Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: पार्षद Office के पास देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, 6 जोड़े काबू, संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद Office के पास देह व्यापार मामले में पुलिस की Raid, 6 जोड़े काबू, संचालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः अबोहर रोड पर नगर पार्षद दफ्तर के पास स्थित एक ढाबे में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का थाना सिटी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर काउंसिल दफ्तर के पास चल रहे इस ढाबे में कमरे किराए पर देकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने ढाबे पर रेड की। मौके से पुलिस ने 6 जोड़ों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही ढाबा संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रेड के बाद पुलिस ने ढाबे को तुरंत सील कर दिया।

    थाना प्रभारी रविंदर कौर ने बताया कि ढाबा संचालक से पूछताछ की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी बचन सिंह ने कहा कि शहर में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और सूचना मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धंधा कब से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • Punjab News: मोबाइल छीनने के आरोप में युवकों को अर्द्धनग्न कर घसीटने के मामले में 11 पर केस दर्ज

    Punjab News: मोबाइल छीनने के आरोप में युवकों को अर्द्धनग्न कर घसीटने के मामले में 11 पर केस दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट के गांव झोरड़ में शर्मसार करने वाली सजा देने की घटना सामने आई। इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, मोबाइल छीनने के आरोप में अनुसूचित जाति के 2 युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांध अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया और खेतों में घसीटा। जिसके बाद दोषियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मलोट के डीएसपी जसपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि वरिंदर साहनी के बयान पर गुरविंदरपाल सिंह और संदीप सिंह निवासी झोरड़ के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इसी तरह गुरविंदरपाल की मां की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, मारपीट और घर से जबरन उठाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में हरदीप सिंह, अवतार सिंह, रिंपा सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला हैं। सभी आरोपी गांव झोरड़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल सभी आरोपित फरार हैं, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इसी बीच युवकों से मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने का पंजाब राज्य एससी आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुक्तसर और डीएसपी डी को नोटिस जारी कर 9 जून तक जवाब मांगा है।

    दरअसल, नेपाल के जिला सरलाही स्थित मानपुर नगर निवासी मजदूर वरिंदर साहनी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह खेत में काम कर रहे साथियों के लिए खाना लेकर जा रहा था। झोरड़-रामनगर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर खेत में मौजूद अवतार सिंह ने आरोपियों को पहचान लिया। वरिंदर अपने साथी रामचंदर के साथ झोरड़ गांव पहुंचा तो दोनों दोषी पंचायत घर में मिले। उन्होंने बताया कि मोबाइल गुरविंदरपाल सिंह के घर खड़ी बाइक में है लेकिन वहां मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद दोनों भागकर खेतों में घुस गए।

    पीछा करने पर गांव के अन्य लोग भी जुट गए। धक्का-मुक्की में आरोपियों के कपड़े फट गए। वहीं, गुरविंदरपाल की मां जसपाल कौर ने बताया कि उनका बेटा गलत संगत में पड़ नशे का आदी हो गया। उन्होंने उसका उपचार भी करवाया लेकिन वह फिर से बुरी संगत में पड़ गया। घटना वाले दिन उसका बेटा घर में सो रहा था, तभी 6-7 लोग उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। पहले खेतों में घसीटा और मारपीट की फिर रस्सियों से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में घुमाया। जब वह बेटे को बचाने के पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई।

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर गरमाया मामला, पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर गरमाया मामला, पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति

    श्री मुक्तसर साहिबः थाना कोटभाई के अधीन आते इलाके में जमीनी विवाद को लेकर मामला गरमा गया। दरअसल, जमीनी विवाद से परेशान व्यक्ति द्वारा वाटर वर्क्स की ऊंची टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भुट्टीवाला निवासी जगमीत सिंह सुबह गांव सुखना अबलू स्थित वाटर वर्क्स की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल भी थी। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोटभाई थाना प्रभारी दीपिका कंबोज पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पहले नीचे से ही जगमीत सिंह को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने चेतावनी दी कि यदि कोई उसके करीब आने की कोशिश करेगा तो वह अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लेगा।

