Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: मांगों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: मांगों को लेकर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ने किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर के मोड़ रोड स्थित मुक्तसर गेस्ट हाउस में कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन की विशेष बैठक शहरी अध्यक्ष इकबाल सिंह वड़िंग की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पंजाब अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त आढ़तिया समुदाय को संबोधित करते हुए समुदाय की मांगों पर चर्चा की। इस अवसर पर महासचिव पुनीत कुमार, महासचिव राजिंदर अरोड़ा, सचिव पृथीपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रवि आहूजा भी उपस्थित थे। श्री मुक्तसर की कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा को एक मांग पत्र सौंपा गया।

    अध्यक्ष ने कहा कि वह आढ़त को बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले सीजन से पहले आढ़त का रेट 2.5 हो जाएगा और लेबर रेट भी हरियाणा के बराबर हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर किसी आढ़ती को किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो वह उनसे संपर्क करें, उनकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। अध्यक्ष राणा ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर वह आने वाले समय में अपने आढ़ती समुदाय की मांगों का समाधान नहीं करवा पाए तो वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।

    उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में बेहतरीन काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही आढ़ती एसोसिएशन की मांगों पर विचार करेगी और उन्हें पूरा करेगी। इसके अलावा केंद्र से जुड़ी मांगों के लिए हम एकजुट होकर संघर्ष करेंगे, जिसके लिए हमें आप सभी का सहयोग चाहिए। इस अवसर पर मंच सचिव की भूमिका कश्मीर सिंह ने बखूबी निभाई, जिन्होंने मंच से आढ़ती एसोसिएशन मुक्तसर द्वारा रखी गई मांगों को विस्तार से पंजाब अध्यक्ष के साथ साझा किया। बैठक दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ भी विशेष रूप से पहुंचे और आढ़ती समुदाय की मांगों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, मलोट के अध्यक्ष मुनीश गोयल, गिद्दड़बाहा के अध्यक्ष विनीत जिंदल और बरीवाला के अध्यक्ष अजय गर्ग ने पंजाब अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा को मानद बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरी आढ़ती मौजूद थे।

  • Punjab News: Ajuba Bhature Wala के संचालक से विवाद, दुकानदार ने ग्राहक के मुंह पर डाला गर्म सांभर, देखें वीडियो

    Punjab News: Ajuba Bhature Wala के संचालक से विवाद, दुकानदार ने ग्राहक के मुंह पर डाला गर्म सांभर, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के मसीत वाला चौक स्थित अजूबा डोसा भंडार में बुजुर्ग डोसा खरीदने गया। जहां बुजुर्ग और दुकानदार के बीच बहस हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने बुजुर्ग पर गर्म सांभर डाल दिया। आरोप है कि दुकानदार ने बुजुर्ग की पिटाई भी की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति कृष्ण सिंह ने आरोप लगाया कि वह उनसे केवल डोसा खरीदने गया था।

    जब उसने पूछा कि वे उसे डोसा कब देंगे, तो दुकानदार द्वारा उसे बुरा-भला कहा गया। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने उसके मुंह पर गर्म सांभर डाल दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना में गर्म सांभर से उसकी आंखें लाल हो गईं। जब दुकानदार मनीष कुमार से घटना को लेकर बात की गई तो उसने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति निश्चित रूप से डोसा खरीदने आया था। ग्राहक ने डोसा खरीदने के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद वह कुछ लोगों को लेकर आया और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की।

    हालांकि, जब पत्रकारों ने दुकानदार से पूछा कि क्या उनके पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो उसने पहले कहा कि उसके पास केवल उसके मोबाइल पर लाइव कैमरे चल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे के वीडियो दिखाई देने लगे। जब पत्रकारों ने उनसे पूरा वीडियो देने को कहा, तो उन्होंने कुछ चुनिंदा वीडियो दिए। जिनमें बुज़ुर्ग की पिटाई होती नहीं दिख रही थी, बस बुज़ुर्ग क्या कह रहे थे, वो दिख रहा था। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: इस गांव में कभी भी टूट सकता है नहर का हिस्सा, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस गांव में कभी भी टूट सकता है नहर का हिस्सा, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः हलका लंबी के गांव मिड्डू खेड़ा से होकर गुजरने वाली राजस्थान नहर के ऊपर बने पुल के पास नहर की मरम्मत के बाद कुछ हिस्सा अधूरा छोड़े जाने की वजह से गांव वालों में नहर के टूटने का डर सता रहा है। गांववासियों ने मुताबिक बारिश का सीजन चल रहा है पानी अपने स्तर से बढ़ रहा है ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है। इसलिए इसे पक्का किया जाए।

