Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: E20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, ग्राहकों और मैकेनिकों के आए बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: E20 पेट्रोल के कारण खराब हो रही गाड़ियां, ग्राहकों और मैकेनिकों के आए बयान, देखें वीडियो

    पंप एसोसिएशन के प्रधान ने बताई गाड़ी मिसिंग की असल वजह

    जालंधर, ENS: देशभर में इन दिनों एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 को लेकर बहस तेज हो गई है। दरअसल, आए दिन कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से बाइक और कार के इंजन को नुकसान पहुंचता है, माइलेज कम हो जाता है और वाहन की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। हालांकि वहीं दूसरी ओर कुछ लोग XP95 और XP100 जैसे प्रीमियम पेट्रोल को बेहतर विकल्प बताकर सामान्य उपभोक्ताओं को सलाह दे रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर आज कुछ मैकेनिकों और आम जनता से एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 को लेकर बात की गई, तो उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल E20 को लेकर गाड़ियां खराब होने की वजह बताई। मामले की जानकारी देते हुए मैकेनिक राजकुमार ने कहा कि जब से पेट्रोल E20 से उनके पास कई गाड़ियां खराब होने के मामले में सामने आए है। राजुकमार ने कहा कि इससे कस्टमर को खराब हो ही रहा है, इसी के साथ मैकेनिक को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहाकि पहले 5 साल में कभी कोई गाड़ी खराब होने का मामला सामने आता था, लेकिन अब महीने में रोजाना 2 से 3 गाड़ियों की शिकायत आती है। ऐसे में लोग लगातार परेशान हो रहे है। मैकेनिक ने बताया कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 के कारण गाड़ी मिसिंग करने लग जाती है और उसकी माइलेज भी कम हो जाती है। एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 से कारों के खराब होने की शिकायत काफी ज्यादा है। वहीं हरदीप सिंह ने कहाकि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल E20 से गाड़ियों की एवरेज कम होने लगी है और मिसिंग काफी आ रही है। रोजाना उनके पास ग्राहक कारो की एवरेज कम होने के लिए शिकायतें लेकर आ रहे है। इस दौरान एक गाड़ी से पेट्रोल बोतल में निकालकर हरदीप ने दिखाया कि पेट्रोल की सतह ऊपर रह जाती है और एनथोल की सतह नीचे रह जाती है। यही कारण है कि गाड़ियां मिसिंग करने लग जाती है और उनकी एवरेज कम हो रही है। हरदीप ने कहा कि गाड़ियों में ऑटो सेंसर की शिकायत कभी नहीं आई थी, लेकिन अब ऑटो सेंसर की शिकायतें काफी ज्यादा आ रही है। हरदीप ने कहा कि नई एक्टिवा के पंप काफी खराब होने लगे है। उनका कहना हैकि पहले 5 प्रतिशत एनथोल पाया जाता था, लेकिन अब 20 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे लोगों की गाड़ियों की शिकायतें आ रही है। इस दौरान पंप एसोसिएशन के प्रधान सुखमोहन सिंह का कहना है कि एनथोल पेट्रोल के अंदर काफी समय से आ रहा है। उन्होंने कहाकि गाड़ियों की एवरेज कम होने की बातें अचानक बढ़ने लगी है। हालांकि ऑयल कंपनियों का कहना हैकि एनथोल बढ़ने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सवा साल से एनथोल बढ़कर चल रहा है। एसोसिएशन के प्रधान ने काहकि एथनोल अगर खुला रखा जाए तो पानी की मात्रा को अपने में खींच लेता है और पेट्रोल को अलग कर देता है। ऐसे में इससे पेट्रोल और एनथोल अलग हो जाता है, जिससे मिसिंग की शिकायतें सामने आ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल की टंकी में पानी जाने से बचाव रखें। उन्होंने कहा कि जब तक एनथोल पानी के संपर्क में नहीं आएगा, तब तक गाड़ी की मिसिंग की शिकायतें नहीं आएगी। लेकिन पानी के संपर्क में आने से मिसिंग की शिकायतें बढ़ेंगी।  
  • Jalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर, नगर निगम की महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    अस्पताल में हाल जानने पहुंचेे मेयर ने किया ऐलान

    जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में में नगर निगम की सफाई कर्मी 10 घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर विनीत धीर, चंदन ग्रेवाल, शैर सहित अन्य नेता घायल महिलाओं का हाल जानने अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल महिलाओं को लेकर डॉक्टरों से बातचीत की। वहीं मेयर ने घायल महिलाओं के उपचार का सारा खर्च उठाने का ऐलान किया। मेयर ने कहाकि घायल महिलाओं के उपचार के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा। मामले की जानकारी देते हुए मेयर विनीत धीर ने कहाकि नगर निगम की सफाई कर्मी महिलाएं ऑटो में सवार होकर काम पर जा रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर पर ऑटो को कार हिट करके चली गई। इस घटना में ऑटो पलट गया और महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को रूबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने पूछताछ में पता चला कि सभी घायलों की हालत स्थिर है, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं घायलों के खर्चे की भरपाई को लेकर डॉक्टरों से बात की गई है और उन्हें अवगत करवाया गया हैकि घायलों के खर्च की भरपाई नगर निगम करेंगा और घायलों के परिजनों से कोई पैसा ना लेने की अपील की है। घायलों में 9 मुलाजिम शामिल है। वहीं कार चालक को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं कांग्रेस पार्षद शैरी चड्ढा ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन के उद्धघाटन को लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम के महिला सफाई कर्मी ऑटो में सवार होकर कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। फ्लाईओवर पर कार ने ऑटो को हिट कर दिया और घटना में महिलाएं घायल हो गई। इस दौरान महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शैरी ने कहा कि घटना में 10 मुलाजिम घायल हुए है। वहीं चंदन ग्रेवाल ने कहाकि नगर निगम की कर्मी महिलाओं की सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत रूबी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है, किसी को कोई ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने सभी के सेहत के लिए भगवान से अरदास की।
  • Jalandhar News: Civil Hospital में MLR कटवाने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Civil Hospital में MLR कटवाने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में एमएलआर कटवाने पहुंचे दो पक्ष अस्पताल के गेट के बाहर आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पर हॉकी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लम्मा पिंड चौक के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों ओर के लोग घायल हो गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद पहला पक्ष उपचार और एमएलआर कटवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया।अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। एक पक्ष के युवकों ने हॉकी स्टिक से दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। अस्पताल परिसर में हुई इस गुंडागर्दी को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए। घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। झगड़े की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात पुलिस गार्ड ने दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद थाना नंबर-4 की पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड नंबर-8 के अंतर्गत आते रिहायशी इलाके की है। दरअसल, देर रात घर के बाहर लगी किसी तार (संभवतः बिजली या केबल की तार) को हटाने या छूने को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में झड़प हो गई और आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब वे अपने घर के बाहर मौजूद थे, तभी पड़ोसी पक्ष के रोहित, गोलू और उनके साथियों ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। परिवार का आरोप है कि हमलावरों की संख्या अधिक थी और वे पूरी तैयारी के साथ आए थे। पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों ने परिवार के तीन से चार सदस्यों के साथ मारपीट की। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि हमलावरों ने उसकी बहन पर कड़े व धारदार चीजों से वार किया, जिससे उसके नाक और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य (चाचा और भाई) बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना में परिवार के कई लोग खून से लथपथ हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।
  • Jalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर की शादी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर की शादी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है। आरोपी ने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की थी। 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी उसे छोड़कर चली गई। मिली जानकारी के अनुसार जल्दी अमीर बनने के चक्कर में 30 वर्षीय आरोपी अनमोल ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें उसने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया।

    पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया था। जिसने खुद को IPS बताकर उससे दोस्ती की मनदीप आरोपी से प्रभावित होकर चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली और वह भी ठगी में साथ देने लगी। आरोपी ने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा।

     

    आरोपी ने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे और 16 लाख  3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से आरोपी ने आलीशान कोठी खरीद शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अनमोल रत्न 10वीं क्लास तक ही पढ़ा है। जिसने रहन-सहन और बात करने का तरीका तक IPS वाला सीख लिया था। वो अपनी बातों से आसानी से लोगों को प्रभावित कर लेता। आरोपी अनमोल रत्न ने 2024 के करीब फतेहगढ़ साहिब के ही किसी गुरुद्वारा में रह रही अनाथ लड़की से शादी की थी।

    जिसके बाद उसके घर बेटी ने जन्म लिया। अनमोल रत्न की हरकतों और ठगी वाले रवैए से परेशान होकर पत्नी 2 महीने की बच्ची को लेकर चली गई। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद अनमोल ने इंस्टाग्राम पर IPS प्रोफाइल वाला अकाउंट बनया। करीब 2 साल पहले शाहकोट के गांव बाउपुर की लड़की मनदीप कौर को फॉलो किया और दोनों की आपस में बात होने लगी। आरोपी ने मनदीप को फर्जी आईडी कार्ड भेजा। दोस्ती जब प्यार में बदली तो दोनों मिलने लगे। इसके बाद अनमोल ने मनदीप से शादी करने की बात घर पर बताई तो पिता नहीं माने।

