Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: इस इलाके में दिखे 2 तेंदुए, गांव में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिखे 2 तेंदुए, गांव में दहशत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः आज जिले के निकटवर्ती गांव संगूठाना में कुछ लोगों ने तालाब के पास 2 तेंदुए देखे। इसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है। गांववालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

    जानकारी देते हुए संदीप सिंह व बलकार सिंह ने बताया कि वह श्री मुक्तसर साहिब के गांव संगूठाना के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि करीब 8 बजे कुछ लोगों ने 2 तेंदुए गांव के तलाब के करीब देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि हमारे गांव में बहुत सारे छोटे बच्चे हैं और बच्चे आमतौर पर तालाब के पास खेलने जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है जिन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं लोगों ने कहा कि हमने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इन तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि किसी भी अनहोनी घटना से बचा जा सके। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी जगसीर सिंह से ने बताया कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि गांव में 2 तेंदुए घूम रहे हैं जिसके चलते मौके पर पहुंचकर 2 पिंजरे लगा दिए गए हैं। जब तेदुओं को पकड़ा लिया जाएगा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।

  • Punjab News: Kings Cliff Hotel पर Veg की जगह Non-Veg Peri Peri Pizza परोसने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    Punjab News: Kings Cliff Hotel पर Veg की जगह Non-Veg Peri Peri Pizza परोसने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब के प्रसिद्ध Kings Cliff Hotel पर ग्राहक ने वेज पेरी पेरी पिज्जा की जगह नॉन वेज पेरी पेरी पिज्जा परोसने के आरोप लगाए है। इस दौरान होटल में भारी हंगामा देखने को मिला। ग्राहक सुखचैन सिंह ने कहा वह डेरा प्रेमी है और सिरसा वाले को मानते है। उन्होंने आज तक नॉन वेज नहीं खाया है और ना ही कभी उनके घर में नॉन वेज आया, ऐसे में वह होटल में नॉन वेज का ऑर्डर क्यों करेंगे। इस दौरान डेरी प्रेमियों ने कहा कि इस नॉन वेज पेरी पेरी पिज्जा खाने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए तिलक नगर के रहने वाले सुखचैन सिंह ने आरोप लगाए है कि उसने वेज पेरी पेरी पनीर पिज्जा का ऑर्डर किया था। इस दौरान कर्मी को उसने मेन्यू वापिस दे दिया। कर्मी ने कहा कि उनके पास वेज पेरी-पेरी मौजूद है। जिसके बाद ग्राहक सुखचैन का कहना है कि उसने कर्मी से पता करने के लिए भेजा कि 9 इंच वाला पिज्जा है या 11 इंच वाला पिज्जा मौजूद है। लेकिन कर्मी अपनी मर्जी से 11 इंच वाला पेरी पेरी नॉन वेज पिज्जा लेकर आ गया। इस दौरान जब नॉन वेज का विरोध किया तो पहले तो उनकी कोई बात नहीं सुन रहा था।

    जिसके बाद अब वह मेन्यू लेकर आ गए और कहने लगे की मेन्यू में वेज पिज्जा ही नहीं लिखा हुआ है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब होटल के मैनेजर से बातचीत की तो उसका कहना था कि जो मेन्यू में पेरी पेरी पीजा चिकन है तो वह वहीं ऑर्डर लाकर ग्राहक को देंगे। जब मैनेजर से ऑर्डर लेने वाले स्टाफ मेंबर के बारे पूछा तो मैनेजर ने स्टाफ मेंबर को बुला लिया जो ऑर्डर लेकर गया था। कर्मी का कहना था कि पेरी पेरी ही अकेला ऑर्डर दिया था। परिवार का कहना था कि आज उनके साथ जो हुआ आगे से किसी के साथ भी न हो इसलिए वह इन पर कार्रवाई की मांग करते हैं। इन्होंने उनका धर्म भ्रष्ट किया है। इस संबंधी डेरा प्रेमी साधू सिंह, सुखचैन सिंह प्रेमी ने रोष जाहिर करते इस होटल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।

       
  • Punjab News: तारों में Sparking से खेतों में लगी गेहूं की फसल को आग, देखें वीडियो