    सरंंपच ने बताया कि पिछले ढ़ाई साल पहले यह नगर बनी है, लेकिन पुल के नीचे नहर को कच्चा छोड़ दिया गया है। जिसका टूटने का डर है जो कभी भी टूट सकती है। बारिश से नदी नहर में पानी का बहाव बढ़ रहा है। जो ओवरफ्लो भी हो सकती है। इस संबंधी डीसी साहब और राजस्थान नहर फीडर को भी लिखा जा चुका है, लेकिन आज तक किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया है। नहर चारों साइडों से कच्ची है, गांव के लोगों में भय का माहौल है। पिछले साल भी नगर एक जगह से टूट गई थी। बोरियों की मदद से बांध बनाकर पानी को रोका गया था।

    वहीं रामपाल ने बताया कि नहर की पिछली बार मरम्मत की गई थी, लेकिन हमारे गांव के पास पुल के चारों तरफ 30 से 40 फुट कच्चा छोड़ दिया गया है। हमारा गांव नहर से काफी नीचे है और बारिश के कारण पानी का बहाव काफी तेज होता है। हमें डर है कि यह अधूरा हिस्सा होने के कारण नहर कभी भी टूट सकती है, जिससे गांव को भारी नुकसान हो सकता है। हम अपने गांव की तरफ से उच्च अधिकारियों, हलके के विधायक और कृषि मंत्री खुडिड्यां से अपील कर चुके हैं कि इस ओर ध्यान दिया जाए, लेकिन संबंधित प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। हम एक बार फिर मांग करते हैं कि इस मामले पर जल्द ध्यान दिया जाए।

  • Punjab News: गैंगस्टरों के नाम पर मांगता था 5 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टरों के नाम पर मांगता था 5 लाख की फिरौती, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में गैंगस्टरों के द्वारा फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, उक्त आरोपी ने मलोट के गांव लकड़वाला में सरकारी टीचर से फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने उसी के गांव के आरोपी को फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। दरअसल, गांव लकड़वाला में अध्यापक के रूप में सेवा दे रहे परमिंदर सिंह से आरोपी ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी।

    मामले की जानकारी देते हुए मलोट के डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि गांव लकड़वाला के स्कूल में परमिंदर सिंह नामक व्यक्ति अध्यापक के रूप में कार्यरत है। उसे विदेशी नंबरों से फोन करके और एक संदेश भेजकर भी पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी। लिखित संदेश में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के अलावा अन्य गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए थे, और जो फोन किए जा रहे थे उनमें भी गोल्डी बराड़ का उल्लेख करते हुए परमिंदर सिंह को 5 लाख रुपये देने के लिए धमकियां दी जा रही थीं।

    डीएसपी संधू ने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति भी इसी गांव लकड़वाला का निवासी है और उसका नाम जसप्रीत सिंह है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उसका किसी गैंगस्टर से संबंध है या नहीं, और इस पर पहले कोई मामला दर्ज है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई और जानकारी पुलिस रिमांड लेकर प्राप्त करेंगे। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं है। जसप्रीत सिंह लकड़वाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है और अगली कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: 6 रुपए की लॉटरी से विकलांग जोड़े की चमकी किस्मत, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 रुपए की लॉटरी से विकलांग जोड़े की चमकी किस्मत, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः मालेरकोट के जमील खेड़ी वाला में विकलांग जोड़े की किस्मत उस समय चमकी जब इस जोड़े ने 6 रुपये वाली लॉटरी डाली। अब इस 6 रुपए की लॉटरी से उनकी 2 लाख 20 हजार रुपए का ईनाम निकला। बताया गया कि पति-पत्नी दोनों ही 70 प्रतिशत विकलांग हैं। यह दोनों काफी गरीब हैं। इस जोड़े की 6 रुपए से लाखों की किस्मत अब जागी है।

