Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: 5 माह की गर्भवती से जबरदस्ती, आरोपी युवक ने ईंट से हमला कर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 माह की गर्भवती से जबरदस्ती, आरोपी युवक ने ईंट से हमला कर किया लहूलुहान, देखें वीडियो

    मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया और फिर ईंटों से उसके मुंह व सिर पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। फिलहाल उक्त युवती का इलाज चल रहा है। मामले में मुक्तसर थाना सदर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के घर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति कृष्ण कुमार अपने मोटरसाइकिल पर आया। उसने बताया कि वह कृष्ण को पहले से जानती थी। इस दौरान कृष्ण कहने लगा कि वह उसे उसकी बहन के घर छोड़ देगा, वह उसके साथ बाइक पर बैठ गई। आरोपी कृष्ण कुमार बहनगढ़ रोड पर बहाने से बंद पड़े शैलर में ले गया और एक खाली कमरे में लेकर जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब शोर मचाने की कोशिश की तो उसने हाथ-पैर बांध दिए और जबरदस्ती की।

    विरोध करने पर कृष्ण कुमार ने पास रखी ईंट से उसके मुंह व सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। जब कुछ समय बाद होश आया तो देखा कि आरोपी मौके से फरार था, किसी तरह वह सड़क किनारे पहुंची तो वहां मजदूरी कर रहे लोगों ने उसे देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फिलहाल उक्त युवती को फरिदकोट रैफर कर दिया गया, जहां से उसे बठिंडा एम्स अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कथित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे और क्राइम को लेकर तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं अब पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुक्तसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों में मलोट निवासी रवि सिंह और फिरोजपुर का रहने वाला उसका सहयोगी है। दोनों के कब्जे से 2 9एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों के संबंध सीमा पार बैठे तस्करों विशेषकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर से हैं, जो हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी हुई है। वहीं इससे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

  • Punjab News: महिला पर बेरहमी से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला पर बेरहमी से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के मलोट में व्यक्ति को पड़ोसियों से झगड़ा करने से रोकना महिला को महंगा पड़ गया। जहां व्यक्ति ने महिला पर बेरहमी से हमला करके उसे घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला को गंभीर चोटे आने के कारण पहले उसे सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद और डॉक्टरों द्वारा बठिंडा के एम्स अस्पताल में रेफर किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित बठला उर्फ ​​भुच्ची के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 8 बजे मलोट थाने में सूचना मिली कि एक महिला पर व्यक्ति द्वारा बेरहमी से हमला किया गया। हमले में घायल पीड़िता की पहचान अमीषा पत्नी कोमल जग्गा निवासी कैंप मलोट के रूप में हुई है। उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे पहले सिविल अस्पताल मलोट और फिर इलाज के लिए एम्स बठिंडा रेफर करना पड़ा।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़िता अक्सर आरोपी को पड़ोसियों से झगड़ा करने से रोकती थी। इससे गुस्साए रोहित बठला उर्फ ​​भुच्ची ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 118(1) और 109 बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 168 दिनांक 26 सितंबर 2025 सिटी मलोट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 7 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम के 3 मामले, हत्या के प्रयास के 2 मामले और चोट पहुँचाने के 2 मामले शामिल हैं।

    एसएसपी और एसपी इन्वेस्टिगेशन की निगरानी में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया जानकारी के माध्यम से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने का पता लगाया। लगातार प्रयासों के बाद, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान, वह भागने के लिए एक फ्लाईओवर से कूद गया, जिससे उसका टखना टूट गया।

  • Punjab News: तेल टैंकर और एक्टिवा की टक्कर में 2 मेडिकल छात्राओं की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेल टैंकर और एक्टिवा की टक्कर में 2 मेडिकल छात्राओं की मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर के मलोट-बठिंडा बाइपास पर हुए एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 2 लड़कियों के मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेंट सहारा कॉलेज की मेडिकल की छात्राएं जो सिविल अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थीं। शुक्रवार दोपहर ड्यूटी खत्म करने के बाद करीब ढाई बजे वह स्कूटी PB08 DL 8725 पर घर लौट रही थीं।

    इस दौरान जब वह मलोट-बठिंडा बाइपास रोड पर वृद्धवा अस्पताल के पास पहुंचीं तो तेल से भरे टैंकर RJ 13 GB 6682 के साथ एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में ट्रक दोनों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक लड़कियों की पहचान 22 वर्षीय रेणू कुमारी पुत्री बलविंदर सिंह निवासी थांदेवाला और 30 वर्षीय राजवीर कौर पुत्री किकर सिंह निवासी रूहड़ियावाली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सड़क की क्षतिग्रस्त दशा के कारण हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम और बस अड्डा पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने पहुंचकर शवों और वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित कार सवार 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 किलो हेरोइन सहित कार सवार 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर लगातार पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो हेरोइन बरामद की है।