    Punjab News: तारों में Sparking से खेतों में लगी गेहूं की फसल को आग, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव चिबड़ा वाली में बीती देर शाम को खेत में से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि देर शाम जब बिजली आई तो एकदम से इन तारों से स्पार्किंग हुई और स्पार्किंग से कुछ चिंगारियां नीचे गेहूं के खेत में जा गिरी। जिसके बाद 5 एकड़ गेहूं की पक्की फसल जलकर खाक हो गई।

    गांव वासियों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया, नहीं तो करीबन 200 से 300 में खड़ी हुई गेहूं की फसल आग की चपेट आ जाती। पीड़ित किसान ने कहाकि तारे जो उनके खेत से होकर गुजरती है जो अक्सर ढीली होने की वजह से हवा में हिलती रहती है, जिसके चलते स्पार्किंग हो रही है। जिसके चलते उनका हर साल काफी नुकसान होता है। कई बार बिजली विभाग को शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन अभी तक इन तारों को उनके खेत से दूर नहीं किया गया।

  • Punjab News: जेल में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    Punjab News: जेल में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में थाना कबरवाला से 3 आरोपियों के भागने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कबरवाला के इंचार्ज दविंदर कुमार और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं आज भारी मात्रा में जिला पुलिस की ओर से जिला जेल में सर्च अभियान चलाया गया और जेल के सभी बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में कैदियों में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस द्वारा इस निरीक्षण को नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान का हिस्सा बताया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि यह तलाशी अभियान पूरी योजना के साथ चलाया गया ताकि जेल के अंदर नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, अवैध सामान, मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली जा सके। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेलों की आंतरिक स्थितियों की सख्त निगरानी आवश्यक है, क्योंकि ये स्थान अक्सर मादक पदार्थों की तस्करी के गुप्त केंद्र बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला जेल में सतनाम सिंह डीएसपी रमनप्रीत सिंह डीएसपी (डी), इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, इंस्पेक्टर जसकरनदीप सिंह, एसआई जगसीर सिंह थाना प्रभारी बरीवाला द्वारा तलाशी ली गई।

    इसी प्रकार जेल स्टाफ तथा कई थानों के करीब 150 पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल थे। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट जेल नवदीप सिंह बैनीवाल, एसआई गुरदित सिंह, एसआई वरिंदर सिंह भी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। कैदियों और बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी और सामान की जांच की गई। बैरकों के चारों ओर आवागमन के सभी मार्गों, दीवारों के कोनों की गहन जांच की गई। कुछ संदिग्ध स्थानों पर व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

    तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर (खोजी कुत्ते) और अन्य तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। एसएसपी ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टरों या नशा तस्करों को जेल के अंदर से अवैध गतिविधियां करने से रोकने के लिए सख्त जांच और निगरानी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की आकस्मिक जांच की जाएगी। मादक पदार्थ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: थाने से 3 आरोपियों के फरार होने से मचा हड़कंप, थानेदार समेत 2 निलंबित

    Punjab News: थाने से 3 आरोपियों के फरार होने से मचा हड़कंप, थानेदार समेत 2 निलंबित

    ASI और 3 होमगार्ड पर मामला दर्ज

    मुक्तसर साहिबः मलोट में तस्करी और झगड़े के मामले में गिरफ्तार आरोपी जेल की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कबरवाला में पुलिस रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए हवालात की ग्रिल और जंगला तोड़कर भाग गए। फरार चल रहे आरोपियों में 2 आरोपी नशा तस्करी और एक आरोपी झगड़े के मामले में 4 दिन की पुलिस रिमांड में थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरकत में आए और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कबरवाला के इंचार्ज दविंदर कुमार और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह को निलंबित कर दिया। तीनों फरार आरोपियों के अलावा एक एएसआई और तीन होमगार्ड कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार आरोपियों में दो, बूटा सिंह मुक्तसर और लवटैन सिंह उर्फ लव निवासी गांव जंडवाला भीमेशाह (फाजिल्का) हाल ही में ट्रक में प्याज की बोरियों में छिपाकर 3.30 क्विंटल चूरा-पोस्त ले जाने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। तीसरा आरोपी शमशेर सिंह शम्मी कुछ दिन पहले गांव सरावां बोदला में झगड़े और आगजनी के मामले में पकड़ा गया था। घटना शनिवार रात सवा नौ बजे की है। आरोपियों ने ग्रिल तोड़कर भागने की योजना को अंजाम दिया। घटना के बाद डीएसपी लंबी जसपाल सिंह ने बताया कि थाने के इंचार्ज को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही एएसआई जरनैल सिंह, नाइट ड्यूटी पर तैनात उप मुंशी नरिंदर सिंह और तीन होमगार्ड कर्मियों रंजीत सिंह, मनजीत सिंह और महिताब सिंह पर भी लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। थाना कबरवाला की अस्थायी इमारत पंचायत घर में चलाई जा रही है।
  • पंजाब : करियाना स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। जलालाबाद रोड़ स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल के सामने पवन करियाना स्टोर पर सुबह सवेरे 3.20 के करीब आग लगी। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    इस भयंकर आग में दुकान का सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्क के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार 9 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