    इस मौके पर व्यक्ति ने कहा कि वह इन पैसों को अपने घर की मुरम्मत करवाएंगे और किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। इस मौके पर लॉटरी विक्रेता पंडित लॉटरी एजेंसी की तरफ से कहा गया कि ऐसे जरूरतमंद और विकलांग व्यक्ति की लॉटरी लगना काफी खुशी की बात है। क्योंकि ऐसे जरूरतमंद लोग होते हैं जिनके सिर पर छत भी नहीं होती, अब उनकी लॉटरी निकलना अच्छी बात है।

  • Punjab News: व्यापारी की हत्या से पहले इस होटल में रुके थे आरोपी, जांच में हुआ खुलासा

    Punjab News: व्यापारी की हत्या से पहले इस होटल में रुके थे आरोपी, जांच में हुआ खुलासा

    मलोटः अबोहर में कपड़ा व्यापारी के कत्लकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों को लेकर खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी जसप्रीत सिंह और राम रतन वारदात से पहले मलोट के मुक्तसर रोड स्थित एक होटल में रुके थे। हालांकि, इनके फरार 3 साथी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस जांच अब मलोट तक पहुंच रही है।

    वहीं सेतिया होटल के मालिक रमन सेतिया ने बताया कि 6 जुलाई को दो युवक रात 9.23 बजे उनके होटल में ठहरने आए और अपने आधार कार्ड देकर बताया कि वे मलोट में कार खरीदने आए हैं। रमन सेतिया ने बताया कि डीएसपी मलोट द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार, दोनों युवकों के आधार कार्ड लेकर उन्हें कुछ और बताकर वे रात को होटल में रुके और सुबह 6.30 बजे होटल से निकल गए।

    पुलिस मुठभेड़ में मारे गए ये दोनों युवक जसप्रीत सिंह और राम रतन अबोहर में वर्मा को गोली मारने वाले 3 व्यक्तियों को अपनी स्विफ्ट कार में अबोहर से बठिंडा ले गए थे। प्राप्त फुटेज में जसप्रीत और राम रतन दोनों देर रात तक कमरे के अंदर-बाहर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। उधर, लोकल पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रही। लेकिन अबोहर पुलिस की जांच अब मलोट तक पहुंच सकती है।

  • Punjab News: एक ही नंबर के चल रहे 2 वाहन, चालान कटने पर हर कोई हुआ हैरान

    Punjab News: एक ही नंबर के चल रहे 2 वाहन, चालान कटने पर हर कोई हुआ हैरान

    श्रीमुक्तसर साहिबः जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां संगरूर में गाड़ी का पुलिस ने चालान काटा, लेकिन वह चालान श्री मुक्तसर साहिब में स्कूटी मालिक के पास पहुंच गया। दरअसल, अक्सर फिल्मों में एक ही नंबर वाली दो गाड़ियां चलने के सीन देखने आम बात है। मगर असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। संगरूर और मुक्तसर में एक ही नंबर की 2 गाड़ियां चल रही हैं। मुक्तसर निवासी की स्कूटी का नंबर और संगरूर कार का नंबर एक ही चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संगरूर में पुलिस ने ओवरस्पीड गाड़ी का चालान काटा, लेकिन वह चालान श्री मुक्तसर साहिब में स्कूटी मालिक के पास आ गया।

    जिसके बाद एक नंबर के वाहन चलने का मामला उजागर हुआ। जिसके बाद एक ही नंबर के 2 वाहन चलने को लेकर हर कोई हैरान रह गया। मुक्तसर के बावा कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी अमरजोत सिंह घारू ने बताया कि उनके पास एक कार व स्कूटी है। कुछ दिन पहले उन्होंने स्कूटी का नंबर कार पर और कार का नंबर स्कूटी पर लगवाने के लिए चेंज करवाए थे। उन्होंने 10 जून 2025 को अपनी कार का नंबर पीबी 03 एवाई 0800 अपने स्कूटी पर लगवाया था। उस दिन के बाद से उनके स्कूटी पर यही नंबर प्लेट लगी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें ओवरस्पीडिंग का चालान मिला है। यह चालान कार का कटा है जो संगरूर में है। उनकी स्कूटी का नंबर और कार का नंबर एक ही है।

