Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले रूट डायवर्ट, भारी सुरक्षा तैनात, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, 17 जुलाई को कैंट रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी द्वारा उद्धाघटन किया जाएगा। इस दौरे को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस द्वारा पीएम मोदी के दौरे से पहले रूट डायवर्ट कर दिए गए है। ऐसे में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम में एंबुलेंस फंसी दिखी। इस दौरान मरीज एबुलेंस में मौजूद है।

    चालक शेरसिंह ने कहाकि वह मरीज को मुकेरियां से लेकर आए है और लंबे जाम के कारण रास्ते में फंसे हुए है। उन्होंने मरीज को डीएमसी लेकर जाना है। वहीं विशेष डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बिल्कुल निकट होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी को इस दौरान यात्रा करनी ही हो तो वह अपने सफर का समय बदल लें या निर्धारित अवधि से पहले अथवा बाद में यात्रा करें।

    DGP प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां आवश्यक होगा, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे।पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध न्यूनतम समय के लिए ही रहे और लोगों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

    DGP सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी सोच के तहत यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी, ताकि लोगों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके। विशेष डीजीपी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने के कारण कुछ समय के लिए रेल सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

    हालांकि रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर ऐसा प्रबंध किया जा रहा है कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने 17 जुलाई को रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की। अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह रेलवे विभाग का कार्यक्रम है, इसलिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। अन्य राजनीतिक नेताओं या विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

  • Jalandhar News: श्रद्धालुओं को राहत, मां वैष्णो देवी जाने के लिए जालंधर-कटरा वोल्वो बस हुई शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्रद्धालुओं को राहत, मां वैष्णो देवी जाने के लिए जालंधर-कटरा वोल्वो बस हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर से रवाना होगी और शाम 5:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

    काफी समय से जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की इसी मांग और सुविधा को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह पहल की है। नई वोल्वो बस सेवा शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इस सेवा का किराया 945 रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस नई सुविधा से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

    जालंधर बस स्टैंड के जीएम ने मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से यात्रियों की डिमांड थी कि जालंधर से कटरा जाने के लिए वॉल्वो बस चलाई जाए, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से यह सुविधा यात्रियों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि बस रोजाना सुबह 9.15 बजे जालंधर से कटरा माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी, जिसका किराया 945 रुपया रखा गया हैं उन्होंने कहा कि अगर बढ़िया रिस्पॉन्स मिलेगा तो पंजाब सरकार की ओर से और बसें भी चलाई जाएंगी।

     

  • Jalandhar News: आज निकलेगी 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

    Jalandhar News: आज निकलेगी 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

    जालंधर, ENS: शहर में आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरूआत शाम 5 बजे कोट किशन चंद, नजदीक किशनपुरा चौक से शुरू होगी। जिसको लेकर बीते दिन ही श्री रामचरित मानस पाठ रखा गया। जिसका आगाज पंडित दीन दयाल शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने नवग्रह पूजन, गणपति पूजन तथा रामायण जी का पूजन करवाया। इसके उपरांत भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का सामूहिक उच्चारण किया।

    भगवान जगन्नाथ सोसायटी के प्रधान केदार राय ने बताया कि वीरवार को सुबह रामायण के पाठ को विश्राम दिया जाएगा। उसके उपरांत भजन संकीर्तन किया जाएगा। वहीं, शाम 5 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो कोट किशन चंद से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए संपन्न होगी। उन्होंने रथयात्रा को विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिसके तहत अधिक हाइट में परेशानी होने पर इसे साइज में छोटा करने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा करके रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

    इसी तरह तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति की तरफ से 24 जुलाई को भी शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर साईं दास स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगी। उत्सव की शुरुआत दोपहर तीन बजे भगवान जगन्नाथ के भव्य स्वागत के साथ होगी। शाम चार बजे वैदिक मंत्रोच्चारण व पाठ होगा, जिसके बाद रथ यात्रा शुरू होगी। रात 8 बजे क्रेन के माध्यम से भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। रात नौ बजे महाआरती व संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए रथयात्रा के मार्ग में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

     

     

