Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले सजा रेलवे स्टेशन, भारी सुरक्षा तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले सजा रेलवे स्टेशन, भारी सुरक्षा तैनात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी के दौरे से पहले कैंट रेलवे स्टेशन सज गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले स्वास्थ्य सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चार विशेष चिकित्सा दल गठित किए हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सक, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट और फार्मासिस्ट शामिल हैं। सभी दल अत्याधुनिक जीवन रक्षक एंबुलेंस, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आपातकालीन दवाइयों और आवश्यक रक्त यूनिट के साथ तैनात कर दिए गए है। वहीं भारी सुरक्षा फोर्स तैनात कर दी गई। कैंट में पुलिस की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। दरअसल, पीएम मोदी का यह दौरा रेलवे और बुनियादी ढांचे के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर करीब 80 मिनट रुकेंगे और यहीं से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। पीएम जालंधर में करीब डेढ़ घंटे तक रुकेंगे। दोपहर 2:35 बजे चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जालंधर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:40 बजे जालंधर के PAP मैदान में बनाए गए विशेष हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर लैंड करेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। दोपहर 3:55 बजे 110 साल पुराने पुनर्विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नई इमारत का उद्घाटन करेंगे।

    जिसके बाद शाम 4:00 से 4:30 बजे रेलवे स्टेशन के भीतर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृतसर-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। देश के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। स्टेशन के अपर हॉल में आयोजित संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 4:30 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर बनाए गए वाटरप्रूफ पंडाल (मुख्य रैली स्थल) में पहुंचेंगे, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसी के साथ शाम 4:30 से 5:15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 5,470 करोड़ रुपए से अधिक की सड़क और रेल अवसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे जनसभा समाप्त होने के बाद काफिला वापस हेलीपैड के लिए रवाना होगा और प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Jalandhar News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें डायवर्जन List

    Jalandhar News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, देखें डायवर्जन List

    जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।

    इस ट्रैफिक प्रबंधन योजना के अंतर्गत लाल रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेंगी। हरे रंग से चिन्हित सड़कें आम यातायात के लिए निर्धारित वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग के रूप में उपयोग की जाएंगी।

    इन मार्गों को किया गया डायवर्जन
    दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला तथा सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाए गए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

    निर्देशों का पालन करें जनता
    आम जनता से अनुरोध है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें। शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संभावित देरी से बचने के लिए अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं। यह ट्रैफिक व्यवस्था वीवीआईपी दौरे को सुचारु रूप से संपन्न कराने के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा एवं यातायात को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें तथा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करें।

  • Jalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू  आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू आया बयान, देखें वीडियो

    राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर साधे निशाने

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा लगातार फिल्म को लेकर एतराज जताया जा रहा है। वहीं आज रवनीत बिट्टू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सिंह ने शहीद हुए वीरों के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि जत्थेदार द्वारा घटना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहाकि मैंने अविंदर सिंह बराड़ को लेकर जिक्र किया था, लेकिन किसी ने सिख के बारे में नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि बराड़ की फिल्म क्यों नहीं दिखाई गई। बिट्टू ने कहा कि मैंने अटवाल साहिब के मारे जाने की बात की। उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा ने कहा कि आतंवादियों के विपरीत धरने लगाते थे। बिट्टू ने कहाकि यह अज्ञात शव नहीं थे, यह वह शव थे, जिन्हें खालड़ा साहिब को फोन नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के नाम लिस्ट में दर्ज है। जिसमें किसी के पिता का नाम दर्ज था और किसी के व्यक्ति का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि फिल्म को सभी को दिखा दिया गया। ऐसे में अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा शहीद लोगों की अरदास की गई और उनके द्वारा इस मामले को लेकर कमिशन बनाने की अपील की है। ऐसे में इस मामले को लेकर आगे कोई बात नहीं रह गई और इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस में विवाद को लेकर कहा कि राहुल गांधी को कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ वह भी यहीं आदमपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सभी सासंदो और विधायकों को लताड़ लगाई थी और कहा था कि बाजवा ही प्रधान रहेंगे। इसमें कैप्टन अमरेंद्र की बात नहीं होगी। लेकिन जहाज चढ़ने के बाद किसी ने उनकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद बाजवा को प्रधानगी से उतारना पड़ा था। ऐसे में अब फिर से भूपेश बघेल गुड्डा गुड्डी की बात करके चले गए। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यहां पर कोई गुड्डे-गुड्डी की बात होती है और ना ही कोई उसके गुड्डे-गुड्डी की बात को समझता है। उन्होंने कहाकि यह कांग्रेस है, मैं हनी सेठी और नूरां सिस्टर्स से माफी मांगता हूं, जैसे उनके विवाद चल रहे है, ऐसा ही कांग्रेस का हाल है। उन्होंने चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, राजा वडिंग को लड़ने की अपील की और कहा कि वह जिम में जाने से पहले जो प्रोटिन लिया जाता है, वह उनकी पार्टी द्वारा भेज दिया जाएगा। चुनावों से पहले अपने घर भरने की बात की जा रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को विकसित भारत में देखना चाहते है। बिट्टू ने कहा कि वह पंजाब को बर्बाद नहीं होता देखना चाहते।    
  • Jalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब के 30 हजार करोड़ के बजट के आकंड़े किए जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब के 30 हजार करोड़ के बजट के आकंड़े किए जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, पीएम जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम चंडीगढ़ में दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ पीएम चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र और उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्‍सप्रेसवे पैकेज 1 से 6 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

    मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहाकि पंजाबवासी देश के प्रधानमंत्री द्वारा कल कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने केंद्र द्वारा पंजाब के बजट को लेकर आकंड़े जारी किए है। बिट्टू ने कहाकि 30 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट अभी चल रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले भाजपा सरकार द्वारा 25 गुणा बजट केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया। बिट्टू ने कहाकि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की तर्ज पर 1800 करोड़ रुपए के पंजाब में बन रहे है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए अब मोहल्ला क्लीनिक भी दिखाई नहीं दे रहे। बिट्टू ने कहा कि 122 प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। जिसमें अंडर ब्रिज और ओवरब्रिज शामिल है। यह 2 हजार 231 करोड़ रुपए का बजट है। उन्होंने कहा कि हिस्टोरिकल प्रोजेक्ट में कादियां ब्यास में विपक्ष द्वारा एक पैसा नहीं दिया गया, लेकिन भाजपा द्वारा कादियां लाइन के लिए एक हजार 445 करोड़ रुपए केंद्र द्वारा दिए गए।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की अगुवाई में 764 करोड़ रुपए की लाइन बनकर तैयार हो रही है। 50 सालों से किसी पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मालवे को राजधानी चंडीगढ़ के साथ नहीं जोड़ा गया था। राजपुरा-मोहाली लाइन 443 करोड़ में बनकर तैयार होगी। वहीं रामामंडी से सद्धा सिंह वाला दमदमा साहिब तक एक हजार 118 करोड़ रुपए में लाइन बनकर तैयार होगी। उन्होंने कहाकि कैंट रेलवे स्टेशन 125 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हो रहा है। इससे अकेली ट्रेनें ही नहीं रेलवे स्टेशन पर चलेंगी, बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हाईवे प्रोजेक्ट भी अभी पेंडिंग है जो चल रहे है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर कहा कि एक हजार 205 करोड़ रुपए के बन रहे है। यह 14 डिजिटल का हेल्थ कार्ड है। इसमें 35.80 लाख लोग इसका फायदा ले रहे है। उन्होंने कहा कि 835 अस्पताल में इस कार्ड के जरिए लोग ईलाज करवा सकते है। प्रधानमंत्री किसान योजना की रजिस्ट्रेशन 13 हजार से ज्यादा किसानों ने की है।

    बिट्टू ने कहा कि 3 हजार से अधिक पैसे किसानों में खाते में डाले जाते है। ऐसे में 4 हजार 377 करोड़ रुपए जनधन योजना में पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लाखों करोड़ रुपए खातों में डाला जा चुका है। वहीं पानी योजना के तहत 17.50 लाख नई टैब लगाई गई है, इसके लिए 5 हजार 773 करोड़ रुपए केंद्र की ओर फंड पंजाब को जारी किया गया। आग्रेनाइजड वर्कर को 60 हजार के करीब स्कीम का पैसा दिया गया। स्मार्ट सिटी के लिए 2 हजार 517 करोड़ रुपए पंजाब को फंड जारी किया गया। शिक्षा अभियान योजना के तहत केंद्र द्वारा 3 हजार 452 करोड़ रुपए पंजाब को फंड दिया गया। उन्होंने कहाकि कुछ डाटा उनके द्वारा मीडिया के समक्ष रखे गए है। बिट्टू ने कहाकि कल जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन, श्री मुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन और श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन का कल पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा।

  • Jalandhar News: निर्माणाधीन घर में करंट लगने से झुलसा मजदूर, हालत गंभीर, परिजनों का हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: निर्माणाधीन घर में करंट लगने से झुलसा मजदूर, हालत गंभीर, परिजनों का हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में स्थित गुरु नानक कालोनी में घर के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। हादसे में मजदूर सड़क पर गिर गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। परिजनों द्वारा मकान पर ईलाज की भरपाई को लेकर अपील की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए महिला शीला ने कहा कि वह ग्रोवर कालोनी की रहने वाली है।