    जबकि उनकी कार घर पर खड़ी है और अब उनकी कार पर यह नंबर भी नहीं है, बल्कि कार का नंबर पीबी 15 वाई 5790 है। जो पहले उनके स्कूटर का नंबर था। मगर जो चालान उनके पास आया है, वह उनकी कार का नहीं है। जो चालान अमरजोत सिंह घारू के पास पहुंचा है उसमें कार की फोटो भी और यह गाड़ी बलेनो है। जब उन्होंने मुक्तसर आरटीओ कार्यालय में इस मामले पर बात की, तो उन्हें केवल यही जवाब मिला कि संगरूर आरटीओ कार्यालय ही उन्हें इस बारे में बता सकता है, क्योंकि चालान वहीं से आया है।

    अमरजोत सिंह घारू ने एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी से इस घटना की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी स्कूटी के नंबर पर चल रही गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अवैध तत्व उनके नाम पर चल रही गाड़ी में कोई अवैध घटना को अंजाम न दें। क्योंकि अभी तो मामला सिर्फ चालान तक ही सीमित है, लेकिन अगर कभी कार चालक ने गाड़ी का इस्तेमाल किसी गलत गतिविधि के लिए किया तो वह बेवजह फंस सकते हैं। इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

     

  • Punjab News: ट्रेनिंग से लौट रही युवती को अगवा करने की कोशिश में 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेनिंग से लौट रही युवती को अगवा करने की कोशिश में 3 नौजवान गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुक्तसरः देर शाम श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड पर इनोवा सवार तीन नौजवानों की ओर से एक लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार लड़की ड्यूटी से घर लौट रही थी कि उक्त नौजवान उससे छेड़छाड़ करने लगे और उसे अगवा करने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहे।

    जानकारी देते गुरबाज सिंह ने बताया कि उसकी भांजी मुक्तसर के सरकार अस्पताल में ट्रेनिंग करती है, वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है। शाम 6 बजे वह वापस जा रही थी कि रास्ते में 3 से 4 नौजवान उसे गलत नजर से देख रहे थे। जब उसे कुछ गलत महसूस हुआ तो उसने किसी को कहा कि उसे घर तक छोड़ आए। इतने में इनोवा गाड़ी वाले उसके पीछे कार लेकर आ गए। किसी तरह भांजी ने भागकर जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है और मामले में 3 लोगों की गिरफ्तारी की बात कर रहे है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इनोवा सवार तीनों नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली है।

  • Punjab News: वेतन न मिलने से खफा कर्मचारी 125 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: वेतन न मिलने से खफा कर्मचारी 125 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो

    मुक्तसरः लंबी के मंडी किलियावाली में वाटरवर्क्स विभाग का एक कर्मचारी वेतन न मिलने से खफा होकर 125 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार इस कर्मचारी को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे उसकी घरेलू स्थिति बहुत खराब हो गई थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी को नीचे उतारने की कोशिशें की। कर्मचारी ने स्पष्ट किया कि जब तक उसका वेतन जारी नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। इस मामले ने सरकारी व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की समस्याओं को फिर एक बार सामने ला दिया है। लोगों की भीड़ में बढ़ोतरी हो रही है और सुरक्षा कारणों से इलाके को सील कर दिया गया है।

  • Punjab News: Highway पर 2 ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर 2 ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर-मलोट मुख्य मार्ग पर गांव मेहराज वाला के पास देर रात 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य चलाया और घायल चालक को उपचार के लिए मुक्तसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला ट्रक चालक मुक्तसर से माल लोड करके अपने शहर लौटा था। जब वह मलोट रोड पर गांव मेहराज वाला के पास पहुंचा तो मलोट की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया जिसने शराब पी हुई थी, उसने अचानक ट्रक में टक्कर मार दी। बाड़मेर जा रहे ट्रक चालक ने बचने के लिए ट्रक को सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन फिर भी नशे में धुत दूसरे ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाड़मेर जा रहा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी गंभीर घायल हो गया।

    वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने घटना का जायजा लिया और घायल चालक को उपचार के लिए मुक्तसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।