Category: Mohali|Punjab

  • Punjab News: Spa Centre के आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Spa Centre के आड़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज, देखें वीडियो

    जीरकपुर: पुलिस ने वीआईपी रोड इलाके में स्थित तीन स्पा सेंटर्स पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हनी बी स्पा, नेचर स्पा और मिनी ट्यूलिप डे स्पा में दबिश दी, जहां स्पा सेंटर्स की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह युवतियों को रेस्क्यू कराया। जांच में सामने आया कि स्पा संचालक युवतियों से देह व्यापार करवाने का काम कर रहे थे।

    पुलिस ने इस संबंध में तीनों स्पा मालिकों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य स्पा सेंटर्स की भी जांच की जाएगी और जो भी केंद्र देह व्यापार जैसे अवैध कार्यों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: विवादों में घिरे गायक Gulab Sidhu, मांगी माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरे गायक Gulab Sidhu, मांगी माफी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए। दरअसल, गायक का नया गाना जट्टा लव यू हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसमें उसने सरपंचों सहित गांववासियों को पीटने के बारे में शब्द कहे थे। इस गाने को लेकर सरपंचों में भारी रोष पाया गया। भारी रोष पाए जाने के बाद अब गायक गुलाब सिद्धू ने वीडियो जारी करके पंजाब के सरपंचों से माफी मांगी है।

    इस दौरान उन्होंने पंजाब के सभी सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि उनका किसी के मन को ठेस पहुंचाने का नहीं था। सिद्धू ने सभी सरपंचों से खुद को छोटा भाई समझ माफ करने की अपील की है। सिद्धू ने सभी सरपंच मुझे अपना छोटा भाई या बच्चा समझ कर माफ कर देना। मुझे पता है कि सरपंच गांव का मुखी होता है। उसका मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

  • Punjab News: देश भर में किसानों ने राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का किया ऐलान, BBMB पर लगाए गंभीर आरोप

    Punjab News: देश भर में किसानों ने राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का किया ऐलान, BBMB पर लगाए गंभीर आरोप

    मोहालीः चंडीगढ़ में किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं के बीच हुई बैठक में प्रशासन और केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नेताओं ने देश भर में 26 नवंबर को राज्य स्तरीय आंदोलन दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस दौरान बलवीर सिंह राजेवाल ने बताया कि 5 साल पहले 26 नवंबर को किसान मुद्दों पर संघर्ष शुरू हुआ था।

    इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों और स्थानों पर इसे संघर्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दूसरी ओर नेताओं ने यह भी ऐलान किया कि अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव में जो केंद्र सरकार खेती और इससे जुड़े सहायक कारोबारों के लिए ऐसे कदम उठाएगी जो किसानों के हित में नहीं होंगे, किसान उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। बाढ़ की बात करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि यह एक मानव-निर्मित समस्या थी न कि प्राकृतिक आपत्ति थी।

    बलवीर सिंह राजेवाल ने आरोप लगाया कि बीबीएमबी पंजाब को तबाह करने की साजिश में लगी हुई है। उन्होंने पानी के मुद्दे पर भी BBMB की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह हरियाणा और पंजाब के किसानों को आपस में उलझाने की कोशिश कर रहा है। पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा मोहाली स्थित पुड्डा को अपनी मंडी बिक्री के नियमों पर भी किसान नेताओं ने सख्त आपत्ति जताई।

  • Punjab News: मिनी बस चालकों की लापरवाही उजागर, खतरे में छात्रों की जान, देखें वीडियो

    Punjab News: मिनी बस चालकों की लापरवाही उजागर, खतरे में छात्रों की जान, देखें वीडियो

    मोहाली: लालाड़ू से जीरकपुर रूट पर चलने वाली निजी मिनी बसों की मनमानी ने स्कूली छात्रों की जान खतरे में डाल दी है। मुनाफे की होड़ में ओवरलोड होकर चलने वाली इन बसों में छात्रों को सीट तक नसीब नहीं होती। मजबूरी में कई छात्र दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं। इसी तरह का खतरनाक नजारा डेराबस्सी में देखने को मिला जब एक मिनी बस के पीछे दो स्कूली छात्र लटके हुए थे।

    इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और संबंधित बस का चालान काटा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Punjab News: चोरों ने एक ही घर को दूसरी बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने एक ही घर को दूसरी बार बनाया निशाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली फेस-2 स्थित एक घर के बाहर पिछले एक महीने में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि मोहाली पुलिस अब तक एक भी एफआईआर दर्ज नहीं कर सकी है। चोरी की वारदाते सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

    मिली जानकारी के अनुसार पहली चोरी जून महीने में हुई थी, जब 2 शातिर चोर घर के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए थे। अब दूसरी वारदात में भी उसी घर के बाहर से काम करने वाली महिलाओं की साइकिल चोरी हो गई। काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि वे सुबह-शाम उसी घर में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती हैं।

