Category: Breaking News|Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: AAP सांसद सीचेवाल ने सुरक्षा छोड़ने की पेशकश, DGP को लिखा पत्र

    Jalandhar News: AAP सांसद सीचेवाल ने सुरक्षा छोड़ने की पेशकश, DGP को लिखा पत्र

    जालंधरः पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच राज्य से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव से अनुरोध किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों को पुलिस थानों में स्थानांतरित किया जाए ताकि पुलिसिंग को मजबूत किया जा सके।

    DGP को लिखे पत्र में सीचेवाल ने कहा कि उनके साथ तैनात 6 पुलिस कर्मियों में से तीन उनके पैतृक गांव सीचेवाल में तैनात हैं, जबकि बाकी उनके साथ यात्रा के दौरान रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक ही रात में चोरी की आठ घटनाएं हुईं, जिनमें बिजली के तार भी चोरी हो गए और इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में धार्मिक स्थलों पर अपराध बढ़ रहे हैं, जो चिंता का एक और कारण है।

    सीचेवाल ने कहा कि छह सुरक्षा कर्मियों में से तीन को सुल्तानपुर लोधी और लोहियां खास पुलिस थानों में तैनात किया जाना चाहिए, जहां कर्मचारियों की कमी है। उन्होंने पहले भी यह मांग की थी और कहा था कि उन्हें सुरक्षा की ज़रूरत नहीं है। यह चिट्ठी AAP के लिए राजनीतिक रूप से अहम समय पर आई है।

     

  • Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

    गोली चलाने वाले आरोपियों के बारे में की पूछताछ

    जालंधर (ens) : अवतार नगर चावला मोबाइल दुकान पर सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे, जहां उन्होंने गोली चला भागने वाले आरोपितों के बारे में दुकान मालिक अंकुश से बातचीत की और हालातों की जानकारी ली। पुलिस कमिशन ने कहा कि गोली चलाने के वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही। उनकी टीम जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा नौजवान पीढ़ी आज समय में विदेश में बैठे लोगों के बहकावे में आकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही है। उन्हें किसी के बहकावे नहीं आना चाहिए।

    बता के कि दो दिन पहले थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक युवक ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर थी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने दिलेरी दिखाते हुए पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने शोर सुनकर बाइक सवारों का पीछा कर एक युवक को बाइक व हथियार सहित काबू कर लिया था और उसे मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

     

  • Jalandhar News : National Eye Care Hospital के Dr piyush Sood के चुम्मा चाटी की Video Viral

    Jalandhar News : National Eye Care Hospital के Dr piyush Sood के चुम्मा चाटी की Video Viral

    जालंधर : National Eye Care Hospital के Doctor piyush Sood की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पत्नि डॉक्टर मीनाक्षी सूद द्वारा आत्महत्या के बाद अब डॉक्टर पियूष की युवती के साथ एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि मृतका Doctor Meenakshi Sood के परिजनों ने की है।
    यह CCTV वीडियो अस्पताल की बताई जा रही है। जिसमे डॉक्टर पियूष सूद एक युवकी के साथ चुम्मा चाटी करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि इस वीडियो को खुद मृतका डॉक्टर मीनक्षी सूद ने अस्पताल से निकलवाया था। वीडियो को देखने के बाद ही दोनो के रिश्ते में दरार आई थी। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर पीयूश ने पत्नी डॉक्टर के नाम पर थार का लोन लिया था। मृतका की मां ने कहा कि उसे नहीं पता कि बेटी ने सुसाइड किया है या उसका कत्ल हुआ है। पोस्टमार्टम होने पर पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। मेरी बेटी के नाम पर डॉक्टर पीयूश ने 45 लाख रुपए का लोन लिया था। जो गाड़ी और अस्पताल के नाम पर था। वहीं पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली किसी लड़की के साथ दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। जिससे डॉक्टर पीयूश युवती के साथ सबंधों की पुष्टि हुई। ये फुटेज उन्होंने पुलिस को भी दी है। पिता ने कहा डॉक्टर पीयूश बेटी को पीटता था। वह पिता है इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहता था। पियूष ने मीनाक्षी का पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है। मृतका के पिता के अनुसार बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूश से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। अब 2026 जून में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर 2.5 Crore का लोन चल रहा है। जबकि कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे। पिता प्रमोद ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। मैंने बेटी को कहा था कि तुम्हारा कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। तुम कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई जिससे बेटी परेशान हो गई। मिनाक्षी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी। पिता ने कहा कि डॉक्टर पीयूश ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। परिवार की मांग है कि पुलिस डॉक्टर पीयूश को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाएं।  
  • Dr Meenakshi Sood Suicide Case: National Eye Care Hospital के Dr. Piyush Sood Extra Marital Affair के लगे आरोप