    इस संबंध में जिला पुलिस हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान डीआईजी निलांबरी जगदले विजे ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख डॉ. अखिल चौधरी की निर्देशानुसार सीआईए-2 मलोट पुलिस बठिंडा रोड पुल और जंडवाला गांव को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक कार नंबर संख्या डीएल-सीएक्यू-8675) को रोका गया, जिसमें 2 युवक सवार थे।

    पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली और 4 किलो हेरोइन सहित दोनों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मनप्रीत शर्मा उर्फ प्रीत निवासी हरगोबिंद नगर मलोट और सुखबीर सिंह निवासी दविंद्रा वाली गली मलोट के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुखबीर सिंह के खिलाफ पहले से ही सात मामले दर्ज हैं, जबकि मनप्रीत शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज है।

  • Punjab News: टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया धरना, पुलिस बल तैनात, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: टोल प्लाजा पर किसानों ने लगाया धरना, पुलिस बल तैनात, गर्माया माहौल, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः कोटकपूरा स्टेट हाईवे पर गांव वड़िंग में स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दो सप्ताह से भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के चल रहे धरने को स्थानीय पुलिस ने जबरी उठा दिया है। पुलिस ने किसानों को खींच कर बाहर निकाला और टेंट भी उखाड़ दिए गए। विरोध कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बंद कर दिया है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भारी संख्या में टोल पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ में जल तोपें भी लगाई गई हैं।
    किसान मांग कर रहे हैं कि सरहिंद और राजस्थान फीडर नहरों पर पुल को चौड़ा करने के साथ अन्य अनियमिताएं दूर की जाएं। हालांकि, प्रशासन से वादे के अनुसार टोल कंपनी ने पुल को चौड़ा करने का काम शुरू किया था, लेकिन किसानों के धरने के चलते कंपनी ने काम बंद कर दिया है। अब आज दोनों पक्षों से सहमति के लिए प्रशासन ने बैठक की। लेकिन सहमति नहीं बनने पर प्रशासन ने किसानों का धरना उठा दिया है। टोल कंपनी के मैनेजर जितेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि हमारी कंपनी जिला मुक्तसर के प्रशासन, किसान यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें कंपनी ने जोड़ा नहरों पर पुल बनाने का कम दो महीने में शुरू करने का समय मांगा था और इसको एक निश्चित अवधि लगभग एक साल में पूरा करने का वादा किया था। इसके साथ सड़क की मरम्मत आदि का कार्य भी शुरू करना था। कंपनी ने पुल के लिए टेंडर भी लगा दिए थे व कंपनी द्वारा इनका पुराने पुलों का निरीक्षण करने के बाद काम भी शुरू करवा दिया था परंतु इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर इकाई ने टोल को बंद कर धरना लगा दिया। अब टोल बंद है और उन्हें कमाई नहीं हो रही। ऐसे में वह कैसे पुल का काम करवा सकते हैं। हमने तो वादे मुताबिक काम शुरू कर दिया था। बता दें कि 19 सितंबर 2017 को मुक्तसर कोटकपूरा हाईवे पर टोल प्लाजा अस्तित्व में आया था। टोल प्लाजा जब से बना है तभी से इसका विवादों से नाता जुड़ा रहा है। स्थानीय किसान यूनियन की इकाइयां समय-समय पर टोल प्लाजा को बंद करके धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। कारण यह है कि सरहिंद और राजस्थान फीडर जोड़वी नहरों पर बना पुल सड़क के आकार से छोटा है। ऐसे में हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा भी रोड पर अन्य अनियमिताएं हैं जिसको दूर न किए जाने के चलते किसान विरोध करते हैं। किसानों की प्रमुख मांग दोनों जोड़ा नहरों पर पुल को चौड़ा करने की है। लगभग दो वर्ष पहले एक निजी कंपनी की बस सरहिंद फीडर नहर में गिरने के कारण नौ लोगों की नहर में डूबने से मौत हो गई थी व 11 घायल हुए थे। उसके बाद किसान यूनियन ने पुल चौड़ा करने की मांग को लेकर डेढ़ साल तक धरना लगाए रखा। इस दौरान टोल भी बंद रहा। एक माह पहले प्रशासन और टोल कंपनी व किसान यूनियन के मध्य में एक समझौता हुआ जिसके दौरान पुल को चौड़ा करने का काम एक निश्चित अवधि में शुरू करना था। कंपनी ने वादा किया था कि वह दो माह के भीतर काम शुरू कर देंगे और एक साल में काम मुकम्मल कर लेंगे। काम शुरू हुआ भी परंतु किसानों ने एक बार फिर धरना लगा कर टोल बंद कर दिया। किसान यूनियन सिद्धपुर की इकाई इस समय धरने पर बैठी है‌।
  • Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबा सामान, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर की छत गिरने से मलबे में दबा सामान, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः वंगल गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गरीब परिवार सतनाम सिंह के घर की छत अचानक गिर गई। घर में रखा सामान मलबे में दब गया, लेकिन गनीमत रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, यह घर उस कॉलोनी में बना था जिसे 1999 में बादल सरकार के दौरान बेघर परिवारों के लिए 5 मरले के प्लॉट आवंटित किए गए थे।