  • पंजाब : कार और 8 मोटरसाइकिल सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी मलोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक कार और 8 मोटरसाइकिल बरामद की है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करे 

    जिला मुखी भगीरथ मीना ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी के पुलिस को एक मुखबिर ने जानकारी दी के दीपक कुमार चोरी करने का आदि है वह चोरी की कार में गुम रहा है। जिसको सीआईए पुलिस मलोट ने पकड़ा और उसके खिलाफ थाना सिटी मलोट में मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर उनसे एक चोरी की कार और 8 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 2 की मौ+त, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर आज सुबह- सुबह एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब की ओर आ रही थी। इसी दौरान गांव बुट्टर शहर नजदीक कार एक पेड़ से टकरा गई। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें 2 कार सवारों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

  • पंजाबः महिला के क+त्ल के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पुलिस ने महिल के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मीना ने बताया कि एसआई रणजीत सिंह द्वारा कबरवाला पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में बुरे तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ था। जहां गांव सरावां बोदला में किरना नामक महिला की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस पार्टी ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
    जानकारी के मुताबिक सलविंदर कौर की बेटी किरना का शव गेहूं के ड्रम में पड़ा मिला। सलविंदर कौर पत्नी बगीचा सिंह निवासी रत्ता खेड़ा के बयान पर मुकदमा नंबर 37 दिनांक 10.04.2024 ए/डी 302,34 हिंद थाना कबरवाला बरखिलाफ सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता पुत्र बूटा सिंह और बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी सरावां बोदला में दर्ज कर जांच शुरू की। उपरोक्त मामले में आरोपी सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता पुत्र बूटा सिंह और बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासियान सरावां बोदला को पुलिस ने आधुनिक तरीकों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि किरना की हत्या उन्होंने ही की थी। आरोपी ने बताया कि मृतिका किरना की पहली शादी जसविन्दर सिंह पुत्र मंघा सिंह निवासी पालीवाला (फाजिल्का) के साथ हुई थी और वह अपने पति जसविन्दर सिंह को छोड़कर अपनी मौसी के लड़के सतनाम के साथ रह रही थी। लेकिन अब सतनाम सिंह मृतक किरना पर संदेह करता था। जिसके चलते घरेलू विवाद चलता रहता था। जिसके चलते दिनांक 9-10/04/2024 की मध्यरात्रि को आरोपी सतनाम सिंह व आरोपी बूटा सिंह ने किरना की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • पंजाबः पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः ग्राम सरावा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर गांव बोदला में चरित्र पर संदेह होने पर पति ने अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर, शव घर में गेहूं के ड्रम में छुपा दिया। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। ससुराल वालों पर लगा आरोप। सभी घर से फरार हो बताए जा रहें है। थाना कबरवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    थाना कबरवाला के अंतर्गत ग्राम सरावा बोदला में बीती रात एक विवाहिता की हत्या कर शव को गेहूं के ड्रम में छिपा दिया गया। जिसकी सूचना पास के गुवाडिया भूनक ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को घर से बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, गांव सरावा बोदला में रात को किरणदीप कौर नाम की महिला की हत्या कर दी गई। गांव की महिलाओं ने बताया कि हमें शक था कि उन्होंने इस महिला की हत्या कर दी है जिसका एक बेटा भी है।

    वहीं कबरवाला थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा खुलवाया और शव को गेहूं के ड्रम से बरामद कर लिया। मृतक महिला के परिजनों के बयान पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।