    उसके प्लाट में संतोष रहता है और वह बस्ती दानिशमंदा में स्थित गुरु नानक कालोनी में कोठी में पेंट का काम कर रहा था। इस दौरान कोठी में करंट लगने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। घायल संतोष को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा उसे दूसरे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। वहीं महिला का कहना हैकि गंभीर हालत में अगर संतोष को कुछ हो जाए तो उसका जिम्मेदार मकान मालिक होगा। संतोष शादीशुदा है और उसकी जवान बेटी है। व्यक्ति का ट्रॉमा वार्ड में उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा जमकर हंगामा हो रहा है। महिला ने कहा कि एबुलेंस चालक का कहना है कि अगर मरीज को रास्ते में कुछ हो जाता है तो वह उसके जिम्मेदार नहीं है।

    वहीं मकान मालिक विक्की ने बताया कि उसके घर निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में एक मिस्त्री और लेबर लगाई हुई थी। एक सप्ताह से वह काम कर रहा था। विक्की ने कहा कि शुरुआती में मजदूर को देखकर काम करने के लिए कहा गया था। दरअसल, पीछे दीवार से बिजली की तार गुजर रही थी। ऐसे में मजदूर को करंट लग गया और वह छत से गिर गया। वहीं घायल व्यक्ति के साथी ने कहा कि उन्हें मकान मालिक से ध्यानपूर्वक काम करने के लिए कहा गया था। साथी ने कहाकि तारों पर प्लास्टिक से कवर किया हुआ था। वहीं व्यक्ति ने कहा कि संतोष सुबह 9.30 बजे करंट लगने से सड़क पर गिरा हुआ था। इस दौरान उसने ऑटो करके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आ गया। ऐसे में अस्पताल में जमकर हंगामा देखने को मिला।

  • Jalandhar News: Chawla Mobile पर फायरिंग मामला, युवक को पीटने पर मिली धमकी, दुकानदारों ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile पर फायरिंग मामला, युवक को पीटने पर मिली धमकी, दुकानदारों ने मांगी माफी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर करीब एक माह पहले फायरिंग की गई थी। जहां बाइक पर आए 2 युवकों ने दुकान के सामने 3 गोलियां चलाईं। इस घटना में दुकान के शीशे टूट गए। वहीं दुकानदार ने एक युवक को काबू कर लिया था और उसकी जमकर छितर परेड की थी। जिसके बाद युवको को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं अब चावला मोबाइल पॉइंट पर हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया। बताया जा रहा कि युवक की पिटाई को लेकर दुकानदारों को गैंगस्टरों की धमकियां आ रही है। जिसके बाद उक्त युवक और गैंगस्टरों से दुकानदारों द्वारा हाथ जोड़कर माफी मांगी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, दुकानदारों ने यह कदम एक कथित जान से मारने की धमकी के बाद उठाया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पीड़ित युवक से जुड़े एक गैंगस्टर द्वारा दुकानदारों को कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई। इस धमकी के बाद बाजार के व्यापारी और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दुकानदारों ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर जारी किया। वीडियो में मारपीट में शामिल दुकानदार माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

    वायरल वीडियो में दुकानदार हाथ जोड़कर पंजाबी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे कहते हैं कि कुछ दिन पहले चावला मोबाइल पॉइंट पर एक घटना हुई थी, जिसमें भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। दुकानदार ने युवक से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि वह इस पूरी घटना के लिए माफी चाहते हैं। उन्होंने युवक को भेजने वालों से भी माफी मांगी और कहा कि वे सीधे-साधे काम करने वाले लोग हैं, इसलिए उन्हें माफ कर दिया जाए।इस माफीनामे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, सरेआम फायरिंग करने और दुकानदारों को धमकाने के मामले से व्यापारियों में डर का माहौल है। कई व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: सफाई अभियान के चलते भाजपा प्रधान ने पार्क में लगाया झाड़ू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सफाई अभियान के चलते भाजपा प्रधान ने पार्क में लगाया झाड़ू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में भाजपा के 620 मंडलों में 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किए गए। इसी के चलते जालंधर के पार्क में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा सफाई की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर के बाबा बुद्धा जी नगर स्थित पार्क में दकोहा मंडल के अध्यक्ष चंदन रखेजा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पंजाब में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ स्वागत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा के साथ-साथ समूचा पंजाबी समाज प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है और पलक-पांवड़े बिछाकर उनका अभिनंदन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, पंजाब द्वारा पूरे प्रदेश में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इसके तहत भाजपा के 620 मंडलों में 3,100 से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान आयोजित किया गया। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, अस्पतालों, मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूरे देश में चलाए गए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर यह अभियान आयोजित किया गया है। हमारा उद्देश्य देश को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाना है। अपने आसपास, गांव और शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पंजाब को कई बड़े विकास परियोजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। उनके दौरे के दौरान रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसके साथ ही बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पीजीआई में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया जाएगा। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और शीघ्र ही भारत विश्व के अग्रणी विकसित देशों में शामिल होगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रवनीत बिट्टू का आया बयान, 4 रेलवे स्टेशनों को देंगे सौगात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रवनीत बिट्टू का आया बयान, 4 रेलवे स्टेशनों को देंगे सौगात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री कल हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजे, पीएम जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम लगभग 11:30 बजे जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम चंडीगढ़ में दोपहर करीब 1:45 बजे वे 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।

