग धीरे-धीरे अपने गणतव्य की ओर जाते नजर आए।