    इस कॉलोनी में कुल 16 घर बने थे, लेकिन 26 साल के लंबे अंतराल के बाद, ये घर अब जर्जर हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण इन घरों की छतों की हालत और भी खराब हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, ज्यादातर 16 घरों के लैंटर से सीमेंट उखड़ने लगा है और कई घरों की छतों को लकड़ियों से बंद कर दिया गया है। बीती रात इस कॉलोनी के दो घरों की छतें गिर गईं, जिनमें से एक सतनाम सिंह का घर है। सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी अचानक छत गिर गई। हालांकि, समय रहते बाहर निकल जाने से उनकी जान तो बच गई, लेकिन घर के अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो गया।

    इस बीच, गांव वंगल के सरपंच ने बताया कि इस कॉलोनी के सभी परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं और अपने घरों की मरम्मत नहीं करवा पा रहे हैं। सरपंच ने यह भी बताया कि छतें गिरने से अब गरीब परिवार तिरपाल से बने तंबुओं में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे फिर से छत के नीचे रह सकें और किसी बड़ी दुर्घटना से बच सकें।

  • Punjab News: पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

    Punjab News: पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिता द्वारा न केवल अपनी मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया, बल्कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।

    जब मामला मोहल्ले वालों के ध्यान में आया तो उन्होंने बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद सिटी मलोट पुलिस को घटना की शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता की मां की 5 साल पहले मौत हो चुकी है और उसके 3 छोटे भाई-बहन हैं।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े 2 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    Punjab News: Lawrence Bishnoi Gang से जुड़े 2 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    मुक्तसरः थाना कबरवाला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और पांच अतिरिक्त मैगज़ीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में 4 पिस्तौल (.32 बोर) और एक पिस्तौल (.30 बोर) शामिल है।

    DGP गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित अपराध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपी राज्य में आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

    डीजीपी ने कहा कि आरोपियों द्वारा इन हथियारों का कहां इस्तेमाल किया जाना था, इस पर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मुक्तसर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपी लॉरेंस के किस हैंडलक के टच में थे। उन्होंने कहा कि मुक्तसर पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी उनके एरिया में गतिविधि कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस द्वारा रेड की गई और दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी हथियार बरामद हो सकते हैं।

  • Punjab News: बारिश ने खोली पोल, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों के घरों में घुसा सीवरेज का पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने खोली पोल, जलमग्न हुई सड़कें, लोगों के घरों में घुसा सीवरेज का पानी, देखें वीडियो

    मुक्तसरः मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद भी प्रशासन कोई खास तैयारी करता नहीं दिखा और इसका खामियाजा आज एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ा। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मुक्तसर को फिर से जलमग्न कर दिया है। कोटकपूरा चौक, खालसा स्कूल रोड और विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ के आवास के आसपास के इलाकों की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

    सबसे ज्यादा परेशानी तब सामने आई जब सीवरेज का गंदा पानी बारिश के पानी में मिलकर दुकानों और घरों तक पहुंच गया। बारिश का पानी विधायक काका बराड़ के घर तक न पहुंचे, इसके लिए घर के बाहर लकड़ी और प्लास्टिक की पट्टियां लगाई गईं, ताकि पानी अंदर न घुसे।

    स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हर बार बारिश होते ही उनका कारोबार ठप हो जाता है। दुकानों में पानी भरने से नुकसान भी होता है और ग्राहक भी नहीं आते। यह पहली बार नहीं है जब मुक्तसर में बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली हो। नालियों की सफाई और सीवरेज सिस्टम की बदहाली का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।