    इसके साथ पीएम चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में उन्नत मातृ एवं शिशु केंद्र और उन्नत तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्‍सप्रेसवे पैकेज 1 से 6 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहाकि पंजाबवासी देश के प्रधानमंत्री द्वारा कल कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन किए जाने को लेकर काफी उत्साहित है।

    उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ भी पंजाब का है और चंडीगढ़ में पीएम मोदी पीजीआईएमईआर (PGIMER) में अत्याधुनिक मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा 150 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि न्यूरो का बड़ा सेंटर तैयार किया जा रहा है। वहीं आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 2 से 3 करोड़ की सर्जरी मुफ्त की जाएंगी, जिसका प्रबंध किया जा रहा है।

    ऐसे में चंडीगढ़ में 3 यूनिट का उद्धघाटन किया जा रहा है। जिसके बाद देश के 70 स्टेशन का उद्धघाटन किया जाएगा। जिसमें पंजाब के 4 स्टेशन शामिल है। हालांकि कुछ स्टेशन पर काम चल रहा है। ऐसे में श्री आनंदपुर साहिब में रेलवे स्टेशन, श्री मुक्तसर साहिब में रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन और जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का कल उद्धघाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी देंगे और जालंधर में वह लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए का उद्धघाटन किया जाएगा और पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात दी जाएगी।

     

  • Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल Dr. Jagroop Singh की देखरेख में विद्यार्थियों को मिलेगी लाखों रुपये की छात्रवृत्ति

    Meharchand Polytechnic College के प्रिंसिपल Dr. Jagroop Singh की देखरेख में विद्यार्थियों को मिलेगी लाखों रुपये की छात्रवृत्ति

    जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को हर साल पूर्व छात्र (एलुमनाई) एवं कॉलेज के शुभचिंतक दानदाताओं के द्वारा लाखों रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। पिछले तीन सालों में 12 लाख रुपये से ज्यादा की राशि छात्रवृत्ति के रुप में विद्यार्थियों में बांटी जा चुकी है। इस बारे में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्तियां सिंगल पैरेंट परिवारों के विद्यार्थियों, आर्थिक रुप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है।

    वर्तमान समय में कॉलेज में पुष्पा रानी मेमोरियल स्कॉलरशिप, सुख शांति मेमोरियल स्कॉलरशिप, सरोज शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रो. कंवलजीत ढुड्डीके स्कॉलरशिप, रचना कौर मेमोरियल स्कॉलरशिप, हार्मनी-1984 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1986 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1991 स्कॉलरशिप, प्रो. कुलदीप लडोइया स्कॉलरशिप, प्रो. ठाकुर दास शर्मा स्कॉलरशिप, एच. के गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, जी.एस गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, रमनदीप कनाडा स्कॉलरशिप, हरी सिंह चैरिटेबल स्कॉलरशिप, बी.डी मेमोरियल स्कॉलरशिप, एच.आर कपूर मेमोरियल स्कॉलरशिप तथा एलुमनाई स्कॉलरशिप सहित कई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं।

    कॉलेज के प्रिंसिपल के द्वारा एक समिति का भी गठन किया जाता है। यह समिति विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत छात्रवृत्ति आवेदन-पत्रों की जांच करती है उनके साक्षात्कार लेती है और पात्रता एंव जरुरत के आधार पर सर्वाधिक योग्य और जरुरतमंद विद्यार्थियों का चयन करती हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने सभी पूर्व छात्रों एवं कॉलेज के दानवीर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। इन्हीं महानुभावों के साथ से आर्थिक रुप से कमजोर तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की सेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

     

     

     

  • Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात, जायजा लेने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कैंट स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात, जायजा लेने पहुंचे DGP Gaurav Yadav, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन करने के लिए 17 जुलाई को जालंधर आ रहे है। पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में कैंट रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं पीएम मोदी के दौरे को लेकर कैंट रेलवे स्टेशन पर डीजीपी गौरव यादव जायजा लेने पहुंचे है। इस दौरान डीजीपी के साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित अलग-अलग जिलों के एसएसपी रैंक के अधिकारी भी मौजूद है।

    पीएम मोदी के जालंधर दौरे को लेकर डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

    DGP ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

    DGP ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।