    Dr Meenakshi Sood Suicide Case: National Eye Care Hospital के Dr. Piyush Sood Extra Marital Affair के लगे आरोप

    •  Hospital मे चुम्मा चाटी की वीडियो भी आई सामने
    • परिवार का आरोप : बेटी के नाम पर डॉक्टर ने लिया था 2.5 Crore का Loan
    जालंधर, 6 जून: (Dr Meenakshi Sood Suicide Case) जालंधर में महिला डॉक्टर डॉ. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में है। मृतका के परिवार ने उनके पति और नेशनल आई केयर हॉस्पिटल (National Eye Care Hospital) से जुड़े डॉक्टर पियूष सूद (Dr. Piyush Sood) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लंबे समय से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना कर रही थी। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

    45 लाख और 2.5 करोड़ रुपये Loan को लेकर विवाद

    मृतका के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में डॉक्टर पियूष सूद के साथ हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद एक थार (Thar) गाड़ी खरीदी गई, जिसका लोन डॉ. मीनाक्षी के नाम पर लिया गया था। परिजनों का दावा है कि उस लोन की किश्तें भी मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थीं।

    मारपीट और Extra Marital Affair के आरोप

    मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उनका कहना है कि कई बार दामाद खुद फोन कर यह स्वीकार करता था कि उसने मीनाक्षी को पीटा है और बाद में माफी मांगता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर पियूष सूद का अस्पताल में काम करने वाली एक महिला के साथ कथित Extra Marital Affair था। पिता का दावा है कि जब मीनाक्षी को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच की। परिवार का कहना है कि फुटेज में दोनों को साथ देखा गया और संबंधित वीडियो पुलिस को भी सौंपे गए हैं। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी उनकी बेटी का गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की गई थी। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच जारी है। परिजनों के अनुसार, डॉ. पियूष सूद ने मीनाक्षी के नाम पर करीब 45 लाख रुपये का लोन लिया था, जो कथित रूप से गाड़ी और अस्पताल से संबंधित था। पिता ने बताया कि जुलाई 2025 से उनकी बेटी अलग रह रही थी और अपना नया घर खरीदने की योजना बना रही थी। कुछ दिन पहले जब वह बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसके नाम पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का Loan चल रहा है। परिवार का दावा है कि संबंधित दस्तावेजों पर मीनाक्षी के हस्ताक्षर भी नहीं थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थीं।

    तलाक लेने की तैयारी कर रही थीं मीनाक्षी

    मृतका के पिता के अनुसार, लगातार विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर मीनाक्षी अपने पति से तलाक लेना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि परिवार इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रहा था। पिता का कहना है कि वैवाहिक विवाद, कथित आर्थिक दबाव और Loan से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद उनकी बेटी मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

    पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    मृतका की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है या फिर उसकी मौत किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की गहन जांच की जाए और यदि जांच में किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
  • Jalandhar News: रिश्वत लेने के मामले में पुलिस कर्मी Suspended, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिश्वत लेने के मामले में पुलिस कर्मी Suspended, देखें वीडियो

    जालंधर: सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।

    संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए यह जांच लखविंदर सिंह, पी.पी.एस., उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है।

    वायरल वीडियो से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच के दौरान गहनता से पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

     

  • मोहाली के बाद अब Jalandhar में एक तरफा प्यार में झुलसा व्यक्ति

    मोहाली के बाद अब Jalandhar में एक तरफा प्यार में झुलसा व्यक्ति

    जालंधरः मोहाली में एक तरफा प्यार का खूनी मामला सामने आने के बाद अब महानगर के लद्दोवाल य़ूनिवर्सिटी के समीप संगम बिहार से एक तरफा प्यार का एक ओर मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है हितेश नामक व्यक्ति लड़की से कई माह से बातचीत करता था।

    आज वह अपनी प्रेमिका से मिलने से पहुंचा था। इसी दौरान व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना मे व्यक्ति बुरी तह आग की चपेट मे आने से झुलस गया।

    जिसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले संबंधी  पुलिस को सूचना दे दी गई। लेकिन व्यक्ति द्वारा खुद को आग किसने और किस कारण से लगाई गई इसका पता नहीं चल पाया है।

     

  • Jalandhar News: महंत के घर पर हुआ हमला, कपडे फाड़ने के लगे आरोप , देखें वीडियो

    Jalandhar News: महंत के घर पर हुआ हमला, कपडे फाड़ने के लगे आरोप , देखें वीडियो

    गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

    जालंधर: रामामंडी में कुछ लोगों ने एक महंत के घर पर हमला कर दिया। इस घटना लो सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। महंतों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनकी वृद्ध मां के कपड़े फाडे और गालियां दीं। मां के साथ न केवल मारपीट की गई बल्कि सोने के गहने भी छीन लिए गए।