    इस चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई। स्थिति को संभालने के लिए थाना प्रभारी दीपिका कंबोज स्वयं टंकी पर चढ़ीं और जगमीत सिंह से बातचीत शुरू की। काफी देर तक चली बातचीत और भरोसा दिलाने के बाद आखिरकार वह शांत हुआ और पुलिस के आश्वासन पर सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। जगमीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सरबजीत कौर की शादी कुछ वर्ष पहले गांव सुखना अबलू निवासी अर्शविंदर सिंह के साथ हुई थी। उसके अनुसार दामाद की अचानक मृत्यु के बाद विरासत में मिली जमीन का हिस्सा उसकी बेटी और उसकी सास के नाम दर्ज हुआ था।

    उसने आरोप लगाया कि जमीन और घर से जुड़े अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा है तथा उसकी बेटी को उसका हक नहीं दिया जा रहा। उसने कहा कि कई बार आपसी स्तर पर समझौते की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उसका आरोप था कि उसकी बेटी को जमीन और घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा। उसने यह भी कहा कि कई बार संबंधित पक्षों और अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी कारण वह विरोध दर्ज कराने के लिए टंकी पर चढ़ा था।

    थाना प्रभारी दीपिका कंबोज ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। पुलिस ने व्यक्ति को पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनकर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और धैर्यपूर्ण प्रयासों के चलते स्थिति सामान्य हो गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • Punjab News: बैलगाड़ी पर बैठकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे सासंद राजा वडिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: बैलगाड़ी पर बैठकर पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे सासंद राजा वडिंग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पत्नी अमृता वड़िंग के साथ मुक्तसर के वार्ड नंबर 5 में वोट डालने के लिए बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि आम आदमी के लिए गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है। राजा वड़िंग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने ऐसी परिस्थितियाँ पैदा कर दी हैं कि लोग अपने वाहन घरों के सामने खड़े करने को मजबूर हैं। गरीब कैसे गुज़ारा करेंगे?

    क्या कम आय वाले अपना घर चलाएंगे या गाड़ी चलाएंगे? उन्होंने बताया कि पंजाब में पेट्रोल की औसत कीमत 105.44 और डीजल 95.38 प्रति लीटर तक पहुँच गई है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को सिर्फ़ चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया था। जनता को राहत देना भी सरकार की ज़िम्मेदारी है। बैलगाड़ी से वोट डालने का मकसद सरकार को यह संदेश देना था कि महंगाई ने हालत को इस हद तक बिगाड़ दिया है कि लोगों को फिर से बैलगाड़ियों का सहारा लेना पड़ेगा।

    Read in English: Raja Warring Arrives on Bullock Cart to Cast Vote in Sri Muktsar Sahib

    राजा वड़िंग ने ऐलान किया कि कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में देश भर और पंजाब में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में यह चौथा बढ़ावा है। लगातार बढ़ती कीमतें आवागमन को और महंगा कर रही हैं, और सब्ज़ियों व राशन समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि की उम्मीद है। राजा वड़िंग ने कहा कि महंगाई ने औसत घर के बजट में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है। किसानों पर भी बोझ बढ़ रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : https://encounternewspaper.com/punjab/raja-warring-arrives-to-vote-on-a-cart-targets-the-center-over-petrol-diesel-prices/

  • Punjab News: नहर में कूदे बाप-बेटे में से एक का शव बरामद

    Punjab News: नहर में कूदे बाप-बेटे में से एक का शव बरामद

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब में सरहिंद फीडर नहर में कूदे बाप-बेटे में से 25 वर्षीय हरतेज सिंह का शव 24 घंटे बाद अबोहर क्षेत्र में बरामद हो गया। हालांकि बेटे को बचाने के लिए नहर में कूदे पिता मक्खन सिंह का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। जानकारी के अनुसार अबोहर के गांव काला टिब्बा के पास मलूकपुरा माइनर में एक युवक का शव तैरता दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। समिति सदस्य बिट्टू नरुला ने बताया कि वीरवार उनकी टीम मौके पर पहुंची।

    उन्होंने बताया कि सोनू ग्रोवर और सुभाष की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया और थाना सदर पुलिस की मौजूदगी में शव को अबोहर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इंटरनेट मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने के बाद परिजनों ने उसकी पहचान हरतेज सिंह के रूप में की। बताया जा रहा है कि शव घटनास्थल से करीब 62 किलोमीटर दूर जाकर मिला। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार के सदस्य अबोहर के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि बुधवार सुबह दशमेश नगर निवासी हरतेज सिंह और उसके पिता मक्खन सिंह के बीच सब्जी मंडी में आर्थिक नुकसान को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों थाना सिटी के सामने फल-सब्जी की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करते थे।

