Category: Punjab>Mansa

  • Punjab News: पावन स्वरूप पर लिखी मिली आपत्तिजनक बातें, SGPC को दी थी शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: पावन स्वरूप पर लिखी मिली आपत्तिजनक बातें, SGPC को दी थी शिकायत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के गांव बीरेवाला जट्टां स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटना सामने आई। इस घटना को लेकर गांव वासियों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गलत बातें लिखी हुई मिली। घटना सामने आने के बाद संगत ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि यह घटना कई महीने पहले की है। ग्रंथी गुरविंदर सिंह को करीब दो महीने पहले नियुक्त किया गया था। उस समय उन्हें बताया गया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई थी और इसकी सूचना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भेजी जा चुकी थी। ग्रंथी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का निरीक्षण किया, तो कुछ अंगों पर आपत्तिजनक और गालियां लिखी हुई मिलीं। इसके बाद उन्होंने संगत को इसकी जानकारी दी, ताकि उन पर किसी तरह का संदेह न हो। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

    गांव के सरपंच रिक्की सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी आज ही मिली है। गुरुद्वारा कमेटी ने उन्हें सूचित किया कि इस संबंध में एसजीपीसी को शिकायत भेजी गई थी और आज इस मामले को लेकर एक बैठक भी होनी है। सरपंच ने मांग की कि बेअदबी करने वाले दोषियों को बख्शा न जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना जौड़कियां के प्रभारी बलवीर सिंह ने पुष्टि की कि उन्हें गांव बीरेवाला जट्टां के गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

     

     

  • Punjab News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    Punjab News: अकाली दल के वरिष्ठ नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    मानसाः जिले के बरेटा कस्बे में गोलियां चलने की घटना सामने आई। जहां मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवंदा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और उनकी जान लेने की कोशिश की। इस घातक हमले में अकाली नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया गया।

    दलवीर सिंह बरैटा की अनाज मंडी में आढ़ती का काम करते हैं। बीती शाम वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि मंडी के नज़दीक छिपे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दलवीर सिंह वहीं गिर पड़े, जबकि हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर जुट आए और खून से लथपथ अकाली नेता को बुढलाडिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, पर गहरी चोटों और अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी रही, जिस पर उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकेबंदी और चेकिंग बढ़ा दी है। अधिकारियों के मुताबिक इस कांड के मकसद का पता लगाने के लिए चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं।

  • Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

    Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

    मानसाः जिले के थुठिया वाली गांव में देर रात एक पति ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के मुताबिक 26 साल की सिमरजीत कौर की हत्या उसके पति सचप्रीत सिंह ने की है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस इंचार्ज माखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई उनके बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल युवती का पति फरार है।

  • Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर मूसेवाला के पिता का हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन के कब्जे को लेकर मूसेवाला के पिता का हुआ विवाद, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर खबर सामने आई है। जहां जमीन को लेकर बलकौर सिंह का किसान के साथ विवाद हो गया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बलकौर सिंह अपने गनमैन के साथ खेतों में पहुंचे है। जहां बलकौर सिंह का किसानों के साथ विवाद हो गया।

    किसान ने बलकौर पर जमीन पर कब्जे करने के आरोप लगाए है। इस दौरान बलकौर सिंह द्वारा जमीन का मालिकाना हक होने की बात कही जा रही है, जबकि किसान द्वारा कब्जा करने के आरोप लगाए जा रहे है। किसान वीडियो में कह रहा है कि कोर्ट में केस चल रहा है और जमीनी की मालकी जहां हैं वहां बलकौर को कब्जा करने के आरोप लगाए जा रहे है।

    इस दौरान बलकौर सिंह ने कहाकि अगर उन्होंने दस्तावेज नहीं देखने तो ना देखें। बताया जा रहा है कि 4 कनाल जमीन को लेकर विवाद है। बलकौर सिंह का कहना है कि गांव के किसान जमीन का कब्जा नहीं छोड़ रहा, जिसको लेकर विवाद हो गया। वहीं वीडियो में परिवार के खिलाफ जाकर सिद्धू को वोट डालने का कहा जा रहा है। इस दौरान बलकौर सिंह द्वारा किसी अधिकारी को फोन किया गया और मामले को लेकर अवगत करवाया गया।

  • Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, 3 बच्चों को मौत के घाट उतार मां ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल दहलाने वाली घटना, 3 बच्चों को मौत के घाट उतार मां ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मानसाः वार्ड नंबर 3 से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला ने अपने 3 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते थाना सिटी 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला संदीप कौर के पति की 4 साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी।

    थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला ने अपनी 8 वर्षीय बेटी, 4 वर्षीय बेटी और डेढ़ वर्षीय बेटे को पहले जहर दिया और फिर उनका गला दबा दिया। इसके बाद खुद कमरे में लगे पंखे से लटक गई। महिला ने ये कदम क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। वहीं मृतक संदीप कौर के रिश्तेदार रोशन सिंह ने बताया, ‘संदीप कौर रिश्ते में उनकी भाभी लगती थी और उसने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली।

    उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उनका बेटा घर के बाहर बैठकर रो रहा था।’ उन्होंने बताया कि मृतक संदीप कौर की बॉडी को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचित किया गया। महिला के रिश्तेदार ने बताया, ‘बड़ी बेटी का नाम मोटो (13 साल), छोटी बेटी का नाम कालू जो 8 साल की थी और डेढ़ साल के बच्चे का नाम विश्वास है। तीनों अंदर बेड पर मृत पाए गए। संदीप कौर की यह दूसरी शादी थी। घटना के समय मेरी सास घर पर नहीं थी, वह किसी रिश्तेदार के घर गई हुई थी।’ वहीं इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है।

     

  • Punjab News: सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    Punjab News: सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से किया कत्ल

    मानसाः जिले के कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सड़क के बीच बने मोड खूनी झड़प हो गई। जहां सुबह-सुबह नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव दरियापुर खुर्द बासी का रहने वाला है। हत्या का कारण गांव में हुई एक नौजवान की मौत को लेकर पैदा हुई रंजिश बताया गया है।

    मृतक की पहचान राजदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिकंदर सिंह चीमा और थाना इंचार्ज कमलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए गए। जानकारी के अनुसार गांव दरियापुर खुर्द वासी राजदीप सिंह सब्जी मंडी में आढ़ती के पास बतौर मुंशी काम करता था।

    वह बुधवार की सुबह जब बाइक पर सब्जी मंडी के लिए निकला तो करीब 5 बजे कुलाना फाटक और दरियापुर खुर्द सड़क के बीच बने मोड पर उसकी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों द्वारा राजदीप सिंह के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, मृतक राजदीप सिंह दो बच्चों का पिता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पाकिस्तानी शहज़ाद भट्टी मामले में यादविंदर सिंह के घर NIA की Raid

    Punjab News: पाकिस्तानी शहज़ाद भट्टी मामले में यादविंदर सिंह के घर NIA की Raid

    मानसाः बुढ़लाडा में पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी से संबंधों को लेकर आज सुबह करीब 5 बजे गांव कुलाना में यादविंदर सिंह उर्फ प्रीता के घर पर NIA ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार करीब 7 से 8 अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों में सवार होकर यादविंदर सिंह के घर आई थी। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सुबह 9:30 तक पूरे घर की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम को मौके से कुछ नहीं मिला। हालांकि टीम ने यादविंदर सिंह को 15 जून को चंडीगढ़ कार्यालय में जांच के लिए फिर बुलाया है। करीब एक महीने पहले भी एनआईए की टीम ने यादविंदर सिंह के घर रेड की थी।

    +2 कक्षा की पढ़ाई बीच में छोड़ चुके यादविंदर सिंह ने बताया कि करीब 2 साल पहले वह पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी के संपर्क में जरूर आया था, लेकिन उसके बाद उसका उससे कोई मेलजोल नहीं रहा। यादविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि पहले भी एनआईए दो बार उनके मोबाइल अपने साथ ले गई थी। एनआईए टीम द्वारा की गई पूछताछ के बारे में पूछने पर यादविंदर ने बताया कि हर बार टीम के सदस्य उसके मोबाइल नंबर साझा करके उससे लिंक होने के बारे में पूछताछ करते हैं। यादविंदर के मुताबिक, पहले ली गई दो मोबाइल फ़ोनों को उसकी माता ने एनआईए कार्यालय के चक्कर लगाकर बड़ी मुश्किल से वापस लिया था।