    मनदीप के परिवार वाले भी शादी के लिए नहीं माने। करीब 1 साल पहले दोनों ने लव मैरिज करवा ली और शाहकोट में रहने लगे। पूछताछ में पता चला है कि खुद को IPS अधिकारी बनाने के लिए अनमोल दीप अखबारों से पुलिस कार्रवाई की न्यूज ढूंढता। जिसके बाद इकटिंग को एडिड कर कार्रवाई में खुद का नाम लिख फोटो भी लगा लेता था।

    इसके बाद इन कटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर देता ताकि लोगों को लगे कि वह IPS अधिकारी है। शादी के बाद भी अनमोल ने पत्नी को अपनी ठगी की भनक नहीं लगने दी। रोज तैयार होकर ऑफिस के लिए जाने लगा। शादी के करीब 2 महीने में ही पत्नी को अमनमोल रत्न पर शक हो गया। इसके बाद उसने भी अपना सच पत्नी को बता दिया और उसे ठगी में साथ देने के लिए मना लिया। पूछताछ में मनदीप ने भी माना कि शादी के बाद फर्जी IPS होने का पता चला। लेकिन वह उससे प्यार करने लग गई थी। जिससे चलते उसे छोड़ नहीं पाई। जीजा की हरकतों पर साली रवीन को शक हुआ तो उसने बहन को बताया और सच सामने आ गया। इसके बाद रवीन ने थाना शाहकोट में अनमोल रत्न के खिलाफ ठगी की शिकायत दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वह भागकर हुजूर साहिब चला गया। जहां से मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने उसे पकड़ा।

  • Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

    Jalandhar News: एक्वेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंडर-20 Water Polo टीम में चैतन्य का चयन

    जालंधरः पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (पीआईएस) वाटर पोलो सेंटर के वाटर पोलो खिलाड़ी और गोलकीपर (19) चैतन्य धालीवाल को थाईलैंड में आयोजित होने वाली एशियाई अंडर-20 एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

    चैतन्य जूनियर नेशनल के साथ-साथ अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार पहले ही जीत चुका है। उनके कोच उमेश शर्मा ने चैतन्य की रक्षात्मक कौशल और गोलपोस्ट के नीचे उनकी निरंतरता को राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाने का श्रेय दिया।

    चैतन्य ने अपने पूरे खेल करियर के दौरान जालंधर के पीआईएस वाटर पोलो सेंटर में उमेश शर्मा के मार्ग-दर्शन में प्रशिक्षण लिया है। पिछले आठ वर्षों से उन्हें प्रशिक्षित कर रहे कोच ने विश्वास व्यक्त किया कि चैतन्य का अनुभव और समर्पण उन्हें महाद्वीपीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने में मदद करेगा।

    जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने युवा गोलकीपर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते कहा कि उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी खेल में भाग लेने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। चैतन्य के पिता एडवोकेट तजिंदर धालीवाल और मां तन्वी धालीवाल ने बेटे की उपलिब्ध पर खुशी व्यक्त की।

    पंजाब तैराकी संघ ने भी चैतन्य और उनके परिवार को बधाई दी। मुख्य कार्यकारी बलराज शर्मा, अध्यक्ष सुरजीत सिंह संधू, महासचिव अनुज शर्मा और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सुशील कोहली ने थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप में उनकी सफलता की कामना की।

  • Punjab News: Ludhiana-Amritsar हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर से लगा जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: Ludhiana-Amritsar हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर से लगा जाम, देखें वीडियो

    सड़क पार कर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

    फगवाड़ाः  लुधियाना-अमृतसर हाईवे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, जानकारी के मुताबिक लुधियाना की ओर से एक ट्रक और एक कार आ रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच ट्रक और कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    डायल-112 पुलिस टीम ने खुलवाया जाम
    हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और ट्रैफिक को दोबारा सुचारु कराया। काफी देर की मशक्कत के बाद हाईवे पर लगा जाम खुलवाया गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।

    इससे पहले भी हुआ था एक और हादसा
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी जगह इससे पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था। एक बाइक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। हादसे में बुजुर्ग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों मामलों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

    कार चालक आया बयान
    कार चालक गौरव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करनाल से श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि आगे पहले से एक सड़क हादसा हुआ हुआ था, इसलिए वे सावधानी से अपनी कार को साइड से निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और लापरवाही से उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार को नुकसान पहुंचा और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि हाईवे पर ओवरटेक करते समय पूरी सावधानी बरतें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