  • Jalandhar News: भीषण हादसा, बेकाबू होकर 15 फीट नीचे खेतों में पलटी कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण हादसा, बेकाबू होकर 15 फीट नीचे खेतों में पलटी कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोरायां इलाके में समराड़ी नहर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और 15 फीट नीचे खेतों में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क में बने गड्ढे के कारण स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह मुख्य मार्ग से फिसलते हुए खेतों में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, दुर्घटना के बावजूद कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आईं।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पास के गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव के रास्ते से होते हुए समराड़ी रोड के जरिए अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, चालक का अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सड़क से करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

    पंच पवित्र सिंह ने बताया कि कार में केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। कार चालक होशियारपुर के रहने वाले हैं और अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा वेस्ट में इलाके में स्थित एक घर की छत पर बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग के सिर पर चोट के कारण सिर खून से लथपथ था और शव के पास एक हथौड़ा पड़ा था। बुजुर्ग के बेटी किसी शादी समारोह में गई थी और उसे मौत का पता घर लौटने के दौरान चला। मृतक की पहचान गुरू नानक पुरा वेस्ट अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। परिवार घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

    गुरु नानक वेस्ट की रहने वाली खुशबू ने बताया कि उसके पिता शटरिंग का काम करते थे। वह सुबह किसी रिश्तेदार के घर प्रोग्राम में जाने के लिए सुबह घर से चली गई थी। वह रात को वापस घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।वह छत पर गई तो पिता वहां गिरे हुए थे और उनके सिर पर खून लगा हुआ था। उसने पिता को उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक पिता का मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि शव के पास एक हथौड़ा पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने आस पास के लोगों व पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

    वहीं थाना रामामंडी के जाँच अधिकारी प्रेम पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गुरुनानक पुरा वेस्ट इलाके में स्थित एक घर की छत पर शव पड़ा हुआ है। वह टीम सहित मौके पर पहुँचे तो प्राथमिक जांच में सिर पर चोट का निशान और उस खून लगा हुई दिखाई दिया। परिवार को घटनास्थल से एक हथौड़ा मिला लेकिन उस पर कोई खून का निशान नही था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और वह पीड़ित परिवार की बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Jalandhar News: एक्टिवा की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्टिवा की डिग्गी से मोबाइल फोन चोरी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ चोर आए दिन लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे शहरवासियों में डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच ताजा मामला भगत सिंह नगर इलाके से सामने आया है, जहां एक्टिवा की डिग्गी में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    जानकारी के अनुसार पीड़ित हरविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी ने स्कूल से आये बच्चों को लेकर आये। जिसके बाद एक्टिवा खड़ी की थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर एक्टिवा की डिग्गी खोलकर उसमें रखा मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद जब हरविंदर सिंह को मोबाइल चोरी होने का पता चला तो उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक बड़ी चालाकी से डिग्गी से मोबाइल निकालते हैं और कुछ ही सेकंड में वहां से निकल जाते हैं।

    पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दे दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

     

     

  • Jalandhar Cantt Railway Station पहुंचे पंजाब बीजेपी प्रधान केवल ढिल्लों, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    Jalandhar Cantt Railway Station पहुंचे पंजाब बीजेपी प्रधान केवल ढिल्लों, तैयारियों का लिया जायजा, देखें वीडियो

    कहा- पंजाब में अब ‘डबल इंजन’ सरकार की जरूरत

    जालंधर: पंजाब बीजेपी प्रधान केवल सिंह ढिल्लों जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी दी लीडरशिप से मुलाकात की और रेलवे स्टेशन पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जालंधर में आ रहे हैं और वह बहुत बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पंजाब को दे रहे हैं। पंजाब में प्रधानमंत्री जब जब आए हैं वह पंजाब को कुछ न लेकर आए हैं।

    उन्होंने कहा कि वह जालंधर सहित पंजाब के चार बड़े रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे और स्पेशल चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन संत रविदास जी ट्रेन को हरी झंडी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि भारत सभी मुल्कों में सबसे बढ़िया देश होना चाहिए। इसे देखते हुए जो पुराने रेलवे स्टेशन का नवीकरण किया जा रहा है।