    सीसीटी फुटेज में महंत सिमी की मां से कुछ लोग गली में झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। जैसे ही महंत सिमी की मां बाहर आती हैं तो दोनों पक्षों में पहले बहस होकर नौबत हाथापाई पर आ जाती है। जिसे देख लोग घरों के बाहर आ गए और झगड़े को छुड़वाया। महंत ने कहा कि इस मामले की पुलिस थाना रामामंडी में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    अकेले रह रही महिला के साथ मारपीट, बदसलूकी और कपड़े फाड़ने के मामले में गली के लोगों ने कहा कि ये बेहद गंभीर और निंदनीय है। पीड़ित पक्ष की ओर से महंत सिमी ने आक्रोश जताते हुए बताया कि उनकी मां घर पर अकेली थीं, जिसका फायदा उठाकर तीन-चार अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया और उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

    महंत सिमी ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद रात में ही पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मामले को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया और अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह अपने समर्थको के साथ धरना प्रदर्शन करेगी।

     

     

     

  • Jalandhar News: दमोरिया पुल के नीचे लगी आग, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दमोरिया पुल के नीचे लगी आग, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के दमोरिया पुल के नीचे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि दमोरिया पुल के नीचे फेंके गये कूड़े में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में धुंआ फैल गया। जिसे देख लोगों ने फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया। हालांकि फायर बिग्रेड का एक सब स्टेशन दमोरिया पुल के पास भी स्थित है। जब लोगों ने सब स्टेशन पर मौजूद अधिकारी से मदद मांगी तो वह छुट्टी का बहाना बना कर मौके से रफ्फू चक्कर हो गया।

    जिसके बाद बस्ती अड्डे के पास स्थित शहर के मेन फायर स्टेशन से संपर्क साधा गया। सूचना पाते ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया जा रहा कि पुल के नीचे फेंके गये कूड़े के ढेर में किसी शरारती ने आग लगा दी। अक्सर इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

  • Jalandhar Heights मे हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर चले हथियार

    Jalandhar Heights मे हुआ गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर चले हथियार

    Sudhir Puri के बेटे सहित 2 पर Fir दर्ज जालंधर (ens) : 66 Feet Road पर स्थित Jalandhar Heights 1 मे गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार AGI द्वारा बनाये गए Club House के सामने V Block के बाहर यह खूनी मंजर हुआ है। जहा गाड़ियों मे सवार तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने एक युवक पर धावा बोल दिया। इस हमले मे युवक को गंभीर चोटें आई है। इस घटनाक्रम ने Jalandhar Heights की Security की भी पोल खोल दी है। इस मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक के पिता संजीव चोपड़ा वासी गुरजेपाल नगर ने बताया कि उनका बेटा 12 वी कक्षा का छात्र है। वह अपने दोस्त से मिलने कल शाम 7 बजे Jalandhar Heights गया था। जब वह क्लब हाउस के सामने फाउंटेन पर खड़ा था, तो बिना नंबर की स्विफ्ट और स्कार्पियो गाड़ियों से हथियारों से लैस 10 से 15 हमलावर बाहर निकले। जिसके बाद XUV 700 गाड़ी नंबर PB08-FM-5050 मे सवार सुधीर पूरी के बेटे और उसके साथी ने युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। संजीव चोपड़ा ने कहा कि हमलावरों ने उनके लड़के को यह कह कर धावा बोला कि वह उनकी तरफ घुर कर देख रहा है। इतना ही नहीं हमलावर जाते-जाते भी घायल को धमकियां देते रहे। वहीं सूत्रों के अनुसार हमलावरों को जब जालंधर हाइट की सिक्योरिटी ने रोका, तो वह उनसे भी उलझ पड़े। इस पूरे घटनाक्रम की CCTV फुटेज पुलिस को सौंप सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिये है। जालंधर हाइट के बाहर ही पुलिस चौंकी भी स्थित है। जिसके बावजूद हमलावर बेख़ौफ़ इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।  
  • Jalandhar News: मेन चौक पर गिरी बिजली की तार, लगा लंबा जाम, देखें Live

    Jalandhar News: मेन चौक पर गिरी बिजली की तार, लगा लंबा जाम, देखें Live

    जालंधर: वर्कशॉप चौक के पास हाई टेंशन बिजली की तार अचानक टूट कर गिर गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बिजली की तार गिरने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान भारी संख्या में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्कशॉप चौक से लेकर कपूरथला चौक तक लंबा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलने के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बिजली की सप्लाई पीछे से बंद करवा दी गई है और तार को हटाने का काम शुरू किया गया। इसी के साथ ही वाहनों को सुचारू ढंग से चलाने में पुलिस जुट गई है।