    हाल ही में उन्होंने साइकिल खरीदी थी, जिससे काम पर आना-जाना कर सकें। लेकिन चोरों ने वह भी चुरा ली। अगर पुलिस ने पहली घटना के बाद कोई ठोस कदम उठाया होता, तो शायद गरीब महिला की साइकिल आज सुरक्षित होती।

  • Punjab News: नशा तस्करी करने वाले पिता-पुत्र के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करी करने वाले पिता-पुत्र के घर पर चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    मोहाली: नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने गांव जुंजार नगर में नशा तस्करी के कारोबार से किए अवैध निर्माण को गिराने का अभियान चलाया। यह कार्रवाई एनडीपीएस और आबकारी एक्ट समेत 12 आपराधिक मामलों में शामिल पिता-पुत्र की जोड़ी के खिलाफ की गई। एसएसपी हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव के निर्देशों पर की गई है।

    उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग की मांग के जवाब में गैरकानूनी अतिक्रमण गिराया गया, जिसने पंचायती जमीन पर नशा तस्करों के अवैध कब्जे को हटाने में जिला पुलिस की मदद मांगी थी। एसएसपी हांस ने बताया कि मलकित सिंह के खिलाफ 2018 से 2024 तक सात एफआईआर दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दो, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई। उनके पुत्र हैपी पर 2018 से 2025 तक पांच एफआईआर दर्ज हुई।

    उन्होंने कहा कि मोहाली पुलिस नशा तस्करों के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है। दोनों ने पंचायती विभाग ने जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया हुआ था, जिसे गिराने के लिए उन्होंने हमारी सहायता मांगी थी।, जिसके बाद डीएसपी खरड़-1, करण संधू की अगुवाई में एक पुलिस टीम को वहां भेजा गया था।

  • CM Mann ने Punjab को सिंधु नदी के जल मे न्यायोचित हिस्सा देने की रखी मांग

    CM Mann ने Punjab को सिंधु नदी के जल मे न्यायोचित हिस्सा देने की रखी मांग

    कहा – पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं

    SYL की बजाय YSL का विचार किया पेश

    नई दिल्ली:
    श्रम शक्ति भवन में एक बैठक में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है, इसलिए एक बूंद भी सांझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन कराने की आवश्यकता है। राज्य के अधिकांश ब्लॉक पहले ही खतरे की कगार पर पहुंच चुके हैं और राज्य में भूजल की स्थिति गंभीर हालत में है।

    मुख्यमंत्री ने सिंधु नदी के पानी में हिस्सा मांगने के साथ-साथ सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर के बजाय यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल.) नहर का विचार भी प्रस्तुत किया। राज्य के कई नदी स्रोत सूख चुके हैं, जिसके कारण सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की आवश्यकता है। जब पंजाब खुद ऐसी स्थिति का सामना कर रहा हो, तो किसी अन्य राज्य को एक बूंद भी अतिरिक्त देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव रखा कि सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार कर पश्चिमी नदियों से पानी लाने के लिए प्रयास कर कमी को पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने के अवसर का उचित उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि राज्य की पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। भारत सरकार के हालिया फैसले ने भारत से सटी पश्चिमी नदियों (सिंधु, जेहलम और चिनाब) से पानी का अधिकतम उपयोग करने की बड़ी संभावनाएं पैदा की हैं। पंजाब इस समय भूजल के गिरते स्तर की समस्या से जूझ रहा है, इसलिए राज्य को नदी जल के उपयोग, प्रवाह और वितरण के लिए भविष्य की रणनीतियों में प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी नदियों का पानी प्राथमिकता के आधार पर पंजाब को दिया जाना चाहिए और हिमाचल प्रदेश में मौजूदा भाखड़ा और पौंग बांधों के ऊपर नए जलाशय बांध बनाए जाने चाहिए। इससे पश्चिमी नदी जल के भंडारण और नियमन में काफी वृद्धि होगी। यह समय की मांग है कि पंजाब को उचित मुआवजा दिया जाए, जिसने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पानी और उपजाऊ भूमि जैसे अनमोल प्राकृतिक संसाधनों को भी दांव पर लगा दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चल रहे शारदा-यमुना लिंक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए और अतिरिक्त पानी को उचित स्थान पर यमुना नदी में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे उपलब्ध अतिरिक्त पानी हरियाणा की रावी-ब्यास व्यवस्था से पानी के संतुलन की जरूरत को पूरा कर सकता है, साथ ही दिल्ली की लगातार बढ़ती पेयजल जरूरत और राजस्थान को यमुना के पानी की उपलब्धता को पूरा कर सकता है। उपरोक्त परिस्थितियों के अनुसार एस.वाई.एल नहर के निर्माण के मुद्दे को टाला जा सकता है और इसे हमेशा के लिए त्याग दिया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मांगों को पूरा करने के लिए शारदा-यमुना लिंक का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि शारदा के अतिरिक्त पानी को यमुना नदी में स्थानांतरित किया जा सके और चिनाब के पानी को रोहतांग सुरंग के माध्यम से ब्यास नदी में मोड़ा जा सके, ताकि एस.वाई.एल नहर की आवश्यकता को समाप्त किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल मामले (ओ.एस नंबर-6 ऑफ 1996) के संबंध में कार्यवाही को तब तक स्थगित रखा जा सकता है जब तक रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल का फैसला नहीं आ जाता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के बीच यमुना के पानी के वितरण के 12 मई, 1994 के समझौते की समीक्षा 2025 के बाद की जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने मांग की कि पंजाब को यमुना के पानी के वितरण में हिस्सेदार राज्य के रूप में शामिल किया जाए और यमुना के पानी का वितरण करते समय शारदा-यमुना के 60 प्रतिशत पानी को पंजाब के लिए विचार किया जाए। सतलुज यमुना लिंक (एस.वाई.एल) नहर के बजाय इस प्रोजेक्ट को अब यमुना सतलुज लिंक (वाई.एस.एल) के रूप में पुनर्विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि सतलुज नदी पहले ही सूख चुकी है और इसमें से एक बूंद भी पानी साझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