     

     

     

     

     

  • Jalandhar News: व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजनों ने केस दर्ज करवा लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या, परिजनों ने केस दर्ज करवा लगाया ये आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर के न्यू दशमेश नगर में पड़ोसी से हुई लड़ाई से हुए परेशान व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान न्यू दशमेश नगर के रहने वाले राज कुमार के रूप में हुई है। थाना पांच की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उनकी टीम को कंट्रोल पर सूचना मिली थी कि न्यू दशमेश नगर में पंखे से फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई। पुलिस को परिवार ने बताया कि बीती रात राज कुमार पड़ोसियों से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी और उसी परेशानी के चलते राज कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया और पीड़ित परिवार के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: चन्नी गुट से मिलेंगे राहुल गांधी, सक्रिय हुए नेता, इस दिन होगी दिल्ली में बैठक

    Punjab News: चन्नी गुट से मिलेंगे राहुल गांधी, सक्रिय हुए नेता, इस दिन होगी दिल्ली में बैठक

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पार्टी में सब ठीक कह रहे है, लेकिन दूसरी ओर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी नाराज दिखाई दे रहे है। कांग्रेस में चल रही रार को लेकर आज दिल्ली में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मीटिंग की। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बागी गुट को 16 और 17 जुलाई को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है।

    राहुल गांधी के बुलावे के बाद बागी गुट के नेता अब सक्रिय हो गए हैं। वे भी राहुल के समक्ष अपनी पूरी बात रखने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जल्द ही बैठक का आयोजन करेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष वड़िंग को बदलने व चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मसले पर हाईकमान अपना पूर्व निर्धारित फैसला नहीं बदलेगा। कांग्रेस पंजाब में अपना सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से मान रही है। फिलहाल भाजपा को गंभीर चुनौती नहीं माना जा रहा है। चुनाव राज्य के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में हाईकमान अब बीच का रास्ता निकालने की कवायद में जुट गया है।

    बता दें कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने सोमवार को पंजाब में बागी गुट की रिपोर्ट हाईकमान को साैंपी थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकमान ने मंगलवार को बैठक बुलाई। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब कांग्रेस की माैजूदा स्थिति पर चर्चा की। बैठक में बागी गुट के नेताओं को दिल्ली तलब करने का निर्णय लिया गया। हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद को निपटाना चाहता है ताकि इसका प्रतिकूल असर पार्टी की चुनावी तैयारियों पर न पड़े। छह जुलाई को इसी विवाद को निपटाने हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा था। बघेल 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में रहे और इस दाैरान उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत सभी नाराज नेताओं से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर मुलाकात की। कई नेताओं से वन टू वन बात की। इसके बाद बघेल लाैट गए और उन्होंने पूरी स्थिति से हाईकमान को अवगत करवा दिया था। लेकिन पार्टी में रार खत्म नहीं हुई थी।

  • Jalandhar News: बदलते मौसम से अस्पताल में बढ़ी डायरिया मरीजों की संख्या, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदलते मौसम से अस्पताल में बढ़ी डायरिया मरीजों की संख्या, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बारिश के साथ ही शहर में जलभराव और दूषित पानी की समस्या ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसका सीधा असर मासूम बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। पिम्स के बाल रोग विभाग (पीडियाट्रिक्स) की ओपीडी में डायरिया (उल्टी-दस्त) से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ गई है। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर निरंकार सिंह नेकी ने बताया कि मौसम में लगातार बारिश के साथ धूप निकलने से बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनके पास 10 मरीजों में से 4 मरीज दस्त के आ रहे है। मरीजों की जांच के दौरान मरीजों में पानी की कमी पाई जा रही है और उनकी जीभ सूख रही होती है, ब्लड प्रैशर लैवल 100 से भी कम पाया जा रहा है। जिसके चलते मरीज को अस्पताल में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। इसके कई तरह से वायरस मुख्य कारण है। दरअसल, कई जगह पर पीने वाला सही नहीं पाया जा रहा। उन्होंने कहा कि मानसून आते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टर ने बताया कि उमस भरे मौसम में दूषित पेयजल और रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाले खुले व बासी खाद्य पदार्थ बच्चों को तेजी से बीमार कर रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) और प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि जिस भी एरिया में पानी के सैंपल फेल पाए जा रहे हैं, वहां तुरंत पेयजल सप्लाई लाइनों की लीकेज और मेंटेनेंस का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डायरिया का समय रहते सही ईलाज ना किया जाए तो उसकी हालत गंभीर हो सकती है। इस दौरान नकोदर से मलकीत सिंह मरीज का उदाहरण देते हुए डॉक्टर ने कहाकि उसे 3 से 4 दिन से दस्त की समस्या थी और उसे कोई आराम नहीं आ रहा था। उन्होंने कहाकि अस्तपाल में गंभीर मरीज आ रहे है।