    ​ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 तारीख को पंजाब आ रहे हैं, जहां वे राज्य को कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें चार प्रमुख रेलवे स्टेशनोंजालंधर, मोहाली, मुक्तसर साहिब और आनंदपुर साहिब—का आधुनिकरण और पुनर्विकास शामिल है। इन स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं जैसे आधुनिक वेटिंग हॉल, वाई-फाई, उन्नत प्लेटफॉर्म और वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों के लिए एस्केलेटर से लैस किया जाएगा। इसके अलावा, पीएम जालंधर में ‘संत रविदास जी एक्सप्रेस’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य में राजमार्ग (हाईवे) परियोजनाओं, पीजीआई चंडीगढ़ की परियोजनाओं और पंजाब यूनिवर्सिटी में मल्टी-परपज स्टेडियम के उद्घाटन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

    ​फिल्म ‘सतुल्ज’ से जुड़े विवाद पर ढिल्लों ने स्पष्ट किया कि इसे बंद कराने में बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में 1984 के दंगों और पंजाब में आतंकवाद के दौरान हुए अत्याचारों को दर्शाया गया है, और यह कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई है। उन्होंने कांग्रेस के आंतरिक कलह पर तंज कसते हुए कहा कि वे केवल कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं।

    ​आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर ढिल्लों ने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के 22 राज्यों में बीजेपी की सरकारें विकास कर रही हैं, उसी तर्ज पर पंजाब में भी अब ‘डबल इंजन’ वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जरूरत है।

     

  • Jalandhar News: घरों में लगी प्लेट के सर्वे करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घरों में लगी प्लेट के सर्वे करने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अधिकारियों की जांच के बाद मामला हुआ शांत

    जालंधर, ENS: नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स की ओर से आज गांधी कैंप में घरों में लगने वाली प्लेट को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है। ऐसे में नए बने सेक्टर 16 में अधिकारी घरों पर लगी प्लेट की शिकायतों को लेकर जांच कर रहे थे और उन्हें ऑनलाइन अपडेट कर रहे थे। लेकिन इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा उक्त अधिकारियों का विरोध किया गया। घटना के दौरान काफी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, लोगों का आरोप है कि उनके इलाके ने प्लेट की जांच को लेकर फर्जी अधिकारी आ गए है। जिसके बाद लोगों द्वारा इलाका पार्षद को मामले संबंधी सूचना दी गई। वहीं पार्षद द्वारा उक्त अधिकारी को दफ्तर में बिठाकर दस्तावेज को लेकर जांच की गई। जिसके बाद जांच में उक्त अधिकारी सही पाए गए। दरअसल, दूसरे राज्य से आने के कारण लोग उक्त अधिकारी को फर्जी समझने लगे थे। नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स इंस्पेक्टर राजविंदर गिल ने कहाकि सर्वे किए जाने को लेकर अधिकारी का विरोध किया जा रहा है। लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था कि वह सर्वे नहीं करने देंगे। इसका मुख्य कारण यह है कि वह बाहरी राज्य के अधिकारी है। इसी मामले को लेकर पार्षद से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि पार्षद द्वारा उनका विरोध किए जाने को लेकर इंस्पेक्टर ने कहा कि पार्षद को अधिकारियों की लिस्ट ग्रुप में भेजी जा रही है। ऐसे में पार्षद की अगुवाई में सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे अधिकारी रविंदर बहादुर ने बताया कि वह सेक्टर 16 के ब्लाक ए में काम कर रहे थे। इस दौरान यूआईडी नंबर के डाटा को वेरीफाई करने के लिए लोगों को घरों में जाकर परिजनों के नाम की जांच की जाती है। जिसके बाद प्रॉपर्टी का यूआईडी नंबर प्लेट को लेकर ऑनलाइन अपडेट कर देते है। वहीं लोगों द्वारा उन्हें फर्जी अधिकारी बताने पर कहा कि रविवार को उसने आथोराइट पत्र मानक महावीर स्टाफ के अधिकारी को भेजा हुआ है। इस दौरान पार्षद अविनाश से बात की गई और वह टीम के साथ पिछले 3 घंटे से उनके दफ्तर में बैठे हुए है। गांधी कैंप के पार्षद अविनाश के साथी रवनीत ने कहा कि पार्षद के कामकाज की वह देखरेख कर रहे है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 16 को लेकर बनाए गए घरों के बाहर की नंबर प्लेट की जांच की जा रही है। ऐसे में लोगों द्वारा अधिकारियों को फर्जी कहे जाने पर कहा कि उक्त अधिकारी बाहरी राज्य के है और उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में उक्त अधिकारियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स के सुपरिटेंडेंट महिब सरीन ने कहाकि उक्त अधिकारी फर्जी नहीं है। उन्होंने कहाकि मैसेज कंपनी कोे जीआईएस सर्वे के लिए कॉट्रैक्ट दिया गया है। 2023 में लोगों के घरों में लगी प्लेट में कुछ गलतियां रह गई थी या लोगों की शिकायतें आ रही थी कि उनके घरों पर प्लेट नहीं लगी है या सही नहीं है, ऐसे में उसके लिए सर्वे का काम कंपनी को सौंपा गया है। जिसके तहत आज अधिकारी सर्वे करने के लिए गांधी कैंप गए हुए थे। उन्होंने कहा कि अगर उक्त अधिकारी को फर्जी कहकर जबरदस्ती बिठाने के मामले में शिकायत आती है तो वह उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।
  • Jalandhar News: वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी-डे पर Pasricha Hospital में लोगों की फ्री जांच