    पंजाब ने पहले ही रावी-ब्यास के अतिरिक्त पानी के संबंध में 1981 में बने समझौते को रद्द कर ‘पंजाब समझौता रद्द अधिनियम, 2004’ के तहत निरस्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य ने ‘पंजाब समझौता रद्द अधिनियम, 2004’ की धारा-5 के तहत रावी-ब्यास के पानी के हरियाणा द्वारा उपयोग को बरकरार किया। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब से पाकिस्तान की ओर कोई पानी नहीं छोड़ा जा रहा और पाकिस्तान में जो पानी पहुंच रहा है, वह जम्मू-कश्मीर से निकलने और बहने वाली उज्ज नदी के माध्यम से पहुंचता है।

     

  • Punjab News: डाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 9 माह की बच्ची का मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: डाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, 9 माह की बच्ची का मिला शव, देखें वीडियो

    मोहालीः इंडस्ट्रियल एरिया शाहि माजरा में एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के झुलसने की खबर है। जिन्हें मोहाली के सरकारी अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। घायल महिला की पहचान बबीता और फैक्ट्री मालिक वरिंदर के रूप में हुई है।

    फायर अफसर सुरेश कुमार के अनुसार आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि फेज-78 में एक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर नजदीकी फायर स्टेशन पर सूचित कर टीम को भेजा। फैक्टरी में आग काफी फैली हुई थी। टीम के कर्मचारी अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग तेज होने के कारण अंदर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

    किसी तरह मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाकर अंदर गए तो पता चला कि फैक्टरी की बिल्कुल आखिर में एक छोटा सा कैबिन बना हुआ है। जहां पाय बनाई जा रही थी। वहां एक बैड भी लगा था जिसके नीचे एक बच्ची का शव मिला। मौके पर देखा तो बच्ची जलचुकी थी, जिसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया। आग से काफी नुक्सान हुआ है फैक्टरी में डाई बनाने का काम चल रहा था। जिससे आग काफी तेजी से फैली।

  • Punjab News: SSOC ने अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: SSOC ने अर्श डल्ला गैंग के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली: पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सैल की टीम ने कनाडा मे बैठे आतंकी अर्श डल्ला के दो गुर्गो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कव्लजीत वासी धर्मकोट और नवदीप सिंह उर्फ हनी वासी बुढ़वाल के रूप में हुई है।

    SSOC की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत मे पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि पकडे गए आरोपी आतंकी अर्श डल्ला के कहने पर पंजाब में टारगेट किलिंग और प्रतिद्वंदी गैंग के गुर्गों को मारने की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके साथ ही पंजाब में अर्श डल्ला के निर्देश पर वसूली का रैकेट भी चला रहे थे। पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े सभी संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपियों से मिली तुर्की मेड जिगाना पिस्टल ने पुलिस की जिज्ञासा को और बड़ा दिया है। क्योकि ज्यादातर बड़े गैंगस्टर इसी वेपन का इस्तेमाल करते हैं। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में भी इसी पिस्तौल का प्रयोग किया गया था।
  • Punjab News: चोरी की Motorcycle सहित 4 स्नैचर गिरफ्तार; 11 Mobile और चाकू बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की Motorcycle सहित 4 स्नैचर गिरफ्तार; 11 Mobile और चाकू बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः बलोंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब 4 स्नैचरों से एक चोरी की मोटरसाइकिल समेत 11 मोबाइल फोन और 2 चाकू बरामद हुए। जानकारी देते हुए डीएसपी करन संधू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने एक सूचना दी थी, जिसके आधार पर उन्होंने पहले एक स्नैचर को पकड़ा।

    पूछताछ में और तीन नाम सामने आए। अब चारों स्नैचरों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ करके यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और कितनी जगहों पर चोरी की है या कितनी और गाड़ियां चोरी की हैं। इसके बाद बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। इनके पास से 11 चोरी किए गए मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए गए। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है और इनमें से एक पर पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।