    डायरिया के लक्षण

    अगर, डायरिया लंबे समय तक बना रहें या गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में डायरिया के मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि ये समूह निर्जलीकरण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। डायरिया के निम्नलिखित लक्षण:
    • दिन में कई बार पानी जैसा या बहुत ही पतला मल त्याग होना।
    • पेट में अचानक से दर्द होना या ऐंठन महसूस होना।
    • उल्टी आना या मतली महसूस होना।
    • शरीर का तापमान बढ़ना और बुखार आना।
    • तेजी से वजन घट जाना, खासकर बच्चों में।
    • शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना और थकावट रहना।
    • मल में खून या मवाद का दिखना, जो कि गंभीर संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
    • शरीर में पानी की कमी होना जिससे प्यास बढ़ जाती है। निर्जलीकरण के अन्य संकेतों में मुंह का सूखना, आंखों का धंसा हुआ दिखना, और पेशाब की कमी शामिल है।

    डायरिया से बचाव

    • खाना बनाने और खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं।
    • टॉयलेट के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं।
    • किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने के बाद हाथ धोएं।
    • हमेशा स्वच्छ और फिल्टर किया हुआ पानी पीएं।
    • उबला हुआ पानी पीना भी सुरक्षित होता है।
    • पानी के स्रोत को स्वच्छ रखें और उसे दूषित होने से बचाएं।
    • ताजे और साफ-सुथरे फल और सब्जियों का सेवन करें।
    • खाना बनाने से पहले सभी खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह से धो लें।
    • मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाएं।

    सड़क किनारे के खाने से बचें

    बाहर के खाने से बचें, खासकर उन जगहों से जहां स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता।

    दूषित खाद्य पदार्थों से बचें

    • बासी और खराब हो चुके खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
    • यदि आपको किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें। जैसे लैक्टोज असहिष्णुता में दूध और दूध उत्पादों से बचें।
    • बच्चों को रोटावायरस संक्रमण से बचाने के लिए रोटावायरस वैक्सीन लगवाएं।
    • साफ कपड़े पहनें और साफ-सुथरे बिस्तर का उपयोग करें।
    • समय-समय पर अपने घर और आसपास की जगह की सफाई करें।
    • यात्रा के दौरान साफ और सुरक्षित पानी और भोजन का सेवन करें।
    • सड़क किनारे के खाने से बचें और बोतलबंद पानी पीएं।
    • प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट्स या खाद्य पदार्थ (जैसे दही) का सेवन करें, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
  • Jalandhar News: गरमाया ‘Satluj’ फिल्म मामला, एडीसी से मिले सिख संगठन, उठाईं ये मांगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गरमाया ‘Satluj’ फिल्म मामला, एडीसी से मिले सिख संगठन, उठाईं ये मांगे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, ओटीटी प्लेटफार्म पर 2 दिन फिल्म रिलीज होने के बाद बैन कर दी गई। जिसके बाद से लगातार मामले में तूल पकड़ी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर शहर की विभिन्न सिख प्रतिनिधि संगठनों ने एडीसी अमनिंदर कौर बराड़ को मांगपत्र सौंपकर फिल्म सतलुज को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने सहित 3 प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखीं। संगठनों ने कहा कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित फिल्म सतलुज पर बिना स्पष्ट कारण बताए प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

    उन्होंने सरकार से फिल्म पर लगाया गया प्रतिबंध हटाकर इसे दोबारा रिलीज करने की मांग की। संयुक्त रूप से मांगपत्र देने वालों में शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत), इंटरनेशनल पंथक दल, यूनाइटेड अकाली दल, बेगमपुरा खालसा राज पार्टी और पंथक आजाद ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल रहे। संगठनों ने कहा कि उन्हें मौजूदा सरकार से उम्मीद है कि वह सिख समुदाय से जुड़े लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करेगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

    शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने बताया कि मांगपत्र में पहली मांग बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई की गई है। दूसरी मांग फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को हटाकर उसे दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की है। वहीं तीसरी मांग जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की रखी गई है। गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सरकार को इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए, ताकि सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांगों का समाधान हो सके।