    Jalandhar News: वर्ल्ड प्लास्टिक सर्जरी-डे पर Pasricha Hospital में लोगों की फ्री जांच

    जालंधर, 15 जुलाई: विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर पसरीचा अस्पताल, जालंधर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही अस्पताल का संस्थापक दिवस भी मनाया गया, जो अस्पताल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. के.के. पसरीचा की जयंती के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। वे पंजाब के पहले मेडिकल स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर डॉ. पुनीत पसरीचा और डॉ. सीमा पसरीचा ने कहा कि अस्पताल आज भी अपने संस्थापक के सेवा और बेहतर इलाज के सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।

    डॉ. आरुष पसरीचा ने अपने दादा स्वर्गीय डॉ. के.के. पसरीचा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी।

    प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरुष पसरीचा ने बताया कि भारत में हर साल 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है।

    उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जले हुए शरीर के हिस्सों का इलाज, जन्मजात विकृतियों जैसे कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट) को ठीक करने, हाथ की गंभीर चोटों का उपचार करने और मरीजों का आत्मविश्वास लौटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत से मानी जाती है। करीब 2,500 वर्ष पहले महर्षि सुश्रुत ने इस चिकित्सा पद्धति की नींव रखी थी, इसलिए भारत का इस क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है।

    डॉ. आरुष पसरीचा ने बताया कि हाल ही में आयोजित अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जरी (ASPS) के वैश्विक सम्मेलन में एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स ऑफ इंडिया (APSI) के अध्यक्ष प्रो. आर.के. खजांची के प्रस्ताव पर 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में मान्यता दी गई। इसका उद्देश्य दुनिया भर में प्लास्टिक सर्जरी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करना है।

    कार्यक्रम के अंत में डॉ. पुनीत पसरीचा और डॉ. सीमा पसरीचा ने अस्पताल के वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके अलावा अस्पताल में इलाज करा रहे क्लेफ्ट से पीड़ित छोटे बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।      
  • Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, रेलवे पुल से बाइक सहित गिरे 2 युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, रेलवे पुल से बाइक सहित गिरे 2 युवक, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के रेलवे फाटक के पास बने रेलवे पुल से गिरने से दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा हुआ था। जैसे ही युवक पुल के पास पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई।

    घटना स्थल पर मौजूद टिपर ड्राइवर ने बताया कि वह अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा करके उसकी जांच कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि दोनों युवक रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए। जिसके बाद उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। मौके पर लोगों ने देरी से एबुलेंस आने को लेकर रोष पाया गया।

    उधर, थाना फिल्लौर के एएसआई उमेश ने बताया कि उन्हें पुल से बाइक गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना में घायल दोनों युवकों को लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।