    यादविंदर सिंह के रिश्तेदार जगिंदर सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम तीन बार उनके घर रेड कर चुकी है और आज सुबह भी वे उठने से पहले ही टीम घर पहुंच चुकी थी। उन्होंने स्वीकार किया कि यादविंदर सिंह करीब 2 साल पहले पाकिस्तानी डॉन शहज़ाद भट्टी के संपर्क में आया था, लेकिन उसके बाद उसके मोबाइल और सिम नष्ट कर दिए गए थे। इसके बाद उसका शहज़ाद भट्टी से कोई कनेक्शन नहीं है।

  • Punjab News: नशेड़ियों ने किया महिला का कत्ल, 3 दिन बाद शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नशेड़ियों ने किया महिला का कत्ल, 3 दिन बाद शव बरामद, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के गांव जौड़कियां में पिछले 4 दिनों से लापता एक बुजुर्ग महिला की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
    परिवार के सदस्यों के अनुसार, सुखदेव कौर पत्नी भजन सिंह निवासी जौड़कियां सुबह अपने घर से गुरुद्वारा साहिब जौड़कियां माथा टेकने गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिवार और गांववासियों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो कुछ कैमरों की फुटेज में माता जी एक रास्ते से घर की ओर जाती दिखाई दीं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं।


    शक के आधार पर पुलिस ने कुछ घरों की तलाशी ली, जहां एक घर के अंदर रखी एक पेटी से सुखदेव कौर की लाश बरामद हुई, जो बुरी तरह खराब हो चुकी थी।
    प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुखदेव कौर की हत्या कुछ युवकों द्वारा लूटपाट की नीयत से की गई, क्योंकि उन्होंने कानों और हाथों में सोने के गहने पहने हुए थे। लेकिन जब शव बरामद किया गया, तब उनके सभी गहने गायब थे।

    गांव के ही कुछ युवकों द्वारा अपने ही गांव की एक बुजुर्ग महिला की लालच में इस तरह हत्या किए जाने की घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांववासियों और प्रमुख लोगों ने मांग की है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना जौड़कियां के प्रभारी इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह पुत्र पाल सिंह निवासी जौड़कियां के घर में रखी पेटी से यह शव बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव की गहन जांच की है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से नौजवान का शव बरामद

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से नौजवान का शव बरामद

    मानसा: सरकारी हाई स्कूल गांव तमकोट में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव तमकोट के सरकारी हाई स्कूल में युवक का शव मिला है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੱਜ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਤਾਮਕੋਟ ’ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਰਾਮਦ, ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਤਲ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ

    मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल सिंह एक शेलर मशीन में काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर के अधीन आते ठूठियांवाली चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना हैकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस नाके के पास से SBI की ATM मशीन उखाड़कर ले गए चोर

    Punjab News: पुलिस नाके के पास से SBI की ATM मशीन उखाड़कर ले गए चोर

    मानसाः जिले में चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं झुनीर कस्बे में पुलिस नाके से कुछ दूरी पर चोरों द्वारा एटीएम को निशाना बनाया गया। हैरानी की बात यह है कि बेखौफ चोर पुलिस नाके के पास लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम की मशीन को चोर उखाड़कर साथ ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर जुटने लगे। आज सुबह यानी बुधवार को लोगों ने बैंक में घटना की सूचना दी। बैंक अधिकारियों ने जब एटीएम का निरीक्षण किया तो मशीन मौके से गायब मिली। इसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के सामने आने के बाद बैंक का सिक्योरिटी विभाग जांच में जुट गया है। एटीएम में कितना कैश था, इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। इस बारे में बैंक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

    हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मशीन में अच्छी-खासी रकम हो सकती है, जिससे चोरी की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे निगरानी उपकरणों की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस नाके के पास इस तरह की वारदात हो सकती है, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।