    मक्खन सिंह के भाई कुलदीप सिंह के अनुसार मंडी से अधिक माल खरीदने के कारण नुकसान हुआ था। इसी बात को लेकर पिता ने बेटे को डांटा, जिससे नाराज होकर हरतेज घर से निकल गया और कोटकपूरा रोड स्थित सरहिंद फीडर नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेटे को नहर में डूबता देख पिता मक्खन सिंह भी उसे बचाने के लिए तुरंत नहर में कूद पड़े। हालांकि पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों लापता हो गए थे। हरतेज सिंह शादीशुदा था और उसका 8 माह का एक बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और बचाव दल ने आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से नहर के किनारों के पास सतर्क रहने की अपील की है और सर्च अभियान लगातार जारी है।

  • Punjab News: बेकाबू होकर मजदूरों पर चढ़ा ट्राला, 2 की मौत, 5 घायल

    Punjab News: बेकाबू होकर मजदूरों पर चढ़ा ट्राला, 2 की मौत, 5 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब के मुक्तसर के मलोट में आज बेकाबू ट्राला तहसील चौक में बैठे मजदूरों पर चढ़ गया। इस हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है जबकि 5 घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना के बाद राहत कार्य शुरू हुआ और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में बादल नर्सिंग संस्थान के Hostel में छात्रा की मौत, 6 की बिगड़ी हालत

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में बादल नर्सिंग संस्थान के Hostel में छात्रा की मौत, 6 की बिगड़ी हालत

    मंडी किलियावालीः गांव बादल में स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल साइंसेज़ के होस्टल में बीती देर रात जीएनएम (दूसरा साल) की करीब 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर छात्रा द्वारा होस्टल के कमरे में फाँसी लगाने की बात कही जा रही है। मृतका की पहचान तनू निवासी जिला रोपड़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना होस्टल नंबर दो में रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। उस समय छात्रा कमरे में अकेली मौजूद थी। सूत्रों के मुताबिक घटना का पता चलने पर अन्य छात्राओं ने तुरंत होस्टल प्रबंधन को सूचित किया। घटना के बाद होस्टल में रहने वाली मृतका की दो रूममेट समेत कुल छह छात्राओं की अचानक तबीयत खराब हो गई।

    उन्हें रात करीब 10:35 से 11:10 बजे के बीच दो बार संस्थान की एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल बादल पहुंचाया गया। अस्पताल में रिपोर्टर ने देखा कि उपचार के दौरान ये छात्राएं बेहद घबराई हुई थीं और कई बार चीख भी रही थीं तथा बातचीत करने की हालत में नहीं थीं। उनके साथ आई वरिष्ठ छात्राओं ने बताया कि उन्हें केवल इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने और संभालने के लिए कहा गया, इसके अलावा उन्हें छात्राओं की हालत बिगड़ने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

    सिविल अस्पताल बादल के इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ ने खराब तबीयत में छह छात्राओं के पहुंचने की पुष्टि की है। घटना के बाद रात में संस्थान में विभागीय अमला भी घरों से बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस मौके की जांच कर साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और होस्टल के अन्य छात्रों व स्टाफ के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

    संस्थान की प्रिंसिपल प्रभजोत कौर ने छात्रा द्वारा आत्महत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतका के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। छात्राओं की हालत बिगड़ने के बारे में प्रिंसिपल का कहना था कि ऐसी घटना के बाद अन्य छात्राओं की हालत बिगड़ना स्वाभाविक है।

  • Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 8 वर्षीय की बच्ची की मौत

    Punjab News: हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से 8 वर्षीय की बच्ची की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव लंबी ढाब में हाई वोल्टेज तारों की लपेट में आने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव लंबी ढाब में कबरेवाले के रहने वाले सरवन सिंह ने अपनी नई किराने की दुकान बनाई थी। इस दुकान के ऊपर हाई वोल्टेज बिजली के तार गुजरते थे, जिन्हें पहले बांस की डंडियों से ऊंचा रखा गया था ताकि किसी भी तरह का हादसा न हो। गांव वासियों के मुताबिक पिछले दिनों बिजली विभाग ने वह बांस हटा दिए, जिससे तार बिलकुल छत के पास आ गए।

    आज सरवन सिंह की भतीजी एकमदीप कौर चाचा के साथ दुकान पर आई हुई थी। इस दौरान वह खेलते-खेलते छत पर चढ़ गई। दुकान की छत पर जब बच्ची तारों के पास पहुंची तो हाई वोल्टेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना तेज था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शरीर बुरी तरह जल गया। यह बेहद दर्दनाक हादसा था। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। गांव वासियों ने बताया कि अगर तारों को पहले की तरह ऊंचा रखा गया होता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ही एक मासूम की जान गई है।

  • Punjab News: लापरवाही! सीवरेज साफ करने 10 फीट गहरे Manhole से उतरे कर्मी का शव बरामद

    Punjab News: लापरवाही! सीवरेज साफ करने 10 फीट गहरे Manhole से उतरे कर्मी का शव बरामद

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब में सीवरेज सफाई करने उतरे कर्मी का 10 फीट गहरे मैनहोल से शव बरामद हुआ। दरअल, मेनहौल की सफाई करने गया कर्मी जब वापिस नहीं आया तो कर्मियों द्वारा उसे खोजने के लिए प्रयास किया गया। इस दौरान 16 घंटे तक चले प्रयास के बाद आज दोपहर कर्मी शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जयदुलशलिम निवासी जिला मालदा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। घटना के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार अधिकारियों की एक टीम गठित की है, जिसमें दो उप मंडल अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना मुक्तसर में मार्केट कमेटी कार्यालय के पीछे स्थित सीवरेज मैनहोल में हुई।

    मजदूरों के अनुसार रात करीब नौ बजे एक सुपरवाइजर और कनिष्ठ अभियंता उनके पास आए और जयदुलशलिम को अपने साथ ले गए। मजदूरों ने जब पूछा तो उन्हें बताया गया कि थोड़ी देर के लिए मैनहोल की सफाई करवानी है और वह जल्द वापस आ जाएगा। मजदूरों का आरोप है कि संबंधित काम का ठेका उनके पास नहीं था, फिर भी जयदुलशलिम को अकेले मैनहोल में उतार दिया गया। कुछ देर बाद सुपरवाइजर ने उन्हें सूचना दी कि उनका साथी मैनहोल से बाहर नहीं निकल रहा है। सूचना मिलते ही साथी मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद ही उसे ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया।

    मजदूर मुरशिद अली ने बताया कि वह खुद भी मैनहोल में करीब दस मीटर तक अंदर गया, लेकिन जयदुलशलिम का कोई पता नहीं चल सका। उनका आरोप है कि घटना के बाद सुपरवाइजर और कनिष्ठ अभियंता मौके से चले गए और देर रात तक कोई प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा। 16 घंटे तक चले प्रयास के बाद बड़ा गड्ढा खोदकर मैनहोल के आसपास से शव बाहर निकाला गया। इस घटना से मजदूरों में रोष है और उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। साथी मजदूरों के अनुसार जयदुलशलिम शादीशुदा था और उसका एक दो साल का बच्चा है।

    उसकी पत्नी गर्भवती भी है। मजदूरों का कहना है कि यदि सफाई का काम करवाना था तो सभी मजदूरों को साथ लेकर जाना चाहिए था, लेकिन उसे अकेले ही मैनहोल में उतार दिया गया। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। चार अधिकारियों की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर यह पता लगाएगी कि हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है। मजदूरों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित सहायता देने की मांग की है।

     

  • Punjab News: शादी में DJ पर गाने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े गाड़ियों के शीशे, लगाई आग

    Punjab News: शादी में DJ पर गाने को लेकर हुआ विवाद, तोड़े गाड़ियों के शीशे, लगाई आग

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले के गांव कोटली अबलू में शादी समारोह में डीजे पर गीत चलाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव के पूर्व सदस्य तरसेम सिंह के बेटे आकाशदीप सिंह का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल हुए थे। इसी दौरान डीजे पर गीत बजाने को लेकर एक रिश्तेदार और दूल्हे के चाचा के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद ने हिसंक रूप धारण कर लिया। दरअसल, घटना में दूसरे पक्ष के नौजवानों द्वारा समारोह स्थल पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

    इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों को आग लगा दी। इसके अलावा विवाह समारोह के लिए लगाए गए टेंट और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। अचानक हुए इस हंगामे से समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरू में यह केवल बहस तक सीमित थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

    इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में डीजे पर गीत